केदारनाथ में फंसे MP के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकला, सभी यात्री सुरक्षित

भोपाल उत्तराखंड में मौसम खराब होने की वजह से चारधाम यात्रा पर गए एमपी के लोग फंस गए थे. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है. शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं. CM यादव ने बताया कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस और अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए. राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है. शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित हैं. राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है. राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो. हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है. सभी यात्री कुशलक्षेम हैं. राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही  हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है। हेलीकॉप्टर के जरिए रूद्रप्रयाग पहुंचे 51 लोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षा जनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशल क्षेम हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गुरुवार को उत्तराखंड के अधिकारियों की मदद से राज्य के 51 लोगों को केदारनाथ मंदिर से हवाई मार्ग से निकालकर रुद्रप्रयाग पहुंचाया। यादव ने बताया कि केदारनाथ में दस और लोग फंसे हुए हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। यादव ने कहा, “जैसे ही हमें उनके बारे में जानकारी मिली, हमने तुरंत उत्तराखंड सरकार से संपर्क किया और फंसे हुए कुल 61 लोगों में से 51 को हेलीकॉप्टर के जरिए रुद्रप्रयाग पहुंचाया।” recent visitors 121

कई सिविल सेवा उम्मीदवार आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए विषम हालात में रहते हैं, संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली छोटे-छोटे, खिड़की रहित कमरों में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने वाले, सिविल सेवा अभ्यर्थियों की आंखों में पलता यह सपना उन्हें राहत देता है कि एक दिन उनका भी आएगा जब वे अफसर बन जाएंगे और अपनी पसंदीदा जिंदगी जिएंगे। ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक पानी भरने से तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत की घटना ने उन खराब परिस्थितियों को उजागर किया है जिसमें कई सिविल सेवा उम्मीदवार आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए विषम हालात में रहते हैं। ओल्ड राजेंद्र नगर हो या मुखर्जी नगर, दिल्ली के विभिन्न कोचिंग केंद्र की कहानी एक जैसी ही है। पिछले डेढ़ साल से राजेंद्र नगर में ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में रह रहे उत्तर प्रदेश के एक सिविल सेवा अभ्यर्थी ने कहा, ‘‘राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में लगभग हर मकान के मालिक ने अपने घर को पेइंग गेस्ट आवास में बदल दिया है।'' मुखर्जी नगर में एक कोचिंग सेंटर में कक्षाएं लेने वाले 28 वर्षीय यूपीएससी अभ्यर्थी ने कहा कि छात्रों की संख्या बहुत ज्यादा है और जगह कम है इसलिए गरीब परिवारों के लोगों के पास रहने के लिए बहुत कम विकल्प हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अच्छे पैसे कमाने के लिए पीजी के मालिक एक बड़े कमरे को पर्दे से अलग अलग हिस्से में बांट देते हैं। ऐसे कमरों में करीब पांच से छह छात्र रहते हैं।'' आम तौर पर इन हालात में छात्र सोचते हैं ‘‘अभी झेल लो, एक बार नौकरी लग गई, तो आगे पीछे नौकर-चाकर होंगे।'' शहर के दो कोचिंग केंद्रों में रहने वाले कई सिविल सेवा अभ्यर्थियों का कहना है कि वे बिना खिड़की वाले बेसमेंट में रहते हैं, जो हर बार भारी बारिश होने पर पानी से भर जाते हैं। उनका कहना है कि ऐसे कमरों की कीमत ग्राउंड फ्लोर या ऊपरी मंजिलों के कमरों की तुलना में आधी है। एक अन्य सिविल सेवा अभ्यर्थी ने कहा ‘‘अगर कोई ग्राउंड या ऊपरी मंजिलों पर रहना चाहता है, तो उसे कम से कम 25,000 से 30,000 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे। जो लोग बेसमेंट में रह रहे हैं, उन्हें लगभग 15,000 से 20,000 रुपये प्रति माह देने पड़ रहे हैं। खतरा तो है लेकिन पैसे बच जाते हैं।'' ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश के कारण पानी भर जाने से सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत की घटना बाद छात्रों ने कहा कि वे ऐसे बेसमेंट में रहकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसके बावजूद वे संघर्ष का महिमामंडन करते हैं। एक छात्र ने कहा, ‘‘यह सिविल सेवाओं का आकर्षण है कि ऐसी समस्याओं को नजर अंदाज कर दिया जाता है।'' न केवल पीजी में भीड़ है बल्कि कक्षाओं का भी यही हाल है। उचित सुविधाएं नहीं होने के बावजूद छात्रों की संख्या बढ़ती ही जाती है। कक्षा में 100 छात्र होने पर भी मालिक 120 से 125 से अधिक छात्रों को समायोजित करने का प्रयास करते हैं। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कहा, ‘‘जो लोग बैठने या कक्षा में आने में असमर्थ हैं, उन्हें रिकॉर्ड की गई वीडियो सामग्री दी जाती है जिसका वे बेसमेंट की लाइब्रेरी में बैठ कर अध्ययन करते हैं।'' बेसमेंट को पीजी के रूप में किराए पर देना गैरकानूनी है, क्योंकि दिल्ली के मास्टर प्लान (एमपीडी) 2021 में ऐसी जगहों का केवल भंडारण, पार्किंग और उपयोगिता क्षेत्रों के तौर पर उपयोग करने की अनुमति है। असम के एक अन्य आईएएस अभ्यर्थी ने कहा, ‘‘अचानक सरकार सख्त हो गई है, लेकिन यह सिर्फ़ कुछ समय की बात है क्योंकि एक घटना घटी है। हकीकत में कुछ भी लागू नहीं किया जाएगा। समस्या ऐसी ही रहेगी। यह स्थिति सिर्फ़ राजेंद्र नगर के कोचिंग संस्थान तक सीमित नहीं है। सभी की समस्या एक जैसी है।''   recent visitors 195

एससी और एसटी कोटे में भी वर्गीकरण होना चाहिए क्योंकि यह एकरूपता वाला समाज नहीं -SC

नई दिल्ली अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण में उप-वर्गीकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला दिया। शीर्ष अदालत की 7 जजों की बेंच ने साफ कहा कि एससी और एसटी कोटे में भी वर्गीकरण होना चाहिए क्योंकि यह एकरूपता वाला समाज नहीं है। इसमें शामिल जातियों की भी अलग-अलग समस्याएं और उन्हें जिस भेदभाव का सामना करना पड़ता है। उसकी प्रकृति में भी अंतर है। यही नहीं बेंच में शामिल 7 में से 4 जजों ने एससी और एसटी कोटे में भी क्रीमी लेयर की वकालत की। उन्होंने कहा कि आरक्षण एक पीढ़ी के लिए ही होना चाहिए। एक बार यदि किसी को आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी मिल जाती है तो वह जनरल कैटिगरी के स्तर पर आ जाता है। ऐसे में आरक्षण का लाभ पाने वाले लोगों की दूसरी पीढ़ी को क्रीमी लेयर के दायरे में लाना चाहिए। बेंच में शामिल एकमात्र दलित जज जस्टिस बीआर गवई ने कहा आरक्षण का सही उद्देश्य है कि देश में समानता को समझा जाए। असमानता वाले समूह में आखिर कैसे सबको एकसमान माना जाता है। इस दलील के आधार पर बेंच ने कहा कि एससी और एसटी में भी क्रीमी लेयर को लागू करना चाहिए। जस्टिस गवई ने कहा, 'सरकार को क्रीमी लेयर की पहचान करने के लिए कोई नीति बनानी चाहिए और लाभ पा चुके लोगों को उससे बाहर करना चाहिए। समानता को पाने का यही एकमात्र तरीका है।' एक दलित IAS के बेटे की तुलना उसी समाज के गरीब से नहीं हो सकती जस्टिस बीआर गवई ने अपने लंबे फैसले में कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि किसी दलित आईएएस, आईपीएस अथवा अन्य किसी अधिकारी के बच्चे की तुलना गरीब परिवार की संतान से नहीं की जा सकती, जो ग्राम पंचायत या फिर जिला परिषद के स्कूल में पढ़ता हो। उन्होंने कहा कि एससी और एसटी कोटे में भी वर्गीकरण का विरोध करना ऐसे ही है, जैसे ट्रेन के जनरल कोट में संघर्ष होता है। उन्होंने कहा कि जनरल कोच में ऐसा होता है कि जो पहले बाहर रहता है, वह भीतर आने के लिए संघर्ष करता है। इसके बाद वह जब भीतर आ जाता है तो फिर हरसंभव प्रयास करता है कि बाहर वाला न आने पाए। recent visitors 116

आशु की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की चुप्पी, जानें किस मामले में लिया एक्शन

 लुधियाना  प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पंजाब के लुधियाना में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण से मनी टेंडर मामले में नौ घंटे पूछताछ की। स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस नेता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी को लेकर ईडी अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि "मनी लांड्रिंग टेंडर घोटाले के तहत भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, इसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है। भारत भूषण आशु को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।" पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को प्रवर्तन निदेशालय से समक्ष पेश होने के लिए दो दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था। गुरुवार को वो सुबह 10.30 बजे ईडी दफ्तर में पेश हुए। यहां पर उनसे नौ घंटे पूछताछ चली। ईडी अधिकारियों ने उनसे मनी टेंडर घोटाले से जुड़े सवाल किए। देर शाम उनको गिरफ्तार कर लिया गया और मेडिकल कराने के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल लाया गया। बता दें कि भारत भूषण आशु पूर्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के प्रभारी थे। इस दौरान इन पर करीब दो हजार करोड़ रुपए के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। प्रदेश की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़ी मात्रा में अनियमितता पाई गई थी। उस दौरान जांच में ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज और करीब 30 लाख रुपये नकदी मिले थे। ट्रांसपोर्टेशन और सप्लाई के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो यह पाया गया कि ट्रांसपोर्टेशन और सप्लाई के नाम पर कई फर्जी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था. इस मामले में विजिलेंस ने कोर्ट में चलान पेश किया था, जिसके बाद ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की. जांच में यह पाया गया कि अनाज मंडियों में नकली नंबर पलेट लगाकर माल की ढुलाई की गई थी. आरोपियों ने जो नंबर प्लेट दिखाए थे, वे स्कूटर, मोटरसाइकिल व थ्री व्हीलर के थे, जिससे माल की ढुलाई नहीं की जा सकती है. करीब 2 महीने पहले इस मामले में पंजाब के कुछ ट्रांसपोर्ट मालिकों पर भारत भूषण आशु को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था, जिसके बाद कुछ गिरफ्तारियां भी हुई थी. recent visitors 163

ग्वालियर में महिला के हत्‍यारे का शॉर्ट एनकाउंटर, कुख्‍यात बदमाश लूट का भी है आरोपित

ग्वालियर  ग्‍वालियर। शहर के कुख्‍यात बदमाश आकाश जादौन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब चार बजे पुलिस और आकाश का आमना-सामना हुआ। इसके बाद बदमाश ने भागने का भी प्रयास किया। मुठभेड़ के दौरान गोलियां चली। एक गोली आकाश को लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे पुलिस अस्‍पताल लेकर आई। शहर में सत्यम ट्रेवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता की लूट के लिए हत्या और दीनदयाल नगर में शिक्षिका सरिता परिहार की सोने की चेन लूटने वाली गैंग के सरग़ना आकाश जादौन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है।    पुलिस घटना के बाद से ही घेराबंदी में लगी थी। पु‍लिस ने सुबह उसे शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर के पास रेलवे ब्रिज के नीचे घेर लिया। वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस को देखकर फ़ायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक पिस्टल से दो गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी छह राउंड फायर किए। दो गोली आकाश के पैर में लगीं। गोली लगने से आकाश घायल हो गया। उसे जयारोग्‍य अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। दूसरे लुटेरे सोहम भदोरिया को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। उधर तीसरे आरोपित मयंक की भी घेराबंदी में पुलिस लगी है। इस गैंग ने शहर में हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर खलबली मचा दी थी। जिस बदमाश आकाश जादोन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा, उसी ने अनीता को गोली मारी थी, जबकि मयंक भदोरिया दोनों वारदातों में गाड़ी चला रहा था। इस मामले में आकाश पर 30 हजार और अन्य दोनों अपराधियों पर दस दस हज़ार रुपये का इनाम घोषित था। कुख्यात लुटेरा है आकाश आकाश जादौन के बारे में बताया गया है कि वह कुख्यात लुटेरा है। उस पर 22 अपराध पहले से दर्ज हैं। दो अपराध और दर्ज हो गए हैं। सोहम और मयंक के भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं। इस टीम ने की कार्रवाई इस अभियान को खुद आईजी अरविंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह लीड कर रहे थे। क्राइम ब्रांच के एएसपी सियाज़ केएम, क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय पवार, एसआई राजीव सोलंकी, एसआई शिशिर तिवारी और उनकी टीम ने घेराबंदी कर शॉर्ट एनकाउंटर में बदमाश को पकड़ा। उल्‍लेखनीय है कि ग्‍वालियर शहर में सत्यम ट्रेवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता की लूट के लिए हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के एक घंटे बाद ही शिक्षक सरिता परिहार की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस को इस मामले में लुटेरों की गैंग का सरगना आकाश जादौन की भी तलाश थी। आकाश ग्वालियर-चंबल अंचल के पूर्व दृस्यु के बेटे का साथी रहा है। उसके साथ भी लूट की वारदातें कर चुका है। दोनों का गांव नजदीक बताया गया है। इस मामले में पुलिस को आकाश जादौन के अलावा सोहम उर्फ शिवम भदौरिया का नाम पता चला था। पुलिस के अनुसार आकाश को सबसे खतरनाक लुटेरा बताया जाता है। वह पहले भी लूट के लिए एक सिपाही पर गोली चला चुका है। उस पर सबसे ज्‍यादा अपराध लूट के ही हैं। आकाश की गैंग को सबलगढ़ नरेश के नाम से जाना जाता है। उसे इंस्टाग्राम पर रील बनाने का भी शौक है। वायरल एक रील में वह नोट गिन रहा है। जबकिएक रील जेल के गाने के ऊपर है।     recent visitors 99

राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, गांव शहर पानी का कहर, दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी

जयपुर  राजस्थान में आज लगातार दूसरे दिन भी कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिसकी वजह से निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी जम गया। बीकानेर जैसे रेगिस्तानी इलाके के भी सड़कों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो चुका है। हालांकि तेज गति से बारिश केवल एक से दो घंटे तक हुई लेकिन प्रदेश के ज्यादातर जिले जलमग्न हो गए। बीकानेर और जयपुर में भारी वर्षा के कारण आज स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। राजस्थान के अजमेर और आसपास के इलाकों में आज तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर और चूरू में 100 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक इस मानसून में 221.4 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, सबसे ज्यादा बारिश कोटा में 408.01 MM दर्ज की गई। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में इस सप्ताह मानसून का असर प्रभावी रहने वाला है। ऐसे में कोटा,जयपुर,उदयपुर और अजमेर संभाग में तेज बारिश होने के आसार हैं। वही बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी इस सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा। इस महीने जुलाई की तुलना में बारिश ज्यादा होगी। जयपुर में चार लोगों की मौत राजस्थान में बारिश के चलते गुरुवार को राजधानी जयपुर में बड़ा हादसा हुआ था। जहां सड़क से करीब 22 फीट नीचे बने दो मंजिला बेसमेंट में पानी जाने से तीन लोगों की मौत हुई थी। वही राजधानी जयपुर में ही एक लड़का खुले नाले में बह गया था। हर जिले में अलर्ट मोड पर प्रशासन दिल्ली और जयपुर में बेसमेंट में हुए मौत के बाद अब सरकार और प्रशासन भी लगातार अलर्ट मोड पर है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक ले ही चुके हैं। वही जिला स्तर पर भी अब राजस्थान में बेसमेंट सीज करने की कार्रवाई हो रही है। recent visitors 95

प्रदेश में आज 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्, भोपाल में तेज बारिश, कलियासोत डैम के खुले 3 गेट

भोपाल मध्यप्रदेश में लगातार बारिश होने से शुक्रवार सुबह 7 डैम के गेट खोल दिए गए हैं। भोपाल में कोलार डैम के 4, कलियासोत के 3, भदभदा के 5, नर्मदापुरम में तवा डैम के 5, अशोकनगर में राजघाट के 8, जबलपुर में बरगी के 7 और छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के 4 गेट खोले। प्रदेश के 6 जिलों भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। भोपाल और रायसेन के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई है। तेज बारिश के चलते सीहोर कलेक्टर ने सभी स्कूल और आंगनवाड़ियों की छुट्टी घोषित कर दी है। मध्यप्रदेश में सीजन की 55% यानी एवरेज 19.7 इंच बारिश हो चुकी है। जून और जुलाई में कोटे से ज्यादा पानी गिरा। अगस्त के पहले ही दिन प्रदेश के 23 जिलों में बारिश हुई। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। यह सिस्टम 5 अगस्त तक पूरे प्रदेश को तरबतर करेगा। इसलिए ऐसा मौसम आईएमडी, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि गुरुवार को मानसून ट्रफ एमपी के ऊपर रही। वेस्ट बंगाल में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एमपी की ओर आने लगा। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर है। दो अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा। 2 अगस्त से सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इसलिए बारिश का दौर चलेगा। कहीं भारी से भारी और कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जून-जुलाई में कोटे से ज्यादा पानी गिरा इस बार प्रदेश में मानसून 21 जून को एक्टिव हुआ। इसे 40 दिन से ज्यादा हो गए। जून – जुलाई में मानसून की आधी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अब तक की बारिश का कोटा भी पूरा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक औसत 18.1 इंच बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 19.7 इंच पानी गिर गया। इस तरह 1.6 इंच बारिश ज्यादा हुई है। यह 9% अधिक है। बारिश में सिवनी अव्वल, 10.80 इंच पानी ज्यादा गिरा प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सिवनी जिले में 32 इंच हो गई। यह कोटे की बारिश की 10.80 इंच ज्यादा है। मंडला, नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन और छिंदवाड़ा ऐसे जिले हैं, जहां बारिश का आंकड़ा 25 इंच या इससे ज्यादा है। रीवा सबसे पिछड़ा जिला है। यहां 8 इंच बारिश ही हुई है। अब तक प्रदेश में ओवरऑल 9% बारिश ज्यादा हो चुकी है। इसमें पूर्वी हिस्से में 2% और पश्चिमी हिस्से में 15% ज्यादा पानी गिरा है। मंडला में नर्मदा खतरे के निशान के करीब उधर, मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। रामनगर और छोटा पुल डूब गया है। नदी का जलस्तर 437.30 मीटर पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 437.80 मीटर है। वहीं जिले की बुढ़नेर नदी में आई बाढ़ में एक महिला फंस गई थी। एसडीईआरएफ ने उसका रेस्क्यू किया। एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम, अगले 4 दिन चलेगा बारिश दौर अगस्त के पहले ही दिन से मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जो अगले 4 दिन तक बना रहेगा। मध्यप्रदेश में सीजन की 51% यानी 18.9 इंच बारिश हो चुकी  है। जुलाई में कोटे से ज्यादा पानी पड़ चुका है। अगस्त में भी ऐसे ही आसार बन रहे हैं। केदारनाथ में फंसे एमपी के 51 लोग एयरलिफ्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्यप्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 को गुरुवार को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया  है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस और चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में  है। रायसेन में सबसे ज्यादा 2.4 इंच वर्षा एक दिन पहले रायसेन में सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। सीधी में 1.9 इंच, भोपाल में 1.6 इंच, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 1.4 इंच, सतना में 1.7 इंच, टीकमगढ़ में 1 इंच बारिश हुई। धार, उमरिया, मलाजखंड, रतलाम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की (MP Weather Update) गई। बारिश कराने वाले सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग अनुसार अभी मानसून ट्रफ प्रदेश से थोड़ी ऊपर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर की ओर है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। अब इनकी स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी से झमाझम बारिश हो रही है। इसलिए अगले 4 दिन के लिए प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान  है। ये भी पढ़ें: पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत खारिज: कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा- फर्जीवाड़ा करने वाले बाकी कैंडिडेट्स की भी जांच की जाए अब तक प्रदेश में सबसे ज्यादा सिवनी में बारिश प्रदेश में 21 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसे 40 दिन बीत चुके हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सिवनी में 31.74 इंच हुई। रीवा में आंकड़ा 8 इंच तक भी नहीं पहुंचा है। अब जो सिस्टम एक्टिव हो रहा है, उसका असर पूर्वी हिस्से- जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में ज्यादा देखने को मिलेगा। इसलिए जहां कम बारिश हुई है वहां आंकड़ा बढ़ेगा। अब तक प्रदेश में ओवरऑल 7% बारिश ज्यादा हो चुकी है। इसमें पूर्वी हिस्से में 1% और पश्चिमी हिस्से में 14% ज्यादा पानी गिरा है। recent visitors 104