मुख्यमंत्री यादव ने कहा- हमारी सरकार ने भी अंबेडकर जी के सिद्धांत अपनाते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाई

महू  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सर्वहारा वर्ग की समानता के लिए आरक्षण लागू कराया। उन्होंने संविधान में वो सभी जरूरी प्रावधान जोड़े, जो देश के भविष्य के लिए पैदा होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जी के जन्मस्थान से दिल्ली आने-जाने के लिए ट्रेन की शुरुआत की है। हमारी सरकार ने भी अंबेडकर जी के सिद्धांत अपनाते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। सीएम संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचे हैं। यहां उन्होंने डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर, भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। इंदौर में गीता भवन चौराहे पर श्रद्धांजलि दी गई। जबलपुर-ग्वालियर समेत कई जगहों पर अंबेडकर अनुयायियों ने रैली निकाली। पीसीसी चीफ बोले- शाह ने संसद में किया बाबासाहेब का अपमान इससे पहले सुबह करीब 9 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी महू में डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पटवारी ने कहा- उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब का अपमान किया है। 13 तारीख को शाह भोपाल आए लेकिन माफी मांगने बाबासाहेब की जन्मस्थली नहीं पहुंचे। उन्हें यहां आकर माफी मांगनी थी। उमड़ा जनसैलाब, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के लिए देश के कोने कोने से आई जनता भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश के महू, जो बाबासाहेब की जन्मस्थली है, वहां विशेष आयोजन किए गए हैं। महू समेत देश के तमाम शहरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। बाबासाहेब के अनुयायियों की भारी भीड़ महू पहुंची है, जो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दूर-दूर से आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे महू इससे पहले सुबह करीब 9 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी महू पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे भी बाबासाहेब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को नमन करने पहुंचे। यह स्पष्ट है कि डॉ. अंबेडकर की विरासत को सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर सम्मान दे रहे हैं। गॉर्ड ऑफ ऑनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा महू महू में डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर रात 12 बजे गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी महू पहुंचकर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गीत और बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां भी की गईं, जो उपस्थित जनसमूह के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण रहे।  पटवारी बोले- शाह ने किया अपमान, भाजपा ने किया पलटवार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की आज 134वीं जयंती है। प्रदेशभर में उनके अनुयायी इसका जश्न मना रहे हैं। उनकी जन्म स्थली महू में सीएम मोहन यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। दूसरी तरफ बाबा साहेब के नाम पर सियासत भी जारी है। बता दें कि महू पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा कि कल अमित शाह जी भोपाल में थे, उन्हें यहां आकर नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने बाबा साहेबा का अपमान किया है। सीएम आ रहे हैं, मुख्यमंत्री यहां शपथ लेते हैं और माफी मांगते हैं तो मैं मानता हूं इस बात कि इन्होंने बाबा साहेबा का जो अपमान किया. उसका इन्हें प्रायश्चित है। पटवारी ने कहा कि भाजपा इतिहास की बात करती है, कब्रों की बात करती है, पांच हजार साल पहले की बात करती है, पर कांग्रेस आने वाले समय की बात करती है। मोदीजी ने कहते हैं सबका साथ, सबका विश्वास, पर अंबानी और अडानी का विकास हुआ है। ये कैसा देश बन रहा है। 13 प्रतिशत लोगों के पास देश की 80 प्रतिशत संपत्ति चली गई, 78 प्रतिशत लोगों के पास 20 प्रतिशत संपत्ति बची है। लोग महंगाई से त्रस्त हैं। लोग दुखी हैं, तो ये दो भारत बन रहे हैं। इसका कोई दोषी है तो वे ये सरकार है, नरेंद्र मोदी हैं। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती, हर भारतीय के समान अधिकार, हर वर्ग की हिस्सेदारी व संविधान की रक्षा की लड़ाई में बाबा साहब की शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी! भाजपा का पलटवार बाबा साहेब को लेकर भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस पर जमकर गुस्सा निकाला। महू पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब भारत की लोकतांत्रिक चेतना के अमिट दीपस्तंभ थे। उनका जीवन संघर्ष, वंचितों के उत्थान की वह अमर कथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को समानता, न्याय और अधिकारों के लिए सजग बनाती रहेगी। विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब के लिए कांग्रेस ने क्या किया। इस पवित्र स्मारक को बनाने का श्रेय मुझे मिला था। मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं। कांग्रेस ने बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। उनको लोकसभा में भी जाने नहीं दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आग्रह पर तत्कालीन बीपी सिंह सरकार ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न दिया। कांग्रेस करती है ढकोसला भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने भी आंबेडकर को नमन किया और कांग्रेस पर हमला बोला। सारंग ने कहा कि हम तो हर समय आंबेडकरजी को आत्मसात करते आए हैं। बाबा साहेब की जन्म स्थली महू में कांग्रेस ने क्या किया। इतने साल सत्ता में रहे पर कोई विकास क्यों नहीं किया। महू को तीर्थ बनाने का काम किया तो भाजपा ने किया। जो स्थान आंबेडकर यादों से जुड़े हैं, उन्हें भाजपा ने तीर्थ जैसा बनाया है। कांग्रेस ने हर समय आंबेडकरजी का अपमान किया। खासकर नेहरूजी ने पूरी जिंदगी आंबेडकरजी की खिलाफत की। उन्हें लोकसभा तक में नहीं पहुंचने दिया। जब आंबेडकरजी चुनाव लड़े तो स्वयं नेहरूजी उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करने गए थे। कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम का उपयोग किया, दुरुपयोग किया पर उनके प्रति कभी कृतज्ञता ज्ञापित नहीं की। कांग्रेस सिर्फ ढकोसला करती है। recent visitors 31

इंदौर मेट्रो का किराया हुआ तय, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी, टेस्टिंग और स्टेशन की तैयारी पूरी

इंदौर इंदौर मेट्रो को लेकर यात्रियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो के कमर्शियल रन की पूरी तैयारी कर ली है। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलाया जाएगा। पहले हफ्ते में यात्री बिलकुल फ्री सफर कर सकेंगे, जबकि अगले तीन हफ्तों तक छूट के साथ टिकट मिलेगा। गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर तीन तक दोनों दिशाओं से मेट्रो 50 फेरे लगाएगी। इसका संचालन सुबह आठ से रात आठ बजे तक किया जाएगा। मेट्रो में पहले सप्ताह निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अभी तक संचालन की तारीख तय नहीं हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम द्वारा मेट्रो के शुभारंभ की तारीख तय होना बाकी है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने रविवार को इंदौर में मेट्रो का किराया तय कर दिया। यह किराया सभी 28 स्टेशनों के लिए तय किया गया है, लेकिन शुरुआत में 5.9 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर इसका न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये रहेगा। यह किराया मेट्रो का संचालन शुरू होने के साथ ही लागू होगा। पहले सप्ताह लोग निश्शुल्क मेट्रो की यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे टिकट दर लागू होगी और यात्री अलग-अलग छूट के साथ तीन माह तक यात्रा कर सकेंगे। प्रत्येक 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक मेट्रो चलेगी। प्रत्येक 30 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर तीन तक 25 फेरे और स्टेशन नंबर तीन से गांधी नगर तक 25 फेरे लगाएगी। शुरुआत में मेट्रो के तीन से चार कोच सेट चलाए जाएंगे। एक कोच सेट में तीन मेट्रो कोच (डिब्बे) होते हैं। प्रायोरिटी कॉरिडोर तक लोगों को पहुंचाने के लिए मप्र मेट्रो रेल निगम लि. एआईसीटीएसएल की बसों का संचालन करने पर विचार कर रहा है। सिटी बस का किराया यात्रियों को अलग से देना होगा, जो एआईसीटीएसएल तय करेगा। ऐसे समझें यदि कोई यात्री अपने प्रारंभिक स्टेशन से लेकर अगले दो स्टेशन की यात्रा करता है तो उसे 20 रुपये किराया लगेगा, लेकिन यदि उसे अपने प्रारंभिक स्टेशन से लेकर अगले तीन से पांच स्टेशन तक की यात्रा करना है तो किराया 30 रुपये देना होगा। इसी तरह आगे के स्टेशनों के लिए टिकट की दर लागू होगी। पहले सप्ताह सफर फ्री, बाद में मिलेगी छूट     प्रथम सप्ताह – बेस फेयर में 100 प्रतिशत छूट     दूसरा सप्ताह – बेस फेयर में 75 प्रतिशत छूट     तीसरा सप्ताह – बेस फेयर में 50 प्रतिशत छूट     तीन माह तक – बेस फेयर में 25 प्रतिशत छूट पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी खबर है कि इंदौर मेट्रो को हरी झंडी पीएम नरेंद्र मोदी खुद दिखा सकते हैं। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस संबंध में सरकार को पत्र भेज दिया है और अब तारीख मिलने का इंतजार है। टेस्टिंग और स्टेशन की तैयारी पूरी मेट्रो के सभी 5 स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं। लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकट काउंटर, इलेक्ट्रिकल सेक्शन जैसे सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। इंदौर यलो लाइन का प्रायोरिटी रूट 5.9 किमी लंबा है। कॉमर्शियल रन के दौरान हर स्टेशन पर मेट्रो सिर्फ 2 से 5 मिनट में पहुंचेगी। CMRS का फाइनल निरीक्षण हो चुका है 24-25 मार्च को CMRS ने मेट्रो का फाइनल निरीक्षण किया। गांधी नगर से TCS चौराहे तक कुल 6 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ेगी। जानकारी विवरण रूट गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 फेरे रोज़ाना 50 (25-25 दोनों तरफ़ से) संचालन का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रेन का अंतराल हर 30 मिनट में एक मेट्रो कुल स्टेशन (पूरा नेटवर्क) 28 प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशन 5 दूरी (प्रायोरिटी कॉरिडोर) 5.9 किमी स्टेशन पर समय हर स्टेशन पर 2–5 मिनट निरीक्षण 24–25 मार्च को CMRS द्वारा अंतिम निरीक्षण किराया चार्ट ज़ोन यात्रा किए गए स्टेशन किराया (₹) ज़ोन 01 1 से 2 स्टेशन ₹20 ज़ोन 02 3 से 5 स्टेशन ₹30 ज़ोन 03 6 से 8 स्टेशन ₹40 ज़ोन 04 9 से 11 स्टेशन ₹50 ज़ोन 05 12 से 14 स्टेशन ₹60 लंबी दूरी 15 या उससे अधिक ₹80   recent visitors 38

मध्य प्रदेश में 24 घंटे बाद दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, आज 11 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जानें शहरों का हाल

भोपाल  मंगलवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार से तापमान में इजाफा होते ही लू चलने लगेगी।इससे पहले आज सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। एमपी मौसम विभाग ने आज रीवा शहडोल संभाग के रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 अप्रैल से चलेगी हीटवेव 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर देखने को मिलेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलेगी। इनमें मंदसौर, नीमच रतलाम, गुना, श्योपुर और शिवपुरी सहित कुछ जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पूर्वोत्तर एमपी और आसपास हवा के ऊपरी भाग में भी बना एक चक्रवात अब कमजोर हो गया है, जिसके असर से मौसम में बदलाव आने लगा है। 16 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा और गर्मी का असर तेज होगा।     रविवार को खरगोन के महेश्वर में तेज बारिश और ओले गिरे। सतना में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।     अशोकनगर, सिंगरौली में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।     नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री, खंडवा-धार में 40.1 डिग्री, खरगोन और नरसिंहपुर में 40 डिग्री रहा।     भोपाल में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38.6 डिग्री, ग्वालियर में 36 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।     सबसे कम पचमढ़ी में 32.8 डिग्री रहा। नौगांव में 34 डिग्री, रीवा-सीधी में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कमजोर हो रहा सिस्टम सिर्फ पांच स्थानों को छोड़ बाकी जगहों पर अधिकतम पारा 40 डिग्री से नीचे बने रहे। नर्मदापुरम 40.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद सबसे ज्यादा तपिश धार और खंडवा में 40.1 डिग्री दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में पूरे दिन तेज धूप के बीच अधिकतम पारा 38.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो अब सिस्टम कमजोर हो रहा है। ऐसे में सोमवार के बाद प्रदेशभर के शहरों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इन जिलों में आंधी-तूफान अलर्ट रविवार तड़के 4 बजे सतना-मैहर जिले में आंधी-तूफान के साथ कुछ देर तेज बारिश हुई। कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। सुबह 6.30 से 8 बजे के बीच दो घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। दोपहर में मौसम साफ हुआ, पर शाम 7.30 बजे फिर बारिश हुई। रीवा में भी ऐसे ही हालात रहे। मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल भीग गई। मौसम विभाग ने सिंगरौली, सतना, उमरिया, कटनी, मैहर, बुरहानपुर, बड़वानी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, बैतूल, खंडवा, खरगोन, शिवपुरी, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा में बारिश के साथ ओलावृष्टि अलर्ट जारी किया है। ऐसा रहेगा अप्रैल में मौसम     पहला सप्ताह ऐसा रहा: रात का तापमान सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस बना रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वी नम हवाओं के कारण थोड़ी राहत के साथ भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा। इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 से 3 दिन लू भी चल सकती है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं।     तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। recent visitors 30

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रमोत्सव के दौरान एमपी टूरिज्म पेवेलियन और प्रदर्शनी का किया अवलोकन

संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ करेंगे प्रदेश का विकास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्राट विक्रमादित्य जैसे महानायक इतिहास नहीं बनते, इतिहास बनाते हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रमोत्सव के दौरान एमपी टूरिज्म पेवेलियन और प्रदर्शनी का किया अवलोकन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विरासत के विकास के संकल्प को लेकर दिल्ली में विक्रमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महानाट्य मंचन के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि नड्डा मध्यप्रदेश के दामाद होने के नाते उनका प्रदेश से विशेष प्रेम और लगाव है। नड्डा के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का जब भी मंचन हुआ है, नड्डा ने हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य ने शक और हूण जैसे आक्रांताओं को परास्त कर सुशासन स्थापित किया। भगवान राम के बाद सम्राट विक्रमादित्य का काल विनम्रता से शासन करना सिखाता है। सम्राट विक्रमादित्य जैसे महानायक इतिहास नहीं बनते, इतिहास बनाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात दिल्ली के लाल किले में विक्रमोत्सव के दौरान चित्र प्रदर्शनी और एम पी पेवेलियन के अवलोकन के दौरान मीडिया से कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य के महानाट्य के मंचन के साथ सरकार की जनहितैषी और कल्याणकारी योजनाओं, संस्कृति और पर्यटन की जानकारी के साथ प्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के साथ गणमान्य नागरिक और समाजसेवी थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रमादित्य क़ालीन पुरातात्विक मुद्रा मुद्रांक, बृहत्तरभारत के सांस्कृतिक वैभव, मध्यप्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं, प्रदेश में निवेश तथा रोज़गार सृजन के अवसरों में लोकव्यापी विस्तार के प्रयासों पर केंद्रित प्रदर्शनियो का अवलोकन किया। एमपी पेवेलियन के अवलोकन के दौरान डिंडोरी की गोंड पेंटिंग, स्थानीय कला बाग प्रिंट की साड़ियों, लड़की के खिलौनों, जरी जरदोजी कला, टेराकोटा कला के कलाकारों से परिचय लिया। उनके उत्पादों के बारे में जानने के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। कलाकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सम्मानस्वरूप गोंड पेंटिंग, जरी जरदोजी फोटो फ्रेम भेंट किया। साथ ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों के साथ स्थानीय संस्कृति और कला को प्रदर्शित करते एमपी टूरिज्म पेवेलियन की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकार संतोष से उत्पाद खरीद कर बढ़ाया हौसला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवलोकन के दौरान मंडला से खजूर शिल्प के उत्पादों का भी अवलोकन किया। कलाकार संतोष खड़से ने अपने उत्पादों के बारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि खजूर की पत्तियों से सजावट और घरेलू उपयोग के लगभग 200 डिजाइन और उत्पादों को बनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से ही उसके उत्पादों का राजधानी दिल्ली में प्रदर्शित और बिक्री होना संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकार संतोष खड़से की कला की सराहना की और स्वयं एक पुष्प खरीदते हुए एक हजार रुपए उत्साहवर्धन स्वरूप दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और दिल्ली के मंत्रि-परिषद के सदस्यों का विक्रमोत्सव में भाग लेकर हौसला बढ़ाने के लिए आभार माना। साथ ही दिल्ली में महान सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए संस्था विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति और कलाकारों का अभिनंदन भी किया।   recent visitors 26

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री वैष्णव तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को धन्यवाद ज्ञापित दिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि डॉ. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश को डॉ. अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस की सौगात प्राप्त हुई है जिसके माध्यम से प्रदेश की राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी तथा यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक और किफायती यात्रा प्राप्त हो सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस नई ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को धन्यवाद ज्ञापित दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर नगर कोटा नई दिल्ली एक्सप्रेस की सौगात प्रदेश को अभूतपूर्व गति से प्राप्त हुई है, जिसकी कल्पना नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि उज्जैनवासियों को भी इस रेल सेवा से सुविधाजनक समय पर राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक लाख 4 हजार करोड रुपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश में चल रही हैं। इस वित्त वर्ष के केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश को 14 हजार 745 करोड रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। अमृत स्टेशन योजना के माध्यम से प्रदेश के 80 स्टेशनों को 2700 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। प्रदेश को निकट भविष्य में चार सेमीहाई स्पीड ट्रेन भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रदेश को इसी तरह से अधोसंरचनात्मक सौगातें मिलने का सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आज डॉ अंबेडकर नगर कोटा नई दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, इंदौर सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद सुकविता पाटीदार भी उपस्थित थीं। एक्सप्रेस क्रमांक 20156 नई दिल्ली से प्रतिदिन रात 23.25 बजे चलेगी और 848 किलोमीटर का सफर लगभग 13 घंटे में तय कर कोटा, नागदा, उज्जैन, देवस और इंदौर के रास्ते डॉ अंबेडकर नगर अगले दिन दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। एक्सप्रेस क्रमांक 20155 प्रतिदिन डॉ अंबेडकर नगर से दोपहर 15.30 बजे चलकर सुबह 4.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।   recent visitors 24

मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, दिल्ली को 12 रन से हराया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ. 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल की. दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली हार रही. दिल्ली कैपिटल्स लगातार चार मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरी थी. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस की छह मैचों में ये दूसरी जीत रही. तीन रनआउट ने बिगाड़ा खेल, करुण नायर की तूफानी पारी बेकार टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट खो दिया, जो दीपक चाहर का शिकार बने. जेक के आउट होने के बाद करुण नायर 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे और उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ जबरदस्त पार्टनरशिप की. नायर ने सिर्फ 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. नायर और पोरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने दिल्ली को मोमेंटम प्रदान किया. 'इम्पैक्ट सब' कर्ण शर्मा ने अपोरेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. पोरेल ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 33 रन बनाए. अभिषेक पोरेल के आउट होने के कुछ देर बाद करुण नायर भी चलते बने. करुण ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण नायर को मिचेल सेंटनर ने बोल्ड किया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. अक्षर को जसप्रीत बुमराह और स्टब्स को कर्ण शर्मा ने आउट किया. कर्ण शर्मा ने इसके बाद 16वें ओवर में केएल राहुल का विकेट लिया, जिससे दिल्ली की टीम की चिंताएं बढ़ गईं. अब आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम पर जीत की जिम्मेदारी थी, लेकिन विप्रज को स्पिनर मिचेल सेंटनर ने स्टम्प आउट करा दिया. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था. आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. लेकिन 19वें ओवर में हुए तीन रनआउट ने दिल्ली का काम तमाम कर दिया. बुमराह के उस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रनआउट हुए.  3 लगातार रन आउट से बिगड़ा खेल… 13 अप्रैल (रविवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में मुंबई इंडियंस ने 206 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन मेजबान टीम 19 ओवर्स में 193 रनों पर ढेर हो गई. दिल्ली ने गंवा दिया हाथ में आया मैच देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने हाथ में आया मुकाबला गंवा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय 11.3 ओवर में दो विकेट पर 135 रन था और वो बेहद मजबूत स्थिति में थी. लगभग तीन साल बाद आईपीएल मैच खेल रहे करुण नायर पूरी लय में थे और ऐसा लग रहा था कि वो शतक भी बना सकते हैं. लेकिन मिचेल सेंटनर के उस ओवर की अगली गेंद पर करुण बोल्ड हो गए. 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे करुण नायर ने 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए. करुण के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मोमेंटम खो दिया. दिल्ली ने इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल के विकेट सस्ते में गंवा दिए. राहुल के आउट होने के बाद भी दिल्ली गेम में बनी हुई थी क्योंकि आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम क्रीज पर मौजूद थे. विप्रज निगम ने 18वें में एक छक्का और एक चौका लगाया, लेकिन उसी ओवर में मिचेल सेंटनर की एक वाइड गेंद पर विप्रज स्टम्प आउट हो गए. विप्रज जब आउट हुए तो मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 180 रन था और अब जीत दिलाने की जिम्मेदारी आशुतोष शर्मा पर पूरी तरह आ चुकी थी. रन आउट की हैट्रिक और जीत गई मुंबई आखिरी 2 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 23 रन बनाने थे. जसप्रीत बुमराह के उस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. फिर अगली दो गेंदों पर आशुतोष शर्मा ने चौके जड़े. अब दिल्ली को 9 गेंदों पर 15 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में आशुतोष शर्मा रन आउट हो गए. विल जैक्स के थ्रो को विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने सही से कलेक्ट किया और गिल्लियां बिखेर दीं. क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव भी फिर अगली गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. सब्स्टीट्यूट फील्डर राज बावा का थ्रो स्ट्राइकर एंड पर आया और रिकेल्टन ने बेल्स उड़ा दिए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा के रन आउट होने के साथ ही दिल्ली की मैच हार गई. मिचेल स्टार्क के कॉल पर मोहित शर्मा रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन मिचेल सेंटनर का थ्रो इतना सटीक था कि मोहित के पास क्रीज में पहुंचने का कोई चांस ही नहीं था. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों पर 41 रन बनाए. सूर्यकुमार कुमार ने 40 और नमन धीर ने नाबाद 38 रनों का अहम योगदान दिया. recent visitors 48

छिंदवाड़ा को मिलेगा आध्यात्मिक सौभाग्य, पहली बार पधारेंगे शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, नंदन हिल्स में प्रवचन होंगे

छिंदवाड़ा 17 से 19 अप्रैल तक छिंदवाड़ा में द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती पहली बार पदार्पण करेंगे। नंदन हिल्स में प्रवचन होंगे। नगर में उनका भव्य स्वागत होगा। यह आध्यात्मिक उत्सव सभी धर्मप्रेमियों के लिए खुला रहेगा, जिसमें जीवनदायी विचारों का आदान-प्रदान होगा। छिंदवाड़ा की धरती इस बार अध्यात्म की ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है। द्वारका शारदा पीठ के पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद पहली बार नगर में पदार्पण करेंगे। यह ऐतिहासिक क्षण 17 अप्रैल को शाम 4 बजे आएगा, जब वे चौरई से नगर में प्रवेश करेंगे। 17 से 19 अप्रैल तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शंकराचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। नरसिंहपुर रोड स्थित नंदन हिल्स उनका विश्राम स्थल रहेगा। वहां प्रतिदिन शाम पांच बजे शंकराचार्यजी के प्रवचन होंगे, जो केवल धार्मिक उपदेश नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाले विचार होंगे। सादगी में होगा स्वागत, भव्यता में नहीं होगी कमी शंकराचार्य का छिंदवाड़ा में यह पहला आगमन है, और इसी को ध्यान में रखते हुए नगर के श्रद्धालु, धार्मिक संस्थाएं व स्वयंसेवी संगठन भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। पूरे मार्ग को सजाने की योजना है, वहीं स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजन और भजन संध्या की भी संभावना है। आध्यात्मिक उत्सव में सभी को आमंत्रण यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा की आध्यात्मिक पहचान का क्षण है। आयोजकों ने बताया कि यह समारोह सभी धर्मप्रेमियों के लिए खुला है और हर कोई इस अलौकिक अनुभव का साक्षी बन सकता है। recent visitors 26