दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की टीम ने हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर दबिश दी, लाखों की नकदी बरामद

 दमोह    दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की स्पेशल टीम ने जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर बुधवार शाम दबिश दी। इसमें दो बोरा चिल्लर सहित पांच लाख रुपए नगद जब्त किए गए। टीम ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। हटा पुलिस को इस कार्रवाई की भनक नहीं लगी और मुखबिर से सूचना मिलने पर एसपी सोमवंशी ने दमोह से सिविल ड्रेस में फोर्स भेजकर कार्रवाई कराई। बता दें कि दमोह से पहुंची टीम ने हटा के चंडी जी मंदिर के पास, राय चौराहा और संजय वार्ड हटा में बजरिया मुख्य मार्ग पर सटोरियों के अड्डों पर एक साथ छापा मारा। इसमें संजय वार्ड के नामचीन सटोरिया करिया गुड्डा के घर को घेर कर छापा मारा तो घर के भीतर सट्टा के नंबर लगाते 26 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य मार्ग पर निजी वाहनों से सिविल में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर वाहनों में बैठाकर हटा पुलिस थाने रवाना किया।  छापामार कार्रवाई की सूचना से हटा में पदस्थ पुलिस कर्मी भी रेड करने वाली टीम की जानकारी जुटाने में लग गए। टीम को आरोपी करिया गुड्डा के घर बड़ी मात्रा में चिल्लर और और छोटे बड़े नोट मिले। जिन्हें बोरो में भरकर पुलिस थाने लाई। चिल्लर गिनने की जगह वजन के लिए बाजार से तौल मशीन बुलाई गई। पुलिस ने तीन बाइकें और 25 से अधिक मोबाइल भी भी जब्त किए। जब सटोरियों को पुलिस वाहनों से थाना लाया जा रहा था तो सड़क पर लोगों का हुजूम बाजार में लगा रहा। इसके अलावा चंडी जी मंदिर के पास राकेश राय, राय चौराहा के पास रिंकू वर्मन के अड्डों से भी सटोरियों को पकड़ा। जबकि अन्य छुटपुट सटोरिया भाग निकले।     recent visitors 121

नडाल सुनिश्चित नहीं की पेरिस में दोबारा खेलेंगे या नहीं

पेरिस रोला गैरां की लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल इसको लेकर सुनिश्चित नहीं है कि वह फिर से पेरिस के इस ऐतिहासिक टेनिस स्थल पर खेल पाएंगे या नहीं जहां उन्होंने रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं। इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी का पुरुष युगल में हारने के साथ ही ओलंपिक में सफर भी समाप्त हो गया। नडाल और कार्लोस अल्काराज की स्पेनिश जोड़ी को ऑस्टिन क्राजिसेक और राजीव राम की चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हराया। इससे पहले पुरुष एकल में नोवाक जोकोविच से हारने वाले नडाल से जब बाद में पूछा गया कि क्या उन्होंने यहां अपना आखिरी मैच खेल लिया है, उन्होंने कहा,‘‘हो सकता है। मैं नहीं जानता।’’ इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना सामान उठाने के बाद चारों तरफ देखा। ऐसी जगह जो उनके लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया और दर्शकों ने भी खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। नडाल ने कहा, ‘‘अगर मैंने यहां अपना आखिरी मैच खेल लिया है तो यह अविस्मरणीय अहसास और भावनाएं हैं। मुझे हमेशा यहां दर्शकों का अपार समर्थन और प्यार मिला।’’ दर्शकों ने क्वार्टर फाइनल के इस पूरे मैच के दौरान नडाल के लिए तालियां बजाई और उनके समर्थन में गीत गाए। नडाल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होने वाला है, लेकिन अगर यह आखिरी बार है, तो मैंने इसका आनंद लिया।’’ यह मैच कोर्ट फिलिप चैटरियर में खेला गया था। यह वही कोर्ट है जहां नडाल ने अपने 22 ग्रैंडस्लैम खिताब में से 14 खिताब जीते। recent visitors 113

खरगोन की रामकृष्ण कॉलोनी में नवविवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ की फांसी लगाने से मौत

 खरगोन खरगोन में संपन्न परिवार की नवविवाहिता बहू का फांसी लगाने से पहले का वीडियो सामने आया है. महिला ने ससुराल में पहले डर-डरकर वीडियो रिकॉर्ड किया और मरने से कुछ घंटे पहले ही अपनी छोटी बहना को भेजा. महिला की शादी 3 साल पहले हुई थी. उसकी 2 साल की एक बेटी भी है. आरोप है कि सास-ससुर दहेज के लिए बार-बार परेशान करते थे और पति मारपीट करता था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला खरगोन शहर की रामकृष्ण कॉलोनी का है. 28 साल की नवविवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ की फांसी लगाने से मौत हो गई. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन बुधवार की रात में नवविवाहिता पूजा ने मरने से पहले अपनी छोटी बहन पूनम को एक वीडियो बनाकर वॉट्सएप पर भेजा था. पूनम ने अपनी बड़ी बहन पूजा का वीडियो देर रात देखा और परिजनों को दिखाया. अब वही वीडियो एसडीओपी रोहित लखारे को उपलब्ध कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि  बयान लेकर कार्रवाई करेंगे.   पूजा की तीन साल पहले शादी हुई थी. उनकी दो साल की बेटी है. मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग दहेज और हर छोटी-छोटी बातों के लिए ताने मारते थे. उन्होंने बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. फांसी लगाकर बेटी को मार डाला है. पिता चंद्रशेखर बछाने और मां नभाबाई का आरोप है कि उनकी बेटी पूजा की गला दबाकर जान ले ली. उसके गले में ऐसे कई निशान हैं. सुबह 9:30 सूचना दी गई. ससुराल वाले बार-बार कम दहेज लेने का ताना मारते रहते थे. बेटी को अपशकुनी बताते थे. वो मानसिक रूप से परेशान थी. विवाद के कारण कुछ दिन पहले ही घर जाकर समझाइश दी गई थी लेकिन स्थिति नहीं बदली. नवविवाहिता की मां नभा बाई का कहना है, ''ससुराल में पहले भी लड़ाई हुई थी. 8-10 लोग उसके घर समझाने गए थे. उसका ससुर गंदी गंदी गालियां देता था और कहता था कि 'बुरे मुंह की तू यहां आ गई है.' छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करते थे. मुझे तो लगता है ससुरालवालों ने ही मेरी बेटी को मारा है. मामले में एसडीओपी रोहित लखारे का कहना है, रामकृष्ण निवासी पूजा कोठे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. नवविवाहिता की मौत होने के चलते बयान लेंगे. बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद बयान लेंगे. बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतका के परिजनों के मुताबिक, पूजा के पति की ये दूसरी शादी थी. उसके पति की पहली शादी बड़वाह में हुई है. आरोप है ये भी था कि प्रताड़ना की वजह से मर गई थी. उधर, ससुराल पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है. पूजा के ससुर अधिवक्ता आरआर कोठे का कहना है कि पूजा को हम बेटी की तरह रखते थे. गणेश मंदिर से जब बेटा घर लौटा तो घटना का पता चला. घर में उसे कोई भी परेशानी नहीं थी.     recent visitors 140

चीन के पैन झानले ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

नानटेरे चीन के पैन झानले ने पेरिस ओलंपिक की तैराकी प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 46.40 सेकंड का समय लेकर अपने ही पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार करके स्वर्ण पदक जीता। पेरिस ओलंपिक में तैराकी प्रतियोगिता पिछले चार दिन से चल रही है लेकिन इससे पहले कोई विश्व रिकॉर्ड नहीं बना था। चीन का यह वर्तमान ओलंपिक खेलों में तैराकी में यह पहला स्वर्ण पदक है। पैन ने इससे पहले फरवरी में दोहा में विश्व चैंपियनशिप में 46.80 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बाद में कहा, ‘‘यह वास्तव में जादुई पल है। यह रिकॉर्ड केवल चीन की टीम के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। यह इस रिकार्ड को तोड़ने की दिशा में उठाया गया छोटा कदम है।’’ ऑस्ट्रेलिया के काइल चाल्मर्स ने 47.48 सेकंड का समय लेकर रजत और रोमानिया के डेविड पोपोविसी ने 47.49 का समय लेकर कांस्य पदक जीता। recent visitors 129

मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला का टेटे महिला एकल में सफर खत्म

पेरिस भारत की मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला का शानदार सफर बुधवार को यहां पेरिस ओलंपिक टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में अपने से ऊंची रैंकिंग की खिलाड़ियों से हार कर खत्म हो गया। मनिका को जापान की मियू हिरानो ने 1-4 (11-6, 11-9, 12-14, 11-8, 11-6) से शिकस्त दी। सुबह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच कर अपने जन्मदिन का जश्न मनाने वाली श्रीजा को अंतिम 16 मुकाबले में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी चीन की सुन यिंगशा ने 4-0 (12-10, 12-10, 11-8, 11-3) से हराया। श्रीजा 38 मिनट तक चले इस मुकाबले के शुरुआती दो सेट में क्रमश: चार और पांच गेम प्वाइंट को भुनाने में विफल रही। इन दोनों सेट में चीन की खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर शानदार वापसी की। इसके बाद तीसरे और चौथे गेम में श्रीजा ने कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन यिंगशा की गति और करारे प्रहार को उनके पास कोई जवाब नहीं था। इसके साथ ही एकल वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों का सफर खत्म हो गया। मनिका और श्रीजा का ओलंपिक प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचना किसी भारतीय खिलाड़ी का एकल वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अनुभवी मनिका सोमवार को राउंड 16 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनी थीं और श्रीजा ने बुधवार सुबह को सिंगापुर की जियान झेंग को कड़े मुकाबले में 4-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। मनिका ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं और प्रयास कर सकती थी। मैंने जिस तरह से शुरूआत की, उससे खुश नहीं थी। अंदर से मुझे खराब महसूस हो रहा है। तीसरे गेम के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा लेकिन वह काफी अच्छा खेली। दुख हो रहा है। मुझे थोड़ा संयमित होना था। ’’ इस भारतीय स्टार ने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सकीं जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा फोरहैंड अच्छा नहीं था। नहीं पता क्यों। ऐसा हो जाता है। मैं आज दुखी हूं लेकिन मुझे देश के लिए टीम स्पर्धा के लिए तैयार होना होगा। ’’ मनिका ने दो गेम में अच्छी बढ़त बनाई हुई थी लेकिन मियू ने तेज स्ट्रोक्स से अपने खेल में सुधार करते हुए भारतीय खिलाड़ी को और इतिहास बनाने से रोक दिया। मनिका ने पहला गेम जल्दी गंवा दिया और दूसरे में वह 5-1 से बढ़त बनाये थी लेकिन मियू ने तेज स्ट्रोक्स से मनिका को बैकफुट पर करते हुए 9-7 की बढ़त बनायी। मियू की गलती से स्कोर 9-9 हुआ। मनिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को गेम प्वाइंट दे दिया और लियू ने इसे अपने नाम कर 2-0 से बढ़त बना ली। मनिका को वापसी का अच्छा मौका मिला क्योंकि मियू ने तीसरे गेम में कई सहज गलतियां की। भारतीय खिलाड़ी 7-2 से आगे हो गई लेकिन मियू ने जल्द ही स्कोर 9-9 से बराबर किया। मनिका ने तीन गेम प्वाइंट बचाये और इसे 14-12 से जीत लिया। लेकिन इसके बाद इस लय को जारी नहीं रख सकी और अगले दो गेम गंवाकर बाहर हो गईं। इससे पहले श्रीजा ने 9-11, 12-10, 11-4, 11-5, 10- 12, 12-10 से जीत दर्ज कर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। इससे भारतीय टेबल टेनिस के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि दो खिलाड़ियों ने अंतिम 16 में जगह बनाई। श्रीजा ने 51 मिनट तक चला यह मुकाबला पहला गेम गंवाने के बाद जीता।   recent visitors 143

सुरक्षाबलों ने विस्फोटक भी किया बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व थाना आवापल्ली की टीम ने पुन्नूर चार नक्सलियों को विस्फोटक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आवापल्ली थाना और डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम पुन्नूर की ओर निकली थी। अभियान के दौरान जवानों ने पुन्नूर से नक्सली महेंद्र इरपा उर्फ करमा पिता रामा स्वामी इरपा उम्र 30 निवासी पटेलपारा बड़े पुन्नूर, जोगा मिडियम उर्फ महेश पिता सन्नू मिडियम उम्र 24 निवासी पटेलपारा बड़े पुन्नूर, राकेश सोढ़ी पिता चिन्नामुत्ता उम्र 23 निवासी स्कूलपारा छोटा पुन्नूर व धर्मेंद्र इरपा उर्फ धरमा पिता इरपा उम्र 34 निवासी पटेलपारा बड़े पुन्नूर थाना आवापल्ली शामिल हैं। पकड़े गए नक्सली 21 दिसम्बर 2023 को दुगाइगुड़ा व चेरामन्गी के बीच रॉयल बस में आगजनी की घटना में शामिल थे। इनके कब्जे से विस्फोटक, प्रतिबंधित नक्सल संगठन का पाम्पलेट बैनर बरामद किया गया हैं। सभी नक्सलियों के विरुद्ध आवापल्ली थाना में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। recent visitors 122

क्रिमिनल जस्टिस की एक्ट्रेस ने भी झेला कास्टिंग काउच, कहा- डायरेक्टर जबरदस्ती करने…

मुंबई बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस कई बार कास्टिंग काउच का जिक्र करती नजर आ चुकी हैं। अब एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की घटना का किस्सा सुनाया है। मीता ने बताया कि ये घटना उनके साथ चेन्नई फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि कैसे वो उस घटना के बाद और स्ट्रॉन्ग हो गईं। उन्होंने कहा कि फिल्म के बहाने एक डायरेक्टर ने उन्हें अपने साथ दो महीने के लिए रहने को कहा और कैसे वो उस डायरेक्टर को वहां से चकमा देकर भागीं। सालों पहले हुई थे ये घटना द लल्लनटॉप से खास बातचीत में बताया कि ये घटना बहुत साल पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि उस डायरेक्टर ने जो इस फिल्म से पहले फिल्म बनाई थी उसकी एक्ट्रेस को नेशनल अवार्ड तक मिल गया था। मीता ने कहा कि वो डायरेक्टर मुझे लीड रोल दे रहा था, लेकिन उसकी शर्त थी कि मैं उसके साथ दो महीने तक रहूंगी। इस घटना के दौरान उस डायरेक्टर का इतना पारा चढ़ गया था कि वो मीता वशिष्ठ के साथ जबरदस्ती करने को तैयार था। हालांकि, एक्ट्रेस वहां से भाग निकलीं। जब डायरेक्टर ने मीता को अपने साथ रुकने को कहा मीता वशिष्ण ने कहा कि उस डायरेक्टर ने उनसे अंग्रेजी में कहा था कि आप मेरे साथ दो महीने रहेंगी, तो उन्हें लगा कि डायरेक्टर की अंग्रेजी कमजोर है और वो उन्हें ये कहना चाह रहे हैं कि उन्हें दो महीने तक फिल्म की तैयारी के लिए हैदराबाद आना पड़ेगा। मीता ने आगे कहा कि जब डायरेक्टर को लगा कि मुझे समझ नहीं आया तो उसने उनसे कहा कि आप समझ रही हैं ना जब मैं ये कह रहा हूं कि आपको मेरा साथ रहना पड़ेगा? इसके बाद मीता को समझ आया और उन्होंने उस डायरेक्टर को फिल्म करने से मना कर दिया। मीता ने कहा कि तब तक उसको हवस का इतना पारा चढ़ गया था कि वो खड़ा हो गया और कहा कि नहीं-नहीं आप मुझे मना कैसे कर सकती हैं। इसके बाद, मीता ने डायरेक्टर को कहा सर, मैं आपको मना कर रही हूं। डायरेक्टर ने रोका मीता का रास्ता मीता ने कहा कि जब वो मना करके दरवाजे की तरफ जाने लगीं तो वो दरवाजे के पास हाथ खोलकर खड़ा हो गया। तब एक्ट्रेस थोड़ा सा घबरा गईं। हालांकि, उस वक्त एक्ट्रेस उसके ऊपर जोर-जोर से हंसने लगीं और डायरेक्टर से कहा कि सर, ये क्या कर रहे हो? मेरा रास्ता क्यों रोक रहे हो। मीता के हंसने पर वो डायरेक्टर सकपका गया। इतने में मीता ने दरावाजा खोला और भाग के उस कमरे तक पहुंचीं जहां उनके सभी दोस्त बैठे थे। मीता जब उस कमरे में गईं तो उनके दोस्त वहीं बैठे हुए थे। वो डायरेक्टर मीता का पीछा करते-करते उस रूम तक आ गया था। हालांकि, वहां बाकी लोगों को देखकर वो डायरेक्टर बौखलाया और वहां से चला गया। recent visitors 161