अजमेर.
अजमेर के निजी समारोह स्थल में चोरी की वारदात करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में लिया गया ई रिक्शा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि नया बाजार निवासी राकेश गर्ग ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि पटेल मैदान के पास राजहंस वाटिका समारोह स्थल व संचालित करता है। तीन महीने से समारोह स्थल बंद था। जब वह देखने के लिए गया तो वहां सारा सामान गायब मिला। मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि टीम ने समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी चेक करते हुए आरोपियों को चिह्नित किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एकता नगर निवासी हरीश उर्फ शेखर (36) गनाहेड़ा निवासी धारा सिंह (33) सहित हनुमान (40) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से समारोह स्थल से चुराया गया 4 लाख रुपए कीमत का सामान भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे चोरी की अन्य वारदातो का खुलासा हो सके।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






