अदालत में गैर हिंदी भारतीय भाषाओं का उपयोग फिलहाल नहीं : सरकार

नई दिल्ली  सरकार ने कहा है कि न्यायालय में क्षेत्रीय भाषाओं के इस्तेमाल को लेकर कैबिनेट को प्रस्ताव मिले थे लेकिन उन्हें मुख्य न्यायाधीश ने स्वीकार नहीं किया इसलिए फिलहाल हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं का न्यायालय में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक पूरक सवाल की जवाब में कहा कि किसी भी राज्य में वहां की राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति की सहमति से स्थानीय भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस क्रम में हिंदी का प्रयोग अधिकृत किया हुआ है और सभी राज्यों में इसका प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात, बांग्ला तमिल तथा छत्तीसगढ़ी में वहां की भाषाओं के न्यायालय में स्थानीय भाषाओं के इस्तेमाल लेकर को प्रस्ताव कैबिनेट को प्राप्त हुए थे लेकिन इसे मुख्य न्यायाधीश ने स्वीकार नहीं किया था। मेघवाल ने कहा कि न्यायिक स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए तकनीकी माध्यम से न्यायालय की फैसलों की स्थानीय भाषाओं में अनूदित किया जा रहा है। उत्तम न्यायालय के फैसले के लिए हिंदी, तमिल, मराठी, गुजरायी आदि भाषाओं में ऐप उपलब्ध कराया गया है।     recent visitors 109

SC ने कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रोक लगाने वाले अपने पिछले आदेश को नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया

मथुरा सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रोक लगाने वाले अपने पिछले आदेश को नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ ने मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर व्यापक बहस की आवश्यकता है। इस महीने की शुरुआत में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी संबंधित आदेश को भी ध्यान में रखना होगा। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाईकोर्ट के एक अगस्त के आदेश का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित 18 मुकदमों में सुनवाई जारी रह सकती है। मस्जिद प्रबंधन समिति की चुनौती को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने अब मुकदमे की सुनवाई शुरू करने के लिए 12 अगस्त की तारीख तय की है। हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने पीठ से सर्वे पर रोक हटाने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने का आग्रह किया। हाईकोर्ट के 1 अगस्त के आदेश का हवाला देते हुए जैन ने जोर देकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मुस्लिम पक्ष की याचिका निष्प्रभावी हो गई है। हालांकि पीठ ने जवाब दिया कि मामले की सुनवाई नवंबर में ही होगी। सुप्रीम कोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के 26 मई के आदेश को चुनौती देने के मामले में उलझा हुआ है। मथुरा में विभिन्न सिविल न्यायालयों में हिंदू पक्षों द्वारा मस्जिद की भूमि पर अधिकार का दावा करते हुए दायर किए गए लगभग 18 मुकदमों को उसने अपने पास ट्रांसफर कर लिया था। ईदगाह समिति और यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लाया। सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी को मस्जिद सर्वेक्षण की निगरानी के लिए अधिवक्ता-आयुक्त की नियुक्ति के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट का आदेश भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव खेवट मथुरा (देवता) द्वारा नेक्स्ट फ्रेंड रंजना अग्निहोत्री और सात अन्य के माध्यम से दायर याचिका पर आया था। नेक्स्ट फ्रेंड किसी ऐसे व्यक्ति का कानूनी प्रतिनिधि होता है जो सीधे मुकदमा चलाने में असमर्थ होता है। हिंदू याचिकाकर्ताओं ने अनुरोध किया था कि मूल मुकदमा उच्च न्यायालय द्वारा चलाया जाए क्योंकि मामला राष्ट्रीय महत्व का था। दूसरी ओर मस्जिद प्रबंधन समिति ने लंबे विलंब के बाद मुकदमों की स्थिरता पर सवाल उठाया और आगे तर्क दिया कि यह मुकदमा पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 द्वारा वर्जित है। मस्जिद प्रबंधन समिति ने मुकदमों की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष एक अलग याचिका भी दायर की थी। हालांकि 1 अगस्त को एक आदेश द्वारा उच्च न्यायालय ने माना कि मुकदमे स्थिरता योग्य थे और मुद्दों को तय करने के लिए 12 अगस्त की तारीख तय की। कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद भूमि विवाद से संबंधित कई मुकदमे मथुरा की विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। इनमें मस्जिद के 13.37 एकड़ भूमि को पुनः प्राप्त करने की मांग भी शामिल है। मस्जिद मंदिर से सटी हुई है और मुकदमों में मस्जिद समिति और श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ के बीच 1968 में हुए समझौते को वापस लेने की मांग की गई है। 14 दिसंबर 2023 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता-आयुक्त द्वारा सर्वेक्षण का आदेश दिया। पिछले साल सितंबर में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि किसी स्थल के धार्मिक चरित्र को भी साक्ष्य द्वारा प्रमाणित किया जाना चाहिए। recent visitors 92

कांचीपुरम में एक मंदिर के होर्डिंग पर पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर, मंदिर प्रशासन ने दी सफाई

कांचीपुरम  तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक मंदिर के होर्डिंग पर पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर दिखाई देने से इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं। यह होर्डिंग आदि त्योहार के मौके पर लगाया गया है। इस पोस्टर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो हो गया है। आदि फेस्टिवल तमिलनाडु में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो वर्षा और नदियों की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह तमिलनाडु में एक भव्य तरीके से मनाया जाता है, खासकर मां अम्मन (पार्वती) के मंदिरों में। यह कई दिनों तक चलता है, इसमें लोग मां अम्मन की पूजा-अर्चना करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं, और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। यह त्योहार तमिलनाडु की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को एकता और उत्साह के साथ जोड़ता है। इस त्योहार पर लोग नदियों के किनारे पूजा-पाठ करते हैं और अपनी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। कुरुविमलाई में नागाथम्मन और सेल्लियम्मन मंदिरों में आदि त्योहार को भव्य तरीके से मनाने के लिए बड़े-बड़े आयोजन करने की योजना बनाई गई थी। इसमें रंगीन लाइट्स, होर्डिंग्स लगाना और लोगों को आमंत्रित करना शामिल था। क्यों लगाई मिया खलीफा की होर्डिंग? इस बीच एक होर्डिंग ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें मिया खलीफा की तस्वीर छपी हुई थी। यह होर्डिंग देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मिया खलीफा की तस्वीर का इस त्योहार से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में कांचीपुरम में एक मंदिर के होर्डिंग पर उनकी तस्वीर दिखाई देना लोगों को हैरान कर रहा है। पाल कुदम लिए हुए तस्वीर मिया खलीफा की तस्वीर को इस तरह एडिट किया गया कि ऐसा लगे कि वह 'पाल कुदम' लिए हुए हैं। 'पाल कुदम' दक्षिण में दूध से भरे बर्तन को कहते हैं, जिसे त्योहार के दौरान देवताओं को अर्पित किया जाता है। यह पारंपरिक प्रसाद का हिस्सा है। विवाद के बाद हटी होर्डिंग होर्डिंग लगाने वाले लोगों ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी तस्वीर भी होर्डिंग में दिखाई दे, जिसमें उनके नाम आधार कार्ड फॉर्मेट में हो। तस्वीर के वायरल होने के बाद मगराल पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होर्डिंग को हटा दिया है। लेबनान की मूल निवासी मिया खलीफा अमेरिकी की जानी मानी पोर्न स्टार रही हैं। पूरी दुनिया में उनकी पोर्न फिल्म के लोग दीवाने भी हैं। मगर मिया खलीफा अब अमेरिकी नागरिक हैं और वो अमेरिका में ही रहती हैं। recent visitors 108

पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से राहगीर परेशान

सिंगरौली नगर पालिक निगम मुख्यालय अंतर्गत कचनी में सीवर लाइन खोदकर छोड़ दिया गया है और वही नगर निगम संविदाकार के द्वारा कार्य मे लापरवाही दिख रहा है राहगीरों व स्थानीय जनो को काफी परेशानी हो रही है नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं… recent visitors 90

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से कहा कि आप मन से गोल्ड निकाल दीजिए, आप स्वयं सबसे बड़ा गोल्ड हैं

नई दिल्ली पेरिस ओलंप‍िक 2024 में जैवल‍िन थ्रो में स‍िल्वर मेडल जीतने वाले भारत के जैवल‍िन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई दी. इसका वीडियो सामने आया है.  पीएम मोदी ने इस दौरान नीरज चोपड़ा से कहा कि आप मन से गोल्ड निकाल दीजिए, आप स्वयं सबसे बड़ा गोल्ड हैं. पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में श्रीजेश और मनु भाकर होंगे भारत के संयुक्त ध्वजवाहक पीएम मोदी ने इस दौरान नीरज को कॉल किया और उन्हें बधाई देते हुए कहा- आपने देश का नाम रोशन किया है. पूरा देश रात (8 अगस्त) को आपका मुकाबला देख रहा था. देश की उम्मीदें आपकी तरफ थीं. नीरज चोपड़ा बोले- जैसा सोचा वैसा नहीं हुआ इस दौरान नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी से कहा- जैसा मैंने सोचा था, वैसा नहीं हो पाया. लोगों की उम्मीदें गोल्ड की थीं, पूरा एफर्ट लगाया लेकिन नहीं हो पाया. कंपटीशन काफी तगड़ा था. लेकिन इसके बावजूद मैं मेडल लेकर आया, इस बात की खुशी है. पीएम मोदी ने नीरज से कहा- इंजरी के बावजूद आप अच्छा खेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि आप इंजरी होने के बावजूद अच्छा खेले. वहीं पीएम मोदी ने इस दौरान अरशद नदीम का भी नाम ल‍िए बिना नीरज चोपड़ा से कहा क‍ि आपने बताया था कि उसके साथ कंपटीशन टफ होता है. आगे और मेहनत करेंगे, पीएम से नीरज ने कहा नीरज चोपड़ा ने इस बातचीत के दौरान कहा कि आने वाले दिनों में और भी कंपटीशन आने वाले हैं, उनके लिए और भी मेहनत करेंगे. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी लगातार नीरज का हौसला बढ़ा रहे थे. पीएम मोदी ने की नीरज चोपड़ा की मां की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान नीरज चोपड़ा की मां की भी तारीफ की. दरअसल, नीरज की मां सरोज देवी ने कहा था- हम तो बहुत खुश हैं. हमें तो सिल्वर भी गोल्ड के जैसा ही लग रहा है. जिस लड़के को गोल्ड मेडल मिला है, वह भी हमारा ही लड़का है. बहुत मेहनत करता है. ऐसे में पाकिस्तानी जैवल‍िन थ्रोअर अरशद नदीम के बारे में जो बात नीरज चोपड़ा की मां ने कही, उससे प्रधानमंत्री काफी खुश दिखे. recent visitors 102

राजा भोज एयरपोर्ट पर 1 अक्टूबर से 24 घंटे परिचालन शुरू, भोपाल से पुणे के लिए यात्रियों को नाइट फ्लाइट्स की सौगात

भोपाल  एमपी में हवाई यात्रा करने वालों को एक और सौगात मिलने वाली है। एक ओर जहां 1 अक्टूबर से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर 24×7 परिचालन शुरू हो रहा है, वहीं यात्रियों को जल्द ही पहले दिन से ही पुणे के लिए रात के समय उड़ान सेवा की सौगात मिलेगी। उद्घाटन वाली फ्लाइट 1 और 2 अक्टूबर की रात को 1:10 बजे भोपाल में उतरने वाली है। इस मामले में भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि सीधी उड़ान यहां से 1:40 बजे उड़ान भरेगी। यह उड़ान सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। जल्द ही भोपाल को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सौगात भी मिलेगी। इस नई उड़ान की शुरुआत भोपाल और भारत के अन्य प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समय अनुसार कर सकेंगे सफर अवस्थी ने आगे कहा कि राजा भोज एयरपोर्ट से पुणे के लिए रात्रि उड़ान सेवा की शुरुआत एयरपोर्ट के चौबीसों घंटे परिचालन में बदलाव का परिणाम है। इस कदम से भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा है। देर रात की उड़ानों की उपलब्धता यात्रियों को उनकी यात्रा योजनाओं में अधिक सुविधा प्रदान करेगी। इससे वे अपने समय के अनुसार सफर कर सकेंगे। इन यात्रियों को मिलेगा फायदा पुणे एक प्रमुख औद्योगिक और शैक्षिक केंद्र होने के नाते, देश भर से बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित करता है। नई उड़ान सेवा शहर में अक्सर आने वाले व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगी। यह मेडिकल कारणों से पुणे की यात्रा करने वालों के लिए भी एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा। पुणे शहर अपनी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है। व्यापार और पर्यटने को मिलेगा बढ़ावा अवस्थी के अनुसार राजा भोज हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत भोपाल के लिए एक और आशाजनक विकास है। यह न केवल शहर को वैश्विक मानचित्र पर लाएगा बल्कि व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए नए रास्ते भी खोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी भोपाल को विदेशी पर्यटकों के लिए और अधिक सुलभ बनाएगी। पर्यटक आसानी से आकर शहर की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का पता लगा सकेंगे। जैसे-जैसे हवाई अड्डा अपनी सुविधाओं और सेवाओं को बढ़ाना जारी रखता है, भविष्य में इससे और अधिक एयरलाइनों और डेस्टिनेशनों को आकर्षित करने की उम्मीद है। recent visitors 127

सीएम मोहन महिला सरपंच सम्मेलन में बोले, बहनों को उनके अधिकार देने का काम कर रही सरकार

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित ‘रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम’ में भाग लिया। इस अवसर पर महिला सरपंचों ने उन्हें विशाल राखी भेंट कर पर्व की शुभकामनाएँ दी। साथ ही उनकी कलाई पर भी बांधी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, राज्य मंत्री राधा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला सरपंच उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री निवास में हुआ रक्षाबंधन कार्यक्रम ‘रक्षाबंधन कार्यक्रम’ में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में सभी बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सब महारानी दुर्गावती के नाम पर इकट्ठे हुए हैं और बीजेपी सरकार सभी महिलाओं को उन्हीं की तरह सशक्त और मज़बूत बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘कल दस तारीख को एक साथ पूरे प्रदेश में सिंगल क्लिक के जरिए 1250 और 250 रूपये दोनों राशि मिलाकर बहनों के खाते में 1500 रूपये खाते में अंतरित किए जाएँगे। 1 करोड़ 49 लाख लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया जाएगा। ये उनके मुँह पर तमाचा है जो कहते थे कि योजना बंद हो जाएगी। हम योजना बंद नहीं कर रहे बल्कि राखी का त्यौहार मनाने के लिए बहनों को 250 रूपए अतिरिक्त राशि दी जा रही है। हमने अपने संकल्प पत्र में जो जो वादे किए थे, वो सब पूरे किए जाएँगे। हमारे सारे जनप्रतिनिधि कल से लेकर रक्षाबंधन तक प्रदेशभर में बहनों से राखी बंधवाएँगे।‘ मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के वीरता के इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहनों के लिए विभिन्न योजनाएं लाए। उज्ज्वला से लेकर तमाम ऐसी योजनाएं हैं। 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। 11500 करोड़ रूपये की राशि लाडली बहनों के खाते में दिए। लाडली बहना के 1250 रूपये और 250 रूपये रक्षा बंधन मानने के लिए बहनों को देंगे। जो संकल्प पत्र ने कहा है वह सभी वादे पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में केवल भारत ही है जो भारत माता धरती माता को पूजता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में सरकार रक्षाबंधन की थीम पर विभिन्न महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला सरपंच आई हैं। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से संवाद किया। इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्मेलन के दौरान मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सरपंचों के हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। ‘शादी या अन्य अवसर पर अनावश्यक खर्च न करें’ इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं सहित सभी लोगों से कहा कि अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरकार की भावना ये है कि गरीब से गरीब बहनों के घर में भी सभी सरकारी योजनाएँ पहुँचे। सभी ये आह्वान करें कि हमें फ़ालतू खर्च भी कम करने का संकल्प लेना है। कई बार हम ज़मीन बेचकर भी तेरहवीं जैसे आयोजन करते हैं। लेकिन हमें ये नहीं करना है। पैसा बचाकर अपनी बहन बेटी बेटे को पढ़ाए। शादी में भी हमें अनावश्यक खर्च नहीं करना है।’ सीएम मोहन यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘मेरे बेटे की शादी में भी वर वधू दोनों पक्ष मिलाकर सिर्फ़ सौ लोग ही मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विवाह में फ़ालतू खर्च रोकना चाहिए। जब चुने हुए जनप्रतिनिधि ये करेंगे तो समाज में नीचे तक ये संदेश जाता है। इस अवसर पर उन्होंने सरपंचों से कहा कि देवउठवी एकादशी के बाद आप पंचायत में जनपद में बड़े सामूहिक विवाह का आयोजन करें। सरकारी पैसे से विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ ताकि लोगों की मेहनत का पैसा बचे और वो अनावश्यक खर्च न करें और उनपर क़र्ज़ न हो।’ उन्होंने कहा कि आज हमें ये संकल्प लेना है कि शादी-ब्याह या मृत्यु होने पर अनावश्यक खर्च नहीं करना है। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए खर्च करना है और इसमें सरकार भी सहयोग करेगी। हमारे बाद की पीढ़ी आगे बढ़ना चाहिए। हम सब संकल्प लें कि अपने परिवार में ये माहौल बनाएँगे और इसे आंदोलन का रूप देंगे। बहनों ने मुख्यमंत्री को भेंट की 40 फीट की राखी मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने का आह्नान भी किया। उन्होंने कहा कि सब अपने अपने क्षेत्र में सभी जगह तिरंगा लगवाएँ और सुनिश्चित करें कि उनकी पंचायत में हर घर में तिरंगा लगे। सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन के बाद हम जन्माष्टमी भी धूमधाम से मनाएँगे। श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व हम सब मिलकर वृहद् स्तर पर मनाएँगे। इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में वहाँ मौजूद बहनों ने सीएम मोहन यादव को 40 फीट की राखी भेंट की। इसी के साथ महिलाओं ने उनकी कलाई पर भी राखी बांधी। recent visitors 92