प्रधानमंत्री मोदी ने म.प्र. के 3 मेडिकल कॉलेज एवं 5 नर्सिंग कॉलेज का किया वर्चुअल लोकार्पण

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली से मध्यप्रदेश को 3 नर्सिंग मेडिकल और 5 नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के नीमच, मंदसौर और सिवनी के मेडिकल कॉलेज वर्चुअली लोकार्पण एवं शिवपुरी, राजगढ़, रतलाम, धार और खण्डवा के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों का का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर के 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ एम्स भोपाल के कौटिल्य भवन प्रशासकीय खण्ड का वर्चुअली लोकार्पण भी किया। धनवंतरि जयंति पर मंदसौर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 512 नवुनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सकों को वर्चुअली नियुक्ति-पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले में 167 करोड़ रूपये के 11 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदसौर और नीमच में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण होने से इस दिवाली को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की धनतेरस समृद्धि और स्वास्थ्य का संगम है। यह भारत की संस्कृति और जीवन के दर्शन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद के प्रति बढ़ते आकर्षण और भारत की प्राचीन धरोहर के प्रतीक दुनिया की रूचि का प्रमाण है कि आज 150 से अधिक देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशक में देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरूआत देखी है। जिसने आयुर्वेद के ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा के साथ जोड़ा गया है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान इस अध्याय का केन्द्र बिन्दु रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है क्योकि एक राष्ट्र की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य से संबद्ध होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल, बीमारी का शीघ्र पता लगाना, जनता को नि:शुल्क और सस्ती दवाईयाँ उपलब्ध कराना, छोटे-छोटे शहरों में डॉक्टरों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवाओं के तकनीकी विस्तार पर सरकार निंरतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में स्वास्थ्य संबंधी किये गये लोकार्पण और भूमि-पूजन में इनकी झलक स्पष्ट दिखाई देती है। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को समग्र स्वास्थ्य के रूप में देख रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने सही मायने में आज दिवाली मनाई है। प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने 3 मेडिकल कॉलेज, पाँच नर्सिंग कॉलेज के साथ इंदौर में 100 बिस्तरीय अस्पताल और भोपाल के प्रशासनिक खण्ड का लोकार्पण कर महत्वपूर्ण सौगात दी है। आम व्यक्ति के जीवन को आसान बनाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा निरंतर देश और प्रदेशवासियों को मार्गदर्शन के साथ सौगात निरंतर मिलती रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिये सरकार दृढ़ संकल्पित होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में निरंतर मेडिकल कॉलेज की संख्या में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब का जीवन बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विकास हो रहा है। सरकार गरीब व्यक्ति को भी त्वरित समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पीएमएयर एम्बुलेंस योजना प्रारंभ की है। इसका लाभ नियमित रूप से जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि अब आयुर्वेद चिकित्सक 65 वर्ष तक शासकीय सेवा दे पाएंगे। अभी तक सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज के माध्यम से देश में एक अलग पहचान बनाई है। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य दोनों के मिलाकर एक विभाग बना दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 12 नये मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।मंदसौर, सीतामऊ, सुवासरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में वित्तीय वर्ष की दूसरी किश्त में मिलें 1642 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में वर्तमान वित्तीय वर्ष की द्वितीय किश्त की 1624 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसमें मन्दसौर जिले के 2 लाख 991 किसानों को 40 करोड़ 19 लाख 82 हजार रूपये मिले है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्थानीय कृषकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन्दसौर के किसान गोपाल राठौर एवं शंभू सिंह को मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधि का चेक वितरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर, नीमच जिले औषधि की खेती के लिये जाने जाते है। आगामी समय में मंदसौर-नीमच में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराई जाएगी। इससे क्षेत्र में यहां की आवश्यकताओं के अनुरूप उद्योगों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा। साथ ही औषधि, उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में "मन से मंदसौर" वेबसाइट लांन्च की। इस वेबसाइट से मंदसौर जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जुड़कर आवश्यक सहायता प्राप्‍त कर सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से भेंट कर उन्हें पटाखे वितरित किये। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाईन वर्कर से मिलकर उपहार भेंट किये। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को वाईट कोर्ट भी पहनायें। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक एवं किसान बन्धु उपस्थित थे। recent visitors 74

हिज्बुल्लाह को मिला नया चीफ, नईम कासिम को सौंपी कमान

बेरुत इजरायल ने लेबनान में एक्टिव चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह की कमर तोड़कर रख दी है. ऐसे में हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद एक बार फिर हिज्बुल्लाह को नया सरगना मिल गया है. हिज्बुल्लाह ने नईम कासिम (Naim Qassem) को संगठन का नया चीफ नियुक्त किया है. वह इससे पहले हिज्बुल्लाह का डिप्टी सेक्रेटरी जनरल था. 8 अक्तूबर को एक अज्ञात स्थान से पर्दे के सामने बोलते हुए कासिम ने कहा था कि हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच संघर्ष एक युद्ध है कि पहले कौन चिल्लाता है। उन्होंने वादा किया कि इस युद्ध में हिजबुल्लाह पहले नहीं चिल्लाएगा। उन्होंने दावा किया था कि इजरायल के दर्दनाक हमलों के बावजूद हिजबुल्लाह की क्षमताएं बरकरार हैं। इजरायल के युद्धविराम चाहते हैं नईम कासिम हालांकि, कासिम ने अपने इसी भाषण में युद्धविराम की बात भी कही थी। यह हिजबुल्लाह के किसी वरिष्ठ नेता द्वारा पहली बार युद्धविराम का आह्वान भी था, जिसमें पूर्व शर्त के रूप में गाजा में युद्धविराम की बात नहीं कही गई थी। इससे पहले हिजबुल्लाह के लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं ने यही कहा था कि हिजबुल्लाह इजरायल पर हमले तभी रोकेगा, जब गाजा पट्टी में युद्धविराम लागू होगा। कासिम ने कहा था कि उनका समूह लेबनानी संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी के युद्धविराम के प्रयासों का समर्थन करता है। हाशेम सफीद्दीन के बाद नेता बनें नईम कासिम उनका 30 मिनट का टेलीविजन संबोधन, हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ नेता हाशेम सफीद्दीन के इज़राइली हमले का निशाना बनने के कुछ ही दिनों बाद और हिजबुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरल्लाह की हत्या के 11 दिन बाद आया। हिज़्बुल्लाह ने 23 अक्टूबर को सफीद्दीन की हत्या की पुष्टि की थी। कासिम को 1991 में सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के तत्कालीन महासचिव अब्बास अल-मुसावी ने उप प्रमुख नियुक्त किया था, जो अगले वर्ष एक इज़राइली हेलीकॉप्टर हमले में मारे गए थे। नईम कासिम हिजबुल्लाह में जाना-पहचाना नाम कासिम तब भी अपनी भूमिका में बने रहे, जब हसन नसरल्लाह हिजबुल्लाह के नेता बने। वह लंबे समय से हिजबुल्लाह के प्रमुख प्रवक्ताओं में से एक रहे हैं, जिन्होंने पिछले साल इजरायल के साथ सीमा पार संघर्ष के दौरान विदेशी मीडिया को इंटरव्यू दिए। सितंबर में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच शत्रुता बढ़ने के बाद से 8 अक्टूबर को कासिम का टेलीविजन संबोधन उनका दूसरा संबोधन था। 27 सितंबर को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायली हवाई हमले में नसरल्लाह की हत्या के बाद टेलीविजन पर टिप्पणी करने वाले हिजबुल्लाह के शीर्ष नेतृत्व के वे पहले सदस्य थे। हिजबुल्लाह का मुखर चेहरा हैं नईम कासिम 30 सितंबर को बोलते हुए, कासिम ने कहा कि हिजबुल्लाह अपने मारे गए महासचिव के उत्तराधिकारी को "जल्द से जल्द अवसर" पर चुनेगा और फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में इजरायल से लड़ना जारी रखेगा। उन्होंने 19 मिनट के भाषण में कहा, "हम जो कर रहे हैं वह न्यूनतम है… हम जानते हैं कि लड़ाई लंबी हो सकती है।" हिजबुल्लाह के संस्थापक सदस्य हैं नईम कासिम 1953 में लेबनान की राजधानी बेरूत में जन्मे, कासिम की राजनीतिक सक्रियता लेबनानी शिया अमल आंदोलन से शुरू हुई। उन्होंने 1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति के मद्देनजर समूह छोड़ दिया, जिसने कई युवा लेबनानी शिया कार्यकर्ताओं की राजनीतिक सोच को आकार दिया। कासिम ने उन बैठकों में हिस्सा लिया, जिसके कारण हिजबुल्लाह का गठन हुआ, जिसकी स्थापना 1982 में लेबनान पर इजरायली आक्रमण के जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के समर्थन से की गई थी। सफेद पगड़ी पहनते हैं नईम कासिम वह 1992 में हिजबुल्लाह के संसदीय चुनाव अभियानों के जनरल कोऑर्डिनेटर रहे हैं, जब से समूह ने पहली बार चुनाव लड़ा था। 2005 में, उन्होंने हिजबुल्लाह का इतिहास लिखा, जिसे संगठन में एक दुर्लभ "अंदरूनी नजर" के रूप में देखा गया। कासिम, हसन नसरल्लाह और सफीदीन के विपरीत एक सफेद पगड़ी पहनते हैं, जिनकी काली पगड़ियां पैगंबर मुहम्मद के वंशज होने का संकेत देती हैं। recent visitors 163

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने  प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें। recent visitors 66

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आरंभ “रन फॉर यूनिटी” देश की एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरदार पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित कर रही है रन फॉर यूनिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कराकर देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आरंभ "रन फॉर यूनिटी" देश की एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती है  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर किया रवाना लौह पुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर टी.टी. नगर स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती "रन फॉर यूनिटी" की पहल अभूतपूर्व है। स्वतंत्रता के साथ ही सरदार पटेल ने देश के स्वास्थ्य की सर्वाधिक चिंता की। विभिन्न रियासतों द्वारा अपनाए गए विपरीत विचारों के बावजूद दो साल से भी कम समय में रियासतों का विलय कराकर सरदार पटेल ने देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित करने के लिए देश को "रन फॉर यूनिटी" का विचार प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की अखंडता को समर्पित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में तात्या टोपे नगर स्टेडियम में आयोजित "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थितजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे ऊर्जावान युवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पृथक मत रखने वाले राजे-राजवाड़ों से संघर्ष किया और देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। सासंद वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास और जन-कल्याण की गतिविधियों के साथ ही राज्य शासन द्वारा शस्त्र पूजा और गोवर्धन पूजा जैसे आयोजनों से भारतीय सांस्कृतिक परिवेश समृद्ध हो रहा है। "रन फॉर यूनिटी" के अंतर्गत प्रतिभागी टी.टी. नगर स्टेडियम से कमला नेहरू स्कूल, न्यू मार्केट, रोशनपुरा से होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचे।   recent visitors 78

धनतेरस पर खूब बरसा धन, 60 हजार करोड़ का कोराबार की आश

नई दिल्ली धनतेरस का त्योहार आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस दौरान व्यापारियों की जोरदार बिक्री हो रही है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक इस साल धनतेरस पर लगभग 60 हज़ार करोड़ रुपए के कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है. लोगों ने सोने-चांदी के गहनों, बर्तनों, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की ख़रीदारी की फैस्टिव सीजन मे सोने-चांदी की बिक्री में भी तेज़ी आ गई हैै, जिसमें अब तक 20 हजार करोड़ रुपए का सोना और 2500 करोड़ रुपए की चांदी बिकी है. वोकल फॉर लोकल का दिखा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान का असर बाज़ारों में साफ नज़र आ रहा आ रहा है.इस साल मैक्सिमम लोग भारतीय सामान ख़रीदते हुए नजर आ रहे है जिसके कारण चीनी सामान की बिक्री घट गई और चीन को क़रीब 1.25 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जो व्यापारियों का संगठन है उसने व्यापारियों से अपील की कि वे कुम्हारों, कारीगरों और स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए सामान को ख़रीदकर उनकी मदद करें, ताकि वे भी दिवाली खुशी से मना सकें. खरीदारी का रिवाज धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा चली आ रही है इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, मोबाइल, कपड़े और फर्नीचर जैसी चीज़ें ख़रीदना शुभ माना जाता है.साथ ही, इस दिन झाड़ू ख़रीदने का भी प्राचीन रिवाज है. कुम्हारों से मिट्टी के दीये और सजावट का सामान ख़रीदकर लोग वोकल फॉर लोकल अभियान को आगे बढ़ाने मे मदद कर रहे हैं. 80 हजार से अधिक सोने का भाव देश में लगभग चार लाख छोटे और बड़े ज्वेलर्स काम करते हैं. भारतीय मानक ब्यूरो में 2 लाख ज्वेलर्स पंजीकृत हैं जिन्होंने आज लगभग 25 टन सोने की बिक्री की जिसका मूल्य 20 हज़ार करोड़ रुपये तथा इसी तरह देश भर में 250 टन चांदी बिकी, जिसकी कीमत लगभग 2,500 करोड़ रुपये है।पिछले वर्ष सोने का भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 80 हजार से अधिक है, और चांदी का भाव पिछले वर्ष 70 हजार था, जो अब 1 लाख पहुंच गया है. इसलिए, वजन में बिक्री कम होने के बावजूद भी मुद्रा के रूप में बिक्री बढ़ी है।इसके अलावा पुराने चांदी के सिक्के की भी जबरदस्त मांग रही जो लगभग पूरे देश में 1200 से 1300 प्रति नग बिका. अगर आप गांव या अन्य कहीं से शहर में खरीदारी करने आ रहे हैं तो घंटाघर आएं। इस जगह से चारों तरफ का बाजार नजर आएगा। वहीं, बलदाऊ चौक, स्टेशन रोड, माहिल तालाब, जिला परिषद, कालपी स्टैंड में भी दुकानें सज गईं हैं। इलेक्ट्राॅनिक की दुकानों पर ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलसीडी, फर्नीचर में दीवान, पलंग, सोफे, सराफा दुकानों में गणेश लक्ष्मी के सिक्के, आभूषण और मूर्ति, घंटी, आरती की थाली, पूजा का सामान, पीतल का लोटा, बोतल, कढ़ाई, इलेक्ट्रॉनिक्स दीपक बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। घर को सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक झूमर भी मिल रहे हैं। बाइक, कार और ज्वैलरी की होगी अधिक खरीद हीरो एजेंसी के संचालक शरद महेश्वरी ने बताया कि धनतेरस को लेकर उनकी एजेंसी पर करीब 200 की बुकिंग है। अगर जिले की सभी कंपनी की बात करें तो करीब एक हजार गाड़ी की खरीदारी धनतेरस पर होगी। बाइक से 15 से 17 करोड़ का कारोबार होने वाला है। फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार नितिन सिंह ने बताया कि जिले भर में 100 के करीब दुकानें हैं। इनमें दस से 12 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, ट्रैक्टर एजेंसी संचालक राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार 15 ट्रैक्टर बिकने की उम्मीद है। पांच करोड़ तक का कारोबार हो सकता है। बर्तन दुकानदार दीपक गुप्ता ने बताया कि जिले भर में अनुमानित एक से डेढ़ करोड़ का कारोबार होगा। कार और आभूषणों का कारोबार करीब दस करोड़ तक हो सकता है। वहीं छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों का कारोबार करीब 60 करोड़ होगा। घंटाघर पर मिलेंगे दीप और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति शहर के घंटाघर में दीपों की आधा दर्जन दुकानें सजाई गई हैं। संदीप प्रजापति ने बताया कि इस बार दीपक स्टैंड भी बाजार में आए हैं। इसमें सात दीपक एक साथ रखे जा सकेंगे, इसकी कीमत 100 रुपये हैं। सादे दीपक 20 रुपये के 25 मिल रहे हैं। कई प्रकार के नए दीप आए हैं। इनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 50 रुपये है। भगवान की मूर्तियां भी कोलकाता से आई हैं। इसकी कीमत 100 रुपये से लेकर पांच हजार तक है। रीना गुप्ता ने बताया कि गणेश-लक्ष्मी की सजी मूर्तियों की कीमत 100 रुपये से दो हजार के बीच है। इस बार कोलकाता, कालपी, कानपुर की मूर्ति कई खासियत समेटे हैं। भगवान की छोटी मूर्ति की कीमत बीस रुपये से लेकर 1100 रुपये तक की है। इसमें कई प्रकार की मूर्ति हैं। कुछ मूर्ति कवर्ड के अंदर हैं। जो रोशनी करती हैं। भगवान के वस्त्र बेचने वाले शिवम बताते हैं। बाजार में पिछली बार से इस बार खूब भीड़ देखने को मिल रही है। वस्त्र भी कई नए आए हैं। जिससे भगवान जी अच्छे दिखेंगे। जिसमें पगड़ी बीस रुपये से लेकर 50 रुपये तक की है। पोशाक 100 रुपये से लेकर एक हजार तक की है। माला दस रुपये से 200 रुपये तक की है। चुनरी दस से 100 रुपये तक की है। कुबेर यंत्र 50 रुपये से 500 तक का है। श्रीयंत्र दस से 50 तक का है। कुछ स्टीकर आए हैं, जिसमें यंत्र बने हैं। जिनकी कीमत बीस रुपये से लेकर 200 रुपये तक की है। मिठाई, रंगोली, पटाखे भी खूब बिके मिठाई नमकीन की दुकान लगाए सागर बताते हैं कि इस बार स्वाद न बिगड़े इसलिए अच्छे पकवान बनाए गए हैं। नमकीन 250 से लेकर 500 रुपये, बालूशाही 200 रुपये से 300 रुपये, इमरती 250 रुपये से 300 रुपये, रंगोली बेचने वाले दुकानदार इरफान ने बताया कि छलनी बीस रुपये से लेकर 100 रुपये तक है। रंगोली में भरे जाने वाले रंग दस रुपये के 100 ग्राम हैं। खील 120 रुपये किलो, लइया 80 रुपये किलो, इलाइची दाना 40 रुपये से लेकर 60 रुपये तक के पैकेट में बिक रहे हैं। बिजली से चलने वाले पटाखे दिवाली पर नए कपड़े पहनने की होड़ छोटे से लेकर बड़े में … Read more

PM के वोकल फॉर लोकल पहल का असर प्रदेश में भी दिखा, CM ने मिट्टी के दीपक और लक्ष्मी गणेश खरीदें

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल पहल का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से स्थानीय और छोटे दुकानदारों से अधिक खरीददारी करने की अपील की है, सीएम ने सिर्फ अपील ही नहीं की है बल्कि आज उन्होंने फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से मिट्टी के दीये और मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, विशेष बात ये भी है मुख्यमंत्री के साथ मौजूद एक अधिकारी ने जब इसके पैसे देने चाहे तो उन्होंने उसे रोकते हुए जेब से पर्स निकाला और दुकानदार को पेमेंट किया । क्या छोटे क्या बड़े… क्या अमीर क्या गरीब… सबके घर में खुशियाँ आये इसी उद्देश्य से वोकल फॉर लोकल की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इसके पक्षधर हैं, उन्होंने इसीलिए आज धनतेरस (29 अक्टूबर) से देवउठनी एकादशी (ग्यारस, 11 नवम्बर) तक सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रेहड़ी पटरी पर अस्थाई रूप से विक्रय करने वाले छोटे दुकानदारों को बाजार एवं तह बाजार के कर/शुल्क आदि से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने से स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने वाला वर्ग, गरीब परिवार आनंद से अपने स्वदेशी उत्पाद खिलौने, मिट्टी के उत्पाद, साज सज्जा का सामान आदि का विक्रय करके अपने परिवार के साथ दीपों का पर्व हर्षोल्लास से मना सकेगा। गाड़ी से उतरे, मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, अपनी जेब से दिए पैसे   आज मुख्यमंत्री जब टीटी नगर से गुजर रहे थे तभी फुटपाथी दुकानदारों पर उनकी नजर पड़ी उन्होंने मिट्टी के दीपक देखकर अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से नीचे उतरकर मिट्टी के दीपक और मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, मुख्यमंत्री ने दुकानदार से उसका हालचाल जाना और खुद अपनी जेब से पर्स निकालकर उसको पेमेंट किया। टीटी नगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ, फिटनेस मंत्र और एकता की दिलाई शपथ वीडियो सन्देश में भी वोकल फॉर लोकल की अपील कर चुके हैं   आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों एक वीडियो सन्देश में एक अपील भी की थी कि हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने और छोटे दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए, यदि हम फुटपाथ पर व्यापार करने वाले रेहड़ी पटरी वालों से उनके हाथ से बना सामान खरीदेंगे तो उन्हें आमदनी होगी जिससे उनकी दिवाली भी अच्छे से मना  सकेगी। recent visitors 86

सीकर में एक दर्दनाक हादसा, बस पुलिया से टकराई, मची अफरातफरी, अब तक 12 लोगों की मौत

राजस्थान राजस्थान से एक हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। सीकर में एक बस पुलिया से टकराई गई, जिससे गाड़ी में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में अबतक 12 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बस एक पुलिया से जा टकराई, जिससे यात्रियों में चीफ-पुकार मच गई। पुलिया से टक्कर इतनी तेज हो हुई कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।   हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। एक दर्जन से ज्यादा घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 7 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। recent visitors 181