नई दिल्ली
टेक दिग्गज गूगल ने एक बड़ी डील का ऐलान किया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि वह विज (Wiz) को 32 बिलियन डॉलर में खरीदने जा रही है। भारतीय रुपये में यह रकम लगभग 27 खरब 63 अरब 35 करोड़ 68 लाख (27,63,35,68,00,000) रुपये है। दिलचस्प यह है कि पूरा सौदा नकद में किया जाएगा। यह गूगल का अबतक किया गया सबसे बड़ा अधिग्रहण है। विज की पहचान क्लाउड साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप की है। गूगल काफी वक्त से विज को खरीदना चाहती थी। उसने 23 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव पहले रखा था, जिसे पिछले साल विज की ओर से ठुकर दिया गया था। तब विज के ओनर कंपनी को स्वतंत्र रखने के बारे में सोच रहे थे। अब बताया गया है कि डील फिर से शुरू हो गई है और गूगल साल 2026 तक विज को अपने नाम कर लेगी। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी रकम खर्च करके विज को क्यों खरीदा जा रहा है।
Wiz को खरीदने की वजह
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विज को खरीदकर गूगल, क्लाउड सर्विसेज मार्केट में अपनी पोजिशन को मजबूत करना चाहती है। इस मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है। जेनरेटिव एआई के आने से और भी कंपनियां आ गई हैं और गूगल का क्लाउड प्लेटफॉर्म अन्य सर्विसेज जैसे- माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर और एमेजॉन वेब सर्विसेज से पीछे है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल को उम्मीद है कि विज को खरीदने से उसे क्लाउड सर्विसेज मार्केट में अपनी पोजिशन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Wiz के पास कौन से प्रोडक्ट
विज की शुरुआत इस्राइल में हुई थी। इसे तैयार करने वालों ने अपने पहले साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप को साल 2015 में बेच दिया था। उसके 5 साल बाद 2020 में विज की शुरुआत हुई। महज 18 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू आसमान छूने लगा। पिछले साल इसका वैल्यूएशन 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। यह कंपनी मूल रूप से ऐसे सॉल्यूशंस बनाती है जिससे साइबर खतरों को रोका जा सके। उनका पता लगाया जा सके।
बढ़ रहे हैं साइबर हमले
हाल के वर्षों में साइबर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में उन कंपनियों की डिमांड बढ़ रही है, जो साइबर सुरक्षा से जुड़े सॉल्यूशंस देती हैं। विज ना सिर्फ कंपनियों को बल्कि बड़े क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स को भी सर्विस देती है। कंपनी के पास कुल 2500 लोगों की वर्कफोर्स है। उनमें से करीब 116 इम्प्लॉयी इंडिया में काम करते हैं। विज को खरीदना गूगल की अबतक की सबसे बड़ी डील है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











