Wednesday, July 15, 2026 11:15 pm

हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Peethadheeshwar Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham will participate in the Hindu conference. लोकेंद्र सिंह बुंदेला /बड़ामलहरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य रूप से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दोपहर 2 बजे शामिल होंगे। वे यहां हिंदू सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। आयोजन समिति ने नगर परिषद के पीछे खेल मैदान में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति पदाधिकारियों ने बताया कि हिंदू नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नगर में विशेष सज्जा की जा रही है। इस सम्मेलन में नगर सहित क्षेत्र के सभी हिंदू परिवार शामिल हों, इसके लिए घर-घर अक्षत बांट कर आमंत्रित किया जा रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार, बड़ामलहरा खंड में 13 मंडल हैं। सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल के सभी गांवों में आयोजन किए जा रहे हैं। बता दें, विजयादशमी पर पथ संचलन निकाला गया था। गृह संपर्क अभियान के तहत हिंदू परिवार में पत्रक, भारत माता के स्टिकर व पंच परिवर्तन पत्रक वितरित किए गए। युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में सम्मेलन संयोजक मुकेश अग्रवाल, सह संयोजन रामगोपाल यादव, मातृ शक्ति सह संयोजिका मालती जैन, खंड संघचालक नंदकिशोर शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, अवध विश्वकर्मा, दशरथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी शामिल हुए। recent visitors 59

बड़ामलहरा : सचिव और रोजगार सहायक द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Badamalhara: Sarpanch and villagers gheraoed the collectorate against illegal recovery by the secretary and employment assistant सरपंच बोलीं- जो पैसे नहीं देते, उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिलता सरपंच ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। छतरपुर । बड़ामलहरा जनपद की ग्राम पंचायत भोजपुरा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। महिला सरपंच राजकुमारी अहिरवार ने मंगलवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर पंचायत सचिव अभिषेक जैन और रोजगार सहायक अजेंद्र सिंह परमार पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। सरपंच प्रतिनिधि लखन लाल अहिरवार के अनुसार, दोनों अधिकारी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ग्रामीणों से अवैध वसूली करते हैं। राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना और मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए पैसों की मांग की जाती है। जो लोग पैसे नहीं दे पाते, उन्हें योजनाओं से वंचित कर दिया जाता है। वहीं,रोजगार सहायक अजेंद्र सिंह परमार पर आरोप है कि वह पिछले 15 वर्षों से अपनी दबंग छवि का दुरुपयोग कर रहे हैं। आवास योजना में पात्र लोगों की अनदेखी कर संपन्न परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। एक ग्रामीण रमेश आदिवासी का मामला सामने आया है, जिनका नाम 2017 की आवास योजना सूची से बिना किसी कारण के काट दिया गया। व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की जा रही शिकायतें हालांकि, बड़ामलहरा जनपद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके मिश्रा का कहना है कि इस तरह की शिकायत पहले भी आई थी। इंस्पेक्टर से कराई गई जांच में रिश्वत के आरोप निराधार पाए गए थे। उनका मानना है कि यह शिकायतें व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की जा रही हैं। अधिकारियों को हटाने की मांग सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से दोनों अधिकारियों को तत्काल हटाकर नई नियुक्तियां करने की मांग की है। recent visitors 236

बड़ामलहरा : 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई आदिवासी महिला सरपंच और उनके पति

Badamalhara: Tribal woman sarpanch and her husband arrested red handed while taking bribe of Rs 15 thousand छतरपुर: बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामटोरिया में एक आदिवासी महिला सरपंच, बबली आदिवासी, और उनके पति सुनील आदिवासी को लोकायुक्त सागर टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस रिश्वत के मामले का खुलासा तब हुआ जब फरयादी महेंद्र प्रताप लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके दादा के नाम पर स्वीकृत कपिलधारा कूप का 2 लाख 87 हजार रुपये का भुगतान अटका हुआ था। इस भुगतान के बदले महिला सरपंच ने 15 प्रतिशत राशि की मांग की थी। रिश्वत के दौरान छापेमारीशुक्रवार सुबह, लोकायुक्त टीम ने सरपंच बबली के पति सुनील आदिवासी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। रिश्वत की रकम हाथ में लेकर सुनील आदिवासी को जब हाथ धुलवाए गए, तो उनके हाथ का रंग लाल हो गया, जिससे उनके ऊपर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम की कार्यवाहीकार्रवाई के दौरान लोकायुक्त सागर निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन और उनकी टीम ने सुनील आदिवासी को उनके घर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। टीम ने मौके पर रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। यह मामला प्रशासनिक भ्रष्टाचार और ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों में होने वाली अवैध मांगों को सामने लाता है। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और कानून का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। recent visitors 447