Abhijit Dipke, Ashutosh Ranka, and Sourav Das taken into custody; police entered the flight.
मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं- अभिजीत दिपके
दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ्लाइट कुछ ही मिनट पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ्तार कीजिए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा “नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।”
अभिजीत-आशुतोष और सौरव हिरासत में
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिए गया है। सीजेपी ने खुद एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी। तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट के अंदर से हिरासत में लिया गया।
संजय सिंह का आरोप- एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरे देश को छावनी बना दिया
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की सुरक्षा के नाम पर पूरे देश को छावनी में बदल दिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली को बंद कर दिया गया है और राजधानी आने वाली ट्रेनों को भी रोका जा रहा है। उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि स्थिति उससे भी ज्यादा खराब नजर आ रही है।
संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। आप सांसद ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई की आशंका के बावजूद वे विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।