उज्जैन में पुलिस लाइन सरोवर पर सिंहस्थ- 2028 को आपदामुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को उज्जैन में पुलिस लाइन सरोवर पर सिंहस्थ- 2028 को आपदामुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 हजार पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड जवान एवं सिविल वॉलिंटियर्स को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान डीप डाइवर्स, तैराकों, बोट हैंडलर्स के कार्यों का अवलोकन किया तथा ब्रीदिंग अप्रैटस, स्नेक कैचर एवं आपदा प्रबंधन के कार्य में आने वाले अन्य उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उपकरणों की जानकारी डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड श्री रोहतीश पाठक एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट द्वारा दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री जितेंद्र सिंह पंड्या, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 116

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को श्री महामृत्यूंजय द्वार समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। लड्डू प्रसाद श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव, मिथिला नेपाल में वितरण के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट रवाना किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन, शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्री सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। मिथिला नेपाल में भगवान श्री महाकाल का लड्डू प्रसाद वितरण का कदम भारत नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री संजय अग्रवाल, मंदिर समिति सदस्य श्री प्रदीप गुरुजी, श्री राजेन्द्र गुरुजी, श्री राजेश गुरुजी, श्री राम गुरुजी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री गणेश धाकड़, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें। recent visitors 118

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने इजरायल के PM नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

इजरायल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के न्यायाधीशों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के साथ-साथ हमास के सैन्य कमांडर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. एक बयान में कहा गया है कि एक प्री-ट्रायल चैंबर ने अदालत के अधिकार क्षेत्र में इजरायल की चुनौतियों को खारिज कर दिया था और बेंजामिन नेतन्याहू और योआव गैलेंट के लिए वारंट जारी किए थे. मोहम्मद देइफ के लिए एक वारंट भी जारी किया गया था, हालांकि इजरायली सेना ने कहा है कि वह जुलाई में गाजा में एक हवाई हमले में मारा गया था. इसमें पाया गया कि इस बात के 'उचित आधार' हैं कि तीनों लोग इजराइल और हमास के बीच युद्ध के दौरान कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए 'आपराधिक जिम्मेदारी' लेते हैं. इजरायल और हमास दोनों ने आरोपों को खारिज कर दिया है.   recent visitors 73

डॉक्टरों के थोक में हुए तबादला, जानिए किसे कहां मिली नियुक्ति

रायपुर लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने गुरुवार को थोक में विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ डॉक्टरों का थोक में तबादला किया है. इनमें से तीन डॉक्टरों को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है. वहीं विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ 15 विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को दूसरे अस्पतालों में पदस्थ किया गया है. जिला चिकित्सालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेश्वर राव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति देवांगन और जिला चिकित्सालय पण्डरी में पदस्थ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिन्हा को को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है. वहीं जांचगीर चांपा में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. अनिल जगत को रायगढ़ जिला चिकित्सालय में बतौर चिकित्सा विशेषज्ञ, रायगढ़ में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. उषा किरण भगत को जांजगीर-चांपा जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के तौर पर पदस्थ करने के साथ 15 डॉक्टरों का अलग-अलग अस्पतालों में तबादला किया गया है. recent visitors 58

इंदौर से बैंकॉक के लिए जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान, एयर इंडिया और इंडिगो तलाश रही संभावनाएं

  इंदौर अगर आप भी न्यू ईयर पर बैंकॉक जाने का प्लान बना रहे है, तो इसके लिए आपको अब मुंबई-दिल्ली जाकर फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं, अब आप इंदौर से सीधे बैंकॉक की उड़ान भर सकते है। जी हां… इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही एक और इंटरनेशनल फ्लाइटl शुरू होने जा रही है। यह उड़ान इंदौर से सीधे बैंकॉक के लिए होगा। माना जा रहा है कि इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों को नए साल में सीधी उड़ान का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए एयर इंडिया एयरलाइंस कंपनी ने प्रस्ताव बनाकर दिया है। जो जल्द ही मंजूर हो सकता है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष और सांसद शंकर लालवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने बैंकॉक और सिंगापुर के लिए प्रस्ताव भेजा था। यह दोनों ऐसी जगह हैं जहां टूरिज्म और यूरोपियन कंट्री में जाने के लिए काफी डिमांड है। जिसे लेकर एयरलाइंस ने विचार किया है और उनकी योजना है कि इंदौर से बैंकॉक फ्लाइट शुरू हो सकती है। बता दें कि इंदौर से सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग लंबे समय से सामने आती रही है। फिलहाल इंदौर से एयर इंडिया द्वारा दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ान का संचालन किया जा रहा है, जो प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ाने हैं और दोनों ही उड़ानों को यात्रियों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इंदौर एयरपोर्ट से जल्द ही एक और इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की योजना बना रही है। इंदौर से बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने के लिए एयर इंडिया भी काफी समय से प्लानिंग कर रही है। एयर इंडिया सिंगापुर के लिए भी कर सकती है इंदौर से फ्लाइट का संचालन इंदौर एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया इंदौर से सिंगापुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस फ्लाइट को शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन जब कंपनी ने ट्रैवल एजेंट्स से चर्चा की तो एजेंट्स ने यह फ्लाइट शुरू करने से मना कर दिया। वहीं इस फ्लाइट को लेकर टीके जोश का कहना है कि एयर इंडिया के अधिकारी इंदौर से सिंगापुर के लिए उड़ान शुरू करने की योजना बना रहे हैं, इसके लिए उन्होंने हमसे चर्चा भी की थी। लेकिन हमने कंपनी को सिंगापुर की जगह बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करने की सलाह दी है। दरअसल, हमने एयरलाइंस के अधिकारियों को बताया है कि इंदौर से सिंगापुर के लिए अधिक पैसेंजर लोड नहीं मिलेगा। एयरक्राफ्ट की कमी के कारण शुरू नहीं हो पा रही इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट ट्रेवल एजेंट्स का कहना है कि दोनों ही एयरलाइंस कंपनियां इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। लेकिन एयरक्राफ्ट की कमी के कारण यह फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने भी कहा था की एयरलाइंस को नए एयरक्राफ्ट की डिलीवरी मिलना थी, जो इंजन की समस्या के कारण प्रभावित हुई है। एयरलाइंस का कहना है कि नए एयरक्राफ्ट मिलते ही हम प्रायोरिटी पर इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करेंगे। वहीं, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की बात करें तो बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड और सिंगापुर भी जाते हैं। अगर इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू होती है तो इंदौर के आस-पास के यात्रियों को ज्यादा सुविधा होगी। यूक्रेन वॉर के कारण अटकी इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट सांसद शंकर लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइंस का प्रस्ताव है और वह गंभीरता से इस बारे में विचार कर रहे हैं। लेकिन यूक्रेन वॉर के कारण इंजन की समस्या आ रही है। इस वजह से फ्लाइट शुरू करने में देरी हो रही है। दरअसल, एयरलाइंस को नए क्राफ्ट की डिलेवरी मिलना थी जो इंजन की समस्या होने से इफेक्टेड हुई है। एयरलाइंस का कहना है कि जैसे ही हमें ऑर्डर मिल जाएंगे हम पहली प्रायोरिटी में इंदौर से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करेंगे। थाईलैंड-बैंकॉक जाने के लिए भारत में यहां से मिलती है फ्लाइट भारत के कई प्रमुख शहर जैसे नई दिल्ली, बैंगलोर, कलकत्ता, चेन्नई, मुंबई, वाराणसी से थाईलैंड के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। थाईलैंड में आप कुछ प्रमुख एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं, यहाँ से आप तीन घंटे के भीतर बैंकॉक पहुँच सकते हैं। वहीं जानकारों की माने तो इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ान से यात्रियों द्वारा कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बाद इंदौर से थाईलैंड-बैंकॉक तक सुविधा देने के लिए जल्द ही फ्लाइट शुरू की जा रही है। इंदौर हवाई अड्डे पर अब ई-वीजा भी होगा स्वीकार वहीं, देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब ई-वीजा भी स्वीकार किया जाएगा। पहले सिर्फ कागजी वीजा ही लिया जाता था, लेकिन अब ई-वीजा की सुविधा भी शुरू हो रही है। सरकार ने मध्य भारत के इस व्यस्त हवाई अड्डे पर ई-वीजा स्वीकार किए जाने की यात्रियों की चार साल पुरानी मांग मंजूर कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मुझे यह सूचित करते हुए प्रसन्नता है कि देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ई-वीजा स्वीकार किए जाने को मंजूरी मिल गई है। पहले स्थानीय हवाई अड्डे पर ई-वीजा को स्वीकार किए जाने की व्यवस्था नहीं होने से विदेश से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी।   recent visitors 67

मुख्यमंत्री इंदौर सिम्बायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज किताबी ज्ञान भले ही पूरा हुआ हो परंतु दीक्षांत के बाद स्वाध्याय, मनन और चिंतन सतत् जारी रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मंत्र दिया कि "यही समय है – सही समय है।" मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर में सिबायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी के छठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में भारत में बहुत से उल्लेखनीय काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी नई पीढ़ी तकनीकी रूप से दक्ष बने और देश के विकास और समग्र मानव समाज के कल्याण में अपना योगदान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इज़राइल का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान के बल पर ही इज़राइल ने अनेक चुनौतियों से पार पाया है। हमें भी अपनी क्षमता और तकनीकी दक्षता को शिखर तक ले जाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नैतिकता सदा ही सर्वोपरि है। शिक्षा के साथ संस्कारों की दीक्षा भी ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शिखर हैं किन्तु सिम्बायोसिस समूह जिन्होंने तकनीकी दक्षता और तकनीकी क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित किया है, यह और भी महत्वपूर्ण योगदान हो जाता है। उन्होंने प्रो. चांसलर डॉ. स्वाति मजूमदार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका को छोड़कर भारत में शिक्षा को अपना जीवन समर्पित किया है। प्रारंभ में सिम्बायोसिस तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर डॉ. मजूमदार ने स्वागत भाषण दिया और कुलगुरु डॉ. विनीत नायर ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।  दीक्षांत समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, डॉ. भारत शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।   recent visitors 62

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आप ‘पार्टी’ ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। खास बात है कि पार्टी ने पहली ही सूची में तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। पार्टी ने हाल ही में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर शामिल हुए नेताओं पर भी दांव लगाया है। इस लिस्ट में 6 ऐसे उम्मीदवारों के नाम हैं, जो हाल ही में कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं. बता दें कि दूसरी पार्टियों से AAP में शामिल हुए जिन 6 नेताओं को टिकट मिला है, उन्हें खुद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में शामिल कराया था. इनमें 2 ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो BJP से विधायक रह चुके हैं. छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे   किसे कहां से टिकट? 1. छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे. > बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर रहे और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने हाल ही में 31 अक्तूबर को AAP का दामन थाम लिया था. तंवर ने ठीक दिपावली के दिन दिल्ली के पूर्व सीएम और APP चीफ अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में AAP जॉइन की थी. 2. किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे. > 17 नवंबर को बीजेपी के दिग्गज नेता रहे और किराड़ी से दो बार के विधायक रहे अनिल झा ने AAP की सदस्यता ले ली थी. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अनिल झा को पूर्वांचल का सबसे बड़ा नेता बताते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया था. 3. विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे. 4. रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी. 5. लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे. > बीजेपी को दिल्ली में एक बड़ा झटका 4 नवंबर को लगा था, जब बीजेपी नेता रहे और दो बार के पार्षद बीबी त्यागी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. त्यागी ने मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में AAP का दामन थामा था. 6. बदरपुर से राम सिंह (नेता जी) उम्मीदवार होंगे. 7. सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे. > सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस से AAP में आने वाले नेताओं को भी टिकट मिला है. कांग्रेस से 5 बार विधायक रहे मतीन अहमद के बेटे चौधरी जुबैर अहमद ने अपनी पत्नी और कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता चौधरी के साथ 29 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी. 8. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे. 9. घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे. 10. करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे. 11. मटियाला से सुमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे.   recent visitors 84