एमपी में 1 मई से होंगे कर्मचारियों के तबादले: अगले हफ्ते आएगी ट्रांसफर नीति

Employees will be transferred in MP from May 1: Transfer policy will come next week भोपाल,सुशील दामले । मध्यप्रदेश में करीब ढाई साल बाद 1 से 31 मई तक कर्मचारियों के तबादले होंगे। मंगलवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी। बैठक शुरू होने से पहले एक न्यूज एजेंसी से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी तबादलों से रोक हटाने के संकेत दिए थे। सीएम ने कहा, हमारी कोशिश रहेगी कि तबादला नीति अगली कैबिनेट बैठक तक आ जाए। से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी तबादलों से रोक हटाने के संकेत दिए थे। सीएम ने कहा, हमारी कोशिश रहेगी कि तबादला नीति अगली कैबिनेट बैठक तक आ जाए। बता दें, मध्यप्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल के अंत में कुछ विशेष मामलों में तबादलों की छूट दी गई थी, लेकिन इससे कई कर्मचारी वंचित रह गए थे। सीएम चाहते थे शैक्षणिक सत्र के बाद हों तबादलेएक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री की यह मंशा थी कि शैक्षणिक सत्र के बीच में तबादले न हों। इसकी दो वजह भी बताईं… सत्र के बीच किसी शिक्षक का तबादला होता है, तो उस स्कूल के छात्रों का कोर्स प्रभावित होता है। शिक्षक को भी नई संस्था में जाने के बाद रुटीन में आने में समय लगता है। दूसरे विभागों के कर्मचारियों के बीच में तबादले होते हैं, तो उनके बच्चों को स्कूल शिफ्ट करने में परेशानी होती है। कर्मचारी और परिवार सत्र खत्म होने तक दूर-दूर रहते हैं। आखिरी बार अक्टूबर 2022 में हुए थे तबादलेबता दें, एमपी में 2022 के बाद अब तबादले हाेंगे। तब जून 2021 की तबादला नीति के आधार पर तबादले हुए थे। प्रदेश में 7.50 लाख कर्मचारी हैं। इनमें से डेढ़ से दो लाख कर्मचारी तबादलों से प्रभावित होते हैं। जनवरी 2025 में सरकार ने गंभीर बीमारी या कारण वाले मामलों में तबादले में छूट दी थी। ये तबादले प्रभारी मंत्री की सहमति से किए गए थे। recent visitors 105

ED कोर्ट में सौरभ-शरद की जमानत पर फैसला आज: मां-पत्नी सहित चार रिश्तेदारों को 11 दिन पहले मिल चुकी है जमानत

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोर्ट आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की ओर से एडवोकेट दीपेश जोशी और सहयोगी शरद जायसवाल की ओर से एडवोकेट रजनीश बरैया ने सोमवार को जमानत आवेदन फाइल किया। विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की कोर्ट ने इस जमानत आवेदन पर फैसला मंगलवार तक सुरक्षित रख लिया है। 9 अप्रैल को इसी कोर्ट से सौरभ की मां उमा शर्मा, पत्नी दिव्या शर्मा, जीजा विनय आसवानी और जबलपुर निवासी साले रोहित तिवारी को जमानत मिल गई थी। 18वें अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की अदालत से 10 लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई थी। वहीं, जमानत नहीं मिलने की हालत में सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी शरद और चेतन की पेशी 5 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी। ईडी ने 8 अप्रैल को पेश किया था चालान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने आरटीओ के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा उसके सहयोगियों शरद जायसवाल, चेतन सिंह गौर के खिलाफ 8 अप्रैल मंगलवार को कोर्ट में चालान पेश किया था। इसमें इनोवा कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश सौरभ का ही बताया गया है। चालान में 12 आरोपियों के नाम तय ईडी ने चालान में 12 आरोपी तय किए हैं। जिसमें सौरभ शर्मा, उसकी मां, पत्नी दिव्या, शरद जायसवाल, चेतन सिंह गौर के अलावा इनकी फर्में और डायरेक्टर भी शामिल हैं। अब तक इस मामले में ईडी ने कुल 100.36 करोड़ रुपए की कुर्की और जब्ती की है। लोकायुक्त कोर्ट से मिल चुकी है जमानत बता दें कि इन सौरभ, चेतन और शरद के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस 60 दिन में भी चालान पेश नहीं कर सकी। जिस वजह से लोकायुक्त पुलिस के केस में तीनों को जमानत मिल चुकी हैं। जमानत मिलने के बाद में लोकायुक्त की काफी किरकिरी भी हुई थी। जिसके बाद ईडी ने 8 अप्रैल को चालान पेश कर दिया। recent visitors 89

बोर्ड ऑफिस चौराहा पर खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक – पुलिस और दमकल नहीं पहुंचे समय पर

A motorcycle parked at Board Office crossing suddenly caught fire and was burnt to ashes – police and fire brigade did not reach on time भोपाल (सुशील दामले)। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहा पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल में अचानक धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन अफसोसजनक बात यह रही कि दोनों ही समय पर मौके पर नहीं पहुंच सके। जब तक दमकल या पुलिस पहुंचती, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ नहीं कर सका। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि घटना तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हो सकती है। recent visitors 120

भोपाल में सेंट्रल ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स का भव्य उद्घाटन:, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार का नया अध्याय

Grand inauguration of Central Group of Hospitals in Bhopal

Grand inauguration of Central Group of Hospitals in Bhopal: A new chapter in healthcare and employment भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट ! कोलार क्षेत्र में स्थित सेंट्रल ग्रुप के हेल्थकेयर सेक्टर के अंतर्गत सेंट्रल ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स का उद्घाटन मंदाकिनी सोसायटी में भोपाल, हुजूर के लोकप्रिय विधायक रामेश्वर शर्मा जी के करकमलो द्वारा अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। 14 अप्रैल 2025, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सेंट्रल ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के प्रथम यूनिट का शुभारंभ हो चुका है। सेंट्रल ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नितिन वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए यह बताया है कि वह अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश और भोपाल की समस्त नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने यह भी बताया है कि कई राज्यों में सेंट्रल ग्रुप मानव एवं समाज सेवा में समर्पित कार्य कर रहा है तथा इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सेंट्रल ग्रुप अपनी सी.एस.आर एक्टिविटीज के द्वारा मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवार के परिजनों के लिए भारत और प्रदेश सरकार के साथ मिलकर हॉस्पिटल्स में नि:शुल्क ट्रेनिंग के साथ साथ युवाओं को शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। अधिक जानकारी देते हुए डॉ. नितिन वर्मा ने यह भी बताया है उनकी पूरी टीम प्रदेश के असहाय एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की पूर्ण रूप से मदद करने के लिए तैयार है। recent visitors 89

सिंधी मेले में चला टप्पू सेना की रॉकिंग परफॉर्मेंस रॉक का जादू

Tappu Sena’s rocking performance at Sindhi fair, the magic of rock भोपाल ब्यूरो रिपोर्ट। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित सिंधी मेले के अंतिम दिन मेले का हुजूम देखने योग्य रहा, जहां जो खड़ा तो वो वही ठहर गया, मेले की शुरुआत भगवान झूलेलाल की आरती के साथ की गई, आरती के बाद बाद सिम्फ़ोनी बैंड ( शुभम नाथानी ) की प्रस्तुति की शुरुआत हुई उनके सबसे लोकप्रिय गीत “ बेडो त मुहिजे लाल जो आसा सिंधी आहियू माडू, सिंधी अबाडी बोली, जिसे सुनते ही दर्शक भावनाओं में बह गए, इसके बाद “धूम पिचक”, “आना मेरी गली”, “कभी आना तू मेरी गली” और “अब ना जा” जैसे सुपरहिट गानों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया, उसके बाद तारक मेहता उल्टा चश्मा के फेम टप्पू सेना नीतीश भूलानी ( टप्पू) धमित शाह ( गोली) समय शाह ( गोगी) का जैसे ही मंच पर आगमन हुआ तो पूरा सुंदरवन गार्डन झूम उठा. हजारों की संख्या में मौजूद कला प्रेमियों ने तालियों और हूटिंग के साथ उनका स्वागत किया. उनके साथ सिंधी गीतों पर खूब डांस कर फुल ऑन इंजॉय किया। टप्पू सेना के साथ इस पारिवारिक सिंधी मेले में टीवी कलाकार कृष्णा भट्ट ने भी लोगों का मनोरंजन कर खूब हसाय। recent visitors 93

क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस एवं हनुमान जन्मोत्सव पर भोपाल में हुआ भव्य आयोजन

A grand event was organized in Bhopal on the occasion of Krida Bharti Foundation Day and Hanuman Janmotsav भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। आज भोपाल में क्रीडा केंद्र द्रोपती हाई सेकेंडरी स्कूल में बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ क्रीडा भारती का स्थापना दिवस एवं हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान हनुमान जी महाराज की आरती की गई हनुमान चालीसा का सभी उपस्थित जन समुदाय द्वारा गायन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कीड़ा ज्ञान परीक्षा में तृतीय पुरस्कार प्राप्त 25000 की राशि का चेक मनीष चौधरी को एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त 11000 रुपए की राशि राजनंदनी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय किशन सूर्यवंशी अध्यक्ष नगर निगम भोपाल द्वारा दिया गया इस विशेष अवसर पर क्रीडा भारती मध्य भारत प्रांत के सह मंत्री मनीष वाजपेई , भोपाल के विभाग संयोजक डॉ आलोक मिश्रा , कीड़ा भारती भोपाल के पलक एडवोकेट नरेश ठाकुर , अमित गौतम योग प्रमुख, श्रीमती मालती मिश्रा प्रांत सह मंत्री मध्य भारत प्रांत एवं भोपाल महानगर ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ बी एस भदौरिया ,जय सिंह परिहार , विवेक, विजय शंकर मिश्रा , जॉनसन , शुक्ला प्राचार्य , आशीष जैन एवं संतोष थापा ,डॉ राजेंद्र दुबे, आकाश मारण , खेल प्रेमी एवं क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर इस आयोजन में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजू खन्नाडे द्वारा किया गया इस विशेष अवसर पर डॉक्टर आलोक मिश्रा द्वारा प्रबोधन किया गया कीड़ा भारती के बारे में जनमानस को बताया गया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशन सूर्यवंशी जी द्वारा क्रीडा भारती के कार्यों की सराहना की गई एवं भविष्य में इसके महत्व को इंगित किया गया इस अवसर पर क्रीडा भारती के दायित्व वान कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया अंत में भोजन प्रसाद का आयोजन सभी उपस्थित जनमानस के लिए रखा गया था जिसका सभी ने आनंद लिया recent visitors 111

गोविंदपुरा सेंट जोंस चर्च में खजूर रविवार की विशेष प्रार्थना की

Special prayers were held on Palm Sunday at Govindpura St. John’s Church भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। इन दिनों ईसाई समाज के 40 दिवसीय प्रार्थना चल रही है, इन चालीस दिवसीय उपवास काल को समाज के लोग दुख भोग के रूप में याद करते हैं, इस दौरान समाज के लोगों द्वारा अस्पताल, वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रमों में सेवा के कार्य करते हैं,इसी प्रकार पवित्र सप्ताह में विशेष प्रार्थना का आयोजन चल रहा है,वहीं हम आप को बतादे की आज सिक्योरिटी लाइन चौराहे से सेंट जॉन चर्च तक,विशेष प्रार्थना के लिए मसीह समाज के अनुयाई भारी संख्या में हाथ में खजूर की टहनी लिए हुए,पैदल यीशु मसीह को याद करते हुए चल रहे थे वही गोविंदपुरा सेंट जोंस चर्च के फॉदर अनिल मार्टिन ने हमें बताया कि, उपवास काल के दौरान अनेक मसीही घरों में विशेष प्रार्थना और प्रभु यीशु के गीतों का आयोजन किया गया आज खजूर रविवार की विशेष प्रार्थना की गईं, अन्य दिनों के अपेक्षा ये रविवार बहुत खास होता है, क्योंकि पाम संडे से ही पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो जाती है, और इसका समापन ईस्टर के दिन होता है, प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे थे, तब उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग खजूर की डालियां हाथों में लहराते हुए,स्वागत के लिए खड़े थे, प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे तो, उन्होंने अपने शिष्यों से एक गधा लाने के लिए कहा, जिस पर बैठकर उन्होंने आगे की यात्रा की, पाम संडे के लिए लोग खजूर की डालियां चर्च लेकर जाते हैं, और प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाते हैं recent visitors 110