Farmers good news: किसानों को सलाह- फसलों की हल्की सिंचाई करें, पाले से बचाने छिड़के सल्फ्यूरिक एसिड

Farmers good news: Advice to farmers- do light irrigation of crops, spray sulfuric acid to protect them from frost छतरपुर । शहर में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। आज सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। सर्द हवाएं 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इधर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ठंड से फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई और पाला पड़ने की स्थिति में गंधक के तेजाब का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। फसलों को टाट, पॉलीथीन या भूसे से ढकने के साथ-साथ चारों ओर मेढ़ें बनाकर धुआं करने और वायुरोधी टाटियां लगाने की सलाह भी दी गई है। विभिन्न फसलों में कीट और रोगों का खतरा बढ़ गया है। चने में फल छेदक कीट, गेहूं में पीला रतुआ रोग, अलसी में कली मक्खी, पान और अरबी में पद गलन रोग, अदरक में कंद गलन रोग, और भिंडी में लाल कीट की समस्या से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आम जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम परिवर्तन के दौरान गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आहार लेने पर जोर दिया गया है। हवा में बढ़ते धूल, पराग और वायरस से बचाव के लिए ग्रीन टी, अदरक, हल्दी, तुलसी और शहद का सेवन करने की सलाह दी गई है। recent visitors 123

छतरपुर जिला अस्पताल में कईं दिनों से एक्स-रे मशीन खराब: मरीज परेशान, बाहर कराना पड़ रहा टेस्ट

X-ray machine is not working in Chhatarpur district hospital since many days: Patients are troubled, they have to get their tests done outside छतरपुर । जिला अस्पताल में पिछले 15 दिनों से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। मरीजों को निजी केंद्रों पर जाकर महंगे दामों में एक्स-रे कराना पड़ रहा है। सबसे गंभीर मामला भालू के हमले में घायल 22 वर्षीय जागेश्वर का है, जिसे किशनगढ़ से रेफर किया गया था। जागेश्वर शनिवार शाम को भैंस चराने गया था, जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया। भैंसों ने भालू को सींगों से मारकर भगाया, जिससे युवक की जान बच गई। लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे की सलाह दी, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से दो दिनों से परिजन परेशान हैं। इसी तरह अब्दुल मंजीत की पत्नी को घुटनों में हो रहे दर्द के लिए 300 रुपये खर्च कर बाहर से एक्स-रे कराना पड़ा। एक अन्य मरीज, जो स्टूल से गिर गई थीं, उन्हें भी 200 रुपये खर्च कर निजी सेंटर से एक्स-रे कराना पड़ा। जगदीश अहिरवार के छोटे भाई को भी दो दिनों से चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. अहिरवार का कहना है कि मशीन के पार्ट्स आ गए हैं और जल्द ही मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ खबर के प्रकाशन पर रोक लगाने और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। recent visitors 265

छतरपुर जिला हॉस्पिटल में कईं दिनों से एक्सरे मशीन खराब: डॉक्टर मरीजों को एक्सरे करने भेज रहे बाहर

X-ray machine is not working in Chhatarpur District Hospital since many days: Doctors are sending patients outside for X-ray छतरपुर । जिला अस्पताल में 15 जनवरी से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को बाहर के निजी केंद्रों पर एक्सरे कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मरीजों का खर्चा भी बढ़ रहा और परेशानी भी हो रही है। ताजा मामला सोमवार की रात का है, जब एक सड़क दुर्घटना में घायल संतोष राजपूत (30) को एक्सरे की जरूरत पड़ी। संतोष अपनी पत्नी सविता (29), बेटी आंशिका (6) और बेटे कार्तिक (डेढ़ वर्ष) के साथ पन्ना से मातगुवां जा रहे थे। छतरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक कार (MP16CB 3786) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों घायल हो गए। बाहर से कराना पड़ा एक्सरे जिला अस्पताल में भर्ती संतोष के दाएं पैर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने एक्सरे की सलाह दी, लेकिन अस्पताल की मशीन खराब होने के कारण परिजनों को बाहर से 250 रुपए खर्च कर एक्सरे कराना पड़ा। चिंताजनक बात यह है कि घायल मरीज को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाते समय कोई वार्ड बॉय या अस्पताल कर्मचारी साथ नहीं था। सिविल सर्जन बोले- दो दिन से मशीन खराब है सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार का कहना है कि मशीन दो दिन से खराब है और जल्द ठीक करवा दी जाएगी। वहीं, दुर्घटना के संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 201

कुत्ते ने जिला उपाध्यक्ष समेत 35 लोगों को काटा: जिला अस्पताल में नहीं मिली वैक्सीन; लोगों ने जताई नाराजगी

Dog bites 35 people including BJP leader: Vaccine not available in Chhatarpur district hospital; People expressed anger कुत्ते के काटने के बाद अचानक से जिला हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ लग गई। छतरपुर । छतरपुर में एक कुत्ते ने एक ही दिन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत करीब 35 लोगों को काट लिया। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। कुत्ते ने रविवार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच इन सभी को काट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद सभी जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। जिला अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। इधर, नगर निगम की टीम कुत्ते को पड़ने निकली है। अभी तक कुत्ता पकड़ा नहीं जा सका है। बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष को काटा भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम रविवार शाम को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक का बाद जब रात करीब 8 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे कार्यालय से बाहर निकले, तभी सफेद रंग के एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। अस्पताल में नहीं मिली रैबीज की वैक्सीन, बाहर से खरीदी जिला अस्पताल में रैबीज की वैक्सीन नहीं थी। जिसके बाद सभी पीड़ितों को मजबूरी में बाहर से वैक्सीन खरीदकर लगवानी पड़ी। अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने नाराजगी जताई। पठापुर रोड के निवासी राघवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि उन्हें तलैया के पास कुत्ते ने जांघ में काटा था, डॉक्टरों ने उन्हें भी बाहर से वैक्सीन खरीदने की सलाह दी। सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया- सभी को वैक्सीन लगवाई जा रही है। वैक्सीन सेंटर खुलवा कर रैबीज की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। recent visitors 232

बड़ामलहरा कांग्रेस विधायक सुश्री रामसिया भारती की पद यात्रा: “आपकी बेटी आपके द्वारा”

Pad Yatra of Badamalhara MLA Ms. Ramsiya Bharti: “Your daughter by you” भ्रमण की तिथि: गुरुवार, 9 जनवरी 2025   समय: सुबह 11:00 बजे   छतरपुर। बड़ामलहरा क्षेत्र की विधायक, सुश्री रामसिया भारती, अपने “आपकी बेटी आपके द्वारा” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न गांवों का दौरा करेंगी। इस पद यात्रा का उद्देश्य जन-जन से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए समर्पित प्रयास करना है।   इस अभियान के तहत सुश्री भारती प्रत्येक गांव में जाकर वहां के निवासियों से संवाद करेंगी। वे स्थानीय मुद्दों, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देंगी।   मेरी विधानसभा, मेरा परिवार  की भावना के साथ सुश्री भारती इस यात्रा को एक प्रेरणादायक पहल मानती हैं। उनका मानना है कि इस प्रकार के संवाद से जनता और नेतृत्व के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिलता है।   इस पद यात्रा के दौरान विधायक ग्रामीणों की शिकायतें सुनेंगी और उनके समाधान हेतु तत्कालीन प्रयास करेंगी। साथ ही, सरकार की योजनाओं और लाभों की जानकारी को भी साझा करेंगी।   आपकी भागीदारी क्षेत्रीय निवासियों से अपील की जाती है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी समस्याएं व सुझाव विधायक के समक्ष प्रस्तुत करें। यह यात्रा स्थानीय विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।   “आपकी बेटी आपके द्वारा” अभियान सुश्री रामसिया भारती की क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा का प्रतीक है। आइए, इस पहल का हिस्सा बनें और अपनी विधानसभा को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करें।  recent visitors 265

सावधान कियोस्क बैंक खाते वालों आप के साथ भी कर सकते है धोखाधड़ी 

Be careful, those with kiosk bank accounts may also be cheated  छतरपुर । सरवई थाना क्षेत्र में गोहानी गांव की महिला ने कियोस्क संचालक पर खाते से रुपए निकालने के आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन दिया है। गोहानी की पान कुमारी पत्नी भुमानीदीन यादव ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए गौरिहार तिराहा पर स्थित एसबीआई कियोस्क में खाता खुलवाया। जिसमें उसने 49 हजार 500 रुपए जमा किए। यह राशि कियोस्क संचालक तेजप्रकाश अहिरवार तथा महेश चंद्र अहिरवार निवासी खड़ेहा ने धोखाधड़ी कर खाते से निकाल लिए हैं। पहले दोनों रुपए वापस लौटाने की बात कह रहे थे, लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गए हैं। recent visitors 247

राजनीतिक पर चर्चा करने वाले सावधान आप के साथ भी हो सकती है मारपीट 

Be careful when you discuss politics, you may also get beaten up  छतरपुर । मातगुवां थाना क्षेत्र में रामपुर गांव का पंकज पिता मनमोहन यादव उम्र 24 वर्ष अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कारस देव बाबा चौराहे पर स्थित किराना दुकान से सामान की खरीदी करने लगा। इस दौरान गांव के शंकर प्रजापति के चुनावी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर शंकर, उसके साथी जयराम, फरुआ प्रजापति और एक महिला सहित 5 लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट से पंकज के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। recent visitors 973