पेरिस में पांचवीं बार चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूका भारत

पेरिस पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियो के चौथे स्थान पर रहने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा और सोमवार को बैडमिंटन में लक्ष्य सेन तथा निशानेबाजी में मिश्रित स्कीट टीम कांस्य पदक से चूक गई। भारत की झोली में अभी तक तीन कांस्य पदक ही आये हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर मिश्रित टीम पिस्टल में कांस्य जीता। इसके अलावा स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांसा हासिल किया था। इनके अलावा मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल में चौथे स्थान पर रहीं। वहीं तीरंदाजी में धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की जोड़ी मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिकी जोड़ी से हार गई। पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अर्जुन बबूता चौथे स्थान पर रहे थे। वहीं पदक के प्रबल दावेदार लक्ष्य बैडमिंटन पुरूष एकल मुकाबले में ली जी जिया से तीन गेम में 21.13, 16.21, 11.21 से हारकर कांस्य से चूक गए। वहीं निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका को स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की यितिंग जियांग और लियू जियानलिन की जोड़ी से 44.43 से हार का सामना करना पड़ा।   recent visitors 106

कुल्हाड़ी से घायल पिता को बचाया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में आठ बंदूकधारियों से भिड़ी बेटी

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के झारा गांव में बीती रात एक 17 वर्षीय बेटी अपने पिता को आठ बंदूकधारियों से घिरा देखने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। पिता को कुल्हाड़ी मारने के बाद भी दूसरा वार करने से पहले ही उनके सामने अड़ गई। कुल्हाड़ी को छीनकर फेंकने के साथ ही शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग घर आ पहुंचे, जहां आठ बंदूकधारी मौके से फरार हो गए। घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। मामले की जानकारी में बताया गया कि नारायणपुर जिले के झारागांव में बीती रात घर में मौजूद ग्रामीण को अज्ञात बंदूकधारियों के द्वारा हाथ में रखे कुल्हाड़ी से गले पर हमला कर दिया। घटना के तत्काल बाद ग्रामीण की बेटी ने अपने साहस का परिचय देते हुए पिता को बचाते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर ले गई। वहां से ग्रामीण की खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए घायल ग्रामीण सोमधर कोर्राम 50 वर्ष की बेटी सुशीला कोर्राम ने बताया कि शाम को पिता खेत गए हुए थे। उसी समय शाम को मां सुदनी अपने घर के बगल में गई हुई थी, तभी शाम 6 बजे 8 अज्ञात बंदूकधारी आये, आने के बाद पिता के बारे में जानकारी लेने के बाद चले गए। जैसे ही पिता घर पहुंचे तो बेटी ने इसके बाद  बाजू घर चली गई। रात करीब सात बजे वापस अज्ञात लोग आए और पिता से बात करने के साथ ही हाथ में रखे कुल्हाड़ी से गले में वार कर दिया। इसी दौरान बगल घर गई बेटी भी वापस आ गई और अज्ञात लोगों के हाथ में पकड़े कुल्हाड़ी को छीनकर फेंकते हुए आवाज लगाई। जिसके बाद आसपास के लोग घर पहुंच गए। जहां से उसे जिला अस्पताल नारायणपुर फिर मेकाज लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। recent visitors 103

स्पेन और फ्रांस ओलंपिक फुटबॉल के फाइनल में

मार्सिले (फ्रांस) स्पेन ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद स्थानापन खिलाड़ी जुआनलू सांचेज़ के गोल की मदद से मोरक्को को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी और रिकॉर्ड पांचवीं बार ओलंपिक खेलों की पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। स्पेन फाइनल में मेजबान फ्रांस से भिड़ेगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में मिस्र को 3-1 से पराजित किया। पिछले 32 वर्षों में यह पहला अवसर होगा जबकि यूरोप की कोई टीम स्वर्ण पदक जीतेगी। सांचेज़ ने स्टेड डे मार्सिले में 85वें मिनट में गोल करके स्पेन को फाइनल में पहुंचाया। इससे पहले टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले सूफियाने रहीमी के 37वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलने से मोरक्को मध्यांतर तक 1-0 से आगे था। फ़र्मिन लोपेज़ ने 65वें मिनट में स्पेन की तरफ से बराबरी का गोल किया। बार्सिलोना ओलंपिक 1992 में स्वर्ण पदक जीतने वाला स्पेन तीन साल पहले ताेक्यो खेलों के फाइनल में ब्राजील से हार गया था। स्पेन की महिला टीम भी फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका सामना ब्राजील से होगा। स्पेन पांचवीं बार ओलंपिक फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा है और इस तरह से उसने ब्राजील की बराबरी की है। अन्य सेमी फाइनल में फ्रांस भी मिस्र से एक समय पीछे चल रहा था लेकिन जीन फिलिप माटेटा ने दो गोल करके फाइनल में उसकी जगह सुनिश्चित की। मिस्र महमूद सेबर के 62वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त बनाने के बाद उलटफेर की ओर बढ़ रहा था। माटेटा ने 83वें मिनट में बराबरी का गोल करके मैच को अतिरिक्त समय में खींच दिया। माटेटा ने 99वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। फ्रांस की तरफ से तीसरा गोल माइकल ओलिसे ने 108वें मिनट में किया। मिस्र और मोरक्को के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा।   recent visitors 109

भोपाल एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार, अब बनेगा 300 बिस्तरों का एपेक्स ट्रामा सेंटर और ऑन्कोलॉजी सेंटर

भोपाल  राजधानी भोपाल स्थित एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। जहां एक तरफ एम्स डायरेक्ट अपने स्तर पर विस्तार कर रहे हैं, वही अब भोपाल सांसद आलोक शर्मा भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर कई नई सुविधाएं बढ़ाने को लेकर चर्चा की है। जिसमें मुख्य रूप से 300 बिस्तरों का एपेक्स ट्रामा सेंटर और ऑन्कोलॉजी सेंटर के निर्माण की स्वीकृति मांगी है।  अपेक्स ट्रामा सेंटर के निर्माण में आएगा 295 करोड़ लागत भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने केंद्र स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बताए कि भोपाल एम्स में मरीजों के इलाज के आवश्यक जनसुविधाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए 300 बिस्तरों वाले ट्रामा सेंटर (लेवल 1) के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। दो चरणों में प्रस्तावित इसके निर्माण के लिए सीपीडब्ल्यूडी द्वारा अनुमानित लागत 295 करोड़ रूपये का एस्टीमेट दिया गया है। इस अपेक्स ट्रामा सेंटर (लेवल 1) के बन जाने से भोपाल के साथ ही आसपास के कई जिलों के लाखों परिवारों को इसका लाभ होगा। अतः आपसे अनुरोध है कि जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त ट्रामा सेंटर (लेवल 1) के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें। कैंसर मरीजों के लिए ऑन्कोलॉजी सेंटर के निर्माण की मांग इसी के साथ भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने केंद्र स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बताया कि इक्कीसवी सदी में कैंसर सबसे बड़ी सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य की समस्या बनने जा रही है। इससे निपटने के लिए कठोर कदम उठाए जाना आवश्यक है। एम्स प्रबन्धन भोपाल ने इस घातक बीमारी से निपटने और मरीजों के बेहतर आधुनिक पद्धति से इलाज के लिए अपेक्स ऑन्कोलॉजी सेंटर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसमें ऑक्सीजन सपोर्ट के 200 ऑन्कोलॉजी बेड, वेंटिलेटर के साथ 20 बेड की गहन चिकित्सा इकाई सहित अन्य यूनिट और मशीनरी, डैडिकेटेड ऑन्को पैथेलॉजी और साइटोलॉजी लैब का प्रावधान किया है। सीपीडब्ल्यूडी द्वारा इसके भवन निर्माण की अनुमानित राशि 437 करोड़ रूपये का एस्टीमेट दिया गया है। साथ ही ऑन्कोलॉजी सेंटर के लिए 300 करोड़ रूपये की राशि का एस्टीमेट है। कुल राशि 737 करोड़ रूपये। अतः आपसे अनुरोध है कि जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अपेक्स ऑन्कोलॉजी सेंटर के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें। recent visitors 138

मौजूदा सत्र (2024-2025) के आखिर में अपना पद छोड़ देंगे: ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले

मेलबर्न क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने मंगलवार को कहा कि वह मौजूदा सत्र (2024-2025) के आखिर में अपना पद छोड़ देंगे। वह पिछले पांच साल से इस पद पर हैं। पिछले 13 वर्षों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़े हॉकले ने 2020 में केविन रॉबर्टस के त्यागपत्र के बाद मुख्य कार्यकारी का पद संभाला था। हॉकले ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान में कहा, ‘‘यह फैसला करना मुश्किल था लेकिन इन गर्मियों में शानदार क्रिकेट सत्र के वादे और अपनी पांच वर्ष की रणनीतिक योजना को आगे बढ़ाने के बाद नई चुनौती को स्वीकार करने का यह सही समय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी पद छोड़ना सही नहीं है क्योंकि मेरा पूरा ध्यान आगामी सत्र और बोर्ड में सुचारू तरीके से बदलाव करने में मदद करने पर लगा है।’’   recent visitors 128

हितेंद्र सिंह सिसोदिया ने विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

टीकमगढ़ माननीय हितेंद्र सिंह सिसोदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में  ग्राम पंचायत बैरबार में महिलाओं एवं आदिवासियो के अधिकारो एवं पंच-ज अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे न्यायिक मजिस्ट्रेट जतारा श्रीमती संगीता डाबर मौर्य एवं श्रीमती विजया भारती यादव, द्वारा उपस्थित जनसमूह को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भी छात्रा के साथ किसी प्रकार की कोई घटना हो तो उसे छिपाये नहीं बल्कि अपने गार्जियन को जरूर बताएं ताकि भविष्य में ऐसे मामले की पुनरावुति न हो सके। गुड टच वेड टच की जानकारी दी गई।  साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया कि आजकल महिलाओं के साथ जो ,मारपीट,दहेज की मांग जैसे कृत्य किए जा रहे है उसके खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और उसका डट कर सामना करे। अगर महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएगी तो उत्पीड़न जैसी घटनाएं अपने आप कम हो जाएगी। इसी क्रम में कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिद्ध गोपाल वर्मा द्वारा पंच ज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में बहुत जरूरी है, हमें इनकी रक्षा करनी चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिये जिससे हमे शुद्ध वायु मिल सके। साथ ही अमृत लाल चौबे अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जतारा द्वारा उपस्थित बच्चियों को निशुल्क शिक्षा के अधिकार के तहत और  मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जानकारी दी। शिविर के अंत में बैरबार सरपंच सुरेन्द्र सिंह दांगी द्वारा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।   इस अवसर पर  देवराज रजक, गिरबर सिंह बुंदेला, बसंत अग्निहोत्री, सुषमा अहिरवार,जितेन्द्र बरार,इंद्रपाल,राघवेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। recent visitors 145

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने IPS नरहरि की किताब ‘पानी पानी’ गीत एवं ‘राम का राज्याभिषेक’ पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल राजधानी भोपाल में आज एक गरिमामयी समारोह में आई ए एस पी नरहरि द्वारा लिखित गीत "पानी पानी" और पी नरहरि एवं मोटिवेशनल स्पीकर राकेश चंद्रा द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक "राम का राज्याभिषेक" का विमोचन प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके के कर कमलों से हुआ | कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नरहरि को इस पुस्तक को लिखने में लगभग 1 वर्ष का समय लगा। महागाथा प्रोडक्शन के  प्रमुख ऋषिकेष पांडेय और आकांक्षा दुबे इस पुस्तक के संपादक हैं, वही गीत “पानी पानी” के म्यूजिक डायरेक्टर भी ऋषिकेष पांडेय है। ऋषिकेष पांडेय ने बताया कि जल ही जीवन है और जीवन ही धर्म है की परिकल्पना को आत्मसात करते हुए हमने पी नरहरि जी के मार्गदर्शन में जल संरक्षण की दिशा में "जल जीवन उत्सव” कैंपेन को वर्षों तक सतत रूप से चलाते हुए मध्यप्रदेश को समर्पित करने का निश्चय किया है, वही दूसरी ओर जब बात धर्म की हो तो ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर पर "राम का राज्याभिषेक" पुस्तक आमजन को राम के जीवन, राम के व्यक्तित्व को सरलता के साथ जानने मे खासी मदद करेगी। माह सितंबर में महागाथा प्रोडक्शन के बैनर तले "राम का राज्याभिषेक" फिल्म की शूटिंग भी ओरछा में होने जा रही है जिसे साउथ फ़िल्म इण्डस्टी के प्रोडूसर भरत चौधरी प्रोड्यूस कर रहे है। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूल चले हम, किसान आदि गीत के म्यूजिक डायरेक्टर ऋषिकेश पांडेय तेलुगु फिल्म अहिंसा में को-प्रोड्यूसर एवं म्यूजिक प्रोडूसर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी धार्मिक स्थलों के महत्व को लोगो तक आसानी से पहुंचाने की दिशा में जुटे "महागाथा" के प्रयासों से प्रभावित हैं, जल संरक्षण और धार्मिक स्थानों के महत्व से जुड़ी महागाथा की इस यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने १६ जून को उज्जैन में शिप्रा किनारे "सदा नीरा" गीत को लॉन्च किया था । recent visitors 139