मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनील और लकी प्रजापति की दुकान से खरीदे दीपक
मुख्यमंत्री का पथ-विक्रेताओं ने बाजार शुल्क से मुक्ति के लिए माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए, धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है।
प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं, राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिये लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप, इससे “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहन मिलेगा

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।