सबसे शक्तिशाली भारतीय सब्जी कांतोलाः स्वास्थ्य लाभ

कंटोला की सब्जी खाने के फायदे कांटोल (Kantola) जिसे कई स्थानों पर ककोड़ा, मीठा करेला या कर्कोटका भी कहा जाता है, एक पौष्टिक सब्जी है जो अपने अद्वितीय स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। पाचन में सुधार कांटोल में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। डायबिटीज करे कंट्रोल कांटोल का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में शुगर के स्तर को संतुलित रखते हैं। कांटोल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे यह शुगर के रोगियों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। वजन घटाने में सहायक कांटोल में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायक होती है। इसमें वसा की मात्रा भी बहुत कम होती है, जिससे यह वजन घटाने के लिए एक आदर्श सब्जी बन जाती है। इम्यून सिस्टम को करती है मजबूत कांटोल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को संक्रमणों से बचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। कोलेस्ट्रॉल करती है कम कांटोल का नियमित सेवन रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल इसमें पोटैशियम की मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होती है। कांटोल को सब्जी के रूप में पकाया जा सकता है। इसे तला हुआ, भुना हुआ या करी के रूप में बनाया जा सकता है। recent visitors 130

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया पुरजोर विरोध, हुआ जोरदार हंगामा

नई दिल्ली वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को आज लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। इस बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, "सरकार की मंशा पहले से यही रही है। भाजपा को इसका नाम बदलना चाहिए और इसे 'भारतीय जमीन हथियाओ और अपने अपने लोगों को बांट दो' कहना चाहिए। आप कौन होते हैं लोगों द्वारा दान में दी गई जमीन छीनने वाले?" कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम हिंदू हैं लेकिन साथ ही हम दूसरे धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। यह बिल महाराष्ट्र, हरियाणा चुनावों के लिए खास है। आप यह नहीं समझते कि पिछली बार भारत की जनता ने आपको साफ तौर पर सबक सिखाया था। यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।" recent visitors 87

ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खुले, 5560 क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी, एमपी के 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

खंडवा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी महाकोशल और विंध्य सहित कई इलाकों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। प्रदेश में पिछले दिनों तेज मानसूनी बारिश थमी हुई है। बुधवार को भी कई जिलों में केवल हल्की बारिश ही हुई है। अभी 12 अगस्त तक ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश ही होने का आसार है। इंदौर में सुबह हुई बारिश, दिनभर बूंदाबांदी के आसार इंदौर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज शहर में बादल छाएंगे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इधर बुधवार को दिन में धूप खिली और थोड़े समय के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  मध्य प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट आज सुबह 10:00 बजे खोल दिए गए हैं। वर्तमान में, बांध के गेटों से 5560 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पावर हाउस से 520 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। कुल 7648 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं कल यानी 7 अगस्त को बांध के 9 गेट खुले थे, आज उनकी संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है, जिसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से, नदी में 200 से अधिक नावों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कई घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान पर भी रोक लगा दी गई है। ओंकारेश्वर, नर्मदा नदी के कोठीतीर्थ, चक्रतीर्थघाट, नागरघाट, अभयघाट, ब्रह्मपुरीघाट, और गोमुखघाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। खंडवा और खरगोन जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नर्मदा नदी के तट से दूर रहें और सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 9 से 12 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी नहीं है। इस अवधि में अल्प बारिश का दौर बना रहेगा। दमोह में 1 इंच पानी गिरा इससे पहले बुधवार को प्रदेश में हल्की बारिश का दौर रहा। दमोह में 1 इंच पानी गिरा, जबकि जबलपुर में पौन इंच बारिश हो गई। खजुराहो, मंडला, सीधी में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। धार, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी बूंदाबांदी हुई। ऐसे में नदियों में उफान थम गया है। बांधों के गेट भी बंद किए जाने लगे हैं। सीजन की 66% बारिश हुई, जबलपुर-भोपाल संभाग आगे प्रदेश में सीजन की 66% यानी, 24.7 इंच बारिश हो गई है। जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। मंडला में सबसे ज्यादा 37 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सिवनी में आंकड़ा 35 इंच पार हो चुका है। वहीं, रीवा संभाग के जिले पीछे चल रहे हैं। अब तक 3.7 इंच बारिश ज्यादा इस बार प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई। अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसून छा गया। डेढ़ महीने में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। इससे ढाई महीने का कोटा भी पूरा हो गया है। प्रदेश में अब तक 21 इंच बारिश होनी चाहिए, लेकिन औसत 24.7 इंच बारिश हो चुकी है। यानी, 3.7 इंच बारिश ज्यादा हो गई। जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश अबकी बार जबलपुर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मंडला में 37.43 इंच पानी गिर चुका है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। सिवनी में 35 इंच बारिश हुई है। भोपाल संभाग के जिलों में भी तेज बारिश का दौर रहा। दूसरी ओर, रीवा संभाग सबसे पीछे है। यहां नॉर्मल से आधी बारिश ही हुई है। recent visitors 238

ग्वालियर में ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की हत्या करने वाला तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार, महिला के सीने में मारी थी गोली

ग्वालियर  ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की हत्या में शामिल दूसरे आरोपित मयंक उर्फ मंकू भदौरिया को पुलिस ने शाॅर्ट एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश जादौन का शाॅर्ट एनकाउंटर किया था और उसे दबोच लिया था। घटनाक्रम के मुताबिक सत्यम ट्रेवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता की हत्या पिछले दिनों कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश जादौन को शार्ट एनकाउंटर के बाद दबोच लिया था, लेकिन उसका साथी मयंक उर्फ मंकू भदौरिया फरार चल रहा था। पुलिस ने मयंक पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस तरह हुआ एनकाउंटर बुधवार रात को एसपी को सूचना मिली कि आरोपित मयंक भदौरिया शहर के बाहर शंकरपुर इलाके में एक बंद ईंट भट्टे पर छिपा हुआ है। इसके बाद एसपी ने एएसपी क्राइम शियाज के एम एवं सीएसपी नागेन्द्र सिकरवार के नेतृत्व में आरोपित को दबोचने के लिए भेजा। पुलिस ने करीब सुबह पांच बजे ईंट भट्टे की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान मयंक ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपित के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया और उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शार्ट एनकाउंटर करने वाली ये थी टीम शॉर्ट एनकाउन्टर में टीम क्राइम ब्रांच से उपनि. राजीव सोलंकी, प्रधान आर. अजय शर्मा, प्रधान आर.जितेन्द्र तिवारी, प्रआर. सतेन्द्र कुशवाह, आर. अरुण पवैया, आर. रामवीर सगर, आर. बिजेंद्र चौहान- माधौगंज से निरीक्षक प्रशांत शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिकरवार, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक जितेंद्र तुरेले, आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक संतोष कुशवाह आदि शामिल शामिल । recent visitors 111

मनेद्रगढ़, चिरमिरी में चिकित्सकों ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी

मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य-विभाग द्वारा मनेद्रगढ़ व चिरमिरी पीएचसी में नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी है। जानकारी के अनुसार चार में से एक भी चिकित्सक ने पद‌भार ग्रहण नहीं किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था को देख स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सुधारने प्रयास किया जा रहा है। जिससे चार विशेषज्ञ चिकित्सक मनेद्रगढ़ व चिरमिरी पीएचसी को मिले हैं। लेकिन चिकित्सकों ने अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया गया है। जिसे लेकर आम लोगों में मायूसी है। इससे पहले भी स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई थी। जिसने पदभार ग्रहण नहीं किया। फिलहाल ड्यूटी ज्वाइन करने अंतिम दो दिन 7, 8 जुलाई समय शेष है। वर्तमान में चिकित्सकों के नही होने से प्रतिदिन अस्पताल में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। अस्पताल में गंभीर मरीजों को संतोष जनक इलाज नहीं मिलने से विवाद बढ़ रहा है। बताया जाता है कि प्रदेश के अलग- अलग अस्पतालों में वेतन मान की विसंगतियां भी सामने आ रही है। मनेंद्रगढ़, चिरमिरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ज्वाइनिंग सीएमएचओ कार्यालय मनेंद्रगढ़ में होनी है। recent visitors 71

रीवा-भोपाल सावन स्पेशल सुपरफास्ट की शुरुआत 17 अगस्त, जबलपुर होकर चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइम-टेबल

भोपाल  भाई-बहन के स्नेह पर्व रक्षाबंधन में बड़ी संख्या में लोग अपने घर आते हैं। ट्रेन में चढ़ने-उतरने की भारी आपाधापी रहती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रबंधन स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसी सिलसिले में 17 अगस्त को रीवा-रानी कमलापति के मध्य एक-एक ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के बीना, विदिशा स्टेशन पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल ट्रेन संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट रक्षाबंधन स्पेशल 17 अगस्त शनिवार को रीवा स्टेशन से 12:30 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए शाम 6:45 बजे बीना, 7:50 बजे विदिशा और 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 02189 रानी कमलापति- रीवा सुपरफास्ट रक्षाबंधन स्पेशल 17 अगस्त शनिवार को रानी कमलापति स्टेशन से 10:15 बजे प्रस्थान कर, 11:08 बजे विदिशा, अगले दिन 12.20 बजे बीना पहुंचकर, मार्ग के अन्य स्टेशन से होते हुए सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह स्पेशल ट्रेन सफर के दौरान दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, मुडवारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी। यह रहेगी कोच की स्थित इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार और 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। नई ट्रेन का टाइम-टेबल ट्रेन नंबर 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुंचेगी. इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अगस्त से रीवा से प्रत्येक शनिवार और सोमवार रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर सतना 23:25 बजे, मैहर 23:53 बजे, कटनी अगले दिन मध्य रात्रि 00:50 बजे, जबलपुर 02:10 बजे, नरसिंहपुर 03:28 बजे, गाडरवारा 03:58 बजे, पिपरिया 04:33 बजे, इटारसी 05:50 बजे, नर्मदापुरम 06:18 बजे, रानी कमलापति 07:28 बजे और सुबह 08:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी. recent visitors 223

‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ हनुमानगढ़ी मंदिर पर डॉ अभय यादव ने कार्यकर्ताओं सहित किया पौधारोपण

'एक पेड़ मां के नाम अभियान' हनुमानगढ़ी मंदिर पर डॉ अभय यादव ने कार्यकर्ताओं सहित किया पौधारोपण               युवा साथी आगे आकर एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर प्रकृति के महत्व को समझकर इसका संरक्षण करें – डॉ अभय यादव।                  टीकमगढ़ आज ग्राम महाराजपुर में हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरियाली तीज के पावन अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भाजपा पूर्व जिलाअध्यक्ष डॉ अभय यादव ने कार्यकर्ताओं सहित पौधारोपण कार्यक्रम किया। डॉ अभय यादव ने बताया कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र आवाह्न पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे देश- प्रदेश में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सभी स्तरों पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष लगाकर अपनी प्रकृति मां का संरक्षण करे, इसी तारतम्य में आज महाराजपुर ग्राम पंचायत में हनुमानगढ़ी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया, साथ ही संकल्प लिया गया कि हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, पौधारोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे, अधिक से अधिक समाज के युवा एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधारोपण करें व जीवन में प्रकृति के महत्व को समझकर इसका संरक्षण करें। पौधारोपण में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री प्रतेंद्र सिंधई, बालकृष्ण विश्वकर्मा, संतोष चौरसिया, रमेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी भाजपा स्वप्निल तिवारी, घनश्याम महाराजपुरा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 140