जबलपुर में बड़ा हादसा : रील बनाने के दौरान खुले झूले का गेट, दो लोग घायल
Major accident averted in Jabalpur: Gate of a fairground ride opens while people are filming a reel; two injured. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। गोलबाजार में नवरात्र पर आयोजित मेले में रविवार रात बड़ा हादसा टल गया। झूला झूलते समय रील बनाने के दौरान झूले का गेट अचानक खुल गया, जिससे दो लोग छिटककर बाहर गिर गए और घायल हो गए। रील बनाते समय खुला झूले का गेटहादसा रविवार रात करीब 11 बजे का है। नवरात्र में प्रतिमा दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी दौरान गोलबाजार मेले में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। परिवार के साथ आए लोग झूलों का आनंद ले रहे थे। इसी बीच आशीष यादव और पल्लवी नाम की बालिका जमीन के समानांतर तेजी से गोल घूमने वाले झूले में सवार हुए। बताया जा रहा है कि गेट के पास खड़ी पल्लवी मोबाइल से रील बना रही थी। आशीष भी उसके पास ही था। झूले में करीब 20 लोग सवार थे। झूला घूम रहा था, तभी अचानक उसका गेट खुल गया। गेट खुलते ही दोनों छिटककर बाहर गिर पड़े। दोनों घायल, हालत गंभीर नहींहादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबरा गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उठाया और निजी अस्पताल पहुंचाया। पल्लवी को अपेक्षाकृत अधिक चोट आई है, लेकिन दोनों की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। झूले की गति अधिक नहीं होने और जमीन के करीब संचालित होने से बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालझूले के संचालन के दौरान गेट का लाक रहना अनिवार्य है। ऐसे में घूमते हुए झूले का गेट कैसे खुल गया, यह जांच का विषय बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि गेट लाक करने में लापरवाही बरती गई या उसमें कोई तकनीकी खामी थी। घायल बच्चों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। लार्डगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मेले में झूलों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। recent visitors 15