विद्युत एमडी से माँगा जवाब, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिजली करंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत के मामले को हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। सचिव ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। दरअसल रायगढ़ के घरघोड़ा वनक्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत हुई थी मौत। अखबार में प्रकाशित खबर का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ, घरघोड़ा उप वन मंडल चुहकीमार जंगल में सनसनीखेज घटना सामने आया है। जिसमें 11 केवी धारा प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा, 1 मादा एवं एक युवा हाथी दर्दनाक मौत हो गई। जब तड़के सुबह जब ग्रामीण जन जंगल की ओर गए तब उन्हें हाथी एक दूसरे के इर्दगिर्द में मृत अवस्था मे मिले। recent visitors 63

प्रबंधन ने बताया आत्महत्या, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्टील प्लांट की भट्टी में गिरा मजदूर

रायगढ़। श्री रूपनाधाम उद्योग में ऊंचाई से गिरने के कारण आज एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पूंजी पथरा पुलिस थाने के अंतर्गत श्री रूपनाधाम उद्योग में देर रात को हुई, जहां मजदूर गिरकर की गर्म भट्ठी में गिरने से मौत हो गई. मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान है. सुलगती भट्ठी में गिरने से मृतक की लाश का कोई अंश नहीं बचा है. वहीं इस घटना पर प्रबंधन की प्रतिक्रिया आई है, प्रबंधन ने इसे आत्महत्या बताया है. बता दें कि इस तरह की घटना पिछले दस दिनों में दूसरी बार हुई है, जब सिंघल प्लांट में भी एक मजदूर की मौत की सूचना मिली थी, जिसे पुलिस ने भी आत्महत्या करार दिया था. औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह हो रही मजदूरों की मौत से उद्योगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है. recent visitors 54

बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत और साथी घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाईक सवार एक सब्जी विके्रता की मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसके साथी को भी चोट आई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमटेमा के पास सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 13 एक्यू 8913 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया। कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक क्रमांक सीजी 13 बीबी 5807 के चालक सुरेश कुम्हार 37 और उसके साथ सोमनाथ पटेल 33 साल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में अधिक चोट लगने की वजह से सुरेश कुम्हार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं उसके साथी सोमनाथ को मामूली चोट आई है। इस घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। खरसिया पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था बताया जा रहा है कि सुरेश कुम्हार मूलतः ग्राम अमझर का निवासी था और वह अपने ससुराल कुम्हारडीपा में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। आज सुबह वह अपने साथी सोमनाथ के साथ अपने बच्चों का जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने गृह ग्राम अमझर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। recent visitors 96

मुकरने पर किया मामला दर्ज, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी का सपना दिखाकर नई जिंदगी की शुरूआत करने का सपना दिखाकर कई बार संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना में एक विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरक्षक विजय कुमार पटेल से उसकी जान पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। जान पहचान के बाद दोनों में बातचीत होनें लगी थी। इस बीच पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी करके नये जीवन की शुरूआत करने का सपना दिखाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाया। पीड़िता महिला ने बताया कि पुलिस आरक्षक ने उसके साथ करीब 6 महीने तक संबंध बनाते रहा और महिला जब भी शादी का बात कहती थी वह हमेशा टाल मटोल करते आ रहा था और आखिरकार आरक्षक विजय कुमार पटेल शादी से मुकर गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला ने इस मामले की शिकायत पहले खरसिया एसडीओपी से की गई, जिसके बाद इस मामले में जांच उपरांत महिला की शिकायत को सही पाये जाने के बाद आरक्षक विजय कुमार पटेल के खिलाफ भूपदेवपुर थाना में धारा 376, (2) 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। recent visitors 60

डिप्टी रेंजर भी नपेंगे!, छत्तीसगढ़- रायगढ़ में करंट से हाथियों की मौत पर बीटगार्ड नपे

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक बिटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डिप्टी रेंजर के सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार रेंज मे शनिवार की सुबह 11केवी विद्युत प्रवाहित के कारण तार की चपेट में एक नर हाथी, एक मादा हाथी समेत एक शावक की लाश सामारूमा परिक्षेत्र के कचकोबा परिसर में चुहकीमार वन विभाग के नर्सरी में मिली थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल, वन विभाग के अधिकारियों के आलावा डीएफओ समेत तमनार व घरघोड़ा रेंज की टीम मौके पर पहुंची। बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने घटना स्थल पहुंची वन विभाग की टीम सामारूमा परिक्षेत्र के कचकोबा परिसर में चुहकीमार नर्सरी क्षेत्र का मुआयना किया गया। इस दौरान टीम को पता चला कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 11 केवी तार काफी नीचे झुला हुआ था। जिसकी वजह से ही यह घटना घटित हुई। कई बार की गई शिकायत प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि वन विभाग के नर्सरी प्रभारी ने 11केवी लाइन तार नीचे होने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के स्थानीय कर्मचारियों से की थी, लेकिन इसके बावजूद इस ओर किसी तरह की पहल नही की गई। जिसके परिणाम स्वरूप यह घटना घटित हो गई। बिटगार्ड हुआ सस्पेंड वन विभाग की जांच मे यह भी पाया गया की पिछले तीन से चार दिनों तक घरघोड़ा रेंज मे 70 से अधिक हाथी के विचरण करने के बावजूद भी संबंधित बीटगार्ड के द्वारा सही तरह से हाथियों के सुरक्षा के मद्देनज़र निगरानी नहीं की गई, इस मामले मे गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद रायगढ़ डीएफओ स्टाईलों मंडावी ने रविवार की शाम कचकोबा परिसर रक्षक सन्यासी सिदार को सस्पेंड कर दिया है। सर्किल प्रभारी के लिए भेजा गया अनुशंसा पत्र मिली जानकारी के मुताबिक एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद वन विभाग की टीम इस मामले मे गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, विभागीय टीम ने इस मामले मे सामारूमा सर्किल प्रभारी अजय खेस के भी सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा है। क्या कहती हैं डीएफओ इस सम्बन्ध मे रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाईलों मंडावी ने बताया कि विभागीय कार्रवाई करने के बाद इस घटना मे बिजली विभाग की भी लापरवाही सामने आयी है। ऐसे में घरघोड़ा बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके लिए नोटिस भी भेजा गया है। साथ ही साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। ताकि इस मामले मे आगे की कार्रवाई की जा सके। recent visitors 59

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की रात खड़ी ट्रेलर से बाइक सवार युवक के टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के गुमला का रहने वाला सुखबल सिंह चौहान बीते कुछ सालों से रायगढ़ में रहते हुए बीएस स्पंज में सुपरवाइजर का काम करता था। वह शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी बाइक से किसी काम से कहीं जा रहा था। वह जैसे ही नलवा प्लांट के पास पहुंचा कि रात के अंधेरे में वह सडक किनारे खड़े ट्रेलर को देख नहीं पाया और पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घायल युवक को डायल 112 की मदद से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। recent visitors 66

धान खरीदी में गंभीर अनियमितता, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चावल जमा न करने पर 6.50 करोड़ की बैंक गारंटी राजसात

रायगढ़. खाद्य विभाग की टीम ने रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर चावल जमा नहीं करने के मामले में मेसर्स कंसल उद्योग के 6.50 करोड़ से अधिक की बैंक गारंटी राजसात करने का आदेश जारी किया है। मेसर्स कंसल उद्योग को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन पर मेसर्स कंसल उद्योग ग्राम-सांगीतराई की जांच की गई। जांच में पाया गया कि संबंधित राइस मिल द्वारा धान का उठाव तो किया गया था, लेकिन उठाव के खिलाफ कम चावल जमा किया गया। इस मामले में राइस मिल को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन मेसर्स कंसल उद्योग के संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे शासन को 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। कलेक्टर ने आर्थिक क्षति को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मेसर्स कंसल उद्योग द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए किये गये अनुबंध में जमा किये गये बैंक गारंटी में से 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली योग्य राशि को राजसात करने के  लिए जिला विपणन अधिकारी रायगढ़ को आदेशित किया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत राइस मिल मेसर्स कंसल उद्योग, ग्राम सांगीतराई रायगढ़ पंजीयन क्रमांक एमए 418848 भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा में रुचि नहीं लिए जाने के कारण राइस मिल का भौतिक सत्यापन 25 अगस्त को कराया गया, जिसमें अनुबंध क्रमांक एसी 012024410257 में 27948.40 क्विंटल धान का उठाव किया गया है, जिसका जमा किए जाने योग्य 18912.68 क्विंटल चावल के खिलाफ 4049.104 क्विंटल चावल जमा किया गया है। इस प्रकार अरवा एफसीआई अनुबंध में 14863.58 क्विंटल चावल जमा होना शेष पाया गया, जिसका अनुपातिक धान 22184.00 क्विंटल उपलब्ध होना चाहिए था, किंतु भौतिक सत्यापन में 1200.00 क्विंटल धान पाया गया। इस प्रकार भौतिक सत्यापन में 20984.00 क्विंटल धान कम पाया गया तथा जमा हेतु शेष चावल की मात्रा भी नहीं होना पाया गया। शासन द्वारा धान खरीदी में भुगतान किए गए 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान की राशि के आधार पर उक्त राइस मिल में कम पाए गए धान की कुल राशि छह करोड़ 50 लाख 50 हजार 400 रुपये लेना है। प्रकरण में अनावेदक को तीन सितंबर एवं 14 अक्तूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने हेतु युक्तियुक्त अवसर प्रदान किया गया। परंतु मेसर्स कंसल उद्योग के संचालक द्वारा कोई जवाब प्रेषित नहीं किया गया है। recent visitors 73