गौतम अडानी के पोर्ट-टू-पावर समूह की प्रमुख कंपनी का नेट प्रॉफिट 116% बढ़कर ₹1,454 करोड़ हो गया

नई दिल्ली अडानी एंटरप्राइजेज ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 (Q1FY25) के लिए अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की घोषणा की। जून तिमाही में अरबपति गौतम अडानी के पोर्ट-टू-पावर समूह की प्रमुख कंपनी का नेट प्रॉफिट 116% बढ़कर ₹1,454 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 674 करोड़ रुपये था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़ गया और यह ₹25,472 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹22,644 करोड़ था। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज करीबन 2% तक चढ़कर 3,225.10 रुपये पर बंद हुए हैं। इस कारोबार को अलग करेगी कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एफएमसीजी कारोबार के डी-मर्जर प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अडानी कमोडिटीज एलएलपी को अडानी विल्मर के कारोबार से अलग किया जाएगा। बता दें कि अडानी कमोडिटीज खाद्य तेल और अन्य संबद्ध वस्तुओं का कारोबार और सप्लाई करती है। वहीं, अडानी विल्मर खाद्य तेल और इससे जुड़े कारोबार पर फोकस कर रही है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज 2% के करीब चढ़कर 3,225.10 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर पिछले पांच दिन में 8% और इस साल YTD में अब तक 10% चढ़ा है। सालभर में इसमें 30% की तेजी आई है। पिछले पांच साल में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 128 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस 3,225.10 रुपये तक पहुंच गया है। यानी इस दौरान इसमें 2500% तक की तेजी देखी गई है। कंपनी का 52 वीक का हाई प्राइस 3,743 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 2,142.30 रुपये है। अडानी एंटरप्राइजेज का आज मार्केट कैप 3,66,937.86 करोड़ रुपये रहा। recent visitors 750

दो छात्राओं ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पुलिस ने जताई समलैंगिक संबंध की संभावना

अलीगढ़ अलीगढ़ के दाउद खां स्टेशन के समीप बुधवार की रात लगभग शाम छह बजे नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों छात्राओं के बीच समलैंगिक संबंध होने के चलते आत्महत्या की पुलिस द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही है। हादसे की वजह से राजधानी एक्सप्रेस को आधे घंटे की देरी से आगे को रवाना की गई। डिप्टी एसएस हाथरस ने बुधवार की रात लगभग सवा नौ बजे मेमो द्वारा सूचना दी कि दाउद खां स्टेशन से एक किमी आगे नई दिल्ली से रांची को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में दो युवती के आने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार सड़क मार्ग से घटना स्थल पर पहुंचे। ट्रेन के चपेट में आने से दोनों शव क्षत-विक्षित पड़े मिले। रेलवे के ट्रैकमैन विनोद गुप्ता और इंदल ने शव को रेलवे लाइन के किनारे करवाकर ट्रेन को रवाना कराया। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया दोनों छात्राओं के समलैंगिक संबंध होने की बात सामने आ रही है। जन्मदिन पार्टी के लिए घर से निकली थी छात्रा मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। जबकि उसकी सहेली बीएससी की छात्रा थी। वह शाम को अपनी सहेली के साथ दूसरी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। लेकिन यहां ट्रेन से कैसे कट गई, पता नहीं चल रहा। क्‍या बोली पुलिस अलीगढ़ के प्रभारी एसपी सिटी मुकेश चंद्र उत्‍तम ने कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हुई है। इस मामले को लेकर फिलहाल हर पहलू पर जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे स्पष्ट हो सकेगा।   recent visitors 123

सावन प्रदोष व्रत 2024: पूजा विधि और पूजा सामग्री सूची

Sawan Pradosh Vrat Puja Vidhi : सावन का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्‍त गुरुवार को है। शिवपुराण में सावन के प्रदोष व्रत का खास महत्‍व माना गया है। सावन के महीने में कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने पर आपको शीघ्र ही भोलेबाबा और उनके पूरे परिवार की कृपा प्राप्‍त होती है। आपकी काफी समय से चल रही परेशानियों का अंत होगा। त्रयोदशी तिथि का आरंभ 1 अगस्त को सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हो रहा है और 2 अगस्त को 3 बजकर 27 मिनट तक त्रयोदशी तिथि लगी रहेगी। आइए आपको बताते हैं सावन के प्रदोष व्रत की पूजाविधि और पूजा सामग्री की पूरी लिस्‍ट। सावन प्रदोष व्रत का महत्‍व सावन में प्रदोष का व्रत करने से आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होती है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शनि की अशुभ दशा में भी आपको राहत प्राप्‍त होती है। सावन में यदि गुरुवार को प्रदोष व्रत होता है तो आपको गुरु की कृपा भी प्राप्‍त होती है। साथ ही महादेव आपके हर कष्‍ट को दूर करते हैं। महिलाओं को यह व्रत करने से संतान की प्राप्ति के साथ ही मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। सावन के प्रदोष व्रत की पूजा सामग्री फल फूल बेल पत्र अक्षत नैवेद्य पान सुपारी लौंग इलाइची चंदन शहद दही देसी घी धतूरा रोली दीपक पूजा के बर्तन गंगाजल सावन के प्रदोष व्रत की पूजाविधिसावन के प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्घ्‍य दें। पानी में पीला चंदन और आंकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिव को विशेष प्रिय हैं। ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी आपको प्राप्‍त होती और आपका भाग्योदय होता है। इसके बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं। बेल पत्र, अष्‍टगंध, अक्षत, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, पान, सुपारी, लौंग, इलाइची भगवान को चढ़ाएं। पूरे दिन निराहार रहें और अगर संभव न हो तो एक बार फलाहार कर सकते हैं। शाम को दोबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें। उसके बाद भगवान को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं। भगवान शिवजी की आरती करें और शिव तांडव स्‍त्रोत का पाठ करें। recent visitors 137

हॉस्पिटलों में न डॉक्टर मिले और न रजिस्ट्रेशन, राजस्थान-झुंझुनू में अवैध लैब, सोनोग्राफी सेंटर पकडे

झुंझुनू. झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में स्वास्थ्य विभाग की दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। अवैध हॉस्पिटल लैब सोनोग्राफी सेंट्रो पर जांच की गई, जिसमें कार्रवाई के दौरान नवजीवन हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में काफी खामियां मिली। बता दें कि संजीवनी हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं मिले, वहीं अवैध अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर भी रफू चक्कर हो गए। हद तो तब हो गई जब अवैध अस्पतालों में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में स्वास्थ्य विभाग की दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। अवैध हॉस्पिटल लैब सोनोग्राफी सेंट्रो पर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग को नवजीवन हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन, अस्पताल में काफी खामियां मिली। recent visitors 116

उपचार के दौरान हुई मौत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बीमार पत्नी की मौत के बाद पति ने खाया जहर

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहां महिला की मौत के बाद उसके पति ने भी जहर सेवन करके आत्महत्या कर ली। एक घर से एक साथ दो शव निकलने के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनपुर निवासी गजानंद श्रीवास पिता झाड़ुराम श्रीवास 35 साल को जहर सेवन कर लिया। जहर सेवन करने से खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति में सुधार नही होनें के कारण उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गजानंद की मौत की खबर के बाद उनके परिजनों को उस वक्त और बडा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि गजानंद की पत्नी की भी मौत हो गई। शराब पीने के आदि थे दोनों मृतक गजानंद की भाभी रुद्रकुमारी ने बताया कि उसके देवर की पहली पत्नी 2-3 साल पहले अपने 3 बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद उसने शोभा निषाद को भगाकर घर ले आया था और पत्नी बनाकर रखा था। दोनों शराब पीने के आदि थे। सोमवार की दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि गजानंद श्रीवास शराब के नशे में अपनी पत्नी शोभा के साथ मारपीट किया था। जिसके बाद ही उसने जहर सेवन कर लिया था। गजानंद के उल्टी करने के बाद परिजनों ने उसे पहले खरसिया अस्पताल और फिर बाद में मेडिकल कालेज रायगढ़ भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। बच्चों ने दी शोभा की मौत की जानकारी गजानंद की भाभी रूद्रकुमारी ने बताया कि गजानंद को जहर सेवन के बाद खरसिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में घर से बच्चों ने फोन कर जानकारी दी कि शोभा उठाने पर भी नही उठ रही थी संभवतः उसकी मौत हो गई है।   मामले की जांच जारी- चौकी प्रभारी इस संबंध में खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग ने बताया कि महिला की मौत संभवत सामान्य है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है। recent visitors 111

युवक का गला घोंटकर हत्या का प्रयास, मरा समझकर जिंदा दफना, कुत्तों ने गड्ढे को खोद निकला

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। उसे मरा समझकर जिंदा ही जमीन में दफना दिया गया। आधी रात को कुत्तों ने जमीन खोंदना शुरू कर दी। युवक को नोंचकर खाने लगे, तभी उसे होश आया और वो वहां से भाग निकला। पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सिकंदरा के अरतौनी में दबंगों ने मामूली विवाद में युवक रूपकिशोर को घर से बुलाया। मारपीट के बाद रस्सी से गला घोंट दिया। आरोपियों ने उसे मरा समझ कर गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आधी रात को कुत्तों ने जमीन खोदकर रूपकिशोर को नोंच कर खाने का प्रयास किया, तभी उसे होश आ गया और वो वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। पीड़ित ने घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मां रामवती ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की मां ने बताया कि 18 जुलाई को क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें 24 वर्षीय बेटे रूपकिशोर ने एक युवक से गाली देने का विरोध किया था। इसी बात पर आरोपी रंजिश मान बैठे थे।  उसने बताया कि 18 जुलाई की रात को ही अंकित, गौरव, करन और आकाश घर आए और बेटे को साथ ले गए। गांव के बाहर खेतों की ओर ले जाकर बुरी तरह पीटा। रस्सी गले में डालकर बेटे का गला घोंट दिया। उसे मरा हुआ समझकर जमीन में गड्ढा खोद कर गाढ़ दिया। कुत्तों ने खून सूंघ कर गड्ढा खोद दिया। वो बेहोश था, लेकिन कुत्तों ने जैसे ही उसे नोंचना शुरू किया तो उसे होश आ गया। वो वहां से भागा और आसपास के लोगों से मदद लेकर घरवालों से संपर्क किया। इसके बाद बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।   recent visitors 157