प्रतिनियुक्ति लेकर मलाईदार पदों पर वर्षों से जमे शिक्षक

प्रतिनियुक्ति लेकर मलाईदार पदों पर वर्षों से जमे शिक्षक

Teachers stuck on lucrative posts for years by taking deputation भोपाल। मध्यप्रदेश समग्र शिक्षक संघ ने राज्य में प्रतिनियुक्ति की अवधि को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। संघ ने लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को मूल पदस्थापना पर भेजने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र दुबे एवं प्रदेश संरक्षक मुरारी लाल सोनी ने इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन को पत्र प्रेषित किया है। संघ पदाधिकारियों ने पत्र में उल्लेख किया है कि शासन के नियमों के अनुसार प्रतिनियुक्ति की अवधि सामान्यत: 4 वर्ष तय है। विशेष परिस्थितियों में यह अवधि दोनों विभागों की सहमति से केवल 3 वर्ष और बढ़ाई जा सकती है, लेकिन वर्तमान में नीति के विपरीत अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक ऐसे हैं, जो व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर जमे हुए हैं। जो स्पष्ट रूप से प्रतिनियुक्ति नियमों के विपरीत है। संघ ने तर्क दिया है कि प्रतिनियुक्ति की लंबी अवधि से मूल विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रतिनियुक्ति का उद्देश्य केवल विशेष प्रशासनिक आवश्यकता की पूर्ति होती है, न कि व्यक्तिगत सुविधा से इसे स्थायी पदस्थापना का रूप देना है। प्रतिनियुक्ति लेकर मलाईदार विभागों में जमेसंघ के अध्यक्ष सुरेशचंद दुबे का कहना है कि विभिन्न संगठनों से जुड़े कई शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी और उनके परिजन मलाईदार विभागों में नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति पर 10 से 15 वर्षों से जमे हुए हैं। ऐसे सभी कर्मचारी, अधिकारियों और शिक्षकों को मूल विभाग में तत्काल प्रभाव से वापस भेजा जाए। प्रतिनियुक्ति पर जमे लोकसेवकों की संपत्ति की जांच होसंघ के प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी का का आरोप है कि अनेक लोकसेवक कई वर्षों से नियमविरुद्ध प्रतिनियुक्ति पर जमे हैं। वे शासन को आर्थिक रूप से खोखला कर रहे हैं। ऐसे लोकसेवकों की प्रति नियुक्ति समाप्त कर उनके कार्यकाल और संपत्ति की जांच कराई जाए। recent visitors 116

बिना बिल के आपका घर होगा रोशन, किफायती दर पर सोलर पैनल होगा स्थापित

बिना बिल के आपका घर होगा रोशन, किफायती दर पर सोलर पैनल होगा स्थापित

Your house will be illuminated without bills, solar panels will be installed at affordable rates भोपाल। बिना बिजली बिल के आपका घर रोशन होने का सपना जल्द ही पूरा होता हुआ दिखेगा। इस सपने को साकार करने के लिए भोपाल में रोहित नगर F-1, f-2 प्रथम तल दुर्गा टावर रिलायंस मार्ट के पास ‘अर्थ वेव टेक्नोलॉजी प्राथमिक लिमिटेड’ के ऑफिस का महापौर मालती राय व गिरीश शर्मा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर अल्पेश पटेल, पार्थ पटेल, केयूर गजेरा, हार्दिक काछड़िया तथा एमपीईवी के सेवानिवृत जीएम राकेश नायक, ऊर्जा विकास निगम के अनिल समुद्री, भोपाल डेवलपमेंट अथॉरिटी नवीन श्रीवास्तव, शंकर भाई पटेल, आरएस पांडे, संजय पटेल, प्रवीण भाई काछड़िया के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। महापौर मल्टी राय ने अर्थवेव सोलर टेक्नोलॉजी प्राथमिक लिमिटेड के डायरेक्टर और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जो भी प्रोडक्ट लोगों को उपलब्ध कराएं, वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे। महापौर राय ने लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग सोलर ऊर्जा से ही अपने घर रोशन करें और बिजली बिलों से मुक्ति पाएं। वहीं मुख्य अतिथि गिरीश शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है, ऐसे में हमें अब प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने से बचना चाहिए। सूर्य हमें बिना किसी रुकावट के उजाला दे रहा है। इसके उपयोग से हमारे घर भी रोशन होंगे, तो पर्यावरण का संतुलन नहीं बिगड़ेगा। इससे लाखों टन कोयला की बचत होगी। कंपनी के डायरेक्टर अल्पेश पटेल ने बताया कि हमारी कंपनी 4 राज्यों में काम कर रही है। कंपनी का पहला ऑफिस गुजरात से शुरू हुआ। इसके बाद उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और अब मध्य प्रदेश में शुभारंभ हो गया है। उन्होंने दावा किया कि हमारी कंपनी जो भी प्रोडक्ट और सर्विस प्रोवाइडर कराती है, वह क्वालिटी और क्वांटिटी बेस पर आधारित होती है। हमारी यही कोशिश रहती है कि किसी को शिकायत का मौका नहीं मिले। उन्होंने बताया कि वेव सोलर कंपनी इनवर्टर का निर्माण करती है। यह प्रोडक्ट 10 साल का गारंटेड है। हमारी कंपनी ने यह ऐसा प्रोडक्ट बनाया है, जिसमें लोगों को शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। recent visitors 110

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश कार्यालय कुशवाहा भवन एवं छात्रावास का भव्य शुभारंभ

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश कार्यालय कुशवाहा भवन एवं छात्रावास का भव्य शुभारंभ

Corporation Chairman Kishan Suryavanshi inaugurated the state office of Provincial Kushwaha Samaj, Kushwaha Bhawan and hostel with great pomp भोपाल। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश कार्यालय एवं छात्रावास का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि कुशवाहा भवन एवं छात्रावास का निर्माण समाज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भवन न केवल समाज के युवाओं को शिक्षा और आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां से समाज के बच्चों और युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे और वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकेंगे। इस शुभ अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा, नारायण सिंह कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, ओमवती कुशवाहा, सुनील कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य जनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा शिक्षा और संस्कार से सशक्त होंगे, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। नगर निगम सदैव समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगा एवं यह भवन समाज की एकता, जागरूकता और प्रगति का प्रतीक है तथा आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा प्रदान करेगा। आइए, हम सब मिलकर इस पहल को सफल बनाएं और शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान की ज्योति को और प्रखर करें। recent visitors 121

वर्षावास की अवधि में उपसोत व्रत रखने पर मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं – पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न

वर्षावास की अवधि में उपसोत व्रत रखने पर मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं – पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न

By observing Upsot fast during the rainy season, desired tasks are accomplished – Pujya Bhante Prajnaratna भोपाल ! तुलसी नगर स्थित करुणा बुध्द विहार आषाढ़ पूर्णिमा से निरंतर वर्षावासरत पूज्य भन्ते प्रज्ञारत्न थेरो जी व्दारा आज वर्षावास के 53 वें दिन तथा वर्षावास की अष्टमी पर बड़ी संख्या उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को उपोषत व्रत ग्रहण कराया गया। प्रबुद्ध महिला मंडल व्दारा पूज्य भन्ते जी को भोजन दान के साथ उपोसत व्रतधारी उपासक उपासिकाओं ने 12.00 बजे के पूर्व भोजन ग्रहण कर उपोसत व्रत को धारण किया। अब सभी उपोसत व्रतधारी उपासकों के व्दारा अब अगले दिन ही दोप 12.00 बजे के पूर्व भोजनक ग्रहण कर उपोसथ व्रत छोड़ेंगे। भोजन ग्रहण करने के पश्चात उपस्थित उपासक- उपासिकाओं को धम्म देशना देते हुए कहा कि वर्षावास की अवधि में उपसोत व्रत रखने पर मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं, मन प्रसन्न रहता है और स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। वर्षावास अवधि में पड़ने वाली पूर्णिमा, अमावस्या और अष्टमी पर पूज्य भन्ते जी से उपोसथ व्रत लेकर उसका पालन सूनिश्चित करने से आपको अनंत पूण्य लाभ प्राप्त होता है। आपकी इच्छा के अनुसार कार्य सम्पादित होते हैं और आप प्रसन्नचित्त रहते हैं। इस अवसर पर आयु. मधुकरराव मानवटकर जी और उनके परिवार की ओर से उपस्थित सभी उपासक उपासिकाओं को भोजन दान कराया गया। पूज्य भन्ते जी की धम्मदेशना में दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया एवं प्रबुद्ध महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में भोपाल के अन्य बुद्ध विहारों के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 115

साकेत जिनालय में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर बुजुर्गों को शुद्ध भोजन ,विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Pure food for the elderly and various cultural programs will be organized at Saket Jinalaya on Parvadhiraj Paryushan festival भोपाल ! दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व प्रारम्भ हो रहे हैं। समाजजनों का उत्साह अपने चरम पर है। शहर के सभी जिनालयों में व्यापक तैयारियां पूरे जोश और भक्तिभाव के साथ शिखर पर हैं। 1008 भगवान् श्री महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर साकेत नगर में भी जैनागम के आत्मशुद्धि के 10 दिवसीय दशलक्षण महापर्व का आगाज़ उत्तम क्षमा पर्व के साथ धूमधाम से होगा। नित्य नियम पूजा, मंगलाष्टक, अभिषेक, शाँति धारा, महापूजा अर्चना सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात् रांची से पधारे, संस्कृत के महाविद्वान, शास्त्रों के ज्ञाता डॉ. अरविंद जी शास्त्री के मंगल सानिध्य में दशलक्षण पर्व तथा तत्वार्थ सूत्र पर प्रवचनों का लाभ शक्ति, साकेत नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से पधारे सुधी जनों को प्राप्त होगा। हेमलता जैन रचना ने बताया कि जैन धर्म में पर्युषण को पर्वों का राजा कहा जाता है। यह पर्व भगवान महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है, साथ ही मोक्ष प्राप्ति के द्वार खोलता है। इस महापर्व के जरिए जैन धर्म के अनुयायी उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के जरिए आत्मसाधना करते हैं। जैन धर्म में प्रतिक्रमण के द्वारा रोज मन, वचन और काया से हुए हर जाने-अनजाने, व्यवहार और विचारों से भी हुए अपराध, हिंसा, परिग्रह, क्रोध, लोभ, मोह आदि के लिए क्षमा याचना का प्रावधान है। साकेत नगर मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र टोंग्या ने बताया कि पर्यूषण पर्व के अवसर पर प्रतिदिन मंदिर में संचालित भोजनशाला में बाहर से आये हुए तथा भोपाल में निवासरत साधर्मी छात्र-छात्राओं, कामकाजी महिला-पुरुषों, एम्स में इलाज़ रत मरीजों के परिजनों, बुजुर्गों के लिए ना मात्र की टोकन राशि में दोनों वक्त का शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैन्सी ड्रेस, तोरण सजाओ, शिशु एवं कुमार शाला के बच्चों तथा सर्वार्थ सिद्धि की छात्राओं द्वारा नाटकों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा जैन भजन अंताक्षरी, लाडू सजाओ, कहानी, भजन, तोरण सजाओ, एक मिनिट आदि प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंदिर जी में रोजाना सामूहिक विधान का आयोजन भी होगा जिसमें शहर के अनेक परिवार अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति हेतु साकेत मंदिर में विशाल भोजन शाला तथा धर्मशाला का निर्माण कार्य भी पूर्ण प्रगति पर है। recent visitors 120

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मनाने से जीवन में मंगल श्रीश्री 1008 महांमडलेश्वर डॉ पं मनेश्वरनंद महाराज ने दी शुभकामनाएं

Celebrating Shri Krishna Janmashtami brings good fortune in life, Shri Shri 1008 Mahamandaleshwar Dr. Pt Maneshwaranand Maharaj gave best wishes भोपाल। श्री प्रफुल्लित तीर्थ के पीठाधीश और महादेव धाम के महामंडलेश्वर डॉ पं मनेश्वरनंद महाराज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। महामंडलेश्वर डॉ पं मनेश्वरनंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी युगों में हमारे साथ रहे हैं। कथाओं और ग्रंथों के अनुसार इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव मनाया गया है। इस वार उनके जन्मोत्सव पर बहुत अच्छे ग्रह और नक्षत्रों का योग बना है. पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने से सभी प्रकार के विघ्न-वाधा दूर होती हैं। इसलिए हमें भगवान के जीवन की तरह आनंद के साथ जीना चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हम सभी के जीवन को मंगलमय और आनंदित बनाता है। भगवान का जीवन लीलाओं से ओतप्रोत है, जो हमारे जीवन को खुशियों से भर देता है. साथ ही यह त्योहार हिंदू धर्मावलंबियों को एक सूत्र में बांधने की राह भी दिखाता है। हर अधिकारी, नेता-मंत्री इमानदारी से करे कार्य, तभी साकार होगा स्वतंत्रता दिवस महामंडलेश्वर डॉ पं मनेश्वरनंद महाराज ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेरा राष्ट्र के हर भारतवासी के लिए संदेश है कि हर पांच साल के लिए सरकार बनती है। इस कालखंड में हर शासक और प्रशासक को ध्यान रखना होगा, चाहे मंत्री हो, नेता या अधिकारी हो, सभी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए पूरी ईमानदारी से काम करे। कोई भी भ्रष्टाचार नहीं करे, तो मैं समझता हूं कि भारत देश 10 साल में नहीं, बल्कि ढाई साल में ही सोने की चिढिय़ा बन जाएगा। फिर सरकारों को मुफ्त की योजनाएं चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार को चाहिए कि वह लोगों को रोजगार के अवसर दे, ना कि उन्हें मुफ्त की योजनाएं चलाए। जब सभी के हाथ में रोजगार होगा, तो मुफ्त का सामान लेने किसी को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।महामंडलेश्वर डॉ पं महामंडलेश्वर मनेश्वरनंद पीठाधीश प्रफुल्लित तीर्थ मनेश्वर महादेव धाम महाराज ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना, लोगों के निरोगी काया, धर्म-संस्कृति समेत अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। recent visitors 177

उत्साह उमंग व शिद्दत के साथ कुकिंग प्रतियोगिता में समजा की महिलाओं ने बनाये स्वादिष्ट व्यंजन

उत्साह उमंग व शिद्दत के साथ कुकिंग प्रतियोगिता में समजा की महिलाओं ने बनाये स्वादिष्ट व्यंजन

With enthusiasm and passion, the women of Samaja prepared delicious dishes in the cooking competition भोपाल । सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से शनिवार को राजधानी भोपाल में कुकिंग प्रतियोगिता का आगाज हो गया। राजधानी के 12 सेंटरों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 साल की बालिका से 80 साल तक की बुजुर्ग महिला ने हिस्सा लिया। संत कवरराम कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, विजय नगर, सुविधा विहार, कोटरा सुल्तानाबाद, एयरो सिटी, ग्रीन एकड़ में एक साथ सुरु हुआ, जसमे सिंधी समाज की 400 से अधिक महिलाओं ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इस महिलाओं ने विशेष रूप से सिंधी व्यंजन तैयार किए थे जिनमें बीह पटाटा, साई भाजी, सेयल मानी, खोराक, सिंगर जी मिठाई आदि शामिल है। सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साह देखने योग्य रहा, इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दयरानी ने कहा कि सिंध प्रांत में बनने वाले व्यंजनों को देखकर सिंध की यादें ताजा हो गईं। शनिवार को भोपाल के 12 स्थानों पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को यह आयोजन भोपाल में 11 सेंटरो पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में चयनित हुई महिलाओं को 2 अगस्त को मानस भवन में आयोजित मुख्य समारोह में बेस्ट कुकिंग अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। recent visitors 123