मध्य प्रदेश राज्य मंत्रालय के 1500 कर्मचारियों को अप्रैल से ही मिलेगा भत्ता, लाभान्वित होंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश राज्य मंत्रालय के कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन में ही बढ़ा हुआ भत्ता दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को सचिवालय (मंत्रालय) भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। इससे मंत्रालय के लगभग 1500 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बता दें कि मंत्रालय भत्ता एक जुलाई 2013 के बाद से नहीं बढ़ाया गया था। वाहन एवं विकलांग भत्ता का आदेश जारी करना भूला वित्त विभाग वित्त विभाग ने कैबिनेट निर्णय के बाद बढे हुए भत्ते देने के आदेश तो जारी कर दिए लेकिन वाहन भत्ता एवं विकलांग भत्ते के आदेश जारी करना भूला गया। राज्य सरकार एक अप्रैल 2025 को कैबिनेट बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता स्थाई यात्रा भत्ता अनुग्रह भत्ता दोहरा कार्य भत्ता अव्यवसायिक वाहन भत्ता विकलांग भत्ता वृद्धि करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद तीन अप्रैल को वित्त विभाग ने वाहन भत्ता 200 से 384 एवं विकलांग भत्ता 350 से 675 करने के आदेश को छोड़कर उक्त अन्य सभी भत्तों का लाभ एक अप्रैल 2025 से प्रदेश के कर्मचारियों को मई के वेतन से देने का आदेश जारी कर दिया। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अप्रैल माह समाप्ति की ओर है 13 साल से जो भत्ते नहीं बढ़ाए गए थे कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी वाहन भत्ता एवं विकलांग भत्ता देने के आदेश जारी न होने पर अप्रैल के वेतन में इनका लाभ मिलना प्रतीत नहीं हो रहा है। महामंत्री तिवारी ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से वाहन भत्ता एवं विकलांग भत्ता देने के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने किया था सुंदरकांड मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने सचिवालय भत्ते के आदेश जारी होने पर हनुमानजी महाराज और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने शासन में लंबित मांगों पर कोई निर्णय न होने से थक हारकर मंत्रालय परिसर स्थित मंदिर में हनुमान जी महाराज के चरणों में मांगपत्र रखकर सुंदर कांड पाठ किया था। नायक ने कहा कि हनुमान जी महाराज ने मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों की पीड़ा को सुना और उसके बाद से ही कर्मचारी समस्याओं के निराकरण के समाचार आना शुरू हुए यानी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि पदोन्नतियां जल्दी की जाएंगी। नायक ने कहा कि लंबित भत्तों का पुनरीक्षण हुआ, गृह भाड़ा भत्ता बढ़ा,  सचिवालय भत्ते में वृद्धि के आदेश भी जारी हो गए। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है कि पदोन्नति का आदेश जारी होने के बाद सभी आदेशों को हनुमान जी महाराज के चरणों में समर्पित किया जाएगा और बाकी मांगों के लिए हनुमान जी से प्रार्थना करने के लिए पुनः सुंदर कांड और हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। recent visitors 38

इंदौर में जल्द बनकर तैयार होगा पश्चिमी रिंग रोड, किसानों के खाते में जल्द मुआवजा राशि होगी जारी

इंदौर पश्चिमी रिंग रोड परियोजना को लेकर जिले की तीनों तहसीलों हातोद, देपालपुर और सांवेर में सर्वे हो चुका है। लंबे समय से रुका हुआ सर्वे किसानों की सहमति के बाद शुरू हुआ था। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने भूमि सर्वेक्षण का कार्य कर अधिग्रहित होने वाली जमीन पर मौजूद मकान, दुकान, पेड़, बोरिंग, कुएं और पाइपलाइन जैसे सभी निर्माणों का भी विवरण दर्ज किया। अब सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन पर पिलर मार्किंग का कार्य किया जा रहा है। 64 किमी लंबी रिंग रोड शिप्रा से लेकर पीथमपुर तक बनने वाली 64 किमी लंबी पश्चिम रिंग रोड के लिए जिले की 570.5678 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी। 98.4979 हेक्टेयर शासकीय जमीन पर सीमांकन और अन्य सर्वे पहले ही हो चुका है। राजस्व विभाग ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ अधिग्रहित जमीन व उस पर मौजूद संरचनाओं का सर्वे कर लिया है। इससे किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा। देपालपुर एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी का कहना है कि देपालपुर तहसील में पिलर की मार्किंग की जा रही है। सर्वे के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई द्वारा नियुक्त सीएएलए अधिकारी सर्वे के परिणामों के आधार पर आरआरसी (भूमि मुआवजा अधिसूचना) जारी करेंगे। वहीं किसानों को उनके खाते में मुआवजा राशि जारी की जाएगी। हातोद के गांवों से होकर गुजरेगी सड़क हातोद तहसील में सर्वे शुरू कर दिया गया। सड़क में आने वाली 158.1178 हेक्टेयर और 6.7692 हेक्टेयर अतिरिक्त निजी भूमि का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। सड़क हातोद तहसील के 12 गांवों की 174.3415 हेक्टेयर भूमि से होकर गुजर रही है। इसमें 164.8870 हेक्टेयर निजी और 9.4545 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। सरकारी भूमि का सर्वे पहले ही पूरा हो चुका है। अब एनएचएआई के भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकारी (सीएएलए) द्वारा निजी भूमि का सर्वे किया जा रहा है। 472 हेक्टेयर निजी भूमि का होगा सर्वे वेस्ट रिंग रोड इंदौर जिले की तीन तहसीलों की 570.5678 हेक्टेयर भूमि से होकर गुजर रही है। इसमें 472.0699 हेक्टेयर निजी और 98.1829 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। निजी भूमि का सर्वे कार्य एक साल से बंद था, लेकिन अब सर्वे किया जा रहा है। 998 किसानों की जमीन पश्चिमी रिंग रोड तीन तहसीलों के 26 गांवों से होकर गुजर रही है। इन गांवों के 998 किसानों की जमीन सड़क की जद में आ रही है। इसमें 864 किसानों की जमीन मुख्य सड़क के लिए और 134 किसानों की जमीन अतिरिक्त सड़क के लिए अधिग्रहित की जानी है। सबसे ज्यादा 512 किसान सांवेर तहसील के हैं। जबकि 333 हातोद और 153 किसान देपालपुर तहसील के हैं। सर्वे का काम पूरा हातोद तहसील में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। तीन दिन में 12 गांवों की सैकड़ों हेक्टेयर जमीन का सर्वे का काम पूरा कर लिया गया। सर्वे के दौरान राजस्व विभाग और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे। – रवि वर्मा, एसडीएम हातोद 998 किसान होंगे प्रभावित इंदौर जिले की तीनों तहसीलों के 998 किसानों की 472.0699 हेक्टेयर जमीन पश्चिमी रिंग रोड में आ रही है। इसमें सबसे अधिक 512 किसान सांवेर, 333 हातोद और 153 देपालपुर तहसील के हैं। यह सड़क तीनों तहसील के 26 गांवों से गुजर रही है और इसमें 864 किसानों की जमीन मुख्य सड़क और 134 किसानों की जमीन अतिरिक्त सड़क के लिए अधिग्रहित होगी। recent visitors 38

मध्य प्रदेश में ऑपरेशन मुस्कान के बाद भी नहीं मिल रहीं लापता 3,400 बालिकाएं, संतोषजनक परिणाम नहीं मिले

भोपाल  मध्य प्रदेश में अभी भी 3,400 से अधिक बालिकाएं लापता हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल होने पर उसकी लोकेशन से पता करने की सुविधा होने का बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है। गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी तक प्रदेश में 5,100 बालिकाएं गुम थीं। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग ढाई हजार बालिकाएं गुम हो रही हैं। पुराने आंकड़ों को भी मिला लें तो संख्या लगभग 4,500 से पांच हजार के बीच पहुंच जाती है। 50 प्रतिशत बालिकाओं को ही खोज पाते हैं इनमें पुलिस प्रति वर्ष पुराने और उस वर्ष के मिलाकर लगभग 50 प्रतिशत बालिकाओं को ही खोज पाती है। ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत वर्ष 2021 से फरवरी 2025 तक गुम बालिकाओं में 14 हजार 269 को खोजा गया है। इसके बाद भी 3,434 लापता हैं। यह अब तक का दूसरा बड़ा आंकड़ा है। ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुम बालिकाओं को खोजते हैं इसके पहले एक मार्च 2024 की स्थिति में गुम बालिकाओं की संख्या 3,620 थी। बता दें कि पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में दो बार जनवरी-फरवरी और अगस्त-सितंबर में ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुम बालिकाओं को खोजा जाता है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर बालिकाएं परिवार से नाराज होकर जाती हैं। अन्य मामलों में भगाकर ले जाना, मजदूरी के लिए लेकर जाना, प्रेमी के साथ जाना और काम के लिए कहीं चले जाना शामिल है। recent visitors 32

प्रदेश के 44 जिलों में लक्ष्य से अधिक राशि का समामेलित निधि में संग्रहण हर्ष और गर्व की बात: राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि तेरा "वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहे न रहें," इस भावना के साथ सीमाओं की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान देने वाले सैनिकों के कल्याण प्रयासों में सहयोग राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 55 जिलों में से 44 जिलों में लक्ष्य से अधिक राशि का समामेलित निधि में संग्रहण हर्ष और गर्व की बात है। यह उपलब्धि, आम नागरिकों के सेना के प्रति परस्पर प्रेम और समादर का प्रतीक है। राज्यपाल श्री पटेल समामेलित विशेष निधि में एक लाख रुपए से अधिक राशि का दान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं और लक्ष्य से अधिक राशि संकलित करने वाले संभागीय और जिला अधिकारियों के अभिनंदन कार्यक्रम को राजभवन में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में संभाग आयुक्त नर्मदापुरम श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, कलेक्टर नीमच श्री हिमांशु चन्द्रा, कलेक्टर अलीराजपुर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, कलेक्टर हरदा श्री सिद्धार्थ जैन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दमोह, सतना, सिंगरौली और 26 व्यक्तिगत एवं संस्थागत दान दाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सैनिकों की राष्ट्र भक्ति बलिदान का मान और परिजनों के सम्मान के लिए आगे आए सभी दान दाताओं के प्रति राष्ट्र और समाज आभारी है। सैनिक कल्याण निधि में योगदान सबके साथ, विश्वास और प्रयासों से विकास की दिशा में मज़बूत पहल है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि आगामी वर्ष में हर जिला निधि के लिए लक्ष्य से अधिक राशि का संग्रहण करेगा। राज्यपाल श्री पटेल ने अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थितों वीरमाता श्रीमती निर्माण शर्मा सहयोग राशि 3 लाख एक रुपए, जनरल मैनेजर स्थानीय मुख्य कार्यालय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भोपाल श्री शरत चन्द्र पाण्डा सहयोग राशि 2 लाख 32 हजार रुपए, मध्यप्रदेश विक्रय कर तृतीय वर्ग (कार्यकारी) गृह निर्माण सहकारी संस्था इंदौर के सचिव श्री आर. बी. शर्मा एवं श्री जगदीप नारायण चौबे सहयोग राशि 2 लाख रुपए, पटेल मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड इंदौर के श्री वल्लभ भाई पटेल एवं श्री मनीष सिंह मंगरोलिया सहयोग राशि 1 लाख 51 हजार रुपए, प्रिज्म जोनसन लिमिटेड सतना के श्री मनीष कुमार सिन्हा एवं श्री देवेन्द्र मिश्रा सहयोग राशि 1 लाख 11 हजार रुपए, मुख्य प्रबंध निदेशक सार्थक हास्पिटल सतना डॉ. सुनील अग्रवाल एवं डॉ. श्रीमती रश्मि अग्रवाल सहयोग राशि 1 लाख 11 हजार रुपए, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक सागर श्री सुनील कुमार सिंह सहयोग राशि 1 लाख 6 हजार 100 रुपए, इंदौर की श्रीमती रीता मित्रा एवं श्रीमती सुतप्पा मुकर्जी सहयोग राशि 1 लाख 5 हजार रुपए, मैहर के श्री सूर्यप्रकाश चौरसिया सहयोग राशि 1 लाख 5 हजार रुपए, ऑनरेरी सब लेफ्टीनेन्ट सेवा निवृत अनीस मोहम्मद एवं श्री बलराम मिश्रा टीकमगढ सहयोग राशि 1 लाख 521 रुपए, टेक्नो डेवलपर्स, नीमच के श्री विनोद कुमार त्रिपाठी एवं श्री आमोद कुमार त्रिपाठी सहयोग राशि एक लाख रुपए, ग्रीनको प्रा. लि. सिद्धार्थ ग्रुप नीमच के श्री अमित कुमार सोनी सहयोग राशि एक लाख रुपए, अध्यक्ष एवं यूनिट हेड जेपी थर्मल पॉवर प्लान्ट बीना जिला सागर के मेजर जनरल एस. के. पाणिग्रहि सेवा निवृत सहयोग राशि एक लाख रुपए, जनरल मैनेजर एच.आर. भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बीना रिफाइनरी जिला सागर श्री शिरीष चन्द्रकर एवं श्री फाईन चर्टजी सहयोग राशि एक लाख रुपए, उज्जैन की श्रीमती सुनीता जैन एवं श्रीमती रेणु मेहता सहयोग राशि एक लाख रुपए, अध्यक्ष मध्यप्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति, भोपाल सहयोग राशि एक करोड़ रुपए, इंदौर की श्रीमती निर्मला विद्या प्रसाद वर्मा की ओर से श्री विवेक प्रकाश वर्मा एवं श्रीमती अंजली वर्मा सहयोग राशि एक लाख रुपए, नीमच की श्रीमती प्रेमलता चोपड़ा की ओर से श्री नवरत्न चोपडा एवं श्री आयुष कोठारी सहयोग राशि एक लाख रुपए, को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री जे.एन. कंसोटिया, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, जनरल आफिसर कमांडिंग मध्य भारत एरिया लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. शेखावत और जनरल आफिसर कमांडिंग पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया मेजर जनरल सुमित कबथियाल भी मौजूद थे। स्वागत और धन्यवाद उद्बोधन संचालक राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड ब्रिगेडियर सेवा निवृत श्री अरूण नायर ने किया। संयुक्त संचालक केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड श्री प्रशांत मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।   recent visitors 33

कृषि उपज मंडी गोदाम से धुआं निकलता देख लोग मौके पर पहुंचे, लगी भीषण आग, 100 क्विंटल सोयाबीन व 8 बाइक खाक

राजगढ़ नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित टीन शेड से बने अनाज गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख लोग मौके पर पहुंचे। वह आग बुझाने में लग गए। आग तेजी से फैली, जिससे हम्मालों की आठ बाइक, करीब सौ क्विंटल सोयाबीन, साढ़े तीन हजार बारदान समेत अन्य सामान खाक हो गया। इससे लाखों रुपये की नुकसानी का आकलन लगाया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।   टीन शेड से धुआं उठता देख घबरा गए थे लोग जानकारी मुताबिक सुबह करीब 11 बजे राजेंद्र करनावद के मंडी प्रांगण स्थित टिन शेड के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस दौरान मंडी में गेहूं की नीलामी प्रारंभ हो गई थी, लेकिन टीन शेड से धुआं उठते देख व्यापारी और किसान टीन शेड की ओर भागे। उसके बाद ताबड़तोड़ आग बुझाने में लग गए। सूचना के बाद नगर परिषद से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी।    गोदाम होने के कारण आग के साथ धुआं काफी ज्यादा हो रहा था। इस वजह से मशीन के माध्यम से टिन शेड तोड़ा गया। जले बारदानों को बाहर किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए मौके पहुंचे अधिकारी आग बुझाने में तीन फायर ब्रिगेड, तीन निजी टैंकर एवं नगर परिषद के पानी के टैंकरों का उपयोग किया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नप उपाध्यक्ष दीपक जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे व आग बुझाने में जुट गए थे। इस दौरान एसडीएम आशा परमार, थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए थे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, क्योंकि मंडी प्रांगण में प्रतिदिन खरीदी के चलते हजारों क्विंटल गेहूं टिन शेड समेत अन्य स्थानों पर खुले में पड़ा है।   recent visitors 28

प्रदेशभर में नई कलेक्टर गाइड लाइन को लेकर पंजीयन कार्यालयों में 2 घंटे रजिस्ट्री की प्रक्रिया बंद

रायपुर  छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नई कलेक्टर गाइड लाइन तैयार करने के लिए सर्वे का काम चल रहा है. इस सर्वे में पटवारी, तहसीलदारों से लेकर पंजीयन विभाग के उप पंजीयक भी जुटे हुए हैं, जिसके कारण रायपुर सहित प्रदेशभर के तमाम पंजीयन कार्यालयों में बीते एक सप्ताह से सुबह 10 से 12 बजे तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद है. पंजीयन के समय में की गई तब्दीली के कारण लोग रजिस्ट्री कराने के लिए पंजीयन कार्यालय खुलने के दो घंटे बाद का ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले पा रहे हैं. मरता क्या न करता पर अमल करते हुए लोग भरी दोपहर में तमाम परेशानी उठाते हुए रजिस्ट्री के लिए पंजीयन कार्यालय में पहुंच रहे हैं. सुबह घटा पर शाम का बढ़ा नहीं समय सर्वे में व्यस्त उपपंजीयकों के कारण सुबह के दो घंटे का समय पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए बंद कर दिया गया है. इसके कारण लोगों को दिनभर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 5 घंटे का ही समय मिल पा रहा है. इधर सुबह का समय कम किया गया है, लेकिन शाम को समय बढ़ाया नहीं गया है, जिसके कारण कई लोगों को अपॉइंटमेंट भी नहीं मिल पा रहा है. दो घंटे में 100 से ज्यादा रजिस्ट्री आकड़ों के अनुसार, रायपुर पंजीयन कार्यालय में 5 उप पंजीयक है. इस तरह एक घंटे के दौरान रायपुर में 50 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं. इस तरह दो घंटे में सौ से ज्यादा रजिस्ट्री होती है. दो घंटे तक अपॉइंटमेंट नहीं मिलने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा रजिस्ट्री भी कम हो रही है. 30 तक यही स्थिति रहने की संभावना नई कलेक्टर गाइड लाइन के लिए 30 अप्रैल तक सर्वे की रिपोर्ट मंगाई गई है. सूत्रों के अनुसार रायपुर जिले में सर्वे का काफी धीमी गति से किया जा रहा है, जिससे सर्वे की रिपोर्ट भी माहांत तक आने/ की संभावना है. जब तक सर्वे का काम पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक सुबह के दो घंटे तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट भी बंद रहेगा. इसके कारण माहांत तक पंजीयन, कार्यालय में ऐसी स्थिति ही बनी रहेगी. सुबह 10 से 12 बजे तक अपॉइंटमेंट बंद रायपुर के मुख्य पंजीयक विनोज कोचे ने बताया कि नई कलेक्टर गाइड लाइन के लिए सर्वे का काम चल रहा है. उप पंजीयकों को इस कार्य में लगाया गया है. शासन के निर्देश के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट बंद है. recent visitors 39

कायरतापूर्ण हरकत पर और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार हर कीमत पर कार्रवाई करने को तैयार :विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल/इंदौर  मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे हैं। भारत के प्रधानमंत्री जी  विदेश दौरा रद्द करके तत्काल भारत वापस लौटे हैं। हमारी भारत सरकार सचेत और सजग एक्शन के मूड में है। इस कायरतापूर्ण हरकत पर और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार हर कीमत पर कार्रवाई करने को तैयार है। बीजेपी विधायक ने कहा कि हम अपने नागरिकों का बदला लेंगे। आतंकवादी कान खोलकर सुन ले, शांति में अगर आग लगाई है तो आंच  तुम्हारे घरों तक जरूर जाएगी। यह शांति का टापू है मेरा कश्मीर, केसर की क्यारी है मेरा कश्मीर और हिंदुस्तान की धरती का स्वर्ग है मेरा कश्मीर। ध्यान रखना तुम्हें मगर मुगालता होगा तो वह दूर कर लेना, भारत रात को 12 बजे भी बदला लेना जानता है।   आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता वहीं पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने भी कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले  की निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय भक्ति शीर्ष नेतृत्व की सरकार इस पर कड़ा एक्शन लेगी। देश की अखंडता और एकता को 75 वर्षों से जो प्रयास कर रहे हैं इन्हें कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।  सरकार इस आतंकी हमले को लेकर कठोर कदम उठा रही है।   पूर्व मंत्री ने कहा कि देश की अखंडता और एकता को तोड़ने वाली शक्तियों को खत्म किया जाएगा। सेकुलरिज्म और धर्मनिरपेक्षता की बात करने वालों को अपनी आत्मा के अंदर झांक कर विश्लेषण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का केवल आतंक फैलाना ही काम है और इन्हें सबक सिखाने का काम केंद्र नेतृत्व का है और उन्हें अच्छे से आता है। देश के स्वर्ग में धर्म पूछ पूछ कर मारना और मानवता को शर्मसार करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा उन्हें सबक सिखाया जाएगा। कलमा पढ़ने की बात को लेकर उनका कहना था कि जिस धर्म ग्रंथ की वह बात करते हैं उन्होंने उस धर्म को न पड़ा है ना समझा है। अगर पढ़ा और समझा होता तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करते। recent visitors 40