वेयरहाउस से 24 EVM गायब, मामला दर्ज, मार्च में टूटी थी दीवार; सितंबर में हुआ खुलासा

24 EVMs missing from warehouse; case registered; wall was breached in March, discovery made in September. अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें) गायब मिली हैं। 16 मार्च को वेयरहाउस की दीवार क्षतिग्रस्त मिली थी, तो उस समय मशीनों की सुरक्षा और रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं कराया गया। सितंबर के अंतिम सप्ताह में भौतिक सत्यापन के दौरान आठ बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट कम मिलीं तो बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सीतापुर के सहायक शिक्षक फूल सिंह ने अनूपपुर तहसीलदार वेद प्रकाश सिंह व सहायक शिक्षक संजय निगम ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2014 में पंचायत चुनाव के लिए पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने वेयरहाउस में 620 कंट्रोल यूनिट और 1670 बैलेट यूनिट रखी गई थीं। लंबे समय तक ये मशीनें उसी परिसर में रखी रहीं। 16 मार्च को ईवीएम वेयरहाउस के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त मिलने के बाद 21 सितंबर को ईवीएम मशीनों को पुराने तहसील परिसर से हटाकर पालिटेक्निक महाविद्यालय में संचालित तहसील कार्यालय के भूतल स्थित कक्ष क्रमांक-6 में रखा गया था। इसके बाद 24 से 28 सितंबर के बीच मशीनों का भौतिक सत्यापन कराया गया। यहीं रिकार्ड और मौके पर उपलब्ध मशीनों की संख्या में अंतर सामने आया। इन मशीनों के सीरियल नंबर भी शिकायत में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि ईवीएम मशीनों के न मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। recent visitors 23

चुनाव आयोग में ही गड़बड़ी… EVM का बचाव करने पर राजीव कुमार पर भड़के संजय राउत

महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं. संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरी दुनिया कहती है कि ईवीएम में गड़बड़ी है. चुनाव आयोग कहता है कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें तो लगता है कि आयोग में ही सारी गड़बड़ी है. मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम लेते हुए संजय राउत ने कहा कि राजीव कुमार रिटायर होंगे, इसके बाद भी उनके पास बढ़िया काम रहेगा. रिटायरमेंट के बाद मोदी-शाह उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बना देंगे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में ईवीएम में गड़बड़ी हुई है. चुनाव आयोग को गांवों में जाकर बैठना चाहिए, तभी उन्हें ईवीएम और बैलेट पेपर की सच्चाई उन्हें वाकई में समझ आएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र का अपहरण कर लिया है. हजारों नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. चुनाव आयोग अब बीजेपी के ‘ताट के नीचे बैठा बिल्ली’ बन गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के तिथियों के ऐलान के समय उन सभी सवालों का जवाब दिया, जिसके लेकर इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाए जा रहे थे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में वोट देने वाले किसी वोटर का नाम किसी भी तरीके से हटाया ही नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि अगर फॉर्म साथ में न हो. यहां तक कि अगर किसी की मौत हो गई हो तो उसका रिकॉर्ड भी इलेक्शन कमीशन की तरफ से रखा जाता है. इसके लिए सभी मृतकों के डेथ सर्टिफिकेट को रिकॉर्ड में रखा जाता है. उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी किसी का नाम गलती से हट जाता है तो हमारी तरफ से उसे नोटिस भेजा जाता है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक शायरी के जरिए कहा कि आरोपों और इल्जामातों का दौर चले कोई गिला नहीं…हर परिणाम में प्रमाण देते है…शक का इलाज तो हकिम लुकमान के पास भी नहीं है. recent visitors 351