अंबिकापुर
अंबिकापुर के कुन्नी चौकी क्षेत्र के पटकुरा ग्राम पंचायत में जमीन कब्जा करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो गुटों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष घायल हुए हैं. सभी घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मामला 5 एकड़ की शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ. दोनों गुट इस जमीन पर अपना दावा करते हुए एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे विवाद हिंसक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि दो परिवार हैं जिनके बीच पूर्व से ही जमीन विवाद को लेकर रंजिस बनी हुई थी. इस बीच 2 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे दिन दोनों परिवार के बीच वाद विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के विरुद्ध कुन्नी चौकी में एफआईआर दर्ज किया गया है. इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








