रायपुर,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीएम साय भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने दावा किया कि महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए की जीत होगी।
दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ दिवस के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा, जहां देशभर से विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय गवर्नर साहब के आतिथ्य में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं, और राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत मंडपम में हर राज्य का एक दिन निर्धारित किया गया है और इस दिन छत्तीसगढ़ का राज्य दिवस मनाया जाएगा।
महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम साय ने कहा कि दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को सफलता मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। हमारी पार्टी और एनडीए के साथियों को चुनाव में जीत मिलने का पूरा विश्वास है।
कांग्रेस द्वारा ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर आरोप लगाने पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कोई नया बयान नहीं है। कांग्रेस पार्टी जब भी चुनाव हारती है, वह हमेशा ईवीएम को दोष देती है। हारने के बाद ये लोग ईवीएम पर आरोप लगाते हैं और जब चुनाव जीतते हैं तो सब कुछ सही हो जाता है। यह उनका पुराना रवैया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











