महिलाओं को साधने की जद्दोजहद, दिल्ली में बड़े ऐलान की तैयारी, AAP से भी ज्यादा पैसा देने का वादा कर सकती है BJP!

नई दिल्ली दिल्ली में सभी पार्टियां आधी आबादी यानी महिलाओं को साधने की जद्दोजहद कर रहे हैं। सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने जहां ऐलान किया है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पहली किस्त (1000 रुपए) महिलाओं के खाते में भेजेगी। वहीं भाजपा आप से बड़ी योजना के ऐलान को लेकर तैयारी कर रही है। ऐसी अटकले हैं कि भाजपा अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए एक योजना का ऐलान कर सकती है, जिसके तहत उन्हें प्रतिमाह 2,500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पार्टी छठ पूजा या करवा चौथ जैसे त्यौहारों के दौरान साल में एक बार लगभग 1,000 रुपये देगी। दोबारा जीतने पर 2100 देगी आप सरकार आप सरकार ने हाल ही में महिला सम्मान योजना शुरू की है, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है, जिसकी रकम दोबारा सत्ता में आने पर बढ़कर 2,100 रुपये कर दी जाएगी। वहीं टीओआई ने भाजपा पदाधिकारियों के हवाले से बताया है कि घोषणापत्र समिति पार्टी शासित राज्यों में चल रही डायरेक्ट ट्रांसफर वाली योजनाओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के लिए सटीक राशि फिलहाल तय नहीं हुई है, लेकिन यह निश्चित तौर पर आप के वादे से ज्यादा होगी। फ्री योजनाओं का मिलता रहेगा लाभ भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि घोषणापत्र में पार्टी लोगों को आश्वस्त करेगी कि वह पानी और बिजली की मौजूदा मुफ्त योजनाएं जारी रखेगी। दिल्ली सरकार प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देती है। हर महीने 201 से 400 यूनिट बिजली की खपत करने वालों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। वहीं 20,000 लीटर तक पानी इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी इतनी ही सब्सिडी मिलती है। जनता से मांगे सुझाव दिल्ली भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में घोषणापत्र तैयार करने से पहले जनता से सुझाव मांगने के लिए इस महीने की शुरुआत में 'मेरी दिल्ली मेरा संकल्प भाजपा' नाम से एक अभियान शुरू किया था। पार्टी जिन फीडबैक और मुद्दों पर काम कर रही है, उनमें नौकरी की सुरक्षा, वेतन संशोधन और छात्रों के लिए स्कॉलरशिप शामिल हैं। एक नेता ने कहा कि दिल्ली के लोग जानते हैं कि भाजपा कानूनों में बदलाव करने की बेहतर स्थिति में है, क्योंकि केंद्र में भी हमारी सरकार है। recent visitors 80

बलिया में बीजेपी नेता के कार्यालय पर चला योगी का बुलडोजर, प्रशासन के आगे एक न चली

बलिया उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बुलडोजर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार गरज रहा है. अगर किसी ने अतिक्रमण या अवैध निर्माण किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी ही होगी फिर चाहे वो कोई भी हो. इसकी एक मिसाल मंगलवार को बलिया में देखने को मिली. यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. दरसअल चित्तू पांडे चौराहे के पास इंदिरा मार्केट के बाहरी हिस्से में बलिया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कैंप कार्यालय था. प्रशासन ने इसे अतिक्रमण के तौर पर कई बार अल्टीमेटम दे चुका था. लिहाजा डेडलाइन पूरी होते ही जिला प्रशासन और नगर पालिका अधिकारियों की देखरेख में भाजपा नेता के कैंप कार्यालय पर बुलडोजर चल गया. भाजपा नेता निराश कार्यालय पर बुलडोजर की कार्रवाई से बलिया के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह काफी मायूस नजर आए। उन्होंने कहा- "हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था।" बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर भी गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यालय को तोड़े जाने पर कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। भाजपाइयों ने ही कार्यालय तुड़वाया- पार्टी उपाध्यक्ष बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने भड़कते हुए कहा- "सपा सरकार में लोकतंत्र था, भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने ही बीजेपी का कैम्प कार्यालय तुड़वा दिया है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा और बसपा दोनों की सरकार में हमारे कार्यालय को तोड़ा गया, लेकिन हमने धरना देने पर पुनः अपने कार्यालय को बनाया था। कई वर्षों से यहीं से बीजेपी की रणनीति तय होती है, और चुनाव लड़ा जाता है, लेकिन इसे आज तोड़ा गया यह ठीक नहीं है।"   recent visitors 66

बीजेपी को फरवरी के अंत तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, राज्यों की इकाई में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली बीजेपी को फरवरी के अंत तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक जनवरी के मध्य तक आधे राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यों में भी 60 फीसदी इकाई अध्यक्षों के कार्यकाल पूरे होने वाले हैं। अगले महीने के मध्य तक नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। बता दें कि जेपी नड्डा 2020 से ही बीजेपी अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। एक सीनियर नेता ने कहा, फरवरी के अंत तक बीजेपी के नए अध्यक्ष पद ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष सरकार से भी हो सकते हैं और संगठन से भी हो सकते हैं। इसपर कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। आम तौर पर बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का ही होता है। हालांकि 2024 के आम चुनाव को देखते हुए जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। आम चुनाव के बाद बीजेपी की वापसी भी हो गई। बीजेपी में अध्यक्ष पद को लेकर मंथन लंबे समय से चल रहा है। अगस्त में भी इसको लेकर मंथन किया गया था लेकिन उस समय महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के चुनाव करीब थे। ऐसे में यथास्थिति बनाए रखने का ही फैसला किया गया। 2014 में केंद्र में पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार बनने के बाद अमित शाह को तीन साल के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी के संविधान मुताबिक उसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है जो कि कम से कम 15 साल से पार्टी का सदस्य हो। इससे पहले 2010 से 2013 तक संगठन की कमान नितिन गडकरी के पास थी। राजनाथ सिंह 2005 से 2009 तक और फिर 2013 से 14 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 2014 से 2020 तक अमित शाह ने बीजेपी की कमान संभाली। recent visitors 65

भाजपा ने शहडोल के 19 में 16 मंडल अध्यक्ष किये घोषित

शहडोल शहडोल में भाजपा ने संगठन महापर्व के दौरान 19 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा रविवार की देर रात कर दी है। इनमें से 5 मंडल अध्यक्षों पर भाजपा संगठन ने दोबारा भरोसा जताया है। वहीं 3 मंडल चुनाव में गुटबाजी के कारण उनके परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं। उम्मीद जताई जा रही है एक दो दिन के भीतर लंबित तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इन तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण शहडोल की सूची लंबित थी। वहीं भोपाल से संगठन और चुनाव अधिकारी पूरी सूची एक साथ जारी करने के पक्ष में थे, लेकिन स्थानीय नेताओं की मांग पर पार्टी ने विवादित मंडलों को छोड़कर शेष सूची जारी कर दी। तीनों विधानसभा में रिपीट हुए मंडल अध्यक्ष भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार 5 मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। इनमें ब्यौहारी और जैतपुर से 2-2 मंडल अध्यक्ष और जयसिंहनगर से एक मंडल अध्यक्ष का नाम शामिल है। इन पांचों मंडल अध्यक्षों को रिपीट करने में स्थानीय विधायकों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। 11 मंडलों को मिले नए अध्यक्ष भाजपा संगठन ने 11 मंडलों में के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें पार्टी के निर्देशानुसार 2 महिला मंडल अध्यक्षों को भी इस बार जगह मिली है। नए मंडल अध्यक्षों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह और स्थानीय विधायकों की पसंद को तरजीह दी गई है। तीन मंडलों में नहीं बन पा रही सहमति तीनों विधानसभा से एक एक मंडल में सहमति नहीं बन पाने के कारण उनके अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है यहां गुटबाजी के कारण संगठन असमंजस की स्थिति में है। जिला अध्यक्ष, विधायक और स्थानीय नेताओं के बीच किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। इन तीनों मंडलों में दो अलग अलग गुट एक दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के कारण परिणाम रोक दिए गए हैं। 5 मंडल अध्यक्ष जिन्हें दोबारा मौका मिला     खैरहा (जैतपुर) – विपुल सिंह     जैतपुर (जैतपुर) – सचिन सेठिया     पपौंध (ब्यौहारी) – श्यामपाल तिवारी     बाणसागर (ब्यौहारी) – वीरेंद्र बैस     सिंहपुर (जयसिंहनगर) – राकेश कुशवाहा इन दो मंडलों में पहली बार महिला अध्यक्ष     जयसिंहनगर (जयसिंहनगर) – जयश्री कचेर     टिहकी (ब्यौहारी) – विजयलक्ष्मी तिवारी इन मंडलों को मिला नया अध्यक्ष     शहडोल नगर (जयसिंहनगर) – प्रियम त्रिपाठी     धनपुरी (जैतपुर) – भोला पनिका     बकहो (जैतपुर) – धर्मेंद्र दुबे (पहली बार)     चुहिरी (जैतपुर) – राजीव तिवारी (पहली बार)     मऊ (ब्यौहारी) – सचिन सिंह (पहली बार)     सीधी (ब्यौहारी) – संजय गुप्ता     करकी (ब्यौहारी) – शिवशंकर पटेल त्यागी     गोहपारू (जयसिंहनगर) – रामनारायण मिश्रा     केशवाही (जैतपुर) – शुभम प्रिंस त्रिपाठी इन तीन मंडलों की घोषणा रुकी     ब्यौहारी विधानसभा – (ब्यौहारी)     जयसिंहनगर विधानसभा (सोहागपुर)     जैतपुर विधानसभा (बुढ़ार)   recent visitors 53

भाजपा नेता ताबिश असगर ने हिन्दू लड़की से विशाल बनकर शादी की थी, लगा था लव जिहाद का आरोप, पार्टी से निकाला

अमरोहा भाजपा ने 6 मुस्लिम नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालही में भाजपा नेता ताबिश असगर पर लव जिहाद करने का आरोप लगा था। नोएडा में हिन्दू लड़की से विशाल बनकर शादी की थी। जिसके बाद भाजपा ने पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।  आपको बता दें कि अमरोहा जिले में भाजपा नेता ही लव जिहाद का परचम लहराता दिखाई दिया था। दरअसल, यहां पर एक भारतीय जनता पार्टी का मुस्लिम नेता नाम बदलकर एक हिंदू लड़की से शादी कर लिया। जब लड़की के सामने उसके पति की असलियत सामने आई तो वह लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि लड़की के गर्भवती होने के बाद जबरन गर्भपात भी कराया और उसे पहाड़ से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश भी की। आरोपी मुस्लिम भाजपा नेता ताबिश अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्य है। पूर्व जिला संयोजक और नामित सभासद भी रह चुका है। फिलहाल लड़की की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने भाजपा नेता ताबिश असरार को 4 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसका खुलासा पुलिस ने रविवार शाम को किया। जानिए क्या कैसे फेंका था प्यार का जाल? इस मामले को लेकर पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी तबिश से उसकी जान पहचान 4 साल पहले हुई थी। फेसबुक प्रोफाइल पर उसका नाम विशाल राणा था। पहले चैट पर बातचीत हुई। उसने बताया कि वह अमरोहा का रहने वाला है और राजपूत जाति से आता है। मैं भी उसकी बातों में आ गई। फिर हम मिलने लगे। धीरे-धीरे हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। शादी का प्लान बना लिया। 20 दिसंबर, 2021 को मेरी और विशाल की सगाई हुई। इसके बाद हम दोनों नोएडा में साथ रहने लगे। मुस्लिम होने के बाद भी हिंदू रीति-रिवाज से किया शादी पीड़िता के अनुसार, तबिश ने मुस्लिम होने के बाद भी 22 फरवरी, 2023 को गाजियाबाद के एक मैरिज हॉल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।  शादी के 3 महीने बाद विशाल ने मुझसे कोर्ट मैरिज करने लिए कहा। मैं विशाल के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट गई। वहां डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर करने के दौरान मुझे पता चला कि विशाल का असली नाम ताबिश असरार है, जो कि अमरोहा के गुला तालाब मोहल्ले का रहने वाला है। यह देखकर मैं हैरान रह गई। थोड़ी देर चुप रही। इसके बाद ताबिश से इसे बारे में पूछा, तो उसने डांटकर मुझे चुप करा दिया। मुझे पर इस्लाम कबूल करने के दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। जबरन कराया था गर्भपात फरवरी, 2024 में मैं प्रेग्नेंट हुई तो ताबिश ने जबरन गर्भपात भी करवा दिया। इससे परेशान होकर मैं मायके में रहने लगी। थोड़े दिन बाद ताबिश मायके आया। मिन्नतें कर मुझे वापस नोएडा ले आया। फिलहाल इस मामले में  पुलिस ने ताबिश के खिलाफ धारा 323, 313, 506 और धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। recent visitors 157

BJP ने लोक सभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को अपने सभी राज्यसभा सांसदों के लिए ‘तीन लाइन का व्हिप’ जारी किया, जिसमें उनसे 16 और 17 दिसंबर को भारत के संविधान पर निर्धारित बहस के दौरान उच्च सदन में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।  भाजपा के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “राज्यसभा में सभी भाजपा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा सोमवार, 16 दिसंबर और मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में की जाएगी।” भाजपा के बयान में कहा गया है, “इसलिए, राज्यसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन यानी सोमवार, 16 दिसंबर और मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 को सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।” 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में विशेष चर्चा बहस के बारे में बोलते हुए, भाजपा आरएस सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “भारतीय संविधान बहुत मजबूत और सुदृढ़ है। अगर इसका अक्षरशः पालन किया गया होता, तो आज मौजूद सांप्रदायिकता, अलगाववाद, जातिवाद की भावनाएँ पनपती नहीं… कांग्रेस ने संविधान में इतने बदलाव किए… संविधान सभी को प्रेरित करता है…” शुक्रवार और शनिवार को संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में विशेष चर्चा हो रही है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहस की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री ने निचले सदन में बहस की शुरुआत करते हुए कहा, “हम भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था…मैं इस सदन और देश के सभी नागरिकों को संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं…मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को देंगे चर्चा का जवाब शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दो दिवसीय बहस शुरू हुई। भाजपा के 12 से अधिक नेताओं के बहस में भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर की शाम को चर्चा का जवाब देंगे। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को राज्यसभा में बहस की शुरुआत करेंगे। शीतकालीन संसद का पहला सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था, जिसमें व्यवधानों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही काफी पहले स्थगित कर दी गई थी। शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। recent visitors 62

ग्वालियर पार्षद उप चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, 1076 मतों से विजयी घोषित की गई अंजलि पलैया

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-39 में शुरु हुई मतगणना पूरी हो गई है। इसी के साथ वार्ड के पार्षद का चयन भी हो गया है। भाजपा की ओर से उप चुनाव के मैदान में उतारी गईं प्रत्याशी अंजली राजू पलैया को वार्ड वासियों ने पार्षद चुन लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक को 1076 वोटों से हराकर वार्ड की पार्षद चुनी गई हैं। राज्य निर्वाचन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर निगम के वार्ड-39 में पार्षद पद के लिए हुए उप-चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को की सुबह 9 बजे से एमएलबी कॉलेज में शुरु हुई। करीब एक घंटे की मतगणना के बाद कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने उप-चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए। मतों की गणना के आधार पर विजय हुए भाजपा प्रत्याशी को उन्होंने प्रमाणपत्र भी दिया। 1076 वोटों से जीता उपचुनाव उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अंजली राजू पलैया विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक को 1076 मतों से हराया है। अंजली पलैया को 3 हज़ार 425 मिले, जबकि शिवानी खटीक को 2 हज़ार 349 एवं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति राजेंद्र को महज 67 वोट ही मिले, जबकि नोटा पर 33 वोट पड़े। ऐसी थी मतगणना की व्यवस्था गुरुवार को प्रातःकाल मतगणना से पहले प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ स्ट्रांग रूम खोला गया। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती 2 चक्रों में पूरी की गई। मतगणना के लिए 8 टेबलें लगाई गईं थीं। इन अफसरों की मौजूदगी में हुई मतगणना मतगणना के दौरान प्रेक्षक राजा सिंह परिहार, जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन एवं एआरओ अशोक चौहान समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 54