सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा-चंबल नदी के संगम स्थल शिपावरा का स्वरूप नई निखरेगा

 रतलाम  जिले के आलोट विकासखंड में शिप्रा-चंबल नदी का संगम स्थल शिपावरा का स्वरूप अब निखरने वाला है। यह जगह करीब 4000 साल पुरानी ताम्राश्म युगीन सभ्यता के अवशेष समेटे हुए है। शिपावरा के पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हुए यहां महाकाल लोक की तर्ज पर नवनिर्माण होगा। कलेक्टर राजेश बाथम ने करीब 23 करोड़ रुपये की योजना तैयार करवाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी है। सिंहस्थ मद से इसमें स्वीकृति मिलना तय माना जा रहा है। पर्यटन और धार्मिक नजरिये से शिपावरा विकास की योजना में पूरे क्षेत्र को शिवआकृति में तैयार किया जाएगा।     शिपावरा के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर स्वीकृति के लिए संभागायुक्त को भेजी गई है। इस स्थल को पर्यटन व धार्मिक नक्शे पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।     -राजेश बाथम, कलेक्टर शिव के त्रिनेत्र, अर्द्धचंद्रमा आदि आकार में होगा निर्माण इसके लिए शिव के त्रिनेत्र, अर्द्धचंद्रमा, सर्प आदि शामिल रहेंगे। धर्मशाला, ऑडिटोरियम, वॉच टॉवर की तर्ज पर दीपस्तंभ, बड़े घाट, सड़क, पार्किंग, भव्य प्रवेश द्वार सहित अन्य निर्माण किए जाएंगे। इस काम के लिए हाउसिंग बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। शिपावरा से उज्जैन की दूरी 100 किमी है। तैयारी इस तरह से की जा रही है कि यहां भविष्य में बड़े सांस्कृतिक आयोजन भी किए जा सकें। सिंहस्थ 2028 से पहले निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है। इससे इस इलाके में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उल्टे दीयों पर टीका है मंदिर, खुदाई में मिले हैं दीये शिप्रा नदी शिपावरा में आकर चंबल नदी में मिल जाती है। इस संगम पर करीब 100 फीट ऊंचे एक टीले पर शिपावरा में दीपेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर है। इसके उल्टे दीयों पर टीके होने की बात कही जाती है। खुदाई में भी यहां दीये मिलते हैं। आलोट से विक्रमगढ़, खजूरी देवड़ा, रजला, मोरिया होकर शिपावरा तक जाने के बाद आगे करीब ढाई किलोमीटर का कच्चा और पथरीला रास्ता संगम स्थल तक पहुंचाता है। प्रागैतिहासिक काल के प्रमाण भी यहां मिलते हैं शिपावरा में प्रागैतिहासिक काल से लेकर परमार और मराठा काल तक की पुरा-संपदा के महत्वपूर्ण प्रमाण मिलते हैं। लोकमान्यता है कि भस्मासुर से बचने के लिए भगवान शिव इस स्थल पर छुपे थे। यंत्र-तंत्र लगे परमार स्थापत्य एवं मूर्तिकला के कारण इसकी प्राचीनता सिद्ध होती है। यहां रियासतकालीन शिकारगाह भी बना हुआ है, जिसका प्रयोग जावरा के नवाब किया करते थे। recent visitors 176

आज भारत और श्रीलंका की होगी भिड़ंत, स्पिनरों पर हावी होना होगा भारत को

कोलंबो पहले दो मैच में बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से आहत भारतीय क्रिकेट टीम को अगर श्रीलंका से 27 साल बाद श्रृंखला गंवाने से बचना है तो उसको बुधवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्पिनरों पर हावी होकर खेलना होगा। गौतम गंभीर की मुख्य कोच के रूप में यह पहली वनडे श्रृंखला है और वह निश्चित तौर पर हार के साथ शुरुआत नहीं करना चाहेंगे। भारत को श्रीलंका के खिलाफ आखरी बार वनडे श्रृंखला में हार का सामना 1997 में करना पड़ा था। अर्जुन रणतुंगा की अगुवाई वाली टीम ने तब सचिन तेंदुलकर की भारतीय टीम को तीनों मैच में हराया था। भारत और श्रीलंका के बीच तब से 11 वनडे श्रृंखलाएं हो चुकी है और इन सभी में भारतीय टीम विजयी रही। भारत वर्तमान श्रृंखला को नहीं जीत पाएगा क्योंकि पहला मैच टाई छूटने के बाद दूसरे मैच में उसे 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब उसकी निगाह श्रृंखला बराबर करने पर टिकी हैं। भारत बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में पहुंचा है। आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच से स्पिनरों को काफी मदद मिल रही है और कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर भारत का कोई भी अन्य बल्लेबाज श्रीलंका के स्पिनरों का डटकर सामना नहीं कर पाया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक दो मैच में 38 रन ही बना पाए हैं। उन्होंने आसानी से अपना विकेट गंवाया है जो टीम के लिए चिंता का विषय है। कोहली इस मैच में उसकी भरपाई करने की पूरी कोशिश करेंगे। कोहली को रोहित से मिली आक्रामक शुरुआत को ही आगे बढ़ाने की जरूरत है लेकिन अभी तक वह इसमें नाकाम रहे हैं। उन्हें संघर्षरत मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को संवारना होगा। इसके लिए उन्हें और अन्य बल्लेबाजों को रोहित की तरह स्पिनरों पर हावी होकर खेलना होगा। श्रीलंका के स्पिनर भारत के अन्य बल्लेबाजों के लिए भी अबूझ पहेली बने हुए हैं। स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे पिछले मैच में जैफ्री वांडरसे की आसान लेग स्पिन को भी नहीं समझ पाए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी अभी तक श्रीलंका के स्पिनरों को खेलने में असफल रहे हैं। रोहित ने पिछले मैच में 44 गेंद पर 64 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। श्रीलंका के स्पिनर उनके सामने नहीं चल पाए थे। भारत के अन्य बल्लेबाजों को भी अपने कप्तान से सीख लेने की जरूरत है। भारत इस मैच में दुबे की जगह रियान पराग को मौका दे सकता है जो स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलते हैं। उनकी स्पिन गेंदबाजी टीम के लिए अतिरिक्त बोनस होगी, क्योंकि भारतीय गेंदबाज भी अभी तक श्रीलंका के स्पिनरों की तरह प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैंं। टीम इस प्रकार हैं: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा। श्रीलंका: चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा, जेफ्री वांडरसे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।   recent visitors 112

बांग्लादेश इस समय बड़ी अशांति के दौर, ‘खुश’ हो रही अमेरिकी सरकार, जाने क्यों

ढाका बांग्लादेश इस समय बड़ी अशांति के दौर से गुजर रहा है। दो सप्ताह से चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। हालात इतने खराब हो गए कि शेख हसीना को आनन-फानन में देश छोड़कर भागना पड़ा। सोमवार देर शाम वह भारत पहुंची, जहां उन्हें सुरक्षित जगह पर रखा गया है। यहां से उनके आगे लंदन जाने की संभावना है। लेकिन क्या शेख हसीना को अमेरिका के विरोध के चलते बांग्लादेश की प्रधानमंत्री कुर्सी छोड़नी पड़ी। ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि दो महीने पहले मई में शेख हसीना ने खुलकर कहा था कि उनके ऊपर विदेश से दबाव बनाया जा रहा है। मई में शेख हसीना ने दावा किया कि एक देश ने उन्हें प्रस्ताव दिया था कि अगर वह बांग्लादेश के इलाके में एयरबेस बनाने की अनुमति देती हैं तो उन्हें बिना किसी परेशानी के दोबारा चुनाव जीतने दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने देश का नाम नहीं बताया था, लेकिन ये माना गया था कि यह अमेरिका था। हसीना ने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ हिस्सों को काटकर पूर्वी तिमोर जैसा एक ईसाई देश बनाने की साजिश चल रही है। ईसाई देश बनाने का प्लान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री आवास गोनोभवन में सहयोगी पार्टियों की बैठक में संबोधन देते हुए हसीना ने कहा था कि 'पूर्वी तिमोर की तरह वे बांग्लादेश (चटगांव) और म्यांमार के कुछ हिस्सों को लेकर एक ईसाई देश बनाएंगे और बंगाल की खाड़ी में एक बेस बनाएंगे।' हसीना ने कहा कि 'कई लोगों की नजर इस जगह पर है। यहां कोई विवाद नहीं है, कोई संघर्ष नहीं है। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।' उन्होंने यह भी दावा किया यह सिर्फ एक देश के लिए नहीं है। 'मुझे पता है कि वे और कहां जाना चाहते हैं।' अमेरिकी प्लान हो गया कामयाब? शेख हसीना ने कहा था कि प्रस्ताव ठुकराने की वजह से ही अवामी लीग की सरकार मुश्किल में रहती है। उन्होंने दावा किया था कि और भी मुश्किलें आएंगी, लेकिन चिंता की कोई जरूरत नहीं है। 'अगर मैंने एक खास देश को बांग्लादेश में एयरबेस बनाने की अनुमति दी होती, तो मुझे कोई समस्या नहीं होती।' इस बयान के दो महीने के बाद ही शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता छोड़नी पड़ी है। सुरक्षा विशेषज्ञ एफजे ने दावा किया है कि अमेरिकी बेस अब भारत के पड़ोस में बनने जा रहा है। अमेरिका ने की बांग्लादेश की सेना की तारीफ अमेरिका ने बांग्लादेश में बदलाव का स्वागत करते हुए सेना की तारीफ की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते है। उन्होंने अंतरिम सरकार को लोकतांत्रिक और समावेशी बनाने का आग्रह किया। इसके साथ ही मिलर ने कहा कि आज सेना ने जो संयम दिखाया हम उसकी सराहना करते हैं। recent visitors 125

बुधवार 07 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज आप आर्थिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपमें से कुछ लोगों को पेशेवर मोर्चे पर अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बाहर घूमने जाने का योग है और यह आपको किसी विदेशी जगह पर ले जा सकता है। संपत्ति के मामले में कोई फैसला आपकी पसंद के मुताबिक होगा। आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। वृषभ राशि– आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों को अच्छी और अच्छे वेतन वाली नौकरी मिलने की संभावना है। आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए नए प्रयासों में सफल होंगे। संपत्ति पर आकर्षक ऑफर मिलना संभव है। सामाजिक मोर्चे पर आप देखेंगे कि लोग आपकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। मिथुन राशि– आज आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ लोगों को पदोन्नति के साथ आय में उम्मीद से ज्यादा वृद्धि मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज कोई आर्थिक फैसला आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कर्क राशि- आज आप आर्थिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको कार्यस्थल पर लंबित मुद्दों को निपटाने के लिए समय मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए राह आसान होने की संभावना है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिस सहकर्मी पर आप भरोसा करते हैं वह काम के मोर्चे पर किसी समस्या से निपटने में आपकी मदद करेगा। समझदारी भरे निवेश अवसर का लाभ उठाने से निकट भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मुलाकात संभव है। प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है, इसलिए इस पर नजर रखें। कन्या राशि- कार्यस्थल पर आपकी कोई परेशानी दूर हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए अच्छा दिन है। डाइट में बदलाव होने से आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे। व्यवसायी व्यक्ति मुनाफा बढ़ाने के नए तरीके खोजेंगे। आपका मानसिक तनाव दूर होगा। तुला राशि- व्यापारी आज नए कस्टमर बनाने में सफल रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज कोई करीबी व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। जिस घर या संपत्ति पर आपकी लंबे समय से नजर थी, उसे आप खरीद सकेंगे। परिवार में आज कोई उत्साह हो सकता है, जिससे आप उत्साहित रहेंगे। वृश्चिक राशि– सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ लोगों को संपत्ति लाभ हो सकता है। बिगड़ती आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार के संकेत दिखेंगे। आप डाइट में कंट्रोल करने से आपकी सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धनु राशि- किसी बड़ी चीज में निवेश करने के लिए आपको आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति मिलने की संभावना है। आज कुछ लोग घर भी खरीद सकते हैं। आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पेशेवर मोर्चे पर आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि– पेशेवर मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का फल मिलना निश्चित है। कुछ लोगों को परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आप मैनेजमेंट की गुड बुक में रहें। आपको आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के प्रयास करने चाहिए। कुछ लोगों के लिए संपत्ति विरासत में मिलने की संभावनाएं हैं। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी छवि अच्छी रहेगी। आज आप अपने खर्चों पर नजर रखें, वरना आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति के मोर्चे पर फैसला आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। मीन राशि- मीन राशि के कुछ जातकों को आज मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आज आप बजट बनाकर चलें, वरना आगे चलकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस बात की प्रबल संभावना है कि कोई मेहमान आपके दरवाजे पर आएगा और आपका दिन खुशनुमा बना देगा। आज ऑफिस में राजनीति से सतर्क रहें। recent visitors 130

विनेश फोगाट ने जगाई गोल्ड की उम्मीद, सेमीफाइनल में लोपेज को चटाई धूल

पेरिस. आज पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन है। स्टार हलवान विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज को मात दी। वह ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई है। उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने पहली बार ओलंपिक मेडल जीता है। वहीं, भारतीय हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में एक्शन में है। भारत की जर्मनी से भिड़ंत जारी है। भारत यह मैच जीतकर फाइनल में एंट्री करना चाहेगा। भारत ने हॉकी में आखिरी बार गोल्ड 1980 में जीता था। पेरिस ओलंपिक में भारत ने अभी तक कुल तीन ब्रॉन्ज जीते हैं, जो निशानेबाजी में आए हैं। विनेश फोगाट का मेडल कंफर्म विनेश फोगाट ने पहला ओलंपिक मेडल कंफर्म कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में लोपेज को धूल चटाई।   recent visitors 168

महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर लेट गई मालगाड़ी के कई डिब्बे महिला के ऊपर से गुजरे, खरोंच तक नहीं आई

शाजापुर पारिवारिक विवाद से नाराज एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर लेट गई। उसके ऊपर से माल गाड़ी के कई डिब्बे भी गुजरे किंतु महिला का बाल भी बांका नही हुआ। आश्चर्य चकित करने वाली यह घटना जिले बेरछा थाना क्षेत्र की है।अब इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिनमें पटरी के बीच में लेटी महिला दिखाई दे रही है। वहीं पटरियों पर से माल गाड़ी के डिब्बे धड़धड़ाते हुए गुजर रहे हैं। किंतु महिला को खरोंच तक नहीं आई। महिला के ऊपर से कई डिब्बे गुजरने के बाद मालगाड़ी के पहिए थमने के बाद रेलकर्मी माैके पर पहुंचकर पटरी के बीच लेटी महिला को बाहर बुलाने की कोशिश की लेकिन महिला बाहर नहीं आई। इस पर रेलकर्मी जबरदस्ती उसे पटरी से हटाकर दूर ले गए। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।   घरेलू विवाद से थी नाराज बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती के अनुसार सुंदरसी निवासी 80 वर्षीय कंचन का घर पर बहू से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह नाराज होकर आत्महत्या करने के इरादे से ग्राम रंथभंवर के पास रेल की पटरी के बीच लेट गई थी। महिला को पटरी पर लेटा देख मालगाड़ी के चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, किंतु तब तक कई डिब्बे महिला के ऊपर से गुजर गए। गमीनत रही कि महिला के शरीर का कोई भी हिस्सा गाड़ी के पहियों या अन्य किसी पुर्जे की चपेट में नहीं आया। जिससे महिला को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह पूरी तरह सुरक्षित बच गई। जिसके बाद उसका बेटा ईश्वर सिंह अपने साथ ले गया। recent visitors 122

अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था आरोपी, विरोध करने पर धमकाकर किया दुष्कर्म, दिल्ली से गिरफ्तार

धार कन्या शिक्षा परिसर में अध्ययनरत छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। सायबर सेल की मदद से अपह्रत 13 साल की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने एक सप्ताह में दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा को भगाकर ले गए लड़के को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नाबालिग है। वह छात्रा का मतांतरण कराना चाहता था। अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था। छात्रा के विरोध करने पर उसे धमकाता था। आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत 26 जुलाई को आलीराजपुर जिले के कनवाड़ा निवासी फरियादी पिता ने बाग थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री शासकीय कन्या परिसर स्कूल बाग में कक्षा 10वीं में पढाई करती थी। 25 जुलाई को वह कन्या परिसर बाग से कही चली गई हैं। वह न तो घर आई और न ही कन्या शिक्षा परिसर वापस पहुंचीं। नाबालिग की खोज के लिए पुलिस टीम का गठन अंदेशा व्यक्त किया गया कि कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर उसे ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपह्रत छात्रा व अज्ञात आरोपित की तलाश के लिए एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में निरीक्षक कैलाश चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसआइ दिलीप खांडे, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, आरक्षक उत्तम, महिला आरक्षक फूलवती को सायबर से मिली जानकारी अनुसार आरोपित की तलाश में दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली से छात्रा को बरामद किया गया। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती छात्रा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर नाबालिग आरोपित दिल्ली निवासी (स्थानीय निवासी मुज्जफरपुर बिहार) से दोस्ती हुई। उसने शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर मुझे उसके घर दिल्ली ले गया। दिल्ली में वह सुबह-शाम धर्म के संबंध में बताकर नमाज पढ़वाता था। ऐसा नहीं करने पर धमकाकर उसके साथ कुकृत्य करता था। पुलिस छात्रा को दिल्ली से बाग लेकर पहुंची व उसके स्वजन के सुपुर्द किया। आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपित के नाबालिग होने की वजह से उसे झाबुआ बाल संप्रेषण गृह भेजा है। प्रमिला जमरे, एएसआइ राजेश चौहान, कैलाश गेहलोत, लोकेश शुक्ला, आरक्षक दुर्गेश, कैलाश एवं सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक भेरुसिहं देवडा व आरक्षक प्रशांत का योगदान रहा। recent visitors 134