ढाका
बांगलादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। पहले यहां हिदुओं के साथ अत्याचार हुआ। अब ईसाइयों के साथ उत्पीड़न की खबरें सामने आ रही हैं। बंदरबन जिले में अज्ञात बदमाशों ने क्रिसमस की रात को त्रिपुरा समुदाय के 17 घरों को आग के हवाले कर दिया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ये सभी क्रिसमस के त्योहार में भाग लेने के लिए दूसरे गांव गए थे। उनके गांव में कोई चर्च नहीं था।
रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपुरा समुदाय के 19 में से 17 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद एक पीड़ित गंगमनी त्रिपुरा ने कहा, "आज हमारा सबसे खुशहाल दिन था, लेकिन मैंने कभी सोचा नहीं था कि क्रिसमस पर ऐसा कुछ होगा। हम अपराधियों को कड़ी सजा की मांग करते हैं।"
कुंडजिरी क्षेत्र में त्रिपुरा समुदाय कई पीढ़ियों से निवास कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ साल पहले उन्हें जबरन वहां से निकाला गया था जब यह दावा किया गया कि यह क्षेत्र एक पुलिस अधिकारी की पत्नी को किराए पर दे दिया गया था। महिला अवामी लीग शासन के दौरान इन्सपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस थीं। लोगों को हटाए जाने के बाद गांव में पेड़ लगाए गए थे।
नए टोंगझिरी के प्रमुख पैसाप्रु त्रिपुरा ने बताया कि उनका समुदाय तीन से चार पीढ़ियों से वहां रह रहा था। पांच साल पहले एक समूह ने खुद को "SP के लोग" बताते हुए उन्हें वहां से बाहर निकाला। आरोप है कि उन लोगों ने यह कहा कि जमीन को बेंजीर अहमद की पत्नी को किराए पर दिया गया था। अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद त्रिपुरा समुदाय ने वापस लौटकर नए घर बनाए और वहीं रहना शुरू कर दिया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









