अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 की ओर बाहर लावारिस खड़ी 09 मोटर सायकलो को धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त किया जाकर कार्यवाही की गई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ व्यक्तियो द्वारा अपनी मोटर सायकल पार्किंग स्टैण्ड पर खड़ी न कर रेल्वे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म नम्बर 4 की ओर बाहर लावारिस खड़ी कर लम्बे समय के लिए मोटर सायकल छोड़कर चले जाते है जो मोटर सायकल चोरी के अपराध घटित हुए है, इन अपराधों की रोकथाम के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर ऐसे स्थानो पर नोटिस बोर्ड लगवाया गया है कि मोटर सायकल पार्किंग स्टैण्ड पर ही खड़ा करे एवं लावारिस छोड़कर ना जाये जिससे मोटर सायकल चोरी होने के अपराधो को रोका जा सके। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विनय बैस, रीतेश सिहं, राजेश कंवर, आरक्षक अब्दुल कलीम के द्वारा गत मंगलवार एवं गुरूवार को अभियान चलाकर लम्बे समय से लावारिस खड़ी 09 मोटर सायकलो को धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त कर कार्यवाही की गई है। साथ ही पुलिस द्वारा अपील की गई है कि मोटर सायकल चालक अपनी मोटर सायकल को पार्किंग स्टैण्ड में सुरक्षित खड़ा करें, लावारिस न छोड़े।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









