सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने ग्रहण की शिक्षा, गीता जयंती पर प्रदेशव्यापी आयोजनों की बनाएँ रूपरेखा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विविध पक्षों की जानकारी नागरिकों को मिले: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में हजारों आचार्य करेंगे गीता का सस्वर पाठ, बनेगा रिकार्ड सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने ग्रहण की शिक्षा, गीता जयंती पर प्रदेशव्यापी आयोजनों की बनाएँ रूपरेखा मुख्यमंत्री गीता जयंती कार्यक्रम में 9 दिसम्बर को जाएंगे हरियाणा तानसेन समारोह शताब्दी वर्ष में ग्वालियर सहित देश- विदेश में की जाएंगी समारोह गतिविधियां जापान, इजराइल,फ्रांस और इटली में भी तानसेन समारोह के होंगे कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 8 दिसम्बर को गीता जयंती और 8 से 11 दिसम्बर की अवधि में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सभी कार्यक्रम नागरिकों की सहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक आयोजित किए जाएं। भगवान श्रीकृष्ण सांदीपनि आश्रम उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए थे। इसी लिये प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर गीता जयंती मनाए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विविध पक्षों और श्रीमद्भागवत गीता के सार्थक संदेशों से नागरिकों को अवगत करवाने के लिए गीता जयंती के उपलक्ष में होने वाली गतिविधियों को अभिनव स्वरूप दिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में गीता जयंती एवं तानसेन महोत्सव की तैयारियों की बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गीता जयंती के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम किए जाने का अपना विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने न सिर्फ मध्यप्रदेश के उज्जैन बल्कि अन्य स्थानों पर भी जाकर उस दौर में मानव जीवन को सार्थक बनाने का अनमोल संदेश दिया। उन्होंने कर्म, अनुशासन और उस युग में भी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन कर सम्पूर्ण समाज के लिए अनूठे दृष्टांत प्रस्तुत किए। अर्जुन एक प्रतीक थे, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जित शिक्षा और ज्ञान के आधार पर विभिन्न सिद्धांतों को पहले स्वयं आत्मसात किया, इसके बाद उनका प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने युद्ध में अपने पक्ष की अपूरणीय क्षति भी स्वीकार की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण का जिन स्थानों पर आगमन हुआ था वे तीर्थ के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश से संबंधित भगवान श्रीकृष्ण की समस्त स्मृतियों को बनाए रखने और जन-जन को उसकी जानकारी देने का यह विशेष अवसर है। गीता जयंती और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम अविस्मरणीय बन जाएं, ऐसी तैयारियाँ की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस्कॉन संस्था के सहयोग से गीता के संदेशों का विद्यार्थियों में प्रचार और ज्ञान परीक्षा का आयोजन भी सराहनीय है। शासकीय विभागों और स्थानीय प्रशासन द्वारा गीता जयंती से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने के सभी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तानसेन संगीत समारोह की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की और तानसेन के जीवन के भिन्न-भिन्न पहलुओं का विवरण भी मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में हो रहे तानसेन समारोह में देने के निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बनेंगे विश्व रिकार्ड महाराज विक्रमादित्य शोध पीठ, प्रशासन के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 8 से 11 दिसम्बर, 2024 को उज्जैन में आयोजित करेगी। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 11 दिसम्बर को गीता का सस्वर पाठ करने के लिए हजारों आचार्य उपस्थित होंगे। गीता स्वर पाठ में शामिल होने वाले आचार्यों की संख्या का पूर्व का रिकार्ड 1350 आचार्यों द्वारा गीता पाठ करने का रहा है। मध्यप्रदेश इस रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड बनाएगा। इस अवसर पर साधो बैण्ड, वृंदावन की संस्कृति की भी प्रस्तुति होगी। गौ एवं गोवर्धन आधारित और श्रीमद्भागवत गीता पुराण आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा कुरूक्षेत्र हरियाणा में आयोजित 3 दिवसीय गीता जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 दिसम्बर को शामिल होंगे। उज्जैन में गीता संवाद में 8 दिसम्बर को प्रख्यात गीतकार मनोज मुन्तशिर शुक्ला का गीता संवाद और गुरू दक्षिणा के अंतर्गत श्रीकृष्ण और गुरू सांदीपनि पर केन्द्रित महानाट्य एवं डिजिटल प्रस्तुति होगी। इसी क्रम में 9 दिसम्बर को श्रीकृष्ण आधारित महानाट्य कृष्णायन की प्रस्तुति होगी। उज्जैन में ही 10 एवं 11 दिसम्बर को गीता संवाद के अंतर्गत स्वामी सरस्वती द्वारका पीठ सहित प्रमुख आध्यात्मिक विभूतियां भागीदारी करेंगी। अन्य देशों से इस्कॉन प्रतिनिधि और विभिन्न विद्वानों के व्याख्यान भी होंगे। उज्जैन में 10 दिसम्बर को प्रख्यात शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली शास्त्रोक्त श्रीकृष्ण भजन प्रस्तुत करेंगी। कुमार शर्मा अपने साथी कलाकारों के साथ सांगीतिक प्रस्तुति देंगे। बुधवार 11 दिसम्बर को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शासकीय विश्राम गृह और निजी होटलों में गीता और रामायण की प्रतियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर उज्जैन में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिन्द्रा का व्याख्यान और भारतीय परम्परा के विविध आयाम- शिवगीता, गणेश गीता, राम गीता सहित कुछ अन्य प्रकाशनों का लोकार्पण भी होगा। अन्य देश और प्रदेशों में भी तानसेन समारोह की गूंज पहुंचेगी, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार बैठक में बताया गया कि प्रदेश के ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह का यह 100वाँ वर्ष है। वर्ष 1924 से शुरू हुआ यह समारोह इस वर्ष 15 से 19 दिसम्बर तक चलेगा। समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देते हुए जापान, इजराइल फ्रांस और इटली में कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के माध्यम से संयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण में राष्ट्रीय तानसेन सम्मान पंडित स्वपन चौधरी, कोलकाता और राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान सानंद न्यास इंदौर को दिया जा रहा है। ग्वालियर में पूर्व रंग के अंतर्गत 14 दिसम्बर को दुर्लभ वाद्यों सुरबहार, विचित्र वीणा, मोहन वीणा, नाल तरंग, आदि की प्रस्तुति ग्वालियर किले, बाड़ी के टॉउन हाल, जय विलास पैलेस और अन्य स्थानों पर होंगी। देश के अनेक ख्याति प्राप्त कलाकार इन में हिस्सा लेंगे। इस वर्ष मध्यप्रदेश के विभिन्न नगरों में भी समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संगोष्ठियां हो रही हैं। ग्वालियर में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय तानसेन सम्मान अलंकरण भी प्रदान किए जाएंगे। अन्य गतिविधियों में दैनिक सांगीतिक सभाएँ, डाक टिकट विमोचन, प्रदर्शनी और लाइव चित्रांकन सत्र हो रहे हैं। राजधानी भोपाल सहित रीवा, गुना, शिवपुरी और ओरछा में विविध आयोजन हो रहे हैं। भोपाल के भारत भवन में 4 से 8 दिसम्बर तक संगीत सम्राट तानसेन एवं मूर्धन्य संगीतकारों पर केंद्रित 5 फिल्में तानसेन, मीरा, संत ज्ञानेश्वर, चिंतामणि सूरदास, और ध्रुपद बैजू बावरा, स्वामी हरिदास के प्रदर्शन होंगे। रीवा में 5 दिसम्बर, गुना में 6 दिसम्बर, शिवपुरी और ओरछा … Read more

रेलवे दे रहा क्रिसमस पर 6 दिन का थाईलैंड घूमने का शानदार पैकेज

नई दिल्ली दिसंबर में मौसम सुहाना हो जाता है. सर्द हवाएं चलने लगते हैं. तो वहीं पहाड़ी राज्यों में खूब बर्फबारी भी देखने को मिलती है. साल के इस आखिरी महीने में क्रिसमस भी मनाया जाता है. तो उसके ठीक बाद नई साल आ जाती है. ऐसे में बहुत से लोग क्रिसमस की छुट्टियां और नई साल की छुट्टियों पर घूमने का प्लान बनाते हैं. अगर आप भी क्रिसमस की छुट्टियों पर इस बार कहीं घूमना चाहते हैं. तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको कराई जाएगी थाईलैंड की सैर. पांच रात और 6 दिन के इस स्पेशल टूर पर मिलेंगी बहुत सारी सुविधाएं. चलिए आपको बताते हैं इस पैकेज की पूरी जानकारी. थाईलैंड क्रिसमस स्पेशल टूर पैकेज ऑफर भारत में बहुत से लोग क्रिसमस की छुट्टियों को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करते हैं. बहुत से लोग क्रिसमस पर बाहर घूमने जाने का भी प्लान बनाते हैं. अगर आप भी इस साल क्रिसमस की छुट्टियों पर बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं. तो आपके लिए आईआरसीटीसी का यह स्पेशल ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम है CHRISTMAS SPECIAL THAILAND WITH FOUR STAR ACCOMMODATION. यह टूर पैकेज पांच रात और 6 दिनों का होगा. जो 22 दिसंबर से लेकर 27 सितंबर तक के लिए होगा. फ्लाइट टूर होगा जिसमें आपको थाईलैंड की फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पटाया और बैंकॉक घुमाईं जाएंगी. यह होगा टूर का पूर प्लान आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ से रात 11:05 पर फ्लाइट उड़ान भरेगी. इस पैकेज के अंदर आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा दी जाएगी. इसमें आपको पटाया के मशहूर कोरल आईलैंड घुमाए जाएंगे. इसके साथ आपको फ्लोटिंग मार्केट देखने का लुत्फ भी हासिल होगा. आपको बैंकॉक का सफारी वर्ल्ड और मरीन पार्क भी घूमने का मौका मिलेगा. 27 दिसंबर को रात 8:10 पर बैंगकॉक एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी. इतना देना होगा किराया अगर आप आईआरसीटीसी के इस थाईलैंड टूर पर अकेले जा रहे हैं. तो आपको 74,200 रुपये चुकाने होंगे अगर आप दो लोगों के साथ जाते हैं. तो आपके प्रति व्यक्ति 63,500 रुपये देने होंगे. तीन लोगों के साथ जाने पर आपको 62,900 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे. वहीं अगर साथ में कोई 5 साल से लेकर 11 साल तक का बच्चा जाता है. तो उसके बेड के लिए आपको अलग से 57,500 रुपये चुकाने होंगे. अगर कोई बच्चा जो 2 साल से 11 साल के बीच का है और उसके लिए बेड की जरूरत नहीं होती, तो उसके लिए 52900 रुपये देने होंगे. recent visitors 74

महाराष्ट्र में किसे मिलेगा कौन सा पद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे तय

मुंबई महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर रस्साकसी के बीच दिल्ली में महायुति की बैठक हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई इस बैठक में उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने की इच्छा रखने वाले विधायकों का रिपोर्ट मांगा है. इस बड़ी बैठक की इनसाइड स्टोरी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि अमित शाह ने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड किस आधार पर मांगा. रिपोर्ट कार्ड में देखा जाएगा कि लोकसभा चुनाव के दौरान संबंधित विधायक का प्रदर्शन कैसा रहा, क्या संबंधित व्यक्ति ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ईमानदारी से काम किया? अगर कैबिनेट में कोई महत्वाकांक्षी पूर्व मंत्री है तो संबंधित मंत्री ने महायुति सरकार के दौरान मंत्रालय में कैसे काम किया? संबंधित व्यक्ति मंत्रालय में काम करने के लिए कितना समय दे रहा था. रिपोर्ट कार्ड के साथ महायुति के नेताओं को बुलाया जाएगा दिल्ली महायुति में अपने घटक दल के विधायकों के साथ मंत्री का व्यवहार कैसा था? मंत्री ने केंद्रीय और राज्य निधि का आवंटन कैसे किया? क्या ऐसी स्थिति थी कि संबंधित मंत्री महायुति को परेशानी में डाल देंगे? क्या उस नेता कोई विवादास्पद बयान दिया? इन मुद्दों का रिपोर्ट कार्ड लेकर अमित शाह महायुति नेताओं को दिल्ली बुलाएंगे. महायुति के नेताओं के आज दिल्ली जाने की संभावना है. बीजेपी ने बनाई विधायक दल की बैठक की योजना बीजेपी संसदीय बोर्ड दो पर्यवेक्षकों को मुंबई भेज रहा है, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम और पंजाब के पार्टी प्रभारी विवेक रूपानी और वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं. संबंधित घटनाक्रम में, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बीजेपी एमएलसी प्रवीण दारेकेर के साथ आजाद मैदान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जहां गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. recent visitors 65

एयरलाइन इंडस्ट्री के सारे सीक्रेट एयरहोस्टेस ने खोले बोलीं- प्लेन के टॉयलेट में शारीरिक संबंध, पायलट के साथ पार्टी…

लंदन. एयरलाइन हमारी यात्रा को बेहद आसान बनाता है। इस यात्रा को आसान बनाने में पायलट से लेकर एयर होस्टेस और एयरलाइन के स्टाफ लगे होते हैं। एक एयर होस्टेस ने अब एयरलाइन से जुड़े सीक्रेट का खुलासा कर दिया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 साल की इस एयर होस्टेस ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वह आज तक ऐसे किसी भी पायलट से नहीं मिली, जो अपनी पत्नी को धोखा देते हुए दूसरी महिलाओं के साथ न रहा हो। बताया कि अपने कैरियर में वह अब तक पांच पायलट के साथ उड़ान भर चुकी हैं। एयर होस्टेस ने कहा कि कई बार उन्होंने लोगों को शौचालय में शारीरिक संबंध बनाते देखा है। दरअसल हवाई यात्रा के दौरान प्लेन में शारीरिक संबंध बनाने को आम भाषा में 'माइल हाई क्लब' कहते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक वह माइल हाई क्लब का हिस्सा नहीं बनी हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि उड़ान के दौरान आराम करते समय पायलट जिस बेड पर सोते हैं वह बेहद छोटा होता है। यहां दो लोग फिट नहीं हो सकते। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह टॉयलेट में ऐसा नहीं कर सकती थीं, क्योंकि वह बेहद गंदे होते हैं। यात्री प्लेन में बनाते हैं संबंध उन्होंने कहा, 'मैं यह सोच कर कांप उठती हूं। लेकिन इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होती। हम कई बार कपल्स को साथ में टॉयलट से निकलते हुए देखते हैं। ऐसे लोग जो पहली बार अपनी सीट पर ही मिलते हैं।' उन्होंने कहा कि फ्लाइट क्रू उन्हें तब तक कुछ नहीं कहता जब तक दूसरे यात्रियों को इससे समस्या न हो। उन्होंने कहा कि क्रू के ज्यादातर लोग मौज-मस्ती प्लेन से बाहर करते हैं। ज्यादातर हम ऐसी जगह रुकते हैं, जहां होटल, स्विमिंग पूल, शराब और कसीनो हो। जमकर पीते हैं शराब एयर होस्टेस ने दावा किया कि उनके स्टाफ के ऐसे लोग जो ज्यादातर शादीशुदा हैं, वह भी अपने पार्टनर के साथ 'चीट' करने से परहेज नहीं करते। उन्होंने कहा कि पायलट और केबिन स्टाफ के बीच संबंध होते रहते हैं। लेकिन बहुत से कर्मचारी स्थानीय लोगों या कॉलगर्ल के साथ संबंध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे दो पायलट और दो एयर होस्टेस को जानती हैं जो सभी साथ में संबंध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि हम बस से होटल के रास्ते में ही खूब शराब पी चुके होते हैं। उड़ान से पहले पायलट नहीं पीते शराब उन्होंने कहा कि हमें जब कभी-कभी ज्यादा पार्टी करनी होती है तो हम फर्स्ट क्लास से शैंपेन और थोड़ा कैवियार साथ में ले आते हैं। शराब पूरी रात चलती है। अगर हमें कई दिनों तक रुकना हो तो और भी ज्यादा शराब चलती है। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में हमें कई बार पांच दिनों की पेड छुट्टी मिलती है, इसलिए ज्यादातर कर्मचारियों को यही रूट पसंद होता है। पायलट उड़ान से 24 घंटे पहले शराब पीना बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी जॉब बहुत पसंद करती हैं। recent visitors 74

दिल्ली की हवा फिर ख़राब, अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार

नई दिल्ली राजधानी में सोमवार को भी हवा खराब श्रेणी में बरकरार रही। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार यह स्थिति बृहस्पतिवार तक रहने के संकेत है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। यह बीते 24 घंटे के मुकाबले पांच सूचकांक की कमी दर्ज की गई है। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पहुंचने वाली हवाओं की गति स्थिर नहीं होने की वजह से प्रदूषक फैल नहीं रहे हैं। इससे वायु गुणवत्ता खराब है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शादीपुर, नेहरू नगर व आनंद विहार समेत 12 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि अशोक विहार, आया नगर समेत 21 इलाकों में खराब श्रेणी में हवा रही। इस दौरान हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। ऐसे में हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सीपीसीबी के मुताबिक मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। वहीं, बुधवार को भी हवा उत्तर-पश्चिम दिशा के साथ 12-16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति रहेगी। साथ ही, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से चलेगी। एनसीआर में दिल्ली सबसे प्रदूषित आईआईटीएम के आंकड़ों के अनुसार मिक्सिंग, डेप्थ का स्तर 1120 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 166 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 196, गुरुग्राम में 193 व गाजियाबाद में 169 एक्यूआई रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सोमवार को अधिकतम एक्यूआई दर्ज -शादीपुर — 342 -नेहरु विहार — 335 -आनंद विहार — 311 -द्वारका सेक्टर आठ — 310 -बवाना — 304 -वजीरपुर — 290 -अशोक विहार — 291   recent visitors 69

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने दी जान से मारने की धमकी

शिवपुरी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम पीठ के प्रमुख और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब का एक कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना उनके बयान पर खफा हो गया है। उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकाते हुए कहा है कि उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें मार डालेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हरि हर मंदिर को लेकर दिए बयान को बरजिंदर परवाना ने अमृतसर के हरमंदिर साहिब यानि स्वर्ण मंदिर से जोड़ दिया है। जबकि धीरेंद्र शास्त्री ने बयान स्वर्ण मंदिर के लिए नहीं बल्कि संभल के कल्कि धाम के लिए दिया था। इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देनेवाले कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना की गिरफ्तारी की मांग भी तेज हो गई है। बरजिंदर परवाना पहले भी विवादित बातें करता रहा है। पंजाब के कपूरथला में एक कार्यक्रम में बरजिंदर परवाना ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए। कार्यक्रम में परवाना ने कहा- बागेश्वर धाम वाले साधु ने हर मंदिर में पूजा करने, अभिषेक करने की बात कही है। मैं कहता हूं कि आओ, पर याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को मारा। यहां लाखों की फौज आई, उसे गोलियों से भून दिया। बेअंत (पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह) को चंडीगढ़ में बम से उड़ा दिया। बागेश्वर वाला बाबा की आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी मार डालेंगे। तू आ तो सही। हरमंदिर साहिब तो दूर, बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए। बरजिंदर परवाना जिस बयान का उल्लेख करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमका रहा है, वह ह​रमिंदर साहिब नहीं बल्कि हरि हर मंदिर के लिए दिया गया था। शास्त्री ने अपने बयान में कहा था कि हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक होना चाहिए। उन्होंने कहा था— अयोध्या में रामजी बैठ गए, काशी में नंदी भगवान निकल आए…अब हरि हर मंदिर में भी अभिषेक, रुद्राभिषेक हो जाना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को बरजिंदर परवाना स्वर्ण मंदिर से जोड़ रहा है जबकि कहा जा रहा है कि उनका यह बयान संभल के कल्कि धाम के लिए था। ऐसे में प्रदेश में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायियों ने धमकी देनेवाले कट्‌टरपंथी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने भी परवाना की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि परवाना की धमकी हिंदू-सिख भाईचारा तोड़ने की साजिश है। मूल रूप से पटियाला का रहनेवाला कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना का पहले से विवादों से नाता रहा है। कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन में भी वह शामिल था। 2022 में पटियाला में हिंसा के आरोप में पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। परवाना भड़काऊ बयानबाजी करता रहता है और खुद को दमदमी टकसाल राजपुरा का मुखिया बताता है। recent visitors 116

बिजली कंपनी के कर्मचारी ऑनलाइन कर सकेंगे अपील

भोपाल. मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी के कार्मिकों के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई को लेकर एक "अपील पोर्टल" तैयार किया गया है। उस पर ऑनलाइन अपील अभ्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही प्रकरणों के निराकरण की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध पारित दंडादेश के विरुद्ध कंपनी द्वारा संबंधित अपीलार्थी से ऑनलाइन अपील अभ्यावेदन प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये कंपनी द्वारा "अपील पोर्टल" तैयार किया गया है जिसका लिंक http://attendance.mpcz.in:8888/SCN/user/login है। ऑनलाइन अपील करने के संबंध में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कार्मिक संबंधित उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)एवं प्रबंधक (मानव संसाधन)से सहायता ले सकेंगे। recent visitors 73