Pushpendra
चावल और अलसी के बीजों से उम्र बढ़ने के संकेत और झुर्रियों को कैसे रोकें
कोई भी महिला नहीं चाहती है कि वो 25 की उम्र में 30 की दिखें ऐसे में केमिकल वाले एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करने से आप अपनी कोमल त्वचा को नुकसान पहुचा सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने किचन में ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें और खुद को जवान बनाएं। लेकिन कैसे? आज हम आपको एक ऐसे फेस मास्क की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे इस्तेमाल करने के बाद आपकी स्किन की बढ़ती उम्र का पासा ऐसा पलटेगा कि दिन ब दिन आपकी त्वचा और भी जवां होती जाएगी। तो अगर आप तैयार हैं तो आइए जानते हैं इन नुस्खे को तैयार करने का तरीका और फायदे। चेहरे पर झुर्रियां क्यों पड़ती हैं? आपने देखा होगा कि आजकल 25-30 साल के लोगों के चेहरे झुर्रियों से लटकते दिखते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारी त्वचा में कोलेजन की कमी हो जाती है। कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन होता है जो स्किन के स्ट्रक्चर को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए जब इसकी कमी होती है तो हमारी त्वचा लटक जाती है। एंटी एजिंग फेस मास्क बनाने की सामग्री पानी- 1 कप फ्लेक्स सीड्स- 2 चम्मच चावल का आटा- 2 चम्मच विधि- सबसे पहले एक पैन को हल्की आंच पर गैस पर रखें और फिर उसमें 1 कप पानी डाल दें। पानी के गर्म होने पर पैन में 2 चम्मच चावल का आटा और फ्लेक्स सीड्स डालकर अच्छे से पकाएं। जब पैन में स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें और बैटर को एक बाउल में ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक रखने के बाद फेस वॉश कर लें। आप चाहें तो इस फेस मास्क को ज्यादा बनाकर 4-5 दिनों के लिए कांच के कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। recent visitors 139
बहनोई के तलवार से काटे हाथ और गोली मारी, राजस्थान-झुंझुनू में लव मैरिज पर साला बना हत्यारा
झुंझुनू/कुशलपुरा. कुशलपुरा निवासी मोनिका ने 7 महीने पहले घर से भागकर अंकित नाम के युवक के साथ शादी की थी। उसके बाद से ही नाराज भाई लगातार उन्हें धमकियां दे रहा था। मृतक अंकित की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसका भाई रिंकू राजपूत आपराधिक प्रवृत्ति का है और इसी के चलते उसने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मोनिका ने बताया कि शादी के बाद हमने पुलिस को बाकायदा लिखित पत्र देकर जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। अंकित लोहारू भिवानी हरियाणा से अलग-अलग शहरों में ट्रक लेकर जाते थे, इस दौरान भी कई बार धमकियां मिली थीं। 20 दिन पहले भी अंकित अपने साथियों के साथ घर आया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके पहले भी वह इस तरह की धमकी दे चुका था। मृतक की मां पर भी की फायरिंग मृतक अंकित के पिता मुगाराम ने थाने में रिपोर्ट दी है कि रिंकू के साथ दीपू चोराडी, विकास खाती, दौलत दक्षित, पंकज समेत 8 से 10 लोग मंगलवार की रात 9 बजे के करीब उनके घर आए और अंकित पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और हाथ पर तलवार से वार किया, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई अंकित की मां पर भी आरोपियों ने फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। recent visitors 125
मीनू के आधार पर नहीं दी जा रही नौनिहालों को मध्यान भोजन, ग्रामीणों ने लगाए आरोप
डिंडौरी वैसे तो मध्यान भोजन कार्यक्रम जो की मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिसका मूल उद्देश्य उन गरीब परिवार से अध्यनरत नौनिहाल जो की एक टाइम भी ठीक तरह से भोजन नहीं कर पाते, जिनके परिवार के जिम्मेदार लोग सुबह से ही मेहनत मजदूरी करने निकल जाते हैं ,और उनके बच्चे जहां -तहां खेलने रह जाते थे उनको ध्यान में रखते हुए स्कूल मैं ही भोजन की व्यवस्था की गई ताकि बच्चे अच्छे भोजन की लालसा से ही विद्यालय में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज काराएं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास हो सके पर अधिकांशतः यह देखने में आ रहा है जिन स्व सहायता समूह को या स्कूल प्रबंधन को मध्यान भोजन संचालित करने की व्यवस्था दी गई है वे अपनी जेब भरने के चक्कर में उन नौनिहालों के ही पेट को काटकर उनको गुणवत्ताहीन भोजन परोस रहे हैं, ऐसा नहीं है कि इन मामलों की जानकारी जिले में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है पर वे भी मोटी रकम के आगे नतमस्तक हैं उनको तो बस उनका कमीशन चाहिए फिर चाहे नौनिहालों का पेट काटकर ही क्यों न दिया जाए । ऐसा ही मामला विगत दिनों विकासखंड डिंडौरी के ग्राम पंचायत मडियारास प्राथमिक शाला में सामने आया जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यवहार शिक्षा व्यवस्था देखने ग्राम मड़ियारास पहुंची और जब उनके द्वारा एकीकृत शासकीय हाई स्कूल मडियारास माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला निरीक्षण करते हुए पाया गया ,कि प्राथमिक शाला में अध्यनरत छात्रों को भोजन कराया जा रहा है ,और भोजन में गुणवत्ताहीन चावल दाल एवं सब्जी परोसा जा रहा है वही प्राथमिक शाला में अध्ययन छात्र-छात्राओं के पालकों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है दुर्गा स्वसहायता समूह के अध्यक्ष के द्वारा लगातार इसी तरह गुणवत्ता हीन भोजन खिलाया जा रहा है ऐसा नहीं है कि इस मामले को लेकर छात्र के पालकों एवं ग्रामीणों के द्वारा इस पर सुधार करने कोई पहल नहीं की जाती है बावजूद इसके मध्य भोजन में कोई सुधार नहीं लाया जा रहा है प्रधान अध्यापक के द्वारा भी लिखा गया था पत्र प्राथमिक शाला मड़ियारास में भोजन की स्थिति में सुधार लाने प्रधानाध्यापक के द्वारा भी पूर्व में बी आर सी डिंडौरी को पत्र प्रेषित किया गया था इसके बाद भी प्राथमिक शाला मडियारास में मध्यान भोजन में सुधार नहीं आ पाया इसी तरह ग्रामीणों के द्वारा भी दुर्गा स्वास्थ्य सहायता समूह समेत अधिकारियों को भी मध्यान भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने निवेदन किया गया था बावजूद इसके अब तक कोई सुधार नहीं हो पाया। और ना कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई पहल किए हैं आखिर क्यों नहीं समूह को जिम्मेदार अधिकारियों का डर प्रधान अध्यापक समेत ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी दुर्गा स्व सहायता समूह के द्वारा मध्यान भोजन की गुणवत्ता में सुधार न लाया जाना समझ से परे है आखिर क्यों नहीं है समूह के अध्यक्ष को अधिकारियों का भय कहीं इसमें अधिकारियों की रजा मंदी तो नहीं ? इनका कहना है:- मामला संज्ञान में है बी आर सी महोदय जी से जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है कार्यवाही कहां तक पहुंची मैं जानकारी लेकर ही बतला पाऊंगा. आनंद मोर्य, मध्यान भोजन गुणवत्ता निरीक्षक recent visitors 108
लाइफ लाइन बीसलपुर बांध भी छलका, राजस्थान में भारी बारिश से बांध उफनाए
कोटा. राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मानसून की शुरुआत में खाली पड़े बांधों का पेट अब भरना शुरू हो गया है। बुधवार तक करीब 100 बांध पूरी तरह भर गए हैं। राजस्थान की लाइफ लाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में जल स्तर 311.600 मीटर पहुंच गया है और इसके कैचमेंट एरिया में पानी की आवक अब भी जारी है। लगभग 674 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से बांध में पानी आ रहा है। कई बांध ओवर फ्लो हो रहे हैं। कालीसिंध बांध के 2 और कोटा बैराज का एक गेट खोला गया है। प्रदेश के 691 बांधों में से 388 आंशिक रूप से भरे हैं, जबकि 99 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। मानूसन की शुरुआत में प्रदेश के मात्र 5 बांध ही पूरी तरह भरे हुए थे। बीसलपुर में बीते दो दिन में जल स्तर 29 प्रतिशत से बढ़कर 41.85 % पहुंच चुका है। यह आवक करीब 3 महीने के लिए पीने के पानी की जरूरत पूरा कर सकती है। आज बीकानेर में हुई भारी बारिश से कुछ ही घंटों में यहां 132 एमएम पानी बरसा है। प्रदेश के बड़े बांधों में भराव की स्थिति — राणा प्रताप सागर – 80.56 % कोटा बैराज – 97.09% माही बजाज सागर -50.36 % बीसलपुर – 41.85 % मोरेल – 65.04% पार्वती बांध – 45.61% गुढ़ा डैम – 70.87 जवाई बांध -17.40% मेजा डैम – 1.80 % पांचना – 70.23% recent visitors 131
थोड़ा करेक्शन के बावजूद शेयर मार्केट में हरियाली बरकरार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
नई दिल्ली निफ्टी अब 237 अंक ऊपर 24230 के लेवल पर है। बैंक निफ्टी से लेकर ऑयल एंड गैस तक इंडेक्स में उछाल है। निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स में अच्छी तेजी है। सेंसेक्स भी 606.63 अंक ऊपर 79,199.70 के लेवल पर है। थोड़ा करेक्शन के बावजूद शेयर मार्केट में हरियाली बरकरार है। सेंसेक्स 650 अंकों की बढ़त के साथ 79244 पर है। जबकि, निफ्टी 235 अंक ऊपर 24227 पर ट्रेड कर रहा है। निपु्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में 6.37 पर्सेंट की उछाल के साथ ओएनजीसी सबसे ऊपर है। इसके बाद कोल इंडिया है, जिसमें 3.32 पर्सेंट की तेजी है। बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प और हिन्डाल्को भी 2 पर्सेंट से ऊपर ट्रेड कर रहे हें। टॉप लूजर में एशियन पेंट्स, टाइटन और कोटक बैंक हैं। शेयर मार्केट में हरियाली तीज जैसी हरियाली दिख रही है। सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक्स हरे रंग में हैं तो निफ्टी भी हरा है। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक आज 972 अंकों की बंपर उछाल के साथ 79565 के लेवल पर खुला तो एनएसई का निफ्टी 296 अंक उछल कर 24289 पर। आज भी रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक में बंपर तेजी है। आज यानी बुधवार को घरेलू शेयर मार्केट में रौनक लौटने की उम्मीद है। क्योंकि आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, गिफ्ट निफ्टी 24,190 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। जबकि अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई शेयर मार्केट: चीन के शेयर बाजारों के आंकड़ों से पहले और वॉल स्ट्रीट में बढ़त के चलते एशियाई बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 1 फीसद गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.3 फीसद चढ़ गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1 फीसद और कोस्डैक में 1.3 फीसद की तेजी आई। गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी 24,190 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 100 अंकों का प्रीमियम है, यह भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है। recent visitors 119
मेनाल झरने में एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में तीन दिन बाद मिला युवक का शव
चित्तौड़गढ़. बारिश के मौसम में मेनाल का झरना पूरे वेग से बह रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आ रहे हैं। भीलवाड़ा निवासी कन्हैयालाल बैरवा भी सोमवार को अपने मित्र अक्षित के साथ पिकनिक मनाने के लिए मेनाल झरने पर आया था। यहां सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह पानी में झरने की ओर बहने लगा। जहां से झरना गिरता है, उसके थोड़े पहले लगी चैन को उसने पकड़ लिया था। लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन बाद में वह 150 फीट की ऊंचाई से झरने में गिर गया। इसके बाद से ही सिविल डिफेंस, चित्तौड़गढ़ व एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई थी। शव नहीं मिलने पर मंगलवार को कोटा से एनडीआरएफ की विशेष टीम को बुलाया गया, जो पानी के भीतर जाकर तलाश करती है। मंगलवार शाम को अंधेरा होने तक शव का कहीं पता नहीं चल पाया। इस पर अभियान रोक दिया गया था। बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे एनडीआरएफ की टीम जोगणिया माता पुलिस चौकी के कांस्टेबल सुनील व सुरेंद्र के साथ झरने के पानी में उतरी और करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। झरने से करीब 60 फीट की दूरी पर युवक कन्हैया का शव मिल गया। शव को एंबुलेंस की सहायता से बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया गया, यहां पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि मेनाल झरने पर लोग पिकनिक मनाने के दौरान लापरवाही दिखाते हैं, इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है लेकिन लोग इसे अनदेखा कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। अब स्थानीय विधायक ने यहां जाली लगाने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 121