BJP MLA प्रीतम सिंह लोधी के बंगले पर चोरों का धावा, स्कूटी, सिलिंडर और टोंटियां तक उखाड़ ले गए
Thieves raid BJP MLA Pritam Singh Lodhi’s bungalow; made off with a scooter, a gas cylinder, and even ripped out the water taps. भोपाल। राजधानी के वीआइपी इलाके में चोरों ने अब भाजपा विधायक के सरकारी आवास को निशाना बनाया है। टीटी नगर के 45 बंगला क्षेत्र में शिवपुरी जिले के पिछोर से विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सूने सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर स्कूटी, दो गैस सिलिंडर और घर में लगीं टोटियों समेत अन्य सामान ले गए। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद विधायक और उनका स्टाफ जुलाई से आवास पर नहीं थे। गुरुवार को पीए राजेश लोधी वापस पहुंचे, तब वारदात का पता चला। पुलिस के अनुसार चोरों ने आवास के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बाहर बरामदे में रखी स्कूटी और फिर कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे दो सिलिंडर और कुछ सामान नहीं मिला तो बाथरूम और सिंक की टोंटियां उखाड़कर ले गए। 23 जुलाई से बंद था विधायक का आवासविधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 23 जुलाई को विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने घर चले गए थे। उनके साथ सरकारी आवास पर तैनात स्टाफ भी चला गया था। इसके बाद से आवास पर ताला लगा हुआ था। लंबे समय तक बंद रहे मकान की सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री तक के आवास निशाने परअगस्त 2026: चार इमली में पूर्व मंत्री अजय सिंह विश्नोई के सरकारी बंगले का ताला तोड़कर टोंटियां चोरी।अप्रैल 2026: मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास से चोर शील्ड चुरा ले गए।करीब एक साल पहले बागसेवनिया थाने के सामने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के सूने मकान में चोरी। वीआइपी क्षेत्रों में पुलिस गश्त पर सवाल, हाई सिक्योरिटी जोन भी सुरक्षित नहींहाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले 45 बंगला क्षेत्र में विधायक के सरकारी आवास का ताला टूटना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि जब वीआइपी इलाके में चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं, तो पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी आखिर किस काम आ रही है? recent visitors 7