आरएसएस की चार दिवसीय बैठक इंदौर में, बैठक मेें होंगे 20 सत्र

इंदौर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर इंदौर हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले के बाद इंदौर में होने वाली संपर्क विभाग की बैठक कई  मायनों मेें महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल ही मेें इंदौर हाईकोर्ट ने निर्देश दिए है कि आरएसएस प्रतिबंध हटाए जाने के फैसले व उससे जुड़े  9 जुलाई 2024 को हुए संशोधनों की सूचना केंद्र सरकार के सभी विभाग अपनी वेबसाइट के मुख्य पेज पर प्रमुखता से जारी करें। इस फैसले के बाद आरएसएस अब शासकीय कर्मचारियों को संघ से जोड़ने पर फोकस कर सकता हैै। इसकी रुपरेखा इंदौर में होने वाली बैठक में तैयार होगी। इस बैठक मेें 20 सत्र रखे गए है। पहले दिन रात तक बैठक में देशभर से शामिल होने वाले पदाधिकारियों केे आने का सिलसिला चलता रहा। इस बैठक में अलग-अलग स्थानों के 180 पदाधिकारी भाग लेंगे। पहले दो दिन यह बैैठक पंत वैैद्य काॅलोनी स्थित मालवा प्रांत के कार्यालय सुदर्शन भवन में होगी। गुरुवार दोपहर तक 40 से ज्यादा पदाधिकारी इंदौर आ चुके थे।  आरएसएस के सरकार्यवाह दतात्रय होसबोले, सह सरकार्यवाह डाॅ. कृष्णगोपाल और राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल भी शामिल होंगेे। अहिल्या की 300 वीं जयंती पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित होना हैै।आरएसएस का संपर्क विभाग भी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे जुड़े आयोजनों की रणनीति भी तैयार होगी। गुरुवार को सुदर्शन भवन की सुरक्षा बैठक के मद्देनजर चाक चौबंद थी। सड़क पर पुलिस के जवान तैनात थे तो परिसर और भवन में स्वयंसेवकों की सुरक्षा टोलियों को जिम्मेदारी दी गई थी। मुख्य गेट पर रांगोली और वंदनवार लगाए गए थे। होसबोले दूसरी बार सुदर्शन भवन में आएंगे। इससे पहले वे भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हो चुके है। recent visitors 128

बीसीबी ने पाकिस्तान दौरे के लिए सरकार से सुरक्षा सलाहकार की मांग की

ढाका  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि वे आगामी पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्हें सुरक्षा सलाहकार मुहैया कराएं। बांग्लादेश, जो 17 अगस्त को पाकिस्तान की यात्रा करेगा, मेजबान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज, रावलपिंडी (21-25 अगस्त) और कराची (30 अगस्त-3 सितंबर) में खेलेगा, जो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए पाकिस्तान की यात्रा हमेशा चिंता का विषय रही है। क्रिकबज के अनुसार, बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने संवाददाताओं से कहा, देखिए, सुरक्षा प्रदान करना उनका (पाकिस्तान का) काम है और हम वहां इसलिए गए क्योंकि उन्होंने हमें राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया था और जब उन्होंने हमें इस बारे में आश्वासन दिया, तो दौरा तय हो गया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आपने एशिया कप में देखा होगा कि बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान गई थी और उन्होंने हमें राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान की थी और हम इस दौरे पर जाने के लिए सहमत हुए क्योंकि उन्होंने हमें इसका आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा, आपने हाल के दिनों में देखा होगा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय टीमें भी [पाकिस्तान] आई हैं और वे वहां उपलब्ध कराई गई सुरक्षा से काफी खुश हैं। हम भी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं, लेकिन सब कुछ जानने और सुरक्षा के बारे में उनसे आश्वासन मिलने के बाद हमने दौरा तय किया है। साथ ही हमने सरकार से अनुरोध किया है कि वह हमें दौरे के दौरान एक सुरक्षा सलाहकार उपलब्ध कराए, जो सुरक्षा मुद्दों के बारे में हर समय उनसे संवाद बनाए रखेगा। जलाल ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को पाकिस्तान के आगामी दौरे पर कोई आपत्ति नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, बांग्लादेश ए टीम दो चार दिवसीय मैचों और तीन 50 ओवर के मैचों के लिए इस्लामाबाद की यात्रा करेगी। मुशफिकुर रहीम और मोमिनुल हक के साथ कई अन्य टेस्ट क्रिकेटरों को शुरुआती चार दिवसीय मैच के लिए शामिल किया गया था क्योंकि पर्यटक इसे टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारी का हिस्सा मानते हैं क्योंकि उन्हें 17 अगस्त को वहां पहुंचने के बाद टेस्ट से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलना है।     recent visitors 517

हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के चबूतरे पर चला बुलडोजर, अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा

गोरखपुर पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी के पैतृक गांव टाड़ा में उनकी प्रतिमा लगाने के लिए बनाए जा रहे चबूतरे को बुधवार दोपहर में प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई पर हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर ने नाराजगी व्यक्त की है। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि अब तक भाजपा का बुलडोजर मकान-दुकान पर चलता था, लेकिन अब यह दिवंगतों के मान-सम्मान पर भी चलने लग गया है। एसडीएम गोला के नेतृत्व में कार्रवाई करने गई टीम को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। काफी देर तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक होती रही। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा लगाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त को पंडित हरिशंकर तिवारी की 88वीं जयंती है। इसे लेकर क्षेत्र के उद्योगपति प्रेम सागर तिवारी, ग्राम प्रधान दयाशंकर तिवारी, राहुल तिवारी, मोनू समेत अन्य लोगों के सुझाव पर टाड़ा गांव के प्रवेश द्वार के बगल में निजी खर्च से पूर्व मंत्री की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया था। ग्राम प्रधान दयाशंकर तिवारी की मानें तो ग्राम पंचायत ने उस स्थान पर प्रतिमा लगाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। इसी बीच 21 जुलाई को टांडा गांव के डॉ. राजा वशिष्ठ त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी गोला को पत्रक देकर सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा स्थापना करने पर विरोध जताया। उन्होंने पत्र की कॉपी मुख्य सचिव, कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी, सीओ गोला के साथ प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज को भी भेजी थी। इधर, प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण शुरू हो गया। शिकायत को देखते हुए ग्राम प्रधान दयाशंकर तिवारी समेत ग्रामीणों ने 29 जुलाई को डीएम से मुलाकात की और ग्राम पंचायत व भूमि प्रबंधन समिति का प्रस्ताव सौंपकर प्रतिमा स्थापना की अनुमति मांगी।  ग्रामीणों का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते उपजिलाधिकारी और तहसीलदार गोला पुलिस फोर्स लेकर बुधवार को बुलडोजर के साथ पहुंचे और चबूतरे को गिरवा दिया। जबकि स्थानीय पुलिस के मना करने पर काम दो दिनों से रुका था। पुलिस को सूचित कर दिया गया था कि बिना अनुमति कार्य नहीं कराया जाएगा। मौके पर उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय तिवारी, आलोक त्रिपाठी, राहुल तिवारी, सौरभ तिवारी आदि ने बिना किसी नोटिस के अचानक चबूतरा गिराने पर विरोध जताया।   यह राजनीतिक अराजकता है : विनय शंकर पंडित हरिशकंर तिवारी के पुत्र चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि यह राजनीतिक अराजकता और प्रशासनिक ज्यादती है। यह सत्ता के अहंकार की निकृष्ट पराकाष्ठा है। व्यक्तिगत शत्रुता के चलते ब्राह्मण स्वाभिमान को चुनौती दी गई है। इसका निर्णय समय आने पर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के लोग करेंगे। अपने सहयोगियों, समर्थकों से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए विनय शंकर तिवारी ने कहा कि इस अनीति का उत्तर जरूर दिया जाएगा, लेकिन कानून-व्यवस्था और मर्यादा की परिधि में रहकर।   अखिलेश ने कसा तंज अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा अब तक भाजपा का बुलडोज़र दुकान-मकान पर चलता था, अब दिवंगतों के मान-सम्मान पर भी चलने लगा है। चिल्लूपार के सात बार विधायक रहे उप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. श्री हरिशंकर तिवारी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा के प्रस्तावित स्थापना स्थल को भाजपा सरकार द्वारा तुड़वा देना, बेहद आपत्तिजनक कृत्य है। प्रतिमा स्थापना स्थल का तत्काल पुनर्निर्माण हो, जिससे जयंती दिवस 5 अगस्त को प्रतिमा की ससम्मान स्थापना हो सके।   recent visitors 150

नई वंदे भारत एर्नाकुलम जंक्शन से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक यात्रा हुई शुरू, यात्रिओं के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जब एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। जी हां, एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत की काफी वक्त से डिमांड की जा रही थी। दक्षिण रेलवे ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन की पहली यात्रा की तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए दक्षिण रेलवे ने लिखा है, "शानदार नई वंदे भारत एर्नाकुलम जंक्शन से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक अपनी पहली यात्रा पर है।" इस दिन चलेगी एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत उल्लेखनीय है कि लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने बुधवार को एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की। यह सेवा 25 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन एर्नाकुलम से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को तथा बेंगलुरु से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को रवाना होगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत का टाइम टेबल एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के टाइम टेबल की बात करें तो ट्रेन दोपहर 12:50 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 10:00 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में ट्रेन अगले दिन सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। इस मार्ग में दस स्टेशनों पर ठहराव शामिल है। एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर थी वंदे भारत की डिमांड बेंगलुरु-एर्नाकुलम मार्ग पर यात्रियों की भारी डिमांड के मद्देनजर इस ट्रेन की शुरुआत की गई है। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत इस रूट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने दिन के समय के टाइम टेबल को लेकर चिंता व्यक्त की है। हालांकि, दक्षिण रेलवे ने आश्वासन दिया है कि वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर की शुरुआत के साथ इन मुद्दों का भी समाधान किया जाएगा।   recent visitors 267

चोरी का सामान भी बरामद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गैंग बनाकर अलग-अलग जगहों से बाईक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बाईक चोरों को तमनार पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 07 मोटर सायकल सहित स्कूल से चुराई गई एक बैटरी यूपीएस बरामद किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा चोरी नकबजनी के मामलों में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान तमनार पुलिस को सुने मकानों में सेंधमारी और बाइक चोरी में सक्रिय गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी के 05 बाइक, एक बैटरी, एक युपीएस और आरोपियों की 02 बाइक को जप्त किया गया है। साथ ही साथ आरोपियों की गिरफ्तारी से तमनार थाना में 03 आपराधों का खुलासा हुआ है। 29 जुलाई को बाइक चोरी का आया था मामला — 29 जुलाई को थाना तमनार में बाइक चोरी की दो रिपोर्ट आयी। रिपोर्टकर्ता के अनुसार ग्राम ढोलनारा के धनीराम पटेल के किराए मकान के सामने खड़ी दो बाइक बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 16 सीक्यू 8615 एवं अपाचे क्रमांक सीजी 16 सीएम 7232 बजाज पल्सर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। दोनों ही मामलों में चोरी की रिपोर्ट धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर माल मुलाजिम की पतासाजी में लिया गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदेही — आरोपियों की पतासाजी के दौरान तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने घटनास्थल से आरोपियों के भागने वाले संभावित मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने के दौरान एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में संदेही नजर आए जिसकी पुष्टि रिपार्टकर्ता एवं मुखबीरों से की गई। आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म — तमनार पुलिस की टीम ने संदेहियों की धरपकड़ कर हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रमोद राठिया, मुरली सिदार, पृथ्वी चैहान, अर्जुन सिदार, अनुराग राठिया और अपचारी बालक ने मिलकर 27 जुलाई की रात्रि बाइक चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों ने बताया कि वे अपने पल्सर आरएस 200 और पैशन प्रो बाइक से ग्राम ढोलनारा गए जहां एक मकान के अंदर खड़ी बाइकों को चेक किये बजाज पल्सर और अपाचे बाइक का हैंडल लॉक नहीं था जिसे ढुलाते 02 बाइक चोरी कर ले गये। खंडहर बिल्डिंग में छिपाई थी चोरी की मोटर सायकल — आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व ग्राम छर्राटांगर (पूंजीपथरा) के मेले से, घरघोड़ा तथा एनआर इस्पात (घरघोड़ा) से बाइक की चोरी करना बताया जिन्हें आरोपियों द्वारा ढोलनारा से मुडागांव जाने वाले मार्ग पर खंडहर बिल्डिंग के अंदर छिपा रखे थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 05 बाइक काला रंग स्प्लेंडर बिना नंबर, लाल रंग का टीवीएस अपाचे, बजाज डिस्कवर बिना नंबर, एक लाल रंग का पल्सर, एचएफ डीलक्स बिना नंबर तथा आरोपियों द्वारा बाइक चोरी में प्रयुक्त पल्सर आरएस 200 और एक पैशन प्रो बाइक की जप्ती की गई है। स्कूल से बैटरी व यूपीएस भी चुराये थे आरोपी — आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व वे ग्राम सराईडिपा स्कूल से एक बैटरी और यूपीएस चोरी किए थे। इस संबंध में थाना तमनार में  धारा 457, 380 आईपीसी कायम है। आरोपियों के मेमोरेंडम पर एक बैटरी और यूपीएस की भी जप्ती की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार के 3 अपराध का खुलासा हुआ है। आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देने से बीएनएस की नई धारा 112(2) विस्तारित की गई है जो जिले में पहली कार्रवाई तमनार पुलिस द्वारा की गई है। आरोपियों के नाम —- (1) प्रमोद राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 22 साल निवासी कोलम थाना तमनार (2) मुरली सिदार पिता रतन सिदार उम्र 19 साल निवासी कोलम थाना तमनार (3) पृथ्वी चैहान पिता पुरुषोत्तम चैहान 19 वर्ष निवासी सराईडिपा थाना तमनार (4) अर्जुन सिदार पिता गजाधर सिदार उम्र 19 साल निवासी चिर्रामुडा थाना तमनार (5) अनुराग राठिया पिता अबीर सिंह राठिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनई थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ (6) विधि के साथ संघर्षरत बालक recent visitors 111

महिला से ऐसे बर्ताव पर आपको शर्म नहीं आती? मालीवाल से बदसलूकी मामले में SC ने बिभव को लगाई फटकार

नई दिल्ली स्वाति मालीवाल पिटाई कांड में बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कई बड़ी टिप्पणियां की हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत ने सीएम आवास में मालीवाल के साथ हुई घटना पर हैरानी जाहिर करते हुए बिभव कुमार को जमकर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'उसने (बिभव कुमार) गुंडे की तरह काम किया और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में घुसा। उसने तब भी महिला पर हमला किया जब उसने अपनी शारीरिक स्थिति बता दी थी।' कोर्ट ने पूछा कि एक महिला पर इस तरह हमला करते हुए शर्म नहीं आई? जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस उज्जल भुइंया की बेंच ने गुरुवार को बिभव कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई की। बिभव कुमार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने मुवक्किल के लिए राहत की मांग करते हुए कहा कि शिकायत तीन दिन बाद दर्ज की गई। उन्होंने यह भी कहा कि मालीवाल के आरोप मनगढंत और झूठे हैं। कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कई तीखी टिप्पणियां की। अदालत ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने कहा, 'सवाल यह नहीं है कि जख्म छोटे हैं या बड़े। हम हैरान हैं कि सीएम आवास में जाने पर किस तरह यह सब हुआ।' हालांकि, कोर्ट जमानत याचिका पर सुनवाई को सहमत हो गया और पुलिस को जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। बिभव कुमार ने 12 जुलाई को हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी है। सिंघवी ने कहा कि मालीवाल इस आवास पर आईं थीं ना कि कोई उनके घर गया था, इस पर बेंच ने कहा, क्या सीएम का दफ्तर निजी आवास है? क्या इस तरह के नियम की आवश्यकता है।' सिंघवी ने कहा, 'पहले दिन वह पुलिस के पास गईं लेकिन कोई शिकायत नहीं दी। फिर तीन दिन बाद ऐसा किया।' इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ' इस पर क्या कहें कि उन्होंने 112 पर कॉल किया? यह आपके दावे को झुठलाता है कि उन्होंने मनगढ़ंत कहानी रची।' सिंघवी ने बिभव को जमानत दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह हत्या का मामला नहीं है। इस पर एक बार फिर जस्टिस सूर्य कांत ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 'आप सही कह रहे हैं हम हत्यारों को भी जमानत देते हैं। लेकिन यहां एफआईआर को देखिए। वह शारीरिक हालत पर रो रही थी। क्या आपको ऐसा करने का अधिकार है? यदि इस तरह का व्यक्ति गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकता तो कौन करेगा? क्या आप मानते हैं कि ड्रॉइंग रूम में मौजूद कोई उसके खिलाफ बयान देगा। क्या उसे ऐसा करते हुए शर्म नहीं आई। बेंच ने यह भी पूछा कि कुमार सीएम का पूर्व सहयोगी था या सरकारी कर्मचारी। सिंघवी ने साफ किया कि वह पूर्व सरकारी सेवक हैं, लेकिन मौजूदा समय में राजनीतिक सहयोगी के तौर पर काम कर रहे हैं जो मुख्यमंत्री के अपॉइंटमेंट फिक्स करते हैं। इस पर कोर्ट ने पूछा, 'एफआईआर कहता है कि वह पूर्व निजी सचिव हैं। सीएम के दफ्तर में जाने का आपके पास कौन सा अधिकार है, जो पीड़िता के पास नहीं।' गौरतलब है कि मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में बिभव कुमार ने उनकी पिटाई की थी। बिभव कुमार इस समय जेल में बंद हैं।   recent visitors 228

सागर में जघन्य हत्याकांड का हुआ खुलासा, भाभी और दो मासूम भतीजियों का देवर ने किया था कत्ल

सागर सागर शहर में मंगलवार रात पुलिस कंट्रोल रूम के सामने नेपाल पैलेस इलाके में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतकों के रक्त रंजित शव उनके घर में पाए गए थे। इस जघन्य हत्याकांड ने शहर में सनसनी फैला दी थी। बता दें कि गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस खुलासे के अनुसार, मृतिका के सगे देवर ने ही भाभी और दोनों भतीजियों की हत्या की थी। इस हत्याकांड की वजह बनी आरोपी की गलत आदतें और उनसे लिया गया कर्ज। आरोपी प्रवेश पटेल को पिता की मौत पर पीडब्ल्यूडी में अनुकंपा नौकरी मिली थी। वह दमोह में क्लर्क है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किया खुलासा प्रभारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजीव उईके ने गुरुवार दोपहर तीन बजे पत्रकार वार्ता में इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी  मंगलवार को दमोह से सागर आया था। उसको रुपये की जरूरत थी तो उसने अपनी दोपहिया गाड़ी गिरवी रखी थी। उसके बाद शाम चार से पांच बजे के दरम्यान वह नेपाल पैलेस कॉलोनी स्थित भाई के घर पहुंचा और भाभी वंदना से पैसों को लेकर उसका विवाद हो गया। इसी विवाद में दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। इसी दौरान आरोपी ने किचन में रखे हंसिए से भाभी के गले, पीठ, पेट पर सात वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी भाभी से झड़प के दौरान बड़ी भतीजी आठ वर्षीय अवंती बीच में आई तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में जाकर इस हत्यारे ने छोटी भतीजी तीन वर्षीय अन्विका की भी हत्या कर दी। इस नृशंस वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने खून से सने कपड़े को छुपाया। वारदात में प्रयुक्त हंसिए को बाथरूम में रखी बाल्टी में डाल दिया। भाभी की अलमारी खोल उसमें से जेवरात और लगभग 10 हजार रुपये नकद उठाए और अलमारी में रखे भाई के कपड़े पहन बाहर आया और यहां से वापस दमोह चला गया। आरोपी ने लूटे गए जेवरात अपने एक दोस्त जिसका नाम प्रकाश पटेल है, उसकी मदद से बेच दिए तथा गिरवी रखे अपने दोपहिया वाहन को छुड़ाया। एक किराएदार ने शव देख पति विशेष को सूचना दी। जब पति रात में घर पहुंचा, तब वारदात का पता चला। शादीशुदा है आरोपी आरोपी प्रवेश की शादी हो गई है, लेकिन बच्चे नहीं हैं। मृतिका के भाई चिराग पटेल ने बताया कि देवर प्रवेश की हरकतों के कारण जीजा और दीदी परेशान थे। तथा उनमें आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रवेश जुआ-सट्टा का आदी है। आरोपी ऑनलाइन सट्टा खेलने का शौकीन है। उस पर 10 लाख का कर्ज था, जिसको बड़े भाई ने चुकाया था और इसी को लेकर घर में विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि साल 2020 में पीडब्ल्यूडी में पदस्थ पिता की मौत पर आश्रित परिवार को 25 लाख रुपये मिले थे। इसी राशि में से बड़े भाई विशेष ने प्रवेश का 10 लाख रुपये का कर्ज चुका दिया था। प्रवेश भाई से और पैसे मांग रहा था, जिस पर परिवार में विवाद की स्थिति बन गई थी। आरोपी प्रवेश अपनी मां के जरिए भाई से और पैसे मांग रहा था। कई बार सास-बहू में भी इसी बात पर झगड़ा होता था। मंगलवार को दोपहर में प्रवेश अपने भाई विशेष के घर पहुंचा। उस समय विशेष जिला अस्पताल में नौकरी पर था। वंदना और दोनों बेटियां घर में थीं। प्रवेश का भाभी से विवाद हुआ और उसने एक के बाद एक तीनों की हत्या कर दी। recent visitors 107