धमतरी जिले के बिरनासिल्ली सीआरपीएफ कैंप में अचानक गोली चलने से जवान घायल, राजधानी किया रेफर

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरनासिल्ली सीआरपीएफ कैंप में आज अचानक गोली चल गई. इस घटना में कैंप में मौजूद जवान गोली लगने से घायल हो गया. घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. इस घटना की पुष्टी करते हुए धमतरी एसपी ने बताया कि हवलदार श्याम बीर (घायल जवान) कैंप में LMG रायफल की सफाई कर रहा था, इसी दौरान रायफल चल गई और गोली लगने से वह घायल हो गया. जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर अस्पताल रेफर किया गया है. recent visitors 136

मोदी सरकार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश, राजस्थान-अजमेर में फ्लाइट स्कूल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

अजमेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अजमेर जिले के किशनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अव्यान्ना एविएशन अकादमी के नवस्थापित फ्लाइट स्कूल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। किशनगढ़ में फ्लाइट स्कूल की शुरुआत होना प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की योजनाओं के तहत स्किल इंडिया एवं व्यावसायिक शिक्षा में देश के युवाओं को निपुण करने का ही उदाहरण है। समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि हमारे युवा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत हुनर की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। नए-नए स्टार्ट अप चालू करके आत्मनिर्भर बन रहे हैं और देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया। प्रधानमंत्री का यह अभियान 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। recent visitors 115

महिला को निर्वस्त्र घुमाने पर सजा, राजस्थान-प्रतापगढ़ में पति समेत 17 आरोपियों को सात साल की कैद

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ जिले के धारियावाड़ में पिछले साल सितंबर में 20 साल की एक गर्भवती महिला को गांव में निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अदालत ने पीड़िता के पति सहित 14 पुरुषों को सात साल की कैद की सजा सुनाते हुए कहा कि धारियावाड़ कांड मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ किए गए अपराध के समान ही एक 'जघन्य अपराध' था। गौरतलब है कि मणिपुर में पिछले साल दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और भीड़ द्वारा उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था। विशेष लोक अभियोजक मनीष नागर ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामकन्या सोनी ने धारियावाड़ कांड में दोषी पाई गई तीन महिलाओं को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति ने कहा कि 'हमारे देश में महिलाओं को लक्ष्मी की तरह पूजा जाता है। प्राचीन शास्त्रों में भी महिलाओं के सम्मान का उल्लेख है, लेकिन कलयुग में उनके खिलाफ हिंसा और अत्याचार जारी है।' उन्होंने कहा, 'यह आरोपी द्वारा महिला के खिलाफ किया गया एक गंभीर अपराध था। इसी तरह का जघन्य अपराध मणिपुर में भी हुआ था। ऐसे अपराध महिलाओं को भावनात्मक रूप से आहत करते हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है, तभी अपराध कम होंगे।' recent visitors 123

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सोलर पैनल की स्थापना और रखरखाव पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल की पहल पर वर्तमान की आवश्यकतानुसार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिये कई नवाचार किये जा रहे हैं। वर्तमान में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों का प्रचलन बढ़ा है। इस क्षेत्र में कुशल कार्य बल तैयार करने के क्रम में सोलर पैनल के स्थापना एवं रखरखाव के लिये प्रदेश के 25 शासकीय आईटीआई में 5 अगस्त से युवाओं को 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा सोलर रूफ टॉप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने और आवासीय परिवारों को एक करोड़ रूफ टॉप सोलर सिस्टम स्थापित करके अपनी बिजली उत्पन्न करने के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" प्रारंभ की गई। सोलर रूफ टॉप के स्थापना एवं रख रखाव के लिए बड़े पैमाने पर कुशल कार्य बल की आवश्यकता की पूर्ति के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के द्वारा आईटीआई के लगभग एक लाख प्रशिक्षणार्थियों को सोलर रूफ टॉप टेक्नीशियन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।   recent visitors 124

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए स्तपनपान अत्यंत आवश्यक है

भोपाल महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए स्तपनपान अत्यंत आवश्यक है। हर वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य स्तनपान से होने वाले बड़े लाभों को उजागर करना है, जो शिशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए लाभदायक हो सकते हैा, साथ ही मातृ स्वास्थ्य के लिए व्यापक प्रयास करना है। साथ ही इस प्ताह को मनाने का यह भी उद्देश्य है कि महिलाएँ स्तनपान के महत्व को जाने और अपने बच्चे को प्रसव के एक घंटे के अन्दर स्तनपान जरूर कराएं। सुश्री भूरिया विश्व स्तनपान सप्ताह पर झाबुआ के जिला अस्पताल के पीएनसी वार्ड और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में नवजात एवं माताओं से बात कर स्तनपान के महत्व की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि स्तनपान से माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के साथ-साथ शिशु कल्याण के लिए होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष का विषय "अंतर को पाटना : सभी के लिए स्तनपान समर्थन' है। मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नवजात बालको की माताओं चाइल्ड केयर किट प्रदान की गयी साथ ही माताओं को संस्थागत प्रसव उपरांत अपने शिशु को पहले 1 घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि माँ अपने शिशु को 6 माह तक केवल माँ का दूध पिलाए। उन्होंने माताओं को इसके लिए जागरूकता फैलाने की बात कही। साथ ही माताओं से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों को नजरअंदाज ना करने हेतु समझाइश देते हुए, अपने और शिशु के कल्याण की ओर ध्यान देने की बात कही।   recent visitors 128

अयोध्या में गैंगरेप सपा के PDA पर भारी पड़ रहा है, P और A के बीच फंस गए हैं अखिलेश?

लखनऊ जिस अयोध्या लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद की जीत को अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी एक ट्रॉफी की तरह पेश कर रही थी, उसी अयोध्या में गैंगरेप केस में सपा के नगर अध्यक्ष मोईद खान की गिरफ्तारी ने राजनीतिक नैरेटिव को बदल दिया है। यूपी की 80 में 37 सीट पर एसपी और 6 सीट पर कांग्रेस की जीत को अखिलेश यादव पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और अगड़ा) की एकता बता रहे थे। लेकिन अयोध्या के भदरसा में पिछड़ी जाति की एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप में सपा के अल्पसंख्यक नेता के आरोपी बनने से अखिलेश पी और ए के बीच फंसते नजर आ रहे हैं। सपा ने अब तक मोईद खान पर कोई कार्रवाई नहीं की है तो भारतीय जनता पार्टी को सपा के पीडीए में पी और ए को लेकर अखिलेश के स्टैंड पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। गैंगरेप केस के आरोपियों की डीएनए जांच कराकर दोषियों को सजा देने की मांग सपा का आधिकारिक स्टैंड है। सपा ये भी कह रही है कि कोर्ट इस मामले का संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में पीड़िता की सुरक्षा करवाए। सपा भाजपा पर गलत नीयत से इस केस में पार्टी को बदनाम करने और राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगा रही है। केस में मोईद खान के ठिकानों पर बुलडोजर चलना शुरू हो चुका है। अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिलने भाजपा के मंत्री और नेता पहुंच रहे हैं। संजय निषाद तो मिलकर मीडिया के सामने रोने ही लगे।   लोकसभा चुनाव में यूपी में अकेले एनडीए से ज्यादा सीट जीतकर सपा का आत्मविश्वास 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए हिलोड़े मार रहा था। ऐसे में अयोध्या गैंगरेप केस बीजेपी के जवाबी हमले की नींव बन गई है। लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों के अलावा दलित और पिछड़ों का भी वोट सपा और कांग्रेस को मिला था। भाजपा अब दोगुनी ताकत से पिछड़े वोटों को वापस लाने में जुटी है। ओबीसी नेता केशव प्रसाद मौर्य मुखर होकर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि बलात्कारियों को बचाना सपा की फितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है।   विधानसभा चुनाव में अभी दो साल की देरी है लेकिन 10 सीटों के उप-चुनाव से सपा और उसके पीडीए का माहौल मजबूत होगा या बिगड़ेगा, अब इसकी लड़ाई है। उप-चुनाव वाली 10 सीटों में 5 सपा, 3 भाजपा और 2 सहयोगी दलों ने जीती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही हर सीट पर तीन-तीन मंत्री की ड्यूटी लगा चुके हैं। पार्टी संगठन अलग जुटा हुआ है। भाजपा अयोध्या रेप केस में अखिलेश को इस तरह घेर रही है कि ये मैसेज जाए कि मुसलमान वोट का सवाल आ जाए तो सपा पिछड़ों को छोड़ देती है।   सीएम योगी ने सदन में कहा था कि सपा ने मोईद खान पर कोई कार्रवाई नहीं की है। गोली मारने पर सवाल करते हैं तो क्या ऐसे लोगों को माला पहनाएं। योगी के शब्दों में ही कहें तो अयोध्या गैंगरेप में 'सद्भावना' वाले आरोपी हैं। भाजपा के लिए ये एकदम आदर्श राजनीतिक स्थिति है कि पीड़िता पिछड़ी जाति की हिन्दू जबकि आरोपी अल्पसंख्यक है। इस केस को लेकर भाजपा जिस तरह से पिछड़ों की भावना उभार रही है, उसमें 2027 तो दूर की बात है, 10 विधानसभा सीट के उप-चुनाव तक पीडीए को बचाए रखना अखिलेश यादव के लिए चुनौती साबित हो सकता है।   recent visitors 118

दो वाहनों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में 158 पेटी अवैध शराब जब्त

चित्तौड़गढ़. कार की एस्कॉर्टिंग में जा रही अवैध शराब से भरी पिकअप पर जिले की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 158 पेटी अवैध शराब बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले की सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में ले जाई जा रही 158 पेटी अवैध शराब की जब्त की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब का परिवहन कर रही पिकअप को एक कार द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा था लेकिन नाकाबंदी में ज्यादा दूरी नहीं होने के कारण दोनों वाहन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने लंबे समय बाद अवैध शराब के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में टीम की ओर से नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आई पिकअप को रुकवाया गया, पुलिस को देखकर चालक व खलासी घबराए हुए थे। वहीं इससे कुछ ही आगे एक कार भी चल रही थी, जिसे भी रुकवाया गया था। पुलिस टीम की जांच में पता चला कि पिकअप में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था और कार चालक द्वारा पिकअप को एस्कॉर्ट किया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप की जांच की तो उसमें 158 पेटी अवैध शराब मिली। इस पर पुलिस ने पिकअप के चालक दीपक पुत्र राधेश्याम टांक, दीपक पुत्र अंबालाल चौधरी तथा कार चालक लोकेश पुत्र मिट्ठूलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 19/56 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में जब्त की गई शराब के संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है। recent visitors 133