सीतापुर हनुमना सिंचाई परियोजना में वन तथा पर्यावरण की स्वीकृति समय पर प्राप्त करके सर्वे का कार्य तेजी से पूरा करें: : उप मुख्यमंत्री

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में सर्किट हाउस के नवीन खण्ड में आयोजित बैठक में सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतापुर हनुमना उदवहन सिंचाई परियोजना तथा बाणसागर बांध की नहरों का काम पूरा होने के बाद रीवा और मऊगंज जिले के हर खेत में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। इससे खेती में तेजी से विकास होगा और हर किसान समृद्ध बनेगा। सीतापुर हनुमना सिंचाई परियोजना में वन तथा पर्यावरण की स्वीकृति समय पर प्राप्त करके सर्वे का कार्य तेजी से पूरा करें। यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। लंबित सिंचाई परियोजनाओं का काम 30 जून तक पूरा कराके आगामी सीजन में किसानों को एक लाख 25 हजार एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की उपलब्ध हो जायेगी। सिंचाई विकास का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सीतापुर हनुमना उदवहन सिंचाई परियोजना में मुख्य बांध निर्माण स्थल का निर्धारण कर दिया गया है। वन विभाग से सर्वे की भी अनुमति प्राप्त हो गयी है। सर्वे का कार्य तत्काल शुरू करायें। परियोजना के निर्माण कार्य से 22 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। इसकी प्रतिपूर्ति के लिए हनुमना तहसील में तथा हिनौती गौधाम के पास वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को जमीन उपलब्ध करायें। इस सिंचाई परियोजना से मऊगंज जिले में 65 हजार हेक्टेयर सीधी में 28 हजार हेक्टेयर, सिंगरौली में 26500 हेक्टेयर तथा रीवा जिले में 3 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुती सिंचाई परियोजना में नहरों के निर्माण में तेजी लाये तथा 30 जून तक शेष कार्य पूरा करायें। बाणसागर बांध से 18 किलो मीटर तक नहर निर्माण, छुहिया घाटी में सुरंग में लाइनिंग का कार्य, एक्वाडक्ट निर्माण तथा नहरों में लाइनिंग का कार्य तेजी से पूरा करायें। बेला माइनर नहर में भी 51 किलो मीटर में से केवल 21 किलो मीटर का कार्य हुआ है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम के समीप प्रस्तावित बांध निर्माण का प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें। वन विभाग गौधाम की आंतरिक और बाहर की सड़कों के किनारे वृक्षारोपण की तैयारी कर लें। यहां कम से कम 10 हजार पौधे वर्षाकाल में रोपे जायेगें। उप मुख्यमंत्री ने नहरों में सीपेज रोकने और भू-अर्जन की कार्यवाही समय पर पूरी कराने के निर्देश दिये। कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के भूअर्जन के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की सभी बाधाएं दूर करके कार्य में गति लायी जायेगी। मुख्य वन संरक्षक राजेश राय ने बताया कि उदवहन सिंचाई परियोजना के लिए वन विभाग की अनुमति के प्रस्ताव आनलाइन दर्ज हो गये हैं। इनमें सर्वे कार्य के लिए अनुमति जारी कर दी गयी है। जल संसाधन विभाग और राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर सभी अनुमतियाँ शीघ्र जारी की जायेगीं। अधीक्षण यंत्री मनोज तिवारी ने सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कार्य की जानकारी दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्रेयस गोखले, अधीक्षण यंत्री तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 41

खेलों में नई क्रांति: सरकार ने दोगुना किया खेल बजट, विधानसभा स्तर पर बनेंगे अत्याधुनिक मैदान – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

New revolution in sports: Government has doubled the sports budget, ultra-modern grounds will be built at Vidhan Sabha level – Chief Minister Dr. Mohan Yadav भोपाल ! New revolution in sports मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षीरसागर स्टेडियम, उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय फिरोजिया ट्रॉफी 2025 के समापन समारोह में खेलों के क्षेत्र में सरकार की दूरदर्शी नीति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल बजट को दोगुना कर दिया है। साथ ही, ओलंपिक पदक विजेताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक खेल मैदानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जहाँ खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल अब केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शिक्षा नीति का एक अभिन्न हिस्सा होंगे। खेल प्रशिक्षकों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासन में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी। खेलों से राष्ट्रीय गौरव का निर्माण New revolution in sports मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल केवल शरीर को नहीं, बल्कि चरित्र को भी गढ़ते हैं। प्राचीन भारत में खेलों को पुरुषार्थ का प्रतीक माना गया, और आज हम उसी भावना को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर पुनर्जीवित कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड जल्द ही बनकर तैयार होगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को वैश्विक मंच तक पहुँचने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं समापन समारोह में इंदौर और ओडिशा की टीमों के बीच हुए फाइनल मैच के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी और आशा जताई कि उज्जैन सहित पूरे प्रदेश से ऐसे खिलाड़ी उभरें जो रणजी ट्रॉफी खेलें, राष्ट्रीय टीम में चयनित हों और विश्व कप में भारत का नाम रोशन करें। फिरोजिया ट्रॉफी: खेल और परंपरा का संगम New revolution in sports इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 11 मई तक क्षीरसागर मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट मैचों के रूप में किया गया। यह ट्रॉफी सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा अपने पिता, स्वर्गीय भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में पिछले 20 वर्षों से कराई जा रही है। समापन समारोह में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ट्रॉफी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने उज्जैन में हो रहे औद्योगिक निवेश और विकास के कार्यों का भी उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और देश की सुरक्षा में भारतीय सेना के अद्वितीय योगदान का स्मरण किया। recent visitors 241

बड़नगर-बदनावर के नए टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की WWE, महिलाओं-बच्चों तक को नहीं छोड़ा, वायरल वीडियो पर SP का एक्शन

उज्जैन इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल नाके के कर्मचारियों ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने एक वाहन में सवार महिलाओं व पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे के टोल नाके के कर्मचारी एक परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल, घटना थाना इंगोरिया क्षेत्र की है। यहां हुई मारपीट को लेकर कोई भी फरियादी पुलिस तक नहीं पहुंचा है। घटना एक दिन पहले शनिवार की बताई जा रही है। हालांकि शिकायत के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। इसके चलते टोल के मैनेजर सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। ये है पूरा मामला खरसोद खुर्द के पास से एक वाहन गुजर रहा था। इस दौरान वाहन चालक और टोल प्लाजा कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साए टोल प्लाजा के कर्मचारी मैनेजर ने वाहन चालक और उसके साथ कार में बैठे पुरुषों और महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। टोल कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। इसके साथ ही वाहन पर तोड़फोड़ की है। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल घटना का वाडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि महिला बच्चियों के साथ टोलकर्मी अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में वाहन चालक और अन्य लोगों ने इस मामले की शिकायत नहीं की और वहां से चले गए। लेकिन यह वीडियो वहा मौजूद लोगों ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। recent visitors 65

पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवादियों को सौंपने के मुद्दे पर होगी: भारत

नई दिल्ली  भारत ने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवादियों को सौंपने के मुद्दे पर होगी. सरकारी सूत्रों ने कहा कि कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक ही मुद्दा बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की वापसी. इसके अलावा बात करने के लिए कुछ नहीं है. सूत्रों ने कहा कि अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं. हमारा किसी अन्य विषय पर कोई इरादा नहीं है. हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे. हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है." पीएम मोदी के स्पष्ट निर्देश सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अगर पाकिस्तान से गोली चले तो भारत से गोला चलाया जाए. उन्होंने कहा कि एयरबेस पर हमले निर्णायक मोड़ थे. सूत्र ने कहा कि बहावलपुर (पाकिस्तान) में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचा. यह भारत का एक महत्वपूर्ण संदेश था. सूत्रों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और विदेश मंत्रियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच ही बातचीत हुई. सूत्र के अनुसार हर दौर में पाकिस्तान के लिए स्थिति खराब होती गई. वे लड़ाई के हर दौर में भारत से हार गए. पाकिस्तान के हवाई ठिकानों पर हमारे हमलों के बाद पाकिस्तान को एहसास हो गया है कि वे इस लीग में नहीं हैं. भारत की ओर से साफ संदेश दिया गया कि कोई भी सुरक्षित नहीं है. सूत्रों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने तीनों उद्देश्य हासिल किए. 1. सैन्य उद्देश्य- पीएम मोदी ने कहा 'मिट्टी में मिला देंगे, बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद कैंप को मिट्टी में मिला दिया.' 2. राजनीतिक उद्देश्य- सिंधु जल संधि सीमा पार आतंकवाद से जुड़ी है. जब तक सीमा पार से आतंकवाद बंद नहीं हो जाता, तब तक यह स्थगित रहेगी. 3. मनोवैज्ञानिक उद्देश्य- 'घुस के मारेंगे', हमने उनके दिल में गहरी चोट पहुंचाई. हम बहुत सफल रहे. पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कहा कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो उसका जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा. उसी रात पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने भी इसका जोरदार जवाब दिया. उनके ठिकानों पर हमले किए गए. भारत ने कड़ा संदेश दिया सूत्रों ने बताया कि आईएसआई से करीबी संबंध रखने वाले मुरीदके, बहावलपुर के आतंकी शिविरों पर हमला करके भारत ने कड़ा संदेश दिया है कि हम अंधे नहीं है और हम आपको मुख्यालय पर ही निशाना बनाएंगे. हम छोटे शिविरों पर हमला नहीं करेंगें. सूत्रों ने कहा कि तकनीकी और सैन्य उपयोग को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बड़ा अंतर था, पाकिस्तान को एहसास हुआ कि वे उस कैटेगरी में नहीं हैं. भारत ने अपनी मर्जी से हमला किया और पाकिस्तान के ज़्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया गया. पाकिस्तान को कोई संदेह नहीं होना चाहिए. recent visitors 162

मंदिर का निर्माण केवल पूजा-अर्चना के लिए ही नहीं , सनातनी संस्कार को मजबूती भी मिलेगी:मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद के बसना विकासखंड के बोहारपार में कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वहां नवनिर्मित कर्मा माता मंदिर में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बोहारपार में बहुत ही सुंदर एवं भव्य कर्मा माता मंदिर की स्थापना की गई है। इस मंदिर के निर्माण से सनातन की परंपरा और सनातन का विचार अवश्य ही फलीभूत होगा। उन्होंने भक्त माता कर्मा की महिमा बताए हुए कहा कि इस मंदिर का निर्माण केवल पूजा-अर्चना के लिए ही नहीं हुआ है। इस मंदिर से सनातनी संस्कार को मजबूती भी मिलेगी। उप मुख्यमंत्री  साव ने मंदिर परिसर में अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की की घोषणा की। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री संपत अग्रवाल और श्री संदीप साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए योगदान देने वाले सभी लोगों को मैं आज प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू ने मंदिर निर्माण के लिए शुभकामना देते कहा कि आज के समय में घर में संस्कार बचाना जरूरी है, तब जाकर एक बेहतर समाज का निर्माण होगा। तभी माता कर्मा मंदिर का लक्ष्य सही मायनों में पूर्ण होगा। तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री मालकराम साहू और जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री धरम दास साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। recent visitors 55

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा ट्रक और ट्रेलर में टक्कर,14 लोगों की मौत और 30 घायल

 रायपुर रायपुर में रविवार देर रात मिनी ट्रक और ट्रैलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी. घायलों को रायपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक स्वराज माजदा वाहन से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में कुछ घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।     जानकारी के अनुसार सारागांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।     टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं। सभी का अंतिम संस्कार आज उनके गांव में दोपहर को किया जाएगा। वहीं बच्चों सहित 13 घायलों का इलाज मेकाहारा में जारी है, सभी खतरे से बाहर हैं। बता दें कि ट्रेलर झारखंड पासिंग है। टोल नाके से बचने के चक्कर में ड्राइवर ने दूसरा रास्ता पकड़ा और हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि कई महिलाओं और बच्चों के शरीर के टुकड़े हो गए। मिनी ट्रक में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रेलर के साइड से करीब 3 फीट बाहर निकले लोहे (हैवी मशीन का हिस्सा) से टक्कर हो गई। छठी से लौट रहा था साहू परिवार रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, चटोद गांव निवासी पुनीत राम साहू का परिवार और रिश्तेदार बाना गांव में छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। यह सभी मिनी ट्रक में सवार थे। इस दौरान बंगोनी गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर के ऊपर लोड मशीनरी पार्ट के साइड से निकले लोहे से गाड़ी टकरा गईं। हादसे के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे आ रही दूसरी ट्रक में जा भिड़ी। शरीर के दो टुकड़े हुए, लाशें सड़क पर बिखरी कुछ ही सेकंड में मिनी ट्रक एक के बाद एक दो गाड़ियों से टकरा गई। भीषण एक्सीडेंट के बाद उसमें सवार महिलाएं और बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से कई हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए। जिससे उनका सिर फट गया और मौत हो गई। कुछ बच्चे और महिलाएं ट्रक के लोहे की बॉडी में टकरा गए। पुलिस ने पीछा कर ट्रेलर चालक को पकड़ा पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मिनी ट्रक सबसे पहले ट्रेलर के साइड से निकले लोहे के पार्ट से टकराई है। जो ट्रक की बॉडी से करीब 3-3 फीट दोनों तरफ बाहर निकला हुआ था। अंधेरे की वजह से वह दिखा नहीं। ट्रेलर का ड्राइवर अमित कुमार बर्मन है जो पश्चिम सिंहभूम जिला झारखंड का रहने वाला है। ट्रेलर का मालिक भी वही है। एक्सीडेंट के बाद वह मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। डीजल टैंक फटने से बचा, आग का था खतरा ट्रेलर से टकराने के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक अन्य ट्रक के डीजल टैंक के हिस्से में टकराई। जिससे ट्रक में भरा हुआ डीजल सड़क पर पूरी तरह बिखर गया। इस भीषण टक्कर के दौरान अगर कोई चिंगारी निकलती तो वह सड़क पर बिखरे हुए डीजल में फौरन आग पकड़ लेती। जिससे आशंका थी कि डीजल का टैंक ब्लास्ट हो जाता और मिनी ट्रक में घायल पड़े लोग आग की चपेट में आ जाते।     मृतकों में एक वर्ष से कम उम्र का बच्चा भी शामिल है। 50 से अधिक लोग थे सवार     हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे।     हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। इलाज जारी, मौके पर अफसर तैनात     घायलों को तत्काल खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।     कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। खरोरा पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल में पहुंच गए हैं। सड़क पर एंबुलेंस की लगी रही लाइन इस घटना के बाद खरोरा से रायपुर की ओर एक के बाद एक एंबुलेंस दिखने लगी। आसपास से गुजर रहे लोग अपनी गाड़ियों से उतरकर घायलों को एंबुलेंस में चढ़ाने लगे। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। शुरुआत में कुछ घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से उन्हें मेकाहारा रेफर कर दिया गया। फिलहाल मेकाहारा में घायलों का इलाज और मृतकों का पोस्टमॉर्टम जारी है। वहीं परिजनों को शव सौंपने के बाद उनके गांवों में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि का ऐलान हादसे पर सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर लिखा है कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी X पर पोस्ट कर लिखा है कि सड़क हादसे में 13 लोगों के मौत की खबर है। मैं परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जांच होगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी" वहीं भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर लिखा है कि "कल और आज को मिलाकर सड़क दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं उनके प्रति शोक व्यक्त करता हूं…सरकार इसको गंभीरता से ले और आगे ऐसी दुर्घटनाएं ना हों। कांग्रेस ने मृतकों को 50 लाख और घायलों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की है।   recent visitors 78

CM योगी के आदेश पर ‘अवैध कब्जा मुक्त अभियान’ तेज गति से जारी, 350 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 'अवैध कब्जा मुक्त अभियान' तेज गति से जारी है. खासतौर पर नेपाल सीमा से लगे जनपदों में सरकार ने अवैध रूप से बनीं मस्जिदों, मजारों, ईदगाहों और मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों में 350 से अधिक अवैध धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया है. नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में सख्त कार्रवाई अधिकारियाें का कहना  है कि सीमा क्षेत्रों में गैर-मान्यता प्राप्त, बिना अनुमति संचालित धार्मिक संरचनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन रही थीं, बल्कि ये भूमि अतिक्रमण के गंभीर उदाहरण भी थीं. जिन जिलों में यह कार्रवाई हुई, उनमें प्रमुख रूप से श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, पीलीभीत, बलरामपुर और लखीमपुर खीरी शामिल हैं. श्रावस्ती में 100 से अधिक अवैध निर्माण चिह्नित श्रावस्ती में 10 और 11 मई को जिला प्रशासन ने 104 मदरसे, 1 मस्जिद, 5 मजार और 2 ईदगाह को अवैध घोषित किया. इनमें से कुछ को सील कर दिया गया जबकि एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया. जिले के प्रशासन ने बताया कि दो निजी भूमि पर बने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को भी सील किया गया है. भूमि प्रबंधक समिति अब आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. बहराइच: 170 से अधिक निर्माणों पर बुलडोजर चला बहराइच में 13 मदरसे, 8 मस्जिद, 2 मजार और 1 ईदगाह को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने पाए गए. इनमें से 5 निर्माणों को सील कर दिया गया, जबकि 11 को ध्वस्त कर दिया गया है. कुल मिलाकर, नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर दायरे में 171 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं. सिद्धार्थनगर: 23 अवैध निर्माणों पर सख्ती सिद्धार्थनगर में शनिवार और रविवार को 4 मस्जिद, 18 मदरसे और एक अन्य निर्माण को अवैध पाया गया. इनमें से 20 को नोटिस जारी किया गया, 5 मदरसों को सील किया गया और 9 को ध्वस्त किया गया है. प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कानूनी व्यवस्था की स्थापना का प्रतीक है. महाराजगंज: गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर कड़ी कार्रवाई महाराजगंज के नौतनवा तहसील के ग्राम परसामालिक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे को बंद करवाकर उसकी चाबी पुलिस को सौंपी गई. जिले में अब तक 29 मदरसे और 5 मजारें जो अवैध रूप से सार्वजनिक या निजी भूमि पर बनी थीं, उन्हें ध्वस्त किया जा चुका है. यह स्पष्ट करता है कि सरकार अब किसी भी अवैध संस्थान को संरक्षण नहीं देने वाली. लखीमपुर खीरी: सीलिंग और ध्वस्तीकरण दोनों साथ लखीमपुर खीरी में दो दिनों में 2 मस्जिद, 1 मजार, 1 ईदगाह, और 8 मदरसों को अवैध घोषित किया गया. इनमें से एक को नोटिस दिया गया, जबकि 9 को सील किया गया और 3 को ध्वस्त किया गया. प्रशासन ने जनपद में सभी चिह्नित स्थलों के खिलाफ कार्रवाई को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अंजाम दिया है. पीलीभीत: अवैध मस्जिद को नोटिस, जवाब मांगा गया पीलीभीत के ग्राम भरतपुर में 0.0310 हेक्टेयर भूमि पर बनी एक मस्जिद को अवैध करार देते हुए नोटिस जारी किया गया है. संबंधित पक्ष से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है. इसके बाद अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी. यह प्रक्रिया बताती है कि योगी सरकार कानूनी ढांचे को मजबूत करते हुए कार्रवाई कर रही है. बलरामपुर: निर्माणाधीन मदरसा भी नहीं बचा बलरामपुर में सार्वजनिक भूमि पर निर्माणाधीन मदरसे को रविवार को ध्वस्त कर दिया गया. यहां अब तक 30 मदरसे, 10 मजार और 1 ईदगाह को अवैध पाते हुए ध्वस्त किया गया है. इनमें 10 मदरसे, 10 मजार और 1 ईदगाह सार्वजनिक भूमि पर स्थित थे, जबकि 20 मजारें निजी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित थीं.   recent visitors 66