टमाटर और LPG की कीमतों में गिरावट से शाकाहारी थाली सस्ती हुई

नई दिल्ली  आम आदमी के लिए थोड़ी राहत की खबर है। फरवरी में घर पर बनने वाली शाकाहारी थाली की कीमत पिछले साल के मुकाबले कम हो गई है। यह जानकारी क्रिसिल (CRISIL) के खाने की थाली की कीमत बताने वाले मासिक संकेतक RRR (रोटी राइस रेट) से मिली है। रिपोर्ट के अनुसार नॉन-वेज थाली की कीमत में करीब 6% की बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण चिकन की कीमतों में बढ़ोतरी है। पिछले महीने की तुलना में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की थालियों की कीमतों में कमी आई है। क्रिसिल घर पर बनने वाली एक औसत थाली की कीमत की गणना भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के दामों को ध्यान में रखकर करता है। मासिक बदलाव रोजमर्रा के घरेलू खर्चों पर पड़ने वाले असर को दर्शाते हैं। इस विश्लेषण में अनाज, दालें, चिकन, सब्जियां, मसाले, खाने का तेल और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखी जाती है। कितनी सस्ती हुई शाकाहारी थाली? फरवरी में शाकाहारी थाली की कीमत पिछले साल की तुलना में कम हुई, जबकि मांसाहारी थाली की कीमत चिकन की ऊंची कीमतों के कारण बढ़ी। शाकाहारी थाली की कीमत में फरवरी में साल-दर-साल 1% की कमी देखी गई, जबकि मांसाहारी थाली की कीमत में लगभग 6% की वृद्धि दर्ज की गई। शाकाहारी थाली की कीमत में कमी का कारण टमाटर और LPG सिलेंडर की कीमतों में गिरावट है। टमाटर की कीमतें 32 रुपये प्रति किलो से घटकर 23 रुपये प्रति किलो हो गईं, जो साल-दर-साल 28% की कमी दर्शाती है। ऐसा 20% अधिक आपूर्ति के कारण हुआ। LPG की कीमतों में साल-दर-साल 11% की कमी आई (दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 903 रुपये से घटकर 803 रुपये हो गई), जिससे अतिरिक्त बचत हुई। क्रिसिल का कहना है कि अगर प्याज (11%), आलू (16%) और खाने के तेल (18%) की कीमतों में साल-दर-साल वृद्धि नहीं होती तो यह गिरावट और भी ज्यादा होती। नॉन वेज थाली क्यों महंगी हुई? मांसाहारी थाली की कीमतों में तेजी मुख्य रूप से चिकन की कीमतों में साल-दर-साल 15% की वृद्धि के कारण हुई। चिकन मांसाहारी थाली की लागत का लगभग 50% हिस्सा होता है। इसकी कीमतों में यह वृद्धि पिछले साल के के मुकाबले इस बार ज्यादा रही। पिछले साल चिकन की अधिक आपूर्ति के कारण इसकी कीमतें गिर गई थीं। इसके अलावा मक्का की कीमतों में साल-दर-साल 6% की वृद्धि हुई। इसके कारण चिकन का चारा महंगा हो गया। लेकिन एक महीने में गिर गई कीमत पिछले महीने की तुलना में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों थालियों की कीमतों में 5% की कमी आई है। यह कमी ताजी आपूर्ति के कारण हुई जिससे प्याज (7%), आलू (17%) और टमाटर (25%) की कीमतों में गिरावट आई। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत में बर्ड फ्लू की चिंताओं के बाद मांग में कमी के कारण चिकन की कीमतों में महीने-दर-महीने अनुमानित 5% की गिरावट आई।   recent visitors 85

शिवपुरी में प्रदेश के 9वें “माधव टाइगर रिजर्व” का शुभारंभ

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शिवपुरी में नवनिर्मित "माधव टाइगर रिजर्व" का शुभारंभ किया। यह मध्यप्रदेश का 9वां और देश का 58वां नेशनल टाइगर रिजर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुनर्स्थापन प्रक्रिया से यहां लाई गई एक बाघिन को टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मुक्त आवास में छोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन चंबल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। माधव टाइगर रिजर्व में बाघों का पुनर्स्थापन हो रहा है। वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से राज्य को 9वें नेशनल टाइगर रिजर्व की अभूतपूर्व सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टाइगर रिजर्व के प्रतीक चिन्ह (लोगो) के विमोचन के साथ बाउन्ड्री वॉल का लोकार्पण भी किया। चंबल में वन्य जीवों और मनुष्य के सह-अस्तित्व का अद्भुत नजारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबल क्षेत्र में वन्य जीव पर्यटन को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में वन संपदा है और वन्य जीव बड़ी संख्या में हैं। चंबल क्षेत्र के कूनो में चीता, चंबल नदी में घड़ियाल और अब माधव नेशनल पार्क में बाघ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। चंबल में वन्य जीव और मनुष्य मिलकर सह-अस्तित्व के भाव से अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं। यह अद्भुत नजारा केवल चंबल में देखने को मिलता है। राज्य सरकार के प्रयासों से यहां पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे। अब चंबल में भी सुनाई देगी बाघ की दहाड़ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत और विश्व में सबसे ज्यादा टाइगर मध्यप्रदेश की भूमि पर पाए जाते हैं। मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। बाघों के विचरण के लिए सिर्फ चंबल क्षेत्र ही शेष था। यह कमी भी आज पूरी हो गई है। स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर इस बाघ आरक्षित क्षेत्र का लोकार्पण राज्य के समग्र विकास के लिए बढ़ते कदम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चंबल ने प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन के मामले में अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि माधव टाइगर रिजर्व नया इतिहास लिखेगा। यह क्षेत्र अब बाघों के पुनर्वास से अपनी नई पहचान बनाएगा। यहां पहले से भालू, तेंदुआ, हिरण, चिंकारा, भेड़िया, सियार, साही, अजगर और गिद्ध जैसे वन्य प्राणियों का बसेरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नए टाइगर रिजर्व के विकास कार्यों में दूसरे जीवों के सह-अस्तित्व का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह कोई चिड़ियाघर नहीं, बल्कि मुक्त क्षेत्र है, जो वन्य जीवों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी खुला रहेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माधव टाइगर रिजर्व के लोगो का विमोचन किया और माधव नेशनल पार्क की बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण भी किया। चंबल क्षेत्र में वन्यजीव पर्यटन की संभावनाएं प्रबल हुईं: केंद्रीय मंत्री सिंधिया केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को ऐतिहासिक सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माधव टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व के बाद मध्यप्रदेश का तीसरा पुनर्जीवित किया गया नेशनल पार्क है। इससे चंबल क्षेत्र में वन्य जीव पर्यटन की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर कूनो नेशनल पार्क में देश में विलुप्त हो चुके चीता को फिर से बसाया गया है। उन्होंने 10 मार्च 2023 को माधव नेशनल पार्क में पूर्व में 3 बाघ छोड़े थे। आज एक बाघिन को छोड़ा गया है। अब कूनो और माधव टाइगर रिजर्व का संयुक्त क्षेत्र 3000 वर्ग किलोमीटर से अधिक हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मिलकर माधव टाइगर रिजर्व के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, वन राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। recent visitors 77

धार में पब्लिक टॉयलेट पर लगे ‘ये औरंगजेब शौचालय है ‘ का पोस्टर, ‘छावा’ फिल्म देखने के बाद युवाओं का अनोखा विरोध

धार 'छावा' फिल्म की कहानी से प्रेरित हो हिंदराज युवा संगठन धार के कुछ युवाओं ने  शहर के त्रिमूर्ति चौराहे स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय पर "औरंगजेब शौचालय" का पोस्टर चस्पा कर दिया था। साथ ही मूत्रालय पर औरंगजेब के फोटो भी लगा दिए थे। इन युवाओं ने इसका वीडियो तैयार किया था, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद प्रशासन और पुलिस को जानकारी मिली। रविवार की शाम को ही शौचालय से पोस्टर और औरंगजेब के फोटो हटा दिए गए। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सार्वजनिक शौचालय का बदला नाम     हिंदराज युवा संगठन के संस्थापक पंकज जाधव ने बताया कि हमने इसमें कोई गलत काम नहीं किया है। हमें फिल्म 'छावा' के माध्यम से यह जानकारी मिली कि किस प्रकार औरंगजेब ने हिंदुओं पर अत्याचार किए थे और धार्मिक स्थानों को नष्ट किए थे।     इसी विरोध में हमने धार के त्रिमूर्ति नगर चौराहा स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय पर औरंगजेब शौचालय नाम का एक पोस्टर लगाया था। इसके साथ ही मूत्रालय पर औरंगजेब के फोटो लगाए थे, जिससे एक गंदे स्थान पर एक गंदे व्यक्ति का प्रतीक प्रदर्शित किया जा सके।" पुलिस ने हटा दिया पोस्टर उन्होंने आगे कहा कि "हमने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने यह पोस्टर और फोटो हटा दिए। हमारा उद्देश्य यह था कि फिल्म 'छावा' के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जाए। औरंगजेब के कृत्यों के बारे में आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचे।" इसी विरोध में, हमने धार के त्रिमूर्ति नगर चौराहा स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय पर औरंगजेब शौचालय नाम का एक पोस्टर लगाया था। इसके साथ ही मूत्रालय पर औरंगजेब के फोटो लगाए थे, ताकि एक गंदे स्थान पर एक गंदे व्यक्ति का प्रतीक प्रदर्शित किया जा सके।' उन्होंने आगे कहा- 'हमने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने हटाए पोस्टर इसके बाद पुलिस ने यह पोस्टर और फोटो हटा दिए। हमारा उद्देश्य यह था कि फिल्म 'छावा' के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जाए और औरंगजेब के कृत्यों के बारे में आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचे। recent visitors 64

होली पर भगदड़ रोकने को रेलवे की जबरदस्‍त तैयारी, 1450 स्‍पेशल ट्रेनें, स्‍टेशनों पर अस्‍थाई होल्डिंग एरिया…

नईदिल्ली महाकुंभ के बाद होली के मद्देनजर यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे कमर कस ली है। इस बीच  रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने होली के त्योहार के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन और अतिरिक्त ट्रेनों के बारे में जानकारी दी।   होली के अवसर पर 1450 ट्रेनें चलाने की अधिसूचना दिलीप कुमार ने कहा कि देश में होली का त्योहार बहुत खास है। इस त्योहार पर लोग भारी संख्या में अपने-अपने घर जाते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने तैयारी की है। इस साल होली के अवसर पर हमने 1450 ट्रेनें चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों से चलेंगी। नई दिल्ली, आनंद विहार, अहमदाबाद जैसी जगहों से भी ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। पिछले साल हमने देखा कि होली के मौके पर पश्चिम भारत और नई दिल्ली के आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाते हैं। इसी पैटर्न के आधार पर हमने ट्रेनों की योजना बनाई है। दिल्ली, आनंद विहार और पंजाब के विभिन्न स्थानों से बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की जरूरतों के अनुसार ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया भीड़ प्रबंधन की तैयारी पर उन्होंने कहा कि 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया तैयार करेंगे। होली के अवसर पर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं। सभी स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान और वाणिज्यिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसी तरह टिकट खिड़कियों की संख्या आम दिनों से अधिक रखी गई है। 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था होली को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त हेल्प डेस्क बनाए जाने के सवाल पर दिलीप कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिए हमारे 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हमने स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर भी बनाए हैं, जहां से विभिन्न ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा हम अपने सोशल मीडिया साइट्स पर भी रोजाना विभिन्न ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने आगे का कि होली के दौरान हमने सभी महत्वपूर्ण स्थानों से विशेष ट्रेनें चलाने का पूरा प्रयास किया है और अनरिजर्व क्लास में प्रवेश की व्यवस्था की निगरानी के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त सदस्यों को तैनात किया गया है। पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसमें हम जनता के सहयोग की भी अपेक्षा करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। रेलवे प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है और पूरी सजगता के साथ आपकी सेवा में लगा हुआ है। पिछले पैटर्न के आधार पर रूट किए निर्धारित पिछले साल होली के मौके पर पश्चिम भारत और नई दिल्ली के आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश गए थे. इसी पैटर्न के आधार पर ट्रेनों की योजना बनाई है. दिल्ली, आनंद विहार और पंजाब के विभिन्न स्थानों से बिहार व उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की जरूरतों के अनुसार ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं. भीड़ प्रबंधन की तैयारी पर उन्होंने कहा कि 60 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया तैयार करेंगे. होली के अवसर पर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं. सभी स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान और वाणिज्यिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं. इसी तरह टिकट खिड़कियों की संख्या आम दिनों से अधिक रखी गई है. अतिरिक्त हेल्प डेस्क बनाए जाने के सवाल पर दिलीप कुमार ने कहा कि लोगों की मदद के लिए हमारे 139 हेल्पलाइन नंबर पर पूरी व्यवस्था की गई है. इसके अलावा हमने स्टेशनों पर पूछताछ काउंटर भी बनाए हैं, जहां से विभिन्न ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. होली के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों से विशेष ट्रेनें चलाने का पूरा प्रयास किया है और अनरिजर्व क्लास में प्रवेश की व्यवस्था की निगरानी के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त सदस्यों को तैनात किया गया है. दिलीप कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. रेलवे प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है और पूरी सजगता के साथ आपकी सेवा में लगा हुआ है. recent visitors 53

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था आने वाले पाँच साल में बजट को दुगना करेंगे और हम इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे

 भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सरकार के द्वारा किए गए काम और भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की है। अभिभाषण के माध्यम से उन्होंने सरकार की नीति और नीयत का रोडमैप दिया है, उसके लिए वो सदन के नेता होने के नाते धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला बजट सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि आज ही शिवपुरी में मध्यप्रदेश के 9वें माधव टाइगर रिजर्व का शुभारंभ हो रहा है और इससे पर्यटन की नई संभावनाओं का उदय होगा। सीएम ने कहा कि हम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के बाद हम सपनों का मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ बजट सत्र मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि “मार्च 2024 में उज्जैन से शुरू रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से लेकर फरवरी 2025 में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन तक मध्यप्रदेश को ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी प्रदान की है। प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए उनके खाते में ₹224 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क से 8631 गांव जुड़े हैं, जिनकी लंबाई 19,472 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) अंतर्गत प्रदेश के 24 जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के जनजाति वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 लाख आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 13 लाख का निर्माण प्रगतिरत है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार से 11 लाख 89 हजार आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा ‘सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा बजट’ सीएम डॉ. मोहन यादव ने सदन के नेता होने के नाते राज्यपाल के अभिभाषण के लिए आभार व्यक्त किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कल अभिभाषण पर विस्तार से चर्चा होगी और बारह मार्च को सरकार का जवाब आएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि  आने वाला बजट सबकी भावनाओं और आशाओं के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हमारी सरकार अभी तक के बजट के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पर्याप्त धनराशि के साथ बजट लाएगी, जिसमें वो संकल्प भी दिखाई देगा जिसमें हमने कहा था कि पाँच साल में हम अपने बजट को डबल करेंगे।” बता दें कि 12 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी। विधानसभा सत्र 24 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 9 बैठकें होंगी। recent visitors 60

अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर करना होगा विकास -डॉ.महेंद्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक को किया संबोधित ————————————————– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प 2047 तक पूरा होगा -निकायों में ढाई साल में अच्छा काम हुआ, जनता की सेवा के लिए नवाचारों को अपनाते रहें -श्री अजय जामवाल -प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास -अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर करना होगा विकास -डॉ.महेंद्र सिंह भोपाल भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने सोमवार को  भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित देशों की पंक्ति में लाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जब से देश की कमान संभाली है तभी से तेजी से विकास कार्य हो रहे है। हमें भी तन-मन और धन से अपने-अपने क्षेत्र का विकास करना होगा। देश की जनता का भरोसा हमारी पार्टी पर लगातार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ता जा रहा है। हमें लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिल रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के नाते पिछले कुछ सालों में प्रदेश का विकास तेज रफ्तार से हुआ है। इसे हम सबको मिलकर आगे बढाना है। श्रद्वेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलकर विकास करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पकंज जोशी एवं जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यति मंचासीन रहे। जागरूकता, विश्वास और सुचिता के साथ काम करना होगा – श्री अजय जामवाल भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों का जनता से सीधा जुड़ाव होता है, क्योंकि वो दिन भर जनता के बीच में रहते हैं। केंद्र और राज्यों की योजनाओं को जमीन पर उतारने के अलावा उस क्षेत्र में नवाचारों के माध्यम से किस तरह जनता और समाज की सेवा की जा सकती है इस दिशा में भी तेजी से काम करने की आवश्यकता है, ताकि जिन लोगों ने हमें चुना है उनका भरोसा भाजपा पर बना रहे। हमें हमेशा जागरूकता, विश्वास और सुचिता के साथ समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। आने वाले समय में हमारी पीढ़ियां महापुरुषों के बारे में जानकारी रखे इसके प्रयास करने होंगे, ताकि हमारे देश का इतिहास और सभ्यता का परिचय आने वाली पीढ़ियों को आसानी से मिल सके।   अटल जी को जानने के लिए उनके बारे में पढ़ना होगा-डॉ. महेंद्र सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन यानी केंद्र, राज्य और नगरीय और ग्रामीण निकायों में जनता की चुनी गई सरकारों के चलते प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले ढाई सालों में बहुत काम हुआ है, लेकिन हमें यही रुकना नहीं है। श्रद्वेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जनशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, इसमें निरंतर विकास की रफ्तार को बनाए रखकर आम जनता के हितों से जुड़े हुए कार्यों को पूरा करना है। अटल जी को जानने के लिए हमें उन्हें पढ़ना होगा, तब हम उनके बताए गए मार्गों और विचारों को जानकार और बेहतर काम कर पाएंगे।   recent visitors 62

भारत जीता है तो आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे: रामेश्वर शर्मा

भोपाल  मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है, तो इनको डॉक्टर मोहन यादव के पटाखे के डंडे खाने पड़ेंगे।     महू में हुई थी पथराव की घटना बता दें कि इंदौर के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहां टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर जमकर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया ,जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई है।  उपद्रव के दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं जिनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है। भारतीय टीम ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी मैच की बात करे तो, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सूखे को खत्म करते हुए तीसरी बार वाइट ब्लेजर जीता। रोहित शर्मा को 76 रनों की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की अच्छी पारियों के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम की जीत पर जश्न मनाने वाली रैली निकाली जा रही थी। रैली जब मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का महू की घटना पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मनाते हो ना भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ? अगर इनको पटाखों से नफरत है तो इनको डॉ मोहन यादव के पटाखे के डंडा खाने पड़ेंगे।     भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर पथराव की घटना की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि बेटा बेटी की शादी करते हो तुम जश्न मानते हो ना, भारत जीता है तो उसकी आतिशबाजी से नफरत क्यों ?… pic.twitter.com/QsZu1vM2nq recent visitors 48