एक ग्रामीण की मौत और कई घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो

रायगढ़. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमापाली गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डीएन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। स्कार्पियो सवार सभी ग्रामीण चंद्रपुर से देवी दर्शन करके सूरजपुर की तरफ जा रहे थे। वे आमापाली गांव के पहुंचे ही थे, तभी अचानक मोड़ में रास्ता नहीं दिखने के कारण वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह घटना घटित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं। स्कार्पियो पलटने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धरमजयगढ़ पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। recent visitors 74

शरीर पर नहीं कोई चोट, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहाड़ी पर मिला अज्ञात का तीन-चार दिन पुराना शव मिला

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहाड़ी में एक अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा-बांजीखोल रोड के पहाड़ी में अज्ञात शख्स की तीन से चार दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है और बॉडी खराब हो जाने के चलते उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि शव पुराना होने की वजह से शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। मृतक युवक के सीधे हैंड में काला धागा और ब्रेसलेट है। साथ ही नीले रंग की जींस और भूरे रंग की शर्ट पहने हुए है। रविवार दोपहर पहाड़ी में अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को जांच में लेते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। recent visitors 88

कस्टम मिलिंग का चावल नहीं किया जमा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पांच राइस मिलर्स की राजसात होगी अमानत राशि

रायगढ़। समय पर कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने वाले पांच राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. कलेक्टर ने खाद्य विभाग को अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ दस अन्य राइस मिल संचालकों को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है, जिसका एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा. खाद्य विभाग ने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के आदेश पर कार्यवाही शुरू की है. कस्टम मिलिंग के बाद राइस मिल संचालकों को समय सीमा के भीतर चावल जमा करना होता है. दो दिन पहले कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में जानकारी ली थी. पांच राइस मिल संचालकों ने नोटिस के बाद भी चावल जमा करने की पहल नहीं की है. इस पर बंसल उद्योग, मंगल ग्रेनस, इसमुंडा राइस मिल, श्री राम राइस मिल और मां दुर्गा फूड्स प्रोडेटेट की अमानत राशि राजसात की जाएगी. recent visitors 95

शिकायत की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा

रायगढ़. रायगढ़ जिले में ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। जेल पारा निवासी महिला लता ने बताया कि वह आटा रिक्शा चलाती है और उसका पति गिरधर देवांगन बैनर पोस्टर लगाने का काम करता है। 14 अक्तूबर की सुबह उसका पति कोरबा जा रहा हूं कहकर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एक्यू 4398 से निकला था इसी बीच रात करीब 9 बजे के आसपास फोन कर बताया था कि वह घर लौट रहा था लेकिन देर रात तक वापस घर नही लौटा। अगले दिन 15 अक्तूबर की सुबह 08 बजे फोन से सूचना मिली कि बनहर तिराहा के पास मेन रोड में ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीयू 5707 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गिरधर देवांगन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर, हाथ पैर में गंम्भीर चोंट और अधिक रक्त बहने की वजह से गिरधर देवांगन की मौत हो गई। बहरहाल मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। recent visitors 79

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तलाशुदा महिला को शादी के सपने दिखाकर दुष्कर्म

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित एक प्लांट में काम करने वाली महिला ने कोतरा रोड थाने में पुलिस को तहरीर दी। तहरीय में महिला ने बताया की 2010 में उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद से वह प्लांट में रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते आ रही। पीड़िता ने बताया कि काम करते समय 2023 में प्लांट में गार्ड का काम करने वाले अंकित कुमार (24) से उसकी जान पहचान हुई और रोजाना बातचीत होती थी। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच 26 सितंबर 2023 की शाम अंकित ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाते हुए कहा, 'मेरा वचन है कि दूसरे से तीसरा नहीं आएगा। मैं अनाथ हूं, तुमसे मिलकर नई जिंदगी मिली है।' 27 सितंबर 2023 को अंकित का तमनार तबादला हो गया और इस दौरान बीच-बीच में वह महिला के घर आता और संबंध बनाता था। महिला का नंबर किया ब्लॉक पीड़िता ने बताया कि अंकित ने जून 2024 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाया और बोला, 'मैंने दूसरी लड़की से शादी कर ली है… तुमसे शादी नहीं करूंगा। तुम्हें जो करना है कर लो और फिर महिला के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। आरकेएम प्लांट में पकड़ा गया आरोपी पीडिता की रिपोर्ट बाद कोतरा रोड थाने की पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी करते हुए शक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में स्थित आरकेएम प्लांट में दबिश देकर आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। recent visitors 72

काम के एवज में मांगे थे 10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ को पकड़ा

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिलासपुर से आई एसीबी की टीम ने मंगलवार की शाम किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ रामायण पांडेय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, वरूण सिंह निवासी आजाद चैक, किरोडीमल ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की थी। इसमें उसने बताया कि अपनी कंपनी एमएस भवानी ट्रेडर्स के लाइसेंस के लिए कार्यालय नगर पंचायत, किरोडीमल में आवेदन किया था। जिसका लाइसेंस देने के एवज में आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय, प्रभारी सीएमओ किरोड़ीमल ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। प्रार्थी नगर पंचायत किरोड़ीमल के सीएमओ रामायण पांडेय को रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ने प्रार्थी से 10 हजार रुपये ले लिये थे और आज सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर कर आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय को प्रार्थी से शेष 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लिया। आरोपी रामायण प्रसाद पांडेय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 60