सिंधी मेला: सुहिनी सभ्यता की झलक से सजा पहला दिन, पारंपरिक संस्कृति का दिखा रंगारंग संगम

traditional culture was seen

Sindhi Mela: The first day was decorated with glimpses of beautiful civilization, a colorful confluence of traditional culture was seen भोपाल,ब्यूरो रिपोर्ट। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का शुभारंभ शनिवार को बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। इस वर्ष मेला “सिंधी सभ्यता, सुहिनी सभ्यता” की थीम पर आधारित है, जिसकी सुंदर झलक मेला परिसर में देखने को मिली। वहां पर सिंध के पारंपरिक जीवन की झांकी, रहन-सहन, पहनावा और संस्कृति को अत्यंत जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया, जो मेले का मुख्य आकर्षण बना। मेले की शुरुआत भगवान झूलेलाल के बहराणे, हिंगलाज माता मंदिर व भगवान झूलण की द्वीप प्रज्वलन और आरती से की गई। इसके पश्चात टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम को मंच पर देसी लेडी गागा पिंकी मेदासानी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और चारों ओर संस्कृति और संगीत की मिठास घुल गई। सम्मान समारोह:सिंधी मेला समिति द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के अंतर्गत समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों की सूची इस प्रकार रही: सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नरेश तलरेजा ने जानकारी दी कि यह मेला अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। पहले दिन करुणाधाम आश्रम में समिति को प्रमुख पीठाधीश गुरुदेव शांडिल्य महाराज जी और साईं मनीष लाल जी का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर समाज के कई गणमान्य नागरिक जैसे विधायक भगवानदास सबनानी, जयकिशन लालचंदानी, डॉ. राजानी, दीपक राजानी, अमर दावानी, सीमा सबनानी, शकुन देवरख्यानी, कार्तिका चावलानी (आगरा) सहित बड़ी संख्या में मात्रशक्ति एवं समाजजन उपस्थित रहे। यह मेला न केवल मनोरंजन और मेलजोल का माध्यम रहा, बल्कि संस्कृति, संस्कार और समाज सेवा के प्रति जागरूकता का भी प्रतीक बना। recent visitors 94

हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई 

Hanuman Jayanti is celebrated with great joy भोपाल,ब्यूरो रिपोर्ट। देश भर में आज हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना एवं भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं,राजधानी भोपाल में हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई गई,वहीं राजधानी में भी अनेकों स्थानों पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण किए गए,उसी कड़ी राजधानी स्थित नील बढ़ हनुमान मंदिर,पर भी पूजा अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया, यहां सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रही,मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई,वहीं हनुमान मंदिर सेवक शेर सिंह ठाकुर ने हमें बताया कि, विगत कई वर्षों से हनुमान जयंती पर ऐसे आयोजन करते आ रहे हैं,मुख्य रूप से भंडारे का आयोजन किया गया,भंडारा 12 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया recent visitors 111

सिंधी सभ्यता, सुहिनी सभ्यता की विरासत की झलकियों के समावेश में दिखा, सिंधी मेले का पहला दिन

Sindhi culture was seen in the inclusion of glimpses of the heritage of Suhini culture on the first day of Sindhi fair भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। सिंधी मेला समिति द्वारा शनिवार को दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेला का आगाज़ हुआ। इस मेले की शुरुआत भगवान झूलेलाल के बहराणे व हिंगलाज माता मंदिर व भगवान झूलण की द्वीप प्रज्वलन के साथ आरती के साथ किया गया, उसके बाद हुआ टैलेंट हंट का शुभारंभ जिसमें बच्चों, महिलाएँ से लेकर बुजुर्गों तक उत्साह पूर्वक भाग लिया। लोगों के चेहरे पर इस मेले का उत्साह  साफ़ दिखाई दे रहा था, इस वर्ष इस मेले को सिंधी सभ्यता, सुहिनी सभ्यता की थीम पर आयोजित किया गया है, जिसके लिये मेला परिसर में एक खूबसूरत सी सिन्धियत्त की बनाई गई थी, जिसमें सिंध में किस तरह से सिंधी समाज अपना गुजारा करता उसको बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया जो इस मेले में सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र बनी रही, इसके बाद मंच पर हुआ देसी लेडी गागा की ( पिंकी मेदासानी) का धमाकेदार परफ़ोमेंस, जिसे देख लोगों में एक अलग ही जोश देखने को मिला, सिंधी मेले समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी व महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है मेले के प्रथम दिवस पर समिति के लोगों को  करुणाधाम आश्रम में प्रमुख पीठाधीश गुरुदेव शांडिल्य महाराज जी एवं साई मनीष लाल जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मेले में प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के संरक्षक एवं विधायक भगवानदास सबनानी, जयकिशन लालचंदानी, डॉ. राजानी, दीपक राजानी, अमर दावानी, सीमा सबनानी, शकुन देवरख्यानी, कार्तिका चावलानी ( आगरा) सहित समाज के गणमान्य लोग सएवं बड़ी संख्या में मात्र शक्ति उपस्थित रही। recent visitors 98

राजधानी मैं हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई

Hanuman Jayanti was celebrated with great joy in the capital भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट । देश भर में आज हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना एवं भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं,उसी कड़ी में राजधानी भोपाल में हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई गई,वहीं हम आपको बता दें कि, राजधानी स्थित होशंगाबाद रोड कृष्णापुरम में,शहर की सबसे बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित हैं,ये विशाल प्रतिमा लगभग 57 फीट ऊंची है,प्रतिमा को बनाने में लगभग 11 लाख रूपए खर्च हुए है,भोपाल शहर में हनुमान की सबसे बड़ी प्रतिमा है, वही मंदिर ट्रस्ट के संचालक संतोष माखीजा ने बताया कि,इसे वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था, इसे पितृछाया दक्षिणमुखी हनुमान के नाम से जाना जाता है,यहां सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रही,वही मंदिर परिसर में हवन एवं विशाल भंडारी का आयोजन रखा है,जो देर रात तक चलेगा recent visitors 112

दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का भव्य शुभारंभ : दरयानी

दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का भव्य शुभारंभ : दरयानी

Grand inauguration of two-day family Sindhi fair: Daryani भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। सिंधी मेला समिति द्वारा लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में आज से पारिवारिक सिंधी मेले का भव्य आग़ाज होने जा रहा है, इस मेले की संपूर्ण तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी है। इस वर्ष यह मेला सिंधी सभ्यता एवं सुहिनी सभ्यता पर आधारिक होगा जिसमें प्रमुख रूप से समाज की संस्कृति, भाषा, बोली एवं सिंध की झलकियाँ को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जायेगा, इसके अलावा पहली बार इस मेले में सिंधी समाज का प्रमुख हिंगलाज माता का मंदिर जो वर्तमान में सिंध पाकिस्तान के बलूचिस्तान के प्रांत में हिंगोल नदी के किनारे पर स्थित है उस मंदिर का प्रारूप इस मेले प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगा। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि भगवान झूलेलाल के बहराने के साथ इस मेले की विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुरुआत कि जायेंगी, साथ ही मेले के प्रथम दिन देसी लेडी गागा (पिंकी मैदासानी, पिकोक) की प्रस्तुति भी इस वर्ष मेले में युवाओ के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी, साथ ही युवाओं में जोश भरने के लिए सिम्फ़ोनी बैंड को भी मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया है। रविवार को तारक मेहता उल्टा चश्मा फ़ैम टपू सेना भी इस सिंधी मेला में अपनी प्रस्तुति देकर इस मेले में चारचाँद लगायेंगे। इसके अलावा मेले में कई प्रकार के आकर्षण पुरस्कारों का भी वितरण समिति की और किया जायेगा। recent visitors 94

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की खरीदी 5 मई तक

Madhya Pradesh government to purchase wheat till May 5 भोपाल ,ब्यूरो रिपोर्ट ! मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सरकारी गेहूं की खरीदी 15 मार्च से शुरू हो गई है,जो राजधानी के कई जिलों में खरीदी केंद्र खोले गए हैं,जबकि कुछ जिलों में जल्द ही खरीदी शुरू हो जाएगी, भोपाल में 60 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, सभी उपार्जन केंद्रों में गेहूं की खरीदी 15 मार्च से 5 मई तक की जाएगी,सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP दो हज़ार चार सौ पच्चीस रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है,इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दे रही है,इस तरह किसानों को कुल 2600 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा लेकिन खुले बाजार में गेहूं का भाव 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है,यही कारण है कि,सरकारी केंद्रों पर गेहूं की आवक कम हो रही है,किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिल रहे हैं, वहीं हम आपको बतादे की,राजधानी स्थित अमझरा पंचायत में उपार्जन केंद्र में भी गेहूं की खरीदी चल रही है,वहीं अमझरा पंचायत के सहायक सचिव राजू कुशवाहा ने हमें बताया कि,हमारी पंचायत में किसानों की सहूलियत को देखते हुए,दो उपार्जन केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश शासन के दिए आदेश अनुसार किसानों से खरीदारी की जा रही है सरकार द्वारा बनाए गए,पोर्टल पर किसान अपने अनुसार दिन समय निश्चित कर उपार्जन केंद्र पर आते हैं,और आसानी से अपनी फसल बेचते हैं,जिससे उनका समय भी बचता है,वहीं उन्होंने कृषि मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि,मध्य प्रदेश शासन कि,इस पहल से किसानों के चेहरों पर खुशहाली दिख रही है,क्योंकि कम समय पर अपनी फसल को बेचते हैं,और समय पर किसानों फसल की कीमत भी मिल जाती है recent visitors 91

सांची के पेड़े में फफूंद: शिकायत मिलते ही दुग्ध संघ की क्वालिटी कंट्रोल शाखा की टीम मौके पर पहुंची 

Fungus in Sanchi Peda: As soon as the complaint was received, the team of the quality control branch of the milk union reached the spot  विद्यानगर के रहवासी ने पास के पार्लर से खरीदा था भोपाल। सांची के पेड़े में बुधवार को फफूंद मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत पहुंचते ही भोपाल दुग्ध संघ की क्वालिटी कंट्रोल शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दरअसल, नर्मदापुरम रोड स्थित विद्यानगर के रहवासी डॉ. सुधीर दानेज द्वारका ने सांची पार्लर से बुधवार सुबह 8:30 बजे 250 ग्राम पेड़े एक पैकेट खरीदापैकेट खोला तो पेड़ों में फफूंद लगी देखी। पेड़े के इस पैकेट पर शेल्फ लाइफ(एक्सपायरी डेट) 19 अप्रैल अंकित थी। दोपहर करीब 2: 30 बजे उन्होंने दुग्ध संघ के ईमेल पर इसकी जानकारी दी। दुग्ध संघ की जांच टीम के सुदीप तिवारी के मुताबिक पैकेट में लीकेज होने के कारण फफूंद लग गई होगी। खाद्य अमले ने फलों, दाल के सैंपल लिए: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से फलों के 15 और मूंग दाल के 6 सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा है। recent visitors 89