विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसी भी मुसलमान का मस्जिद, दरगाह कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर सियासत शुरू हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? वहीं उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो… भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने वाली अपील पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों का कब्जा है। इससे मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग को कोई फायदा नहीं होता। वक्फ की जमीन से सरकार उन गरीबों का भला करेगी। भारत में मुसलमान पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। मुस्लिम लोग नमाज, मस्जिद, रोजा हमेशा हिंदुस्तान में रखेंगे। भारत हिंदुओं की जमीन है, लेकिन यहां पर मुसलमानों को मस्जिद बनाने की इजाजत दी। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो…दो चार परिवार तथाकथित बड़े मुस्लिम लीडर है, जो मुसलमान के नाम पर नेतागिरी कर पेट भरते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान का मस्जिद, दरगाह कब्रिस्तान नहीं छीना जाएगा। जब मुसलमान भारत आए थे तब शुद्ध भारत हिंदू राष्ट्र था, तब मुसलमान को रहने की जगह, मस्जिद बनाने की जगह दी। खतरा उन्हें होगा जो हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रचेंगे। गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रमजान महीने के आखिरी जुमे पर मुस्लिम समाज से काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील की है। बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ शांतिपूर्ण और मौन प्रदर्शन करने को कहा है। इस पर अब जुबानी जंग तेज हो गई है। recent visitors 45

बुज़ुर्गों की आंखों में वर्षों से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी: पहली विशेष ट्रेन से 780 श्रद्धालु तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम रवाना

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गई। प्रदेश के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो गई जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने तीर्थयात्रा पर जा रहे बुजुर्गों से आत्मीय  चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी के चेहरे पर जो खुशी है, वही मेरा संतोष है। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम में आप लोग पवित्र रामसेतु देख सकेंगे, ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। आप लोग मदुरै तीर्थ का भी दर्शन करेंगे जहां मीनाक्षी मंदिर है। तिरुपति में बालाजी का दर्शन करेंगे। दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों को देखने का यह सुंदर अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रामलला (अयोध्या दर्शन) योजना अंतर्गत अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रयागराज में 144 वर्षों उपरांत महाकुंभ का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों ने भी बड़ी संख्या में कुंभ में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए और उनकी सुविधा का ध्यान रखने के लिए हमने प्रयागराज मेला क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पवैलियन तैयार किया था। यहां लगभग साढ़े चार एकड़ में तीर्थयात्रियों के रूकने के इंतजाम थे। यह हमारा सौभाग्य है कि हम गंगा जी में स्नान करने पहुंचे प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं की सेवा कर सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  अब श्रद्धालुओं की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत निरन्तर होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए हमने 15 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। इस योजना में उज्जैन, पुरी, द्वारिका, वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन जैसे अनेक तीर्थ स्थलों को जोड़ा गया है, जिनकी निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बुज़ुर्गों की तीर्थ यात्रा की इच्छा अक्सर आर्थिक कठिनाइयों के चलते अधूरी रह जाती थी। उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि हम उनकी इस इच्छा को साकार कर पा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि योजना में विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्हें भी धार्मिक स्थलों के दर्शन का गौरव प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासी समुदाय सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। यह केवल यात्रा नहीं, संस्कृति और श्रद्धा का संगम है – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना केवल तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन श्रद्धालुओं को यह अवसर प्राप्त होगा, जो अब तक आर्थिक सीमाओं के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित रहे हैं। सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण सुविधायुक्त पैकेज तैयार किया है जिसमें ट्रेन यात्रा, यात्रियों के ठहरने, भोजन, मंदिर दर्शन, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ शामिल हैं। स्पेशल ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, पुलिस बल और चिकित्सकों की टीम भी उनके साथ यात्रा कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को हर क्षण सुरक्षा और सुविधा का अहसास हो। योजना के तहत देशभर के 19 प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, पुरी, हरिद्वार, काशी, शिरडी, वैष्णोदेवी, अमृतसर, द्वारका, बोधगया, कामाख्या मंदिर, सबरीमाला जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल सम्मिलित हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में 4 दिसंबर 2012 को की गई थी। 15 जनवरी 2013 से 10 जून 2019 के मध्य इस योजना के अंतर्गत कुल 272 तीर्थ यात्राओं के माध्यम से 2,46,983 श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया गया था। पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान यह योजना 5 साल तक संचालन में नहीं थी। डॉ. रमन सिंह की सरकार के दौरान संचालित इस योजना को, जिसे उसके बाद आने वाली सरकार ने बंद कर दिया था, अब पुनः प्रारंभ कर वर्तमान सरकार ने छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की श्रद्धा, आस्था और वर्षों से संजोए गए तीर्थ यात्रा के सपने को पूर्ण करने के लिए एक बार फिर पहल की है। इस अवसर पर विधायकगण पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, समाज कल्याण आयुक्त भुवनेश यादव, संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, रायपुर डीआरएम दयानंद, समाज कल्याण और रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। recent visitors 36

कैंसर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोगों की दवाओं सहित एंटीबायोटिक्स की कीमतों में वृद्धि की संभावना

नई दिल्ली भारत में जल्द ही कैंसर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोगों की दवाओं और एंटीबायोटिक्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी नियंत्रण में आने वाली इन दवाओं की कीमतों में 1.7% तक की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। यह असर अगले दो से तीन महीनों में दिखाई दे सकता है, क्योंकि मौजूदा समय में इन दवाओं का स्टॉक 90 दिनों का पहले से ही उपलब्ध है। दवाओं के दाम बढ़ने की वजह रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के महासचिव राजीव ने बताया कि कच्चे माल और अन्य खर्चों में निरंतर हो रही बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे फार्मा इंडस्ट्री को कुछ राहत मिल सकती है। फार्मा कंपनियों पर आरोप रसायन और उर्वरक से संबंधित संसद की स्थायी समिति के अनुसार, फार्मा कंपनियों पर दवाओं की कीमतें बढ़ाने और नियामक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लग चुके हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) की रिपोर्ट में कहा गया है कि फार्मा कंपनियों ने 307 मामलों में नियमों का उल्लंघन किया है। NPPA के अनुसार, ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) 2013 के तहत दवाओं की अधिकतम कीमत तय की जाती है, और सभी निर्माता और विक्रेता इन कीमतों के भीतर ही दवाएं बेचने के लिए बाध्य होते हैं। सरकार की राहत की कोशिश इस साल के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी को हटा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर क्रोनिक रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। फार्मा कंपनियों पर लगे नियमों के उल्लंघन का आरोप  NPPA ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत दवाओं की अधिकतम कीमत निर्धारित करता है. सभी दवा निर्माताओं और विक्रेताओं को इस तय कीमत (जीएसटी सहित) के भीतर ही दवा बेचने का निर्देश दिया गया है. इस साल के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स से कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि कैंसर, रेयर डिजीज और अन्य गंभीर क्रोनिक डिजीज से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए सरकार ने 36 लाइफ सेविंग दवाओं से बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) पूरी तरह हटाने का फैसला किया है.   recent visitors 45

प्यासे खेत को जब पानी मिलेगा तो सोने के समान होगी खेती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अलीराजपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पाणिग्रहण संस्कार, 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है।  अलीराजपुर में 1369 नव दम्पतियों को मुख्मयंत्री कन्या विवाह योजना में 7 करोड़ 52 लाख रूपये की राशि कन्यादान के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी वर (दूल्हों) से कहा कि हम बेटियों के रूप में अपने घर की रौनक आपको सौंप रहे हैं, इनका ख्याल रखना अब आपका दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अलीराजपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अलीराजपुर के कलेक्टर को निर्देशित किया कि 220 केवी ग्रिड, ककराना घाट एवं कन्या खेल परिसर का प्रपोजल भेजे, जिससे अविलंब स्वीकृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प वर्षा कर सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल नव-दंपत्तियों के परिजन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अलीराजपुर की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया के किनारे बांध बनाने से अलीराजपुर क्षेत्र में सिंचित भूमि का रकबा बढ़ा है और आर्थिक समृद्धि आई है। आर्थिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिसम्बर 2024 में अलीराजपुर जिले को मिली लगभग 2000 करोड़ रुपए की सोंडवा उद्वहन परियोजना से 169 गाँवों को सिंचाई के लिए जल प्राप्त होगा। प्यासे खेत को जब पानी मिलेगा तो सोने के समान फसल प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। सरकार सभी कृषकों का गेहूं खरीदेगी। उन्होंने कहा कि गेहूं के लिए 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही दूध की खरीदी पर भी 5 रुपए प्रति लीटर बोनस दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश का दुग्ध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करना है, जिससे कृषकों को आय का नया साधन मिले। विकास को समावेशी बनाने के लिए जिला विकास समिति का होगा गठन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल्द ही जिला विकास समिति का गठन किया जाएगा। इससे जिले के गणमान्य नागरिक, व्यवसायियों के सुझावों को प्राप्त कर जिले की समावेशी विकास की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाएगा। हीरा परिष्कृत करने में जिले के हुनरमंद नागरिकों को रोजगार के अवसर मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अलीराजपुर जिला उद्योग विभाग के माध्यम गुजरात की जगह अलीराजपुर में हीरा परिष्कृत करने का कार्य किया जाएगा। इससे अलीराजपुर के हुनरमंद नागरिक जिले में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ही एकमात्र राज्य है जहां खदान से हीरा प्राप्त होता है। प्रयास किए जा रहे है अलीराजपुर में ही हीरा परिष्कृत करने का कार्य हो। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पक्के घर बनाने, फलिया-फलिया (मजरे-टोले) तक पानी एवं बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से 1250 रुपए प्रतिमाह खातों में अंतरित किए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से कृषकों की सहायता की जा रही है। नए उद्योग स्थापित किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम स्थल पर ढोल मांदल की थाप पर उत्साह पूर्ण ढंग से जनजातीय नृत्य के द्वारा नृतक दलों ने पुष्प वर्षा के बीच भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्प-गुच्छ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की हस्त निर्मित तस्वीर एवं जनजातीय संस्कृति को परिलक्षित करती हुई पेंटिंग, तीर कमान एवं जैकेट भेंट कर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनिता इंदर सिंह चौहान, संतोष मकू परवाल सहित 1369 नव दंपत्तियों के साथ पधारे परिजन एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।   recent visitors 69

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संचालित की जा रही

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना संचालित की जा रही है। शुक्रवार 28 मार्च को संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय से हितग्राहियों के खातों में यह राशि अंतरित करेंगे। श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। इन्हें भी संबल योजना के अंतर्गत समस्त लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है। इससे वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं। संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है। प्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब उन्हें भी 5 लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार ने योजना प्रारंभ 1 अप्रैल 2018 से अब तक 1 करोड़ 74 लाख श्रमिकों का संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन किया है। श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। श्रम विभाग योजनांतर्गत वर्तमान तक 06 लाख 58 हजार से अधिक प्रकरणों में राशि रूपये 5 हजार 927 करोड़ से अधिक के हितलाभ दिये जा चुके है।   recent visitors 37

RCB को CSK के खिलाफ चेन्नई में कैसे मिल सकती है जीत? शेन वॉटसन ने बताई तरकीब

चेन्नई ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को उनके दूसरे मैच से पहले एक बड़ी सलाह दी है। वे चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी को बदलाव करना चाहिए। लंबे समय तक आईपीएल खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी ने कहा है कि चेन्नई की पिच की जरूरत के अनुसार आरसीबी को टीम संयोजन में बदलाव करना होगा। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन वॉटसन का मानना ​​है कि चेन्नई के खिलाफ उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वॉटसन ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर कहा, ‘‘आरसीबी के लिए चेपॉक में खेलना एक बड़ी चुनौती होगी, विशेषकर सुपर किंग्स के पास मौजूद बेहतरीन गेंदबाजों को देखते हुए। सुपर किंग्स की ताकत का मुकाबला करने के लिए आरसीबी को अपने टीम संयोजन में बदलाव करने की जरूरत होगी, लेकिन कोई गलती नहीं करें – चेपॉक (CSK का) एक किला है।’’ अपने आईपीएल करियर में सुपर किंग्स और आरसीबी दोनों के लिए खेलने वाले वॉटसन ने चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिनरों की मौजूदगी को घरेलू मैदान पर उनके दबदबे का मुख्य कारण बताया। वॉटसन ने कहा, ‘‘सुपर किंग्स का पूरा स्ट्रक्चर चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के इर्द-गिर्द बना है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले तीनों स्पिनरों- अश्विन, जडेजा और नूर अहमद, को ही देखें। वे उस सतह पर वाकई बहुत उपयोगी साबित होंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘नूर अहमद के सुपर किंग्स के लिए पहले ही मैच में इतने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास ही बढ़ेगा, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास विकेट लेने का एक और विकल्प है।’’ राजस्थान रॉयल्स के 2008 के खिताबी अभियान का हिस्सा रहे शेन वॉटसन ने कहा कि उनकी पूर्व टीम के पास अच्छे स्पिन विकल्पों की कमी है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह बात सामने आई। recent visitors 50

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

हैदराबाद  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है. लखनऊ (Lucknow) टीम ने अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से जीता. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम ने 191 रनों का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ टीम ने 4 विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. पूरन और मार्श ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी इस पारी में निकोलस पूरन ने 18 और मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. उनके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी हीरो रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. लखनऊ के लिए पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और इतने ही चौके जमाए. जबकि मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके लगाए. आखिर में कप्तान ऋषभ पंत ने 15 और अब्दुल समद ने नाबाद 22 रन बनाए. हैदराबाद टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली. लखनऊ की पारी, पूरन-मार्श के अर्धशतक लखनऊ का पहला विकेट मार्करम के रूप में गिरा जिन्होंने एक रन बनाए जबकि पूरन ने 26 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली। मिचेल मार्श ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर कमिंस की गेंद पर 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आयुष बदोनी को 6 रन के स्कोर पर जंपा ने कैच आउट करवा दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए और आउट हो गए। डेविड मिलर 13 रन जबकि अब्दुल समद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। हैदराबाद की पारी, हेड ने खेली 47 रन की पारी हैदराबाद ने अपने पहले 2 विकेट 15 रन के स्कोर पर गंवा दिया और शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक शर्मा को 6 रन जबकि इशान किशन को डक पर आउट कर दिया। हेड ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 26 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। नितीश रेड्डी 26 जबकि अंकित वर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस ने 18 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। शार्दुल के सामने बेबस नजर आई हैदराबाद टीम मुकाबले में हैदराबाद टीम ने 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए. ओपनर ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. जबकि अनिकेत वर्मा ने 36, नीतीश रेड्डी ने 32 और हेनरिक क्लासेन ने 26 रन बनाए. गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने दम दिखाया और सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को 1-1 सफलता मिली. शार्दुल ठाकुर वही बना LSG का तुरुप का इक्का… सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाजी क्रम सबसे खतरनाक माना जा रहा है, लेकिन इसी बल्लेबाजी क्रम की गर्दन तोड़ने में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अहम भूम‍िका न‍िभाई और बाकी काम बाद में न‍िकोलस पूरन और म‍िचेल मार्श ने कर दिया. इस तरह लखनऊ की टीम ने अपनी पहली जीत इस टूर्नामेंट में हैदराबाद में 28 मार्च को दर्ज की. 'लॉर्ड' के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने सबसे SRH की बैट‍िंग लाइनअप के दो खतरनाक बल्लेबाजों अभ‍िषेक शर्मा (6) ओर ईशान किशन (0) को इकाई के अंकों में समेट दिया. उन्होंने 34 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए. जो शार्दुल ठाकुर का आईपीएल में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं शार्दुल ने इस दौरान आईपीएल में अपना विकेट का शतक (100 विकेट) भी पूरा किया. 33 साल के शार्दुल  अब आईपीएल में फ‍िलहाल पर्पल कैप होल्डर (6 विकेट) भी बन गए हैं. IPL में अनसोल्ड रहे थे शार्दुल शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. शार्दुल ने दिल्ली के ख‍िलाफ इस आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में भी 2 ओवर्स में 19 रन देकर 2 विकेट झटके थे. शार्दुल ठाकुर ने साल 2015 में पंजाब किंग्स के साथ IPL डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने 97 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 100 विकेट लेने के अलावा 307 रन बनाए हैं. लखनऊ टीम में आवेश की वापसी मैच से पहले लखनऊ टीम के लिए एक अच्छी बात रही. उसके अनुभवी तेज गेंदबाज आवेश खान की वापसी हुई. कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग इलेवन में आवेश को शामिल किया. इसके लिए शाहबाज अहमद को बाहर बैठाया. दूसरी ओर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. हैदराबाद पर भारी रही लखनऊ टीम 2022 सीजन से कदम रखने वाली लखनऊ टीम और हैदराबाद के बीच अब तक 5 ही मुकाबले हुए हैं. इसमें लखनऊ टीम का पलड़ा भारी रहा, जिसने 4 बार जीत का परचम लहराया है. सिर्फ एक मैच में हैदराबाद को जीत नसीब हुई. कुल मैच: 5 लखनऊ ने जीते: 4 हैदराबाद ने जीते: 1 recent visitors 45