भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रूस में अध्ययनरत मैहर जिले की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि शर्मा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंग पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार की सहायता से राज्य सरकार बेटी के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत थी। मैहर निवासी डॉ. राम कुमार शर्मा की बिटिया सृष्टि का पार्थिक शरीर दिल्ली पहुंच गया है, जहां से राज्य सरकार की ओर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सतना लाया जा रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









