MY SECRET NEWS

अजमेर.

अजमेर इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई मजदूर की हत्या के मामले में अजमेर एसपी वंदिता राणा ने खुलासा किया है। ब्लाइंड मर्डर मामले में आरोपी मौसेरे भाई ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का शक मृतक युवक के साथ होने के चलते उसको मौत के घाट उतारा था। बता दें कि गेगल इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित जय झूलेलाल बर्फ फैक्ट्री में गत पांच अक्तूबर को पलंग पर जली हालत में मृत मिले मजदूर लवकुश की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तलाशने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मंगलवार को अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मजदूर की हत्या उसके ही मौसेरे भाई ने गमछे से गला घोंटकर की थी। पुलिस के अनुसार, लवकुश ने ही रणवीर को बर्फ फैक्ट्री में काम पर लगवाया था। उसके बाद रणवीर अपनी पत्नी के साथ यहां रहने लगा था, जबकि लवकुश अविवाहित था। रणवीर को अपनी पत्नी और लवकुश बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। शक के चलते रणवीर ने अपने गांव रसूलपुर में अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। लेकिन उसकी भाभी को शक होने पर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। बाद में उसने लवकुश को जान से मारने की साजिश रची। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि साजिश के तहत रणवीर फरीदाबाद में अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, ताकि उसकी लोकेशन ट्रैस न हो और फिर गेगल एरिया पहुंच गया। उसे अच्छी तरह मालूम था कि फैक्ट्री में कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए वह कैमरों की जद से बचने के लिए खेतों के रास्ते बर्फ फैक्ट्री में दाखिल हुआ। लवकुश हमेशा अपने गले में गमछा लपेटे रहता था। उसी गमछे से रणवीर ने उसका गला घोंट दिया। फिर मृतक लवकुश पर पलंग पर लेटाकर फैक्ट्री में पड़ा थिनर छिड़क कर आग लगा दी। वारदात अंजाम देने के बाद रणवीर वापस फरीदाबाद पहुंचा और फिर अपना मोबाइल फोन चालू कर लिया। हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए लाश को पलंग पर डालकर उस पर थिनर डालकर जला दिया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी ओरैया (यूपी) निवासी रणवीर उर्फ रंजीत को रसूलपुर (मैनपुरी) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में रंजिश के चलते शातिराना तरीके से हत्या की वारदात अंजाम दी थी। रणवीर के मोबाइल फोन बंद कर लेने से लोकेशन ट्रैस नहीं होने पर पुलिस की जांच वारदात के बाद कई दिशाओं में चली। हत्या की वारदात के बाद लौटते समय एक फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे में रणवीर का चेहरा उजागर हो गया। लंबी तफ्तीश के बाद पुुलिस रसूलपुर जा पहुंची और आरोपी रणवीर को गिरफ्तार कर लिया।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0