MY SECRET NEWS

Saturday, June 13, 2026 4:11 pm
ब्रेकिंग न्यूज

बीजापुर.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब आज पूर्वाह्र 11 बजे क्षेत्र में था तब माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है तथा दोनों ओर से रूक रूककर गोलीबारी हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। हालांकि फायरिंग रुकने के बाद मौके पर सर्च अभियान चलाया जाएगा जिसके बाद स्थिति साफ होगी। सभी जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

बड़ी संख्या में नक्सली होने की सूचना
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को सूचना मिली थी कि बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे से नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों के गोलीबारी का जवान लगातार जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है ये अभी क्लियर नहीं है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑपरेशन में शामिल सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सलवाद को खत्म करने की डेटलाइन तय की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश से मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0