चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी, अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 'आयुष्मान योजना' के अंतर्गत लाया जाएगा। आज धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी।"मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है, लेकिन मैं आपको सहाय नहीं कर पाऊंगा, ​क्योंकि अपने राजनीति स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार 'आयुष्मान भारत योजना' से जुड़ नहीं रही है। मोदी ने कहा, " एक समय था, जब इलाज में लोगों के घर, जमीने, गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी। पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़ कर रख देती थी। मैं अपने गरीब भाई-बहनोंं को इस बेबसी में नहीं देख सकता था, इसलिए ही 'आयुष्मान भारत' योजना ने जन्म लिया है। सरकार ने तय किया, गरीब के 5 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। देश में लगभग 4 करोड़ गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। नरेंद्र मोदी ने कहा, " जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश के प्र​गति की गति भी तेज होगी, इस सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के पांच स्तंभ तय किए हैं:- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारी होने से पहले का बचाव, समय पर बीमारी की जांच, मुफ्त और सस्ता इलाज, सस्ती दवाएं, छोटे शहरों में अच्छा इलाज, डॉक्टरों की कमी दूर करना, स्वास्थ्य सेवा में टेक्नॉलॉजी का विस्तार।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। ये प्रमाण है, आयुर्वेद को लेकर बढ़ रहे वैश्विक आकर्षण का। ये प्रमाण है, नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये दिवाली ऐतिहासिक है, 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब अयोध्या में रामलला के जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भूत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतिक्षा 500 वर्ष बाद पूरी हुई है.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सबको धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती की बधाई देता हूं। आज के दिन बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। मैं विशेष रूप से देश के व्यापारी लोग को भी शुमकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों को आयुष्मान वया वंदना कार्ड सौंपा recent visitors 68

मुख्‍यमंत्री, नीमच में वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच की औषधीय फसलों को जोड़ा जा रहा है पतंजलि योगपीठ से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्‍यमंत्री, नीमच में वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्‍यमंत्री ने नीमच में मेडिकल छात्रों से किया संवाद नीमच से रामपुरा, झालावाड फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा की भोपाल मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। नीमच, एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मण्‍डी है। यहाँ की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ से जोड़ा जा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को नीमच में वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह को सम्‍बोधित कर रहे उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवडा, उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल एवं महिला, बाल विकास तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू,जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, पवन पाटीदार, न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा एवं जनपदों एवं नगरीय निकायों के अध्‍यक्ष, जन-प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा धनवंतरी जयंती धनतेरस पर नीमच सहित तीन नये मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा रही है। सनातन संस्‍कृति में चिकित्‍सक को भगवान के रूप में देखा जाता है। चिकित्‍सा के छात्र मानवता की सेवा में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्‍होंने कहा कि नीमच में महामाया माँ भादवामाता का आर्शीवाद रहा है। यहां भादवामाता के पानी से ही रोग ठीक हो जाते है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा ने प्रशासनिक कुशलता की मिसाल कायम की है। प्रशासनिक कुशलता के साथ उनके द्वारा किये गये कामआदर्श है। नीमच में असंभव को संभव कर दिखाने का जज्‍बा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने झालावाड-रामपुरा-नीमच सडक को फोरलेन करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगले 4 से 6 माह में एशिया से चीते गांधी सागर अभयारण्य में लाकर छोडे जाएंगे। इससे गांधीसागर में पर्यटन के नये द्वार खुलेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने उपस्थि‍तजनों को धनतेरस, दीपोत्‍सव, धनवंतरी जयंती की बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने सभी त्‍यौहार शासकीय स्‍तर पर मनाने की शुरूआत की है। दशहरे पर्व पर शस्त्र-पूजन किया गया। प्रदेश में गौवर्धन पूजा भी सरकार द्वारा की जायेगी। मुख्‍यमंत्री को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं परिहार की ओर से भगवान श्रीनाथ जी की तस्‍वीर भी स्‍मृति स्‍वरूप भेंट की गई। नीमच के मेडिकल कॉलेज में किया छात्र-छात्राओं से संवाद मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने धनवंतरी जयंती के अवसर पर नीमच के वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय में नवप्रवेशी चिकित्‍सा छात्र-छात्राओं और मेडिकल कॉलेज के स्‍टॉफ से संवाद किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार निरंतर देश एवं प्रदेश में चिकित्‍सा शिक्षा को बढावा देने एवं चिकित्‍सा सेवाओं की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे, आज 3 नये मेडिकल कॉलेजों की सौगात प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी से मिली है। उन्‍होंने कहा कि चिकित्‍सा शिक्षा प्राप्‍त कर मानवता की सेवा का सुअवसर मिल रहा है। चिकित्‍सक सनातन संस्‍कृति में भगवान के रूप में देखे जाते है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि चिकित्‍सक पीडित मानवता की सेवा कर दीन दुखियों और रोगियों को रोगों से मुक्ति दिलाते है। इसलिए चिकित्‍सक को सनातन संस्‍कृति में सर्वोच्‍च सम्‍मानित माना जाता है। चि‍कित्‍सक ईश्‍वर के रूप में देखे जाते है। मुख्‍यमंत्री ने सभी चिकित्‍सा छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अच्‍छे चिकित्‍सक बनकर यहां से निकले और देश-प्रदेश एवं दुनिया में नाम रोशन करें। recent visitors 120

इंदौर में ट्रैफिक के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम, प्रमुख मार्गों पर 300 से ज्यादा जवान ट्रैफिक रात में भी संभाल रहे

इंदौर प्रदेश में पांच दिनी दीपोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस से हो रहा है। पहले दिन बाजारों में जमकर खरीदी होगी और लोग अपनी पसंदीदा चीजें खरीदेंगे। शाम को भगवान धनवंतरि की पूजा होगी और सभी के आरोग्य की कामना की जाएगी। इस दौरान प्रदेश के सभी शहरों के बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए पुलिस महकमे ने सभी शहरों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। प्रमुख बाजारों में पुलिस बल के साथ ही अग्मिशमन वाहन भी तैनात किए जाएंगे। इंदौर में ट्रैफिक के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर प्रदेश के बाजार में 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होगा। वाहन, सोना चांदी, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, बर्तन और कपड़ों की खरीदी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। 300 से ज्यादा जवान संभाल रहे ट्रैफिक इंदौर में दीपावली त्योहार पर बाजारा और सड़कों पर आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ है। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर 300 से ज्यादा जवान ट्रैफिक रात में भी संभाल रहे हैं। ट्रैफिक विभाग के अलावा थानों का स्टाॅफ भी इस काम में लगा है। विजय नगर, खजराना, पलासिया, लसुड़िया, रिंग रोड़ सहित अन्य इलाकों में रात को वाहनों की जांच भी हो रही है। इंदौर में प्रमुख मार्गों पर नगर निगम व जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगे है। उसकी मदद से प्रमुख मार्गों पर पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। चार फायर स्टेशनों पर पांच दिन अतिरिक्त स्टाॅफ दीपावली त्योहार के समय पटाखे, बिजली व शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसे देखते हुए इंदौर के चार प्रमुख फायर ब्रिगेड स्टेशनों पर रात के समय 20 से ज्यादा कर्मचारियों का अतिरिक्त स्टाॅफ रहेगा। इसके अलावा संकरी गलियों के लिए फायर ब्रिगेड ने बुलेट की व्यवस्था भी रखी है, जिस पर सवार होकर फायर ब्रिगेड कर्मी छोटी आग को बुझाने जा सके। खंडवा में ड्रोन और सीसीटीवी से नजर खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय ने दीपावली जैसे महापर्व को लेकर पुलिस महकमे को अलर्ट मोड पर किया हुआ है। यहां जिले के पुलिस कप्तान से मिले निर्देशों के बाद एक ओर जहां महिला पुलिस का दल बाजारों में घूम घूम कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने में लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर जिले के सभी थानों के साथ ही रिजर्व बल के जवान मिलकर नागरिकों की जान माल की सुरक्षा में 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर डटे हुए हैं। यही नहीं, पुलिस कंट्रोल रूम से भी लगातार सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ भरे क्षेत्रों के साथ ही पटाखा बाजार और शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से भी नजर रखी जा रही है। महिला पुलिस बाजारों में मजनूओं पर रख रहीं नजर वहीं, खंडवा नगर में इस समय त्योहारों के चलते की गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताते हुए जिले के आरआई अरविंद कुमार दांगी ने बताया कि बाजार में महिलाओं की सुरक्षा को खास ध्यान रखते हुए एक दुर्गा वाहिनी सेल तैयार किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों का चुनाव किया गया है, जो सिविल ड्रेस में बाजारों में घूम-घूम कर महिलाओं की सुरक्षा तो सुनिश्चित करती है। पुलिस बल के साथ ही रिजर्व बल के करीब 70 से अधिक जवानों को भी इस समय त्योहारों के मद्दे नजर ड्यूटी पर लगाया गया है। जवानों का दल लगातार शहर में गश्त कर रहा है, वहीं कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से बैठकर भी 24 घंटे शहर के चप्पे चप्पे की निगरानी की जा रही है। जबलपुर में धनतेरस पर एक हजार पुलिस कर्मी तैनात जबलपुर में धनतेरस पर्व पर बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से एक हजार पुलिसकर्मी व अधिकारी तैनात रहेंगे। बम तथा डॉग स्क्वॉड के द्वारा बाजारों को निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य बाजार क्षेत्र में चौपहिया वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मीयों को तैनात किया जाएगा, जो असामाजिक व अपराधिक तत्वों पर नजर रखेंगे। गंजीपुरा, फुहारा, सराफा, गोरखपुर, रांझी, आधारताल क्षेत्र के मुख्य बाजार में धनतेरस पर्व पर एक हजार पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाजार सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनतेरस पर्व पर शहर में 500 करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना है। recent visitors 74

नागरिकता की लाइन में कई विदेशी, छत्तीसगढ़-रायपुर में बसने के लिए पाकिस्तानियों ने किए सबसे ज्यादा आवेदन

रायपुर. CAA लागू होते ही भारत की नागरिकता लेकर छत्तीसगढ़ में बसने के लिए कई विदेशी कतार में हैं. पिछले कुछ महीनों में ही 90 से ज़्यादा लोगों ने नागरिकता लेने आवेदन किया है. आवेदन करने वालों में सबसे ज्याद पाकिस्तान के लोग हैं. इसके अलावा अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश के लोग भी नागरिकता चाहते हैं. अब तक मिले आवेदन में रायपुर में रहने के इच्छुक वाले लोग ज्याद हैं. इसके बाद बलौदबाज़ार के लिए आवेदन आए हैं. नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (सिटीजीनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019) के तहत वर्ष 1955 के नागरिकता कानून को संशोधित करके यह व्यवस्था की गई है कि 31 दिसंबर 2014 के पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी और ईसाई को भारत की नागरिकता प्रदान की जा सकेगी. इस विधेयक में भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवश्यक 7 वर्ष तक भारत में रहने की शर्त में भी ढील देते हुए इस अवधि को केवल 5 वर्ष किया गया है. recent visitors 92

प्रधानमंत्री ने धनतेरस पर रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है जिससे हर युवा को अवसर मिले : प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ये हमारा कमिटमेंट है प्रधानमंत्री ने धनतेरस पर रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धनतेरस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ये हमारा कमिटमेंट है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष की दीपावली को विशेष बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दीपावली है। इस दीपावली का इंतजार कई पीढ़ियों ने किया है, जबकि कई लोगों ने इसके लिए अपने प्राणों की आहुति दी है या विपत्तियों का सामना किया है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान पीढ़ी ऐसे उत्सवों को देखने और उनका हिस्सा बनने के लिए बेहद भाग्यशाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्सव के माहौल में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती पत्र सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने नए भर्ती हुए लोगों को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा में 26,000 युवाओं को नई सरकार द्वारा नौकरी मिलने से उत्सव का माहौल है। हरियाणा में भाजपा की सरकार की पहचान बिना किसी खर्च या सिफारिश के नौकरी देने की है। प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि देश के युवाओं को अधिकतम रोजगार मिलना चाहिए। सरकार की नीतियों और निर्णयों का रोजगार सृजन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने देशभर में तमाम विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे न केवल नागरिकों को लाभ हो रहा है बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। कल गुजरात के वडोदरा की अपनी यात्रा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र के लिए एक विमान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इससे हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा जबकि एमएसएमई उद्योगों को स्पेयर पार्ट्स और अन्य उपकरणों के निर्माण से बहुत लाभ होगा, जिससे आपूर्ति श्रृंखलाओं का एक विशाल नेटवर्क तैयार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार की नीतियों के कारण भारत के खादी उद्योग में काफी बदलाव आया है और इसका असर गांवों के लोगों पर पड़ा है। खादी ग्रामोद्योग का कारोबार आज डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। 10 साल पहले की तुलना में प्रधानमंत्री ने कहा कि खादी की बिक्री में 400 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, जिससे बुनकरों और कारोबारियों को लाभ हुआ है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। मोदी ने लखपति दीदी योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा, “पिछले एक दशक में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ महिलाएं स्व-रोजगार के कारण कमाने लगी हैं और सरकार ने इन्हें पूरी तरह सपोर्ट किया है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और उनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पिछली सरकारों पर स्पष्ट नीतियों और इरादों की कमी का अभाव बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में नई तकनीकें आती थीं। लेकिन भारत में हम उनका इंतजार करते थे, ये सोचकर कि ये दुनिया के पास आ गई है, हमारे पास कब आएगी। जो तकनीक पश्चिमी देशों में पुरानी और बेकार हो जाती थी, वो हमारे पास आ जाती थी। ये मानसिकता बना दी गई कि हमारे देश में आधुनिक तकनीक विकसित नहीं हो सकती। इस मानसिकता से कितना बड़ा नुकसान हुआ, भारत न सिर्फ आधुनिक विकास की दौड़ में पिछड़ गया, बल्कि रोजगार के सबसे महत्वपूर्ण स्रोत भी हमसे दूर होने लगे। आधुनिक दुनिया में अगर रोजगार पैदा करने वाले उद्योग नहीं होंगे, तो रोजगार कैसे मिलेगा? इसीलिए हमने देश को पिछली सरकारों की उस पुरानी सोच से मुक्त करने के लिए काम करना शुरू किया है। अंतरिक्ष क्षेत्र से लेकर सेमी कंडक्टर तक, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों तक, हमने हर नई तकनीक में प्रगति की है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि आज सरकार भारत के युवाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल विकास पर बहुत ध्यान दे रही है। इसलिए, उन्होंने कहा कि सरकार ने कौशल भारत जैसे मिशन शुरू किए हैं और कई कौशल विकास केंद्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है कि भारत के युवाओं को अनुभव और अवसर के लिए भटकना न पड़े। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में सशुल्क इंटर्नशिप के लिए प्रावधान किए गए हैं, जहां प्रत्येक इंटर्न को एक वर्ष के लिए प्रति माह 5,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल से जुड़ने का मौका मिलेगा और उनके करियर में लाभकारी अनुभव जुड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा कार्तिक साहेब की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के प्रमुख नेताओं में शुमार कार्तिक उरांव की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वंचितों के कल्याण के लिए उनका अतुलनीय योगदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने सोशल मीडिया … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनील और लकी प्रजापति की दुकान से खरीदे दीपक मुख्यमंत्री का पथ-विक्रेताओं ने बाजार शुल्क से मुक्ति के लिए माना आभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए, धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं, राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिये लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप, इससे “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहन मिलेगा   recent visitors 62

बजरंग दल ने जनता से की अपील, दिवाली पर हिंदुओं की दुकान से ही सामान खरीदें, लगाए पोस्टर

 भोपाल / देवास  दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बजरंग दल ने पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजधानी भोपाल से लेकर देवास तक में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं। यह होर्डिंग बजरंग दल के लोगों ने लगाए हैं। होर्डिंग देखकर इस पर सियासत तेज हो गई है। बजरंग दल ने लोगों से अपील की है कि दिवाली पर हिंदुओं की दुकान से ही सामान खरीदें। दिवाली को लेकर लगे हैं पोस्टर दरअसल, अलग-अलग चौक-चौराहों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है कि अपना त्यौहार, अपनों से व्यवहार। दिवाली की खरीदी उनसे करे, जो आपकी खरीदी से दिवाली मना सके। इसके बाद नीचे लिखा है कि निवेदक बजरंग दल। ऐसे पोस्टर मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दिख रहे हैं। बजरंग दल ने इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि यह हिंदुओं का त्यौहार है। आप हिंदुओं की दुकान से ही सामान खरीदें। हालांकि पहली बार एमपी में ऐसे पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए गए हैं। इससे पहले बड़े पैमाने पर ऐसे पोस्टर नहीं लगे थे। देवास में भोपाल चौराहे पर यह होर्डिंग है। वहीं, भोपाल शहर में अलग-अलग जगहों पर होर्डिंग लगाई गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में दिवाली को लेकर सीएम मोहन यादव ने भी अपील की है कि आप देसी दुकानों से सामान खरीदें। उन्होंने इसकी शुरुआत खुद से कर भी दी है। वह लोकल दुकानों से जाकर सामान की खरीदी कर रहे हैं। वहीं, बजरंग दल ने इसे अलग रंग दे दिया है। कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग हिंदुओं से ही सामान खरीदने की अपील वाले पोस्टर को कांग्रेस ने शर्मनाक और घटिया बताया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने सरकार से इस तरह के पोस्टर लगाने वाले खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अवनीश बुंदेला ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और बीजेपी तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। सब्जी, फूल का व्यापार करने वाले ज्यादातर दूसरे धर्म के लोग हैं, तो क्या ऐसे में भगवान को फूल चढ़ाना बंद कर दें? यह घटिया सोच का परिणाम है। कांग्रेस सनातन विरोधियों के साथ पोस्टर को शर्मनाक बताए जाने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उसे सनातन विरोधियों का समर्थक बताया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सनातन के खिलाफ बोलने वालों के साथ खड़ी है। सामाजिक संगठनों द्वारा इस तरह की अपील की जाना स्वाभाविक है। recent visitors 86