22 लोगों की मौत, IDF बोला- कैंप में छिपे लड़ाके निशाने पर, गाजा में शरणार्थी शिविर पर इस्राइली हमला

यरुशलम. गाजा में शनिवार को इस्राइली हमले में 22 लोगों की मौत हो गई। हमला स्कूल में चल रहे शरणार्थी शिविर पर किया गया, जहां एक फलस्तीनी फोटो पत्रकार समेत 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि गाजा सिटी में हुए एक अन्य हमले में 4 लोग मारे गए। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 10 लोग दीर अल-बलाह के निकाय भवन में मारे गए, वहां पर सभी लोग राहत सामग्री लेने के लिए पहुंचे थे। हमले के बाद लगभग एक दर्जन घायलों को लोग नजदीकी अस्पताल ले गए। वहीं, दूसरी तरफ इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि मारे गए लोग शरणार्थियों की आड़ में छिपे हुए हथियारबंद लड़ाके थे। बता दें कि सात अक्टूबर 2023 से जारी इस्राइली हमलों में अब तक लगभग 44 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी ने राहत सामग्री भेजनी भी बंद कर दी है, जिसके चलते गाजा में फलस्तीनियों के सामने भुखमरी संकट खड़ा हो गया है।  recent visitors 52

आज संभल में 46 साल से बंद मिले मंदिर में हुई पूजा, इस दौरान स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे

संभल उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल से बंद मिले मंदिर में रविवार को विधिवत पूजा और आरती की गई। इस दौरान स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे। बता दें, एक दिन पहले पुलिस को 46 साल पुराना मंदिर मिला था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्लिम बहुल दीपा सराय मोहल्ले में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे, तभी इसका खुलासा हुआ था। शनिवार को अधिकारियों ने देखा कि मंदिर पर ताला लगा और उसके आसपास दूसरे धर्म वालों ने कब्जा कर लिया है। तत्काल पूछताछ की गई और मंदिर के पंडितजी को बुलाया गया। ताला खोलने पर वर्षों से बंद मंदिर मिला। यह इलाका जामा मस्जिद से सटा है, जहां सर्वे के दौरान पिछले दिनों में हिंसा भड़की थी। यह मंदिर 1978 से बंद था। तब साम्प्रदायिक हिंसा के बाद हिंदुओं ने पलायन कर लिया था। दूसरे धर्म के लोग यहां बहुतायत में रहने लगे। मंदिर में एक कुआं भी मिला है। खुद अधिकारियों ने मंदिर में स्थित शिवलिंग की सफाई की। यहां हनुमानजी की मूर्ति भी मिली है।   पुजारी को रोज पूजा करने के निर्देश नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद यह मंदिर पहली बार खोला गया है। अधिकारियों ने मंदिर की सफाई करने के बाद पुजारी को रोज पूजा करने के निर्देश दिए थे। मंदिर में स्थित कुएं में मिट्टी भर दी गई है, जिसे अब दोबारा खोला जाएगा। साथ ही यहां स्थित एक पुराने पेड़ को भी काट दिया गया है। मंदिर के आसपास का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि हम प्राचीन भगवान शिव मंदिर की सफाई कर रहे हैं। प्राचीन कुएं पर एक रैंप का निर्माण किया गया था…जब हमने रैंप को तोड़ा, तो कुआं मिला। मंदिर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा, इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। जिन लोगों का मंदिर है, उन्हें सौंप दिया जाएगा। एएसआई को कार्बन डेटिंग के माध्यम से पता लगाना चाहिए कि मंदिर कितना प्राचीन है। recent visitors 79

योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया

उज्जैन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में आने के लिए योगी सरकार ने भगवान महाकाल को न्योता भेजा है। योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया। दोनों मंत्रियों ने लिखा- ‘महाराजाधिराज महाकाल महाराज हम आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने के लिए उपस्थित हुए हैं। दिव्य कुंभ में आप विराजमान हो तथा महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी कृपा करना।’ माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण भेंट किया। दोनों ने भगवान महाकाल को प्रयागराज महाकुंभ में पधारने के लिए निमंत्रण लिखा तथा पीले चावल भी रखे। साथ ही दोनों ने माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण भेंट किया। दोनों मंत्रियों ने भगवान नंदी जी के कान में भी महाकुंभ को सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में देश विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। भगवान महाकाल को ढाई लाख रुपये का छत्र भेंट इस बीच,ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को मुंबई से आए भक्त ने भगवान महाकाल को 3 किलो 250 ग्राम चांदी का छत्र भेंट किया है। इसका बाजार मूल्य ढाई लाख रुपये से अधिक बताया जाता है। मंदिर प्रशासन की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया।   मीडिया समन्वयक राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया मुंबई निवासी अक्षय शर्मा ने पुजारी राघव ओम पुजारी की प्रेरणा से भगवान महाकाल को सवा तीन किलो चांदी से निर्मित खूबसूरत छत्र भेंट किया है। छत्र पर सुंदर अक्षरों में भगवान महाकाल की स्तुति का अंकन है। दानदाता ने सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को छत्र भेंट किया। सहायक प्रशासक ने दानदाता को दान की विधिवत रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल की प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया। recent visitors 53

अमित शाह ने कहा- नक्सलवाद ने देश के कई हिस्सों में विकास को सालों तक अवरुद्ध किया, अब जल्द मिलेगी मुक्ति

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात को फिर से दोहराया कि 31 मार्च 2026 तक भारत नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने देश के कई हिस्सों में विकास को सालों तक अवरुद्ध किया है। गृह मंत्री ने सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्य अब इस प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में केवल दो जिले ही नक्सल प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालिया चुनावी जीत नक्सल विरोधी प्रयासों को और मजबूत करेगी। अमित शाह छत्तीसगढ़ के एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक कैम्प का दौरा करने वाले हैं जहां वह रात बिताएंगे। जब उनसे इस दौरे की महत्वता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब मैं ऐसे कैम्पों का दौरा कर रहा हूं। अब भाजपा के सरकार बनाने के बाद हमारे समन्वय में सुधार हुआ है।" उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ प्रगति का श्रेय इन प्रयासों को दिया और कहा "एक साल के भीतर 900 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 600 से ज्यादा ने आत्मसमर्पण किया है। 300 से ज्यादा मुठभेड़ों में मारे गए हैं।" छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर अमित शाह ने दावा किया कि नक्सल गतिविधियों में लगभग 70 प्रतिशत की कमी आ चुकी है। उन्होंने भाजपा के दृष्टिकोण की तुलना कांग्रेस सरकार से करते हुए कहा, "हमारे लिए वोटबैंक की राजनीति उतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितनी राष्ट्रीय सुरक्षा और आदिवासी समुदायों का विकास।" recent visitors 43

MP में सभी राष्ट्रीय बैंक का बदल जाएगा समय, अब सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे

भोपाल प्रदेश के राष्ट्रीयकृत बैंकों में अब एक जैसा ग्राहक सेवा समय तय किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। इस बदलाव से बैंक खुलने और बंद होने का समय तय हो जाएगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं में और आसानी होगी। समान समय से ग्राहक और बैंकों को मिलेगी सुविधा प्रदेश के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों का सेवा समय अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कुछ बैंकों को अपवाद के तौर पर समय में थोड़ी छूट दी जा सकती है, लेकिन अधिकांश बैंकों में यह समय 1 जनवरी से लागू हो जाएगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मुख्य सचिव अनुराग जैन के समक्ष रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसएलबीसी के संयोजक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने की। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समितियां बैंकों से संपर्क कर रही हैं। समय का असमानता से ग्राहकों को होती थी परेशानी अब तक बैंकों का समय अलग-अलग होता था। कुछ बैंक सुबह 10 बजे, कुछ 10:30 बजे और कुछ 11 बजे तक खुलते थे। इससे ग्राहकों को कई बार असुविधा होती थी, खासकर जब एक ही दिन में दो बैंकों के बीच काम करना होता था। अब एक समान समय होने से ग्राहकों को यह आसानी से पता रहेगा कि बैंक कब खुलेगा और कब बंद होगा। बैंकों के बीच कार्यों में भी होगी आसानी बैंकों का समय एक जैसा होने से बैंकिंग कामकाज में भी सहूलियत होगी। एक ही दिन में अलग-अलग समय में काम करने से बचा जा सकेगा। इससे बैंकों का आपस में काम भी सुचारू रूप से चल सकेगा और ग्राहकों को बिना परेशानी के बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी। recent visitors 184

एमपी में शीतलहर, जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

भोपाल मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह कि शहडोल जिले के कल्याणपुर न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सूबे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जिलों में शीत लहर चलने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, सिहोर, शाजापुर, भोपाल, शहडोल, जबलपुर जिलों में कहीं कहीं तीव्र शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर पाला पड़ने की आशंकाएं भी जताई गई हैं। वहीं नर्मदापुरम, बड़वानी, रतलाम, देवास, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। नीमच, राजगढ़, बैतूल, धार, इंदौर, उज्जैन, सीधी और नरसिंहपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन देखा जा सकता है। कुछ जगहों पर शीत लहर भी चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति देखी जाएगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो 15 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। 14-16 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, 15 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, ओडिशा जबकि 17 से 20 दिसंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 15 से 20 दिसंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। recent visitors 53

पीएम जन-मन: हितग्राहियों को मिले पक्के घर, कच्चे घर की कठिनाईयों से मिली निजात

भोपाल केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) प्रदेश की तीन विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सभी पात्र परिवारों के पक्के घर तैयार किये जा रहे हैं। 'सबको पक्का घर' देने की लक्ष्य पूर्ति ‍के लिये प्रदेश के पीवीटीजी आबादी बहुल 24 जिलों में बड़ी संख्या में पीवीटीजी परिवार सर्वेक्षित किये गये थे। सभी चिन्हित/पात्र परिवारों को पक्के घर बनाकर देने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा दो चरण में कुल एक लाख 87 हजार 138 पीएम आवास मंजूर किये जा चुके हैं। 'पहले चरण में' केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 1 लाख 54 हजार पीएम आवासों को मंजूरी दी गई थी। इन मंजूर आवासों में वित्त वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में 1 लाख 44 हजार 200 पक्के घरों का निर्माण कार्य पूरा कर लेना तय किया गया। करीब 288 करोड़ 400 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इन पक्के घरों का निर्माण कार्य दिसम्बर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 36 हजार 720 से अधिक पक्के घर तैयार कर संबंधित पीवीटीजी हितग्राहियों को प्रदाय किये जा चुके हैं। केन्द्र सरकार द्वारा इन पक्के आवासों के निर्माण के लिये पीएम आवास राशि चरणबद्ध रूप से हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई। पहली किश्त में एक लाख 4 हजार 242 हितग्राहियों, दूसरी किश्त में 80 हजार 866 हितग्राहियों एवं तीसरी किश्त 56 हजार 198 हितग्राहियों को निर्माण राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। 'दूसरे चरण में' इस महाअभियान में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रदेश को 33 हजार 138 अतिरिक्त आवास मंजूर किये गये हैं। केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा प्रदेश के 21 जिलों में निवासरत शेष रह गये पीवीटीजी परिवारों को भी पक्के घर की सौगात देने के लिये यह विशेष मंजूरी दी गई है। केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा हाल ही में श्योपुर जिले को 7561, शिवपुरी को 5154, उमरिया को 4092, शहडोल 2591, अशोकनगर 2294, गुना 2084, सिंगरौली 1895, डिंडोरी 1532, अनूपपुर 1522, सीधी 1042, मंडला 903, मुरैना 695, विदिशा 448, बालाघाट 401, ग्वालियर 266, छिंदवाड़ा 202, नरसिंहपुर 158, सिवनी 117, दतिया 110, जबलपुर 42 एवं रायसेन जिले को 29 पीएम (पक्के) आवास मंजूर किये गये हैं। इस प्रकार दो चरणों में मध्यप्रदेश को अब तक 1 लाख 87 हजार 138 पीएम आवास की मंजूरी मिल चुकी है। पीवीटीजी परिवारों के ये पक्के घर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्ययोजना के अनुसार तैयार कराये जा रहे है। इन्हीं नवनिर्मित पक्के घरों में विद्युतिकरण का कार्य केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के तकनीकी मार्गदर्शन में प्रदेश के ऊर्जा विभाग द्वारा कार्ययोजना के अनुरूप चरणबद्ध रूप से कराया जा रहा है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सभी पीवीटीजी बहुल गांवों तक सम्पर्क/पहुंच रोड का निर्माण भी स्टेप-बाय-स्टेप कराया जा रहा है।   recent visitors 51