छतरपुर : दुल्हन ने दूल्हे को पिलाया नशीला दूध, फिर जेवर लेकर भागी , पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Chhatarpur: Bride made the groom drink intoxicating milk, then ran away with the jewellery, police arrested her  छतरपुर । 8 दिन पहले एक दुल्हन ने दूल्हे को दूध में नशीली दवा मिलाकर पिलाया, फिर वह 12 लाख रुपए के गहने लेकर भाग गई थी। दूल्हे के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथ को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवारा का है। यहां रहने वाले अशोक कुमार रावत के बेटे राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। 11 दिसंबर 2024 को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ था। 13 दिसम्बर की रात को दुल्हन, राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर लगभग 12 लाख की संपत्ति लेकर रफू चक्कर हो गई थी। इस संपत्ति में सोने-चांदी के जेवरात के अलाव दूल्हे का मोबाइल शामिल था। दूल्हे के पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत दूल्हे के पिता अशोक रावत ने नौगांव थाना पुलिस को बताया था कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दुल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। सुकन 13 दिसंबर को राजदीप को दूध में नशीली दवा पिलाकर 12 लाख के जेवर लेकर भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी थी। आठ दिन की मेहनत से पुलिस को मिली सफलता नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन किया था, जिसने बारीकी से साक्ष्य एकत्रित किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लड़की सहित उसके साथियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को लड़की सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की का वास्तविक नाम बिट्टू पुत्री सुरेश रैकवार निवासी लवकुशनगर तिराहा, जिला-महोबा उत्तरप्रदेश है, जिसे उसके साथी अभय प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी राठ जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश के साथ पकड़ा गया है। लड़की के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूट की संपत्ति उनके अन्य साथियों के पास है, जिनकी तलाश अभी जारी है। recent visitors 204

बुंदलेखंड में ठंड का कहर, बर्फ जमना हुई शुरू, मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड रीजन के नौगांव में इस समय तेज ठंड पड़ रही है. यहां का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस चला गया है. छतरपुर ! मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा गिरा है. जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं बात अगर बुंदेलखंड अंचल की करें तो यहां भी ठंड बहुत बढ़ी है. छतरपुर जिले के नौगांव में सर्दी चरम सीमा पर पहुंच गई है. शनिवार की सुबह तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. बुंदेलखंड का नौगांव ठंड का केंद्र बना हुआ है. हर दिन ठंड बढ़ रही है. तापमान में भौगोलिक स्थिति का असरछतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो में भौगोलिक स्थिति व ग्रेनाइट पत्थर का बड़ा असर होता है. अंग्रेजों के द्वारा बसाए नौगांव नगर की भौगोलिक स्थिति ही सबसे ज्यादा ठंड व गर्मी की वजह है. इसके साथ ही ग्रेनाइट के पहाड़ों के चलते भी मौसम का असर बढ़ जाता है. इसी तरह खजुराहो में भी भौगोलिक स्थिति व ग्रेनाइट के पहाड़ों के कारण सर्दी और गर्मी का असर आसपास के इलाके से एक से दो डिग्री अधिक बढ़ जाता है. कर्क रेखा के उत्तर में नौगांव विशेष स्थान पर बसा है. जिससे सूर्य की किरणें कम प्रभाव से पहुंचती है. जिससे ज्यादा ठंडा होती है. इसके साथ ही हिमाचल से आने वाली उत्तर पूर्वी हवाएं पहले पहुंचती है, इसलिए ठंड अधिक होती है. वहीं, नौगांव के नीचे चट्टानी मिट्टी की पथरीली परत है, जो जमीन की ऊर्जा विचरण की क्षमता को प्रभावित करती है. नौगांव में लुढ़का पारा, बाइक के ऊपर जमी बर्फजिले में ठंड दिनों-दिन कहर ढहा रही है. मैदानी इलाकों में भी बर्फ जमने लगी है. उमरिया मंदिर रोड निवासी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि “शनिवार सुबह 5:30 बजे जब वे किसी काम से निकले, तो उनकी बाइक की सीट पर बर्फ की परत जमी हुई थी. उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें सुबह 5:32 का समय और 14 दिसंबर 2024 की तारीख दर्ज है.” नौगांव और इसके आस-पास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. recent visitors 178

रामटौरिया पंचायत: सचिव व रोजगार सहायक नहीं चाहते गांव का विकास हो ,सभी निर्माण कार्य पड़े अधूरे

अमान राजपूत, संवाददाता, रामटौरिया रामटौरिया। जनपद पंचायत बड़ामलहरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामटौरिया के सचिव व रोजगार सहायक पर ग्रामीणों द्वारा मनमानी का आरोप लगाया गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के सचिव राजेश सौर व रोजगार सहायक अग्निहोत्री की पंचायत में मनमानी के कारण हम सभी परेशान हैं।इनकी मनमानी इसलिए चरम पर हैं, क्योंकि सचिव राजेश सौर मुबई ग्राम पंचायत में पदस्थ हैं और वे अतिरिक्त प्रभार रामटौरिया पंचायत का लिए हुए हैं। रोजगार सहायक पास के गांव मुबई का रहने वाला है। दोनों ही जिम्मेदार ग्राम पंचायत रामटौरिया में कभी दिखाई नहीं देते हैं। इस वजह से लोगों के समय पर काम नहीं हो रहे हैं। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत रिकॉर्ड का पासवर्ड रामटौरिया में ऑनलाइन का काम करने वाले दुकानदारों को दिए हुए है। वही अपने अनुसार मोटी फीस लेकर बमुश्किल छोटे काम हो पाते हैं। ग्रामीणों अनुसार कर्मचारी काम के बदले मनमानी फीस भी वसूलते हैं। वहीं अगर किसी काम के लिए सचिव राजेश सौर को फ़ोन लगाया जाता है तो वह जनपद कार्यालय से पासवर्ड नहीं मिलने की बात कहकर गुमराह कर देते हैं। पंचायत में होने वाले निर्माण कार्यों में भी इनकी मनमानी के चलते ग्रामीणों को रोजगार और शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र के ग्रामीण लोग काफी परेशान हैं। रोजगार सहायक द्वारा पंचायत में मनमाफिक कार्य किए जा रहे हैं। शासन से मिलने वाले शौचालयों में भी रोजगार सहायक सचिव धांधली कर रहे हैं। शौचालय की राशि ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रही है। लोगों को शासन से मिलने वाली विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि की जानकारी नहीं दी जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिन्हें मिला है उन्हें पूर्ण राशि नहीं दी गई। इस तरह पंचायत में मनमानी चलाकर शासन की राशि का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों को उनका हक नहीं पहुंचाया जा रहा है इनके द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है। recent visitors 172

मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर चाचा भतीजे को गोली मारी, 3 लोग घायल

After a minor dispute, uncle entered the house and shot nephew, 3 people injured छतरपुर ! छतरपुर जिले में बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है, जहां रात में हुए मामूली विवाद में सुबह बाइक सवारों ने घर आकार चाचा-भतीजे को गोली मार दी। जहां चाचा को गोली बांए हाथ में तो वहीं भतीजे को सिर में लगी है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। इनमें से एक (भतीजे) की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं और पुलिस मामले की जांच पीड़ित घायलों से पूछताछ आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। यह है पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है। जहां बीती रात हुए चौक समारोह में दोनों पक्षों जो आपस में रिश्तेदार भी है। उनमें खाने-पीने के दौरान मामूली विवाद हो गया। जिसपर कि रात में 100 डायल पुलिस पहुंची थी और मामला समझकर वापिस भी आ गई पर आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर बाइक से जाकर फायरिंग कर दी। जिसमें से एक घायल को गोली उसके हाथ में तो वहीं दूसरे 37 वर्षीय घायल को गोली उसके सिर में लगी है। वहीं तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। ग्वालियर रेफर37 वर्षीय घायल जिसकी कनपटी/सिर में गोली लगी है जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे पहले शहर के मिशन अस्पताल और वहां से ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया है। जिला आपताल में सिटी कोतवाली थाना एवं बमीठा थाना पुलिस पहुंचकर पूछताछ और मामले की जांच में जुटी हुई है। recent visitors 143

बम जैसा फटा गैस सिलेंडर, 50 लोग झूलसे, गंभीर हालात में भर्ती

Gas cylinder exploded like a bomb, 50 people burnt, admitted in critical condition छतरपुर । बीच बाजार गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 38 लोग झुलस गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 34 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 4 मामूली घायलों का बिजावर के निजी क्लिनिक पर ही इलाज किया गया। घटना रविवार दोपहर ढाई बजे बिजावर के बस स्टैंड पर हुई। घायलों में शामिल एक स्थानीय दुकानदार नीलू बघेल ने बताया कि पेटीज के ठेले पर सिलेंडर से पहले गैस लीक हुई और फिर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद मची भगदड़ घायलों ने बताया कि पेटीज की दुकान में तीन सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से एक फट गया। रविवार को बाजार लगता है इसलिए वहां बहुत भीड़ थी। धमाके के बाद भगदड़ जैसे हालात बन गए। आसपास के 100 मीटर तक के दायरे में लपटें उठीं। कई लोगों ने भागने की कोशिश की, फिर भी जल गए। recent visitors 213

सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी तो आवेदक पर हो गई एफआईआर

When information was sought under the Right to Information Act, an FIR was lodged against the applicant. छतरपुर परियोजना अधिकारी रजनी शुक्ला पर लग रहे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप! मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला छतरपुर। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रजनी शुक्ला की हिटलरशाही सिर चढ़कर बोल रही है। बीते दिनों एक आवेदक ने उनका विकलांग सर्टिफिकेट सूचना के अधिकार के तहत मांग लिया तो लगे हाथ आवेदक पर राजनगर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई। राजनगर की पुलिस ने भी इस काम में आँख बंद कर कार्यवाही कर दी। यह मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंच गया है। दरअसल, छतरपुर जिले के ब्रजेश अवस्थी ने रजनी शुक्ला पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की भर्ती एवं पोषण आहार वितरण में की जा रही अनियमितताएं व भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी छतरपुर से की गई थी। इसके अलावा छतरपुर कलेक्टर से भी परियोजना अधिकारी की शिकायत होने से बौखलाई रजनी शुक्ला ने ब्रजेश अवस्थी के खिलाफ राजनगर थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कर दी है। अपील तक पहुंचने से गरमाया मामला ब्रजेश शुक्ला ने सूचना के अधिकार के तहत उनके विकलांगता के प्रमाण पत्र की छायाप्रति मांगी थी जो कि रजनी शुक्ला ने उपलब्ध नहीं कराई। जिसकी अपील जिला कार्यक्रम अधिकारी के यहां की गई। रजनी शुक्ला राजनगर परियोजना के साथ बमीठा परियोजना का भी अतिरिक्त प्रभार लिए हुए है। राजनगर ब्लाक के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार वितरण नहीं किया जाता। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली पंजीरी व गुड़ की चिक्की भी नहीं दी जाती। हर माह लाखों रुपए के बिल पोषण आहार के लगाकर राशि बंदरबांट की जाती है। जिसकी शिकायत होने के बाद से परियोजना अधिकारी रजनी शुक्ला ने अपने ऑफिस में ब्रजेश अवस्थी को फोन करकर बुलाया और उसके बाद एक झूठी रिपोर्ट राजनगर थाने में शासकीय कार्य में बाधा व गाली गलौज किए जाने की एफआईआर दर्ज करा दी। झूठी शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग पीड़ित ब्रजेश अवस्थी ने बताया कि डीआईजी छतरपुर एवं एसपी छतरपुर से झूठी शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। गौरतलब हो कि ब्रजेश अवस्थी तनय पुष्पेन्द्र अवस्थी निवासी ललपुर ने यह आवेदन दिनांक 4 नवंबर 2024 को डीआईजी छतरपुर को दिया था परंतु झूठी एफआईआर पर अभी तक कोई जांच नहीं की गई है। इस संबध की शिकायत राजनगर एसडीएम से भी 13 अगस्त 2024 को पूर्व में की गई थी, लेकिन राजनगर एसडीएम ने भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। पुलिस के द्वारा ब्रजेश अवस्थी के ऊपर धारा 296,35(2), 132 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अवस्थी की माँ समिति की अध्यक्ष ब्रजेश अवस्थी की मां जनपद पंचायत राजनगर की महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि पूरे ब्लाक में पोषण आहार से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में रजनी शुक्ला के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है। इस संबंध की शिकायत उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से की है। अब देखना है पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कार्यवाही करता है। recent visitors 409

छतरपुर: लोकायुक्त का छापा, सहकारी कर्मचारी की 213% आय से अधिक संपत्ति बरामद

Lokayukta raid: Action against co-operative society employee for finding assets 213% disproportionate to income छतरपुर ! भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की मुहिम तेज़ी से जारी है। हाल ही में छतरपुर जिले के खजुराहो क्षेत्र में दीपावली से कुछ दिन पहले लोकायुक्त की टीम ने सहकारी समिति के एक कर्मचारी अरूण कुमार गुप्ता के घर पर छापा मारकर उसकी अवैध संपत्ति का खुलासा किया। प्रारंभिक जांच में गुप्ता की कुल आय से 213 प्रतिशत अधिक संपत्ति के प्रमाण सामने आए हैं। कार्रवाई का पूरा विवरणरविवार की सुबह 6 बजे सागर लोकायुक्त की टीम ने छतरपुर की तहसील राजनगर के सहकारी समिति धवाड़ में कार्यरत कर्मचारी अरूण कुमार गुप्ता के घर पर छापा मारा। लोकायुक्त को गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने यह छापेमारी की। इस दौरान अरूण कुमार के घर से भारी मात्रा में मूल्यवान वस्तुएं, कई लोगों के हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक, और विभिन्न संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए, जो उनकी आय से कहीं अधिक हैं। संपत्ति में अवैध निवेश के प्रमाणलोकायुक्त टीम की जांच में यह पाया गया कि महज 12 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले अरूण कुमार गुप्ता ने अपनी संपत्ति में बेहिसाब तरीके से निवेश किया है। जांच के दौरान अरूण कुमार के पास 10 से अधिक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, 20 से अधिक चेकबुक, पासबुक, और लगभग 89 लाख 53 हजार रुपये की संपत्ति का दस्तावेजी प्रमाण मिला है। इसके अलावा, गुप्ता के पास ब्याज पर रकम देने के भी प्रमाण मिले हैं। बैंक और वित्तीय जांच बाकीचूंकि रविवार को बैंक बंद थे, इसलिए अरूण कुमार के बैंक खातों की जांच फिलहाल नहीं हो सकी है। बैंक खुलने पर और अधिक वित्तीय जानकारी मिलने की संभावना है। लोकायुक्त ने इस मामले में आगे की जांच के लिए सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। लोकायुक्त का सख्त रुखमध्य प्रदेश में लोकायुक्त लगातार भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, और इस छापेमारी से यह स्पष्ट हो गया है कि आय से अधिक संपत्ति रखने वाले कर्मचारी लोकायुक्त की रडार पर हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकेगी और अन्य कर्मचारियों में भी ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। recent visitors 142