मौसम विभाग ने पांच दिन की दी चेतावनी, छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग और बस्तर संभाग में होगी बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर बिलासपुर दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। वही सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 5 दिनों तक सरगुजा संभाग के अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधि जारी रहेगी इसके साथ ही एक दो जगह पर गलत चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बीते दिनों लगातार बारिश से मौसम ठंडा हो चुका है। ठंडी हवाएं चल रही है और रायपुर में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र कमजोर हो गया है, जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को राजधानी रायपुर सुमित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में धूप निकली। वही शाम तक एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश भी हुई। recent visitors 165

बांग्लादेश में सेना के काफिले पर नाराज भीड़ ने किया हमला, 15 घायल

ढाका सरकार, आवाम, अधिकारी, जज और अब सेना. बांग्लादेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है. कई दिनों से जारी हिंसा अब बेकाबू हो गई है. इसी बीच सेना के जवानों पर भी हमले की खबर है. सेना की गाड़ी पर ये हमला गोपालगंज इलाके में हुआ. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में सेना के जवानों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों सहित 15 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में दो को गोली लगी है. यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे तब हुई जब अवामी लीग के हजारों कार्यकर्ता शेख हसीना की वापसी की मांग करते हुए सड़क पर थे. जवानों ने प्रदर्शन से रोका तो कर दिया हमला रिपोर्ट के अनुसार, हजारों की संख्या में अवामी लीग के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश में वापसी की मांग कर रहे थे. उन्होंने ढाका-खुलना राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था. इसी बीच सेना की गाड़ी वहां पहुंची और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सड़क को खोलने और प्रदर्शन को खत्म करने की अपील की. लेकिन भीड़ ने उन पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया. बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेना के जवानों ने लाठियां भांजी. इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहन में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया.गोपालगंज कैंप के लेफ्टिनेंट कर्नल मकसुदुर रहमान ने घटना की पुष्टि की और कहा कि करीब 3,000 से 4,000 लोगों ने इकट्ठा होकर सड़क जाम कर दी है. हमले में सेना के कई जवान घायल हुए हैं.गोपीनाथपुर संघ के पूर्व अध्यक्ष लच्छू शरीफ ने कहा कि सेना के सदस्यों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की. एक बच्चे सहित दो लोगों को गोली मार दी गई. घटना में किसी की मौत नहीं हुई. भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट पड़ोसी देश बांग्लादेश में अशांति के मद्देनजर असम पुलिस भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट पर है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में प्रवेश न कर सके. पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह ने कहा कि केंद्र ने निर्देश जारी किया है कि किसी भी व्यक्ति को बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हिंदुओं पर हो रहे हमले बांग्लादेश में हिंदुओं को भी निशाना बनाया जा रहा है. कई मंदिरों को आग लगा दी गई है. इसी बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को हिंसा प्रभावित अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की. उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को जघन्य बताया और सभी युवाओं से हिंदू, ईसाई, बौद्ध परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. बांग्लादेश के दो हिंदू संगठनों- बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद के अनुसार, 5 अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को 53 जिलों में हमलों की कम-से-कम 205 घटनाओं का सामना करना पड़ा.   recent visitors 131

स्वतंत्रता दिवस में महज 4 दिन और प्रदेश के जिलों को नहीं मिले प्रभारी मंत्री? ऐसा क्यों

Only 4 days left for Independence Day and the districts of the state did not get minister in-charge? Why so

Only 4 days left for Independence Day and the districts of the state did not get minister in-charge? Why so

CMPFO में हिंदी ट्रांसलेटर एवं सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर भर्ती का एलान, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) की ओर से ग्रुप के तहत जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एवं ग्रुप सी के अंतर्गत सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 6 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से CMPFO की ऑफिशियल वेबसाइट starrating.coal.gov.in/cmpfo/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस तरीके से भर सकते हैं फॉर्म इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर नोटिस सेक्शन में Applicant first register through Registration form (Click here) लिंक पर क्लिक करें। अब आपको पहले Registration के लिए मांगी गई डिटेल भरकर अकाउंट क्रिएट करना है। इसके बाद आप लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी श्रेणी को एप्लीकेशन शुल्क नहीं भरना होगा अर्थात भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भरा जा सकता है। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (CMPFO) की ओर से कुल 136 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 10 पद और सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए कुल 126 पद आरक्षित हैं। पात्रता एवं मापदंड एवं भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। recent visitors 95

कमला हैरिस जीत जाएंगी अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव! नए सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप..

 वाशिंगटन  अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2024) अब दिलचस्प होता जा रहा है। जो बाइडन के हटने और कमला हैरिस के चुनावी मैदान में उतरने का डेमोक्रेटिक पार्टी को फायदा मिलता दिख रहा है। कई नए सर्वे की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। कई राज्यों में कमला हैरिस की बढ़त हाल ही में द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज द्वारा किए गए नए सर्वे के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस संभावित मतदाताओं के बीच पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से चार-चार अंकों से आगे चल रही हैं। पहले ट्रंप चल रहे थे आगे कमला हैरिस ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में नई जान फूंक दी है, क्योंकि नए सर्वे टाइम्स/सिएना के पिछले सर्वे से एक बड़ा बदलाव दिखा रहा है। उन सर्वे में पाया गया था कि ट्रंप उन्हीं तीन राज्यों में औसतन एक या दो अंकों से हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन से आगे चल रहे थे। बाइडन की अलोकप्रियता से ट्रंप को हो रहा था फायदा द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट ने कहा कि अब तक चुनाव अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की अलोकप्रियता पर आधारित था और डेमोक्रेट्स ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ अपनी सामान्य रणनीति पर भी काम नहीं कर पा रहे थे। इससे ट्रंप को फायदा हो रहा था। कमला हैरिस लगातार बना रहीं बढ़त इससे पहले प्रकाशित इप्सोस सर्वेक्षण के अनुसार, दो महीने बाद होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप से 5 फीसद वोटों से अभी आगे हैं। दरअसल, सर्वे में कमला को 42 फीसद और ट्रंप में 37 फीसद आगे हैं। अधिकांश लोगों के अनुसार, हैरिस ईमानदार और बुद्धिमान हैं और वह सही तरह का बदलाव लाती हैं और उनमें राष्ट्रपति बनने का स्वभाव है। लोगों ने कहा कि कमला हैरिस के पास देश के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है। अब तक, हैरिस को पिछले कुछ हफ्तों से बहुत अनुकूल मीडिया कवरेज का लाभ मिला है, साथ ही बड़े पैमाने पर समर्थन और मतदाताओं की सद्भावना का प्रवाह भी हुआ है। recent visitors 113

भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत इन 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अब तक कहां कितनी हुई बारिश?

भोपाल  7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर, पन्ना, सतना, रीवा में तेज बारिश का अलर्ट. मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में भी होगी तेज बारिश, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में हल्की बारिश के आसार, भोपाल समेत 11 जिलों में सीजन की 80% बारिश, मंडला में सबसे ज्यादा 40 इंच हो चुकी है बारिश, प्रदेश में 3 दिन गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान, 14 अगस्त के बाद सिस्टम हो सकता है स्ट्रॉन्ग.  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से ही मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से मानसून की एक्टिविटी घटी है और बारिश की रफ्तार में कमी आई है. मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पूरे मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है.     मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो कल से बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी, जिसकी वजह से भारी बारिश देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. इन 7 जिलों में होगी जमकर बारिश मौसम विभाग ने आज पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और ग्वालियर जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, चंबल, उज्जैन समेत अन्य संभागों के सभी जिलों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं और येलो अलर्ट जारी किया गया है. फिर बदलेगा मौसम? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. मौसम में बदलाव आते ही एक बार फिर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. एमपी में औसत से ज्यादा बारिश एमपी में औसत से ज्यादा बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद सीजन की 70 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच थीं. वहीं ज्यादातर बड़े डैम भी 80 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हैं. फिलहाल अगले 3 दिनों तक तेज बारिश से राहत है. recent visitors 147

देवास की आशा कार्यकर्ता को राष्ट्रपति करेगी सम्मानित, रानी ने सभी 53 कर्तव्य पूरे किए

देवास मध्य प्रदेश के देवास जिले के गुर्जर बापच्या गांव की आशा कार्यकर्ता को 15 अगस्त पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। गांव में आशा कार्यकर्ता के कार्यक्षेत्र में पिछले 18 साल में एक भी मां व शिशु मृत्यु नहीं हुई। आशा कार्यकर्ता रानी मंडल ने निर्धारित 53 कर्तव्य पूरे किए हैं। साल 2006 से अब तक 18 साल में गांव में एक भी मां व शिशु मृत्यु नहीं होने पर उनका चयन भोपाल से राष्ट्रपति सम्मान के लिए किया गया है। वे पति देवीलाल के साथ 13 अगस्त को रवाना होंगी। सबको पिलाती हैं दवा रानी को शासकीय माध्यमिक विद्यालय के हर बच्चे का नाम और परेशानी पता है। सबको हर मंगलवार को दवा पिलाती हैं। रानी के अनुसार गांव में महीने से दो से तीन डिलीवरी होती है। एंबुलेंसकी सुविधा न होने पर बस में बैठाकर प्रसूताओं को स्वास्थ्य केंद्र ले जाती थीं। इसके अलावा टीकाकरण, प्लस पोलियो की दवा पिलाना, आयरन की गोली खिलाना, परिवार कल्याण जैसे 53 कार्य किए जाते हैं। सीएमएचओ डॉक्टर सरोजनी का कहना है कि रानी पूरे क्षेत्र में काम कर रही, इसलिए भोपाल से चयन हुआ है। recent visitors 171