योगी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत यूपी के लाभार्थियों को फ्री में दिवाली पर एक सिलेंडर देगी

लखनऊ योगी सरकार हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को दिवाली पर तोहफा देने जा रही है।योगी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत यूपी के लाभार्थियों को फ्री में दिवाली पर एक सिलेंडर देगी। लाभार्थियों को फ्री में सिलेंडर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आया है लेकिन सरकार ने इसका नीतिगत निर्णय ले रखा है, इसलिए आदेश आना औपचारिकता है। फ्री में सिलेंडर कब बांटे जाएंगे ये आदेश आने के बाद ही पता चलेगा। माना जा रहा है कि दो-तीन दिनों में सिलेंडर देने का आदेश जारी हो सकता है। दरअसल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पूरे देश में चलाई जा रही है। इसके तहत साल में दो सिलेंडर निश्शुल्क उज्जवला लाभार्थियों को दिए जाते हैं। पहला सिलेंडर दिवाली पर मिलता है और दूसरा सिलेंडर होली पर दिया जाता है। दिवाली की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने दिए थे निर्देश त्योहारों को लेकर सीएम योगी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की थी। जिसमें सीएम योगी ने दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर बांटने के निर्देश जारी किए थे। सीएम योगी ने कहा था कि त्योहार से पहले इन सभी लाभार्थियों तक रसोई गैस सिलेंडर पहुंच जाना चाहिए। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करके त्योहार में सुरक्षा-व्यवस्था पर भी लंबी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने नवरात्र के समय प्रमुख स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल रखने को कहा है। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी मंदिर, वाराणसी में विशालाक्षी मंदिर और बलरामपुर में मां पाटेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए जाए। हर मंदिर परिसर में सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। ग्रामीण रूटों पर बसें बढ़ाई जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के समय अक्सर ग्रामीण रूट पर बसों की कमी दिखती होती है। परिवहन निगम को इन रूटों पर बसों की संख्याा बढ़ाने की जरूरत है। निगम यह भी देखे कि बस ड्राइवर व कंडक्टर नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। किसी हाल में डग्गामार और खस्ताहाल बसें नहीं चलाई जाए। शहरी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस सेवा को बढ़ाने की जरूरत है। recent visitors 81

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सभी लोगों को आना चाहिये। गांव के विकास व गांव के उत्थान के लिए ग्रामसभा में जरूर जायें। गांव के विकास में जो पैसा लगाया गया है, उसका सुनियोजित तरीके से प्रबंधन हो। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बात मंत्री श्री पटेल ने करेली विकासखंड के ग्राम पिपरिया में आयोजित ग्राम सभा में कही। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ से लाभान्वित भी किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्राम सभा अपने क्षेत्र में अपने सदस्यों के हितों, पर्यावरण में सुधार और स्थानीय रोज़गार बढ़ाने के लिए कार्यक्रम बनाती है। लोगों की भागीदारी के माध्यम से ग्राम स्वराज प्राप्त करना है। ग्राम सभाएं केवल अतीत पर चिंतन करने का समय नहीं हैं, बल्कि भविष्य का मार्गदर्शन करने का एक अवसर भी है। बुजुर्गों के ज्ञान का सम्मान करके और महिलाओं व युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर ये सभाएं जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और शासन की जड़ों को मजबूत करेंगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शासकीय भूमि पर अंधाधुंध अतिक्रमण नहीं हो। खाली पड़े शासकीय भूमि पर स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी भवन बनाकर लोगों को सुविधायें मुहैया करा सकते हैं। इसके लिए आपस में बैठक यह निर्णय करें कि हमारे लिये ही इन जगहों का उपयोग होगा।आज पूरे प्रदेश में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अपने गांव की भलाई और विकास के लिए आपको फैसले लेना होगा। हम सभी मिलकर स्वच्छता में अपनी पंचायत को नम्बर वन बना सकते हैं। समय पर स्वच्छता कर, सम्पत्ति कर एवं जल कर का भुगतान करें। इन सभी कार्यों से पंचायत को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो पौधरोपण किया, उसकी सुरक्षा और हमें मिलने वाले जल के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बतायें और नशे से उन्हें बचायें। आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का अंतिम दिन है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई। इस वर्ष इसकी थीम स्वभाव स्वच्छता,संस्कार स्वच्छता है। हमें अपने वैयक्तिक एवं आंतरिक स्वच्छता पर ध्यान रखना होगा। अपनी आदतों में सुधार करना होगा। स्वच्छता अभियान अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि गांधी जी ने स्वावलंबन का पाठ सिखाया है। आप सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।   recent visitors 86

‘परिवर्तन महारैली’ के दौरान मोदी ने जनता से की अपील, कहा- रोटी, बेटी और माटी बचाने के लिए भाजपा की सरकार बनाइए

हजारीबाग हजारीबाग में 'परिवर्तन महारैली' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड में रोटी, बेटी और माटी को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से राज्य में जो 'परिवर्तन यात्रा' निकाली गई है, वह झारखंड में सिर्फ सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि झारखंड की बेटियों, यहां की माटी और यहां की रोटी को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी है कि यहां सरकार बनने पर इन तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। आज की 'परिवर्तन सभा' के साथ झारखंड में बदलाव की नई सुबह की शुरुआत होगी। आज एक ओर केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, तो दूसरी ओर झारखंड की मौजूदा सरकार इसे विकास की पटरी से उतारने में लगी है। यहां का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-झामुमो-राजद का गठजोड़ है। पीएम मोदी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के नाम पर वोट लेने वालों ने ऐसी खुली लूट मचा रखी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। झारखंड तभी आगे बढ़ेगा, जब ये सरकार हटेगी। भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जन-जन के सपनों को पूरा करने की संकल्प यात्रा है। इस यात्रा को यहां की जनता का अपार आशीर्वाद, स्नेह और जनसमर्थन मिला है। कांग्रेस पर आदिवासियों की घोर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर लाई गई। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया है। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिया है। हम सब प्रेम से भगवान बिरसा मुंडा को 'धरती आबा' कहते हैं। आज उनके नाम पर हमारी सरकार ने 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' शुरू किया है। उन्होंने राज्य की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोलती है। इसके लोगों ने गरीबों, आदिवासियों और सेना की जमीन तक को लूटा। कोयले की खुली लूट मची है। बालू के ठेके-पट्टे के नाम पर लूट हो रही है। ये लोग गरीब आदिवासियों के नाम पर योजनाओं का पैसा भी खा जाते हैं। उन्होंने झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना को भ्रष्टाचार का नया ठिकाना करार देते हुए कहा कि जब चुनाव नजदीक आए हैं, तो ये लोग बड़े-बड़े वादे कर धूल झोंकना चाहते हैं। झारखंड के लोगों को झूठ की दुकान वालों से सावधान रहना है। झूठ की नई जलेबियां परोसने से पहले ये लोग पुराने वादों का हिसाब तो दे दें। उन्होंने पूछा कि इन्होंने बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने, नौकरियां देने, हर महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर हर माह दो हजार रुपए देने का वादा किया था, उन वादों का क्या हुआ। प्रदेश सरकार के संरक्षण में पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों रुपए की कमाई की जा रही है और पैसा मालिकों के पास ऊपर तक पहुंच रहा है। पेपर लीक ने नौजवानों की जिंदगी को तबाह कर दिया है। यह सरकार युवा भाई-बहनों को भला नहीं कर सकती। recent visitors 68

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा- भोपाल के प्रवेश मार्गों पर बनेंगे भगवान राम-कृष्ण और राजा विक्रमादित्य के नाम पर द्वार

भोपाल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि सेना के जवान जिस तरह देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देता हैं, उसी प्रकार सफाई कर्मी स्वच्छता और समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिन-रात सेवा में जुटे रहते हैं। जवानों की तरह ही सफाईकर्मियों का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छता दिवस समारोह में भोपाल के प्रवेश मार्गों पर भगवान राम एवं कृष्ण, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक के नाम पर द्वार बनाने की घोषणा भी की। कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे नमो-उपवन को सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। समारोह में 685 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। फिल्म का प्रदर्शन किया गया समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता दिवस संबोधन सुना गया। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्यों एवं गोसंरक्षण की गतिविधियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया। बायो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के लिए किए गए 435 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण पर आभार व्यक्ति किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर की आदर्श गोशाला के 100 टन क्षमता के बायो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम उज्जैन को थ्री-स्टार रेटिंग मिलने पर उज्जैन के 2,115 सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप तीन-तीन हजार रुपये के हिसाब से सिंगल क्लिक के माध्यम से 63 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की। स्वच्छता मित्रों से वर्चुअल संवाद कर पूछा कि आपको किसी किस योजना का लाभ मिल रहा है? इस पर रश्मि आयुष्मान, लाड़ली बहना, बीपीएल कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता का विषय उठाना अभिनंदनीय मुख्यमंत्री डा.यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर से स्वच्छता का विषय उठाया तो हम भी सोच में पड़ गए थे, पर अब समझ में आता है कि यह विषय कितना महत्वपूर्ण है। यह अभिनंदनीय है। प्रधानमंत्री ने गांव-गांव में शौचालय निर्मित करवाकर महिलाओं को बड़ी समस्या और पीड़ा से राहत पहुंचाई है। स्वच्छता सेवा पखवाड़े में प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में 42 हजार 500 से अधिक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। 968 ब्लैक स्पाट का उन्मूलन और सौन्दर्यीकरण हुआ। स्वच्छतम राज्य के रूप में पहचान स्थापित करेगा मप्र भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के परिणाम स्वरूप ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मध्य प्रदेश देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में पहचान स्थापित करेगा। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कुष्णा गौर और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री बागरी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे। recent visitors 80

कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही चीतों को जंगल में छोड़ा जाएगा, अब कुल 24 है सख्यां

श्योपुर  कूनो नेशनल पार्क में रह रहे चीतों के साम्राज्य में अब विस्तार होगा। उन्हें जल्द ही खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद वह मध्य प्रदेश ही नहीं, यूपी और राजस्थान में भी छुट्टा घूमेंगे। वो जब चाहे तब जंगल में खुद से लौंटेगे लेकिन उन्हें ट्रैंकुलाइज नहीं किया जाएगा। यह निर्णय तीन राज्यों के वन विभाग के अधिकारियों की हुई मीटिंग में लिया गया है। एमपी, यूपी और राजस्थान के 27 जिलों में चीते घूम सकेंगे। तीन राज्य के अधिकारियों ने की प्लानिंग कूनो नेशनल पार्क में अभी बड़े और छोटे मिलाकर चीतों की संख्या 24 है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के वन अधिकारियों ने इस बारे में योजना बनाई है। चीतों को ट्रेंकुलाइज करके वापस नहीं लाया जाएगा, केवल जान का खतरा होने पर ही उन्हें रेस्क्यू किया जाएगा। विस्तृत योजना की जाएगी तैयार इससे पहले, लगभग दो साल का एक विस्तृत कार्य योजना तैयार किया जाएगा। इस योजना में चीतों के लिए शिकार की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और वन कर्मचारियों को चीतों की देखभाल का प्रशिक्षण शामिल होगा। पूरी योजना बनने के बाद ही साफ होंगी चीजें कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि पूरी योजना बनने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सबसे पहले, कूनो से सटे जिलों में चीतों के लिए भोजन की उपलब्धता की जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन जिलों के जंगलों में चीतों के लिए पर्याप्त शिकार उपलब्ध हो। खुले जंगल में पहले छोड़े जाएंगे चीते वहीं, कूनो नेशनल पार्क के 24 चीते जल्द खुले जंगल में छोड़े जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार चीतों के विचरण का दायरा बड़ा होगा। ये बाघों की तरह 3 राज्यों के 27 जिलों में घूम सकेंगे। इन्हें ट्रेंकुलाइज कर वापस नहीं लाया जाएगा। जान का खतरा होने पर ही रेस्क्यू किया जाएगा। कूनो से सटे जिलों को किया जाएगा शामिल इस योजना में कूनो से सटे जिलों को भी शामिल किया जाएगा, जहां चीतों के लिए शिकार की व्यवस्था की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चीतों को जंगल में पर्याप्त भोजन मिले और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। चीतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम यह कदम चीतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चीतों को खुले जंगल में छोड़ने से पहले यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि उनके लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार हो। इसके लिए वन विभाग द्वारा कई ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जैसे कि शिकार की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और वन कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना। इससे चीतों की आबादी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।   recent visitors 74

स्वच्छ भारत अभियान दुनिया का सबसे बड़ा और सफल जनआंदोलन, विकसित भारत की यात्रा को करेगा मजबूत: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान को इस सदी में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सफल जनआंदोलन करार दिया और कहा कि ‘विकसित भारत' की यात्रा में हर प्रयास ‘स्वच्छता से संपन्नता' के मंत्र को मजबूत करेगा। स्वच्छ भारत अभियान आरंभ होने के 10 साल पूरे होने के अवसर पर यहां विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वच्छता और सफाई से संबंधित 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को हर नागरिक के जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए भावी पीढ़ियों में इस मूल्य का संचार करने पर भी जोर दिया। 'दुनिया का सबसे सफल जन आंदोलन बना स्वच्छ भारत अभियान' उन्होंने कहा, ‘‘आज से एक हजार साल बाद भी जब 21वीं सदी के भारत का अध्ययन होगा तो उसमें स्वच्छ भारत अभियान को जरूर याद किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन इस सदी में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सफल जनभागीदारी, जन नेतृत्व वाला जन आंदोलन है। इस मिशन ने मुझे ईश्वररूपी जनता-जनार्दन की साक्षात ऊर्जा के भी दर्शन कराए हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘विकसित भारत की यात्रा में हमारा हर प्रयास 'स्वच्छता से संपन्नता' के मंत्र को मजबूत करेगा।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता की प्रतिष्ठा बढ़ने से देश में एक बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक परिवर्तन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले साफ-सफाई के काम से जुड़े लोगों को किस नजर से देखा जाता था, यह पूरा देश जानता है लेकिन स्वच्छ भारत अभियान ने इस सोच को भी बदल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘साफ-सफाई करने वालों को आज जब मान-सम्मान मिला तो उनको भी गर्व हुआ।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान लाखों भारतीयों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है और पिछले 10 वर्षों में अनगिनत नागरिकों ने इसे अपनाया है और अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता आजीवन प्रतिज्ञा है, न कि एक बार किया गया कोई वादा। हमें स्वच्छता को हर नागरिक के जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए भावी पीढ़ियों में इस मूल्य का संचार करना होगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘गंदगी के प्रति नफरत ही हमे स्वच्छता के लिए मजबूर कर सकती है और मजबूत भी कर सकती है।'' प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर जल संरक्षण, जल शोधन और नदियों की सफाई के महत्व को भी रेखांकित किया और इसे प्राप्त करने के लिए लगातार नई तकनीकों में निवेश करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने पर्यटन पर स्वच्छता के महत्वपूर्ण प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासियों को पर्यटन स्थलों, पवित्र तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक विरासत की स्वच्छता और साफ-सफाई को बनाए रखना चाहिए। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा मोदी ने इस अवसर पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान न देने के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने आजादी मिलने के बाद महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलने का दावा किया, उनके नाम पर सत्ता हासिल की लेकिन स्वच्छता को लेकर बापू के दृष्टिकोण की उपेक्षा की। उन्होंने कहा, ‘‘वर्षों तक उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए गांधी जी की विरासत का दोहन किया लेकिन स्वच्छता पर उनके जोर को आसानी से भुला दिया।'' मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने गंदगी को ही जिंदगी मान लिया…इसके परिणामस्वरूप लोग गंदगी में रहने के आदी हो गए, गंदगी और नकारात्मकता उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई। साथ ही समाज में स्वच्छता को लेकर होने वाली चर्चाएं भी।'' उन्होंने कहा कि इसीलिए उन्होंने लाल किले की प्राचीर से इस मुद्दे को उठाया था लेकिन उनका मजाक उड़ाया गया और कहा गया कि शौचालय के बारे में बात करना प्रधानमंत्री का काम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘… लेकिन मैं नहीं रुकूंगा… भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता मेरे साथी नागरिकों के जीवन को आसान बनाना है!'' इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया उनमें मिशन अमृत और अमृत 2.0 के तहत शहरी जल और गंदे नाले की व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा बेसिन क्षेत्रों में जल गुणवत्ता और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार पर केंद्रित 1550 करोड़ रुपये से अधिक की 10 परियोजनाएं और गोबरधन योजना के तहत 1332 करोड़ रुपये से अधिक की 15 संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र परियोजनाएं शामिल हैं।   recent visitors 140

रिपोर्ट : इजरायल ईरान के तेल कुओं और परमाणु अड्डों पर अटैक कर सकता है, एयर डिफेंस सिस्टम भी निशाने पर रहेगा

तेल अवीव ईरान की ओर से इजरायल पर मंगलवार को 200 मिसाइलें दागे जाने के बाद माहौल बदल गया है। अब तक हमास, हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच ही चल रही जंग दो महाशक्तियों में संघर्ष में बदलती दिख रही है। इस बीच इजरायल ने ईरान को खत्म ही करने की कसम खाई और बदला लेने की धमकी दी है। अमेरिकी वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के अनुसार इसके तहत इजरायल अब ईरान के परमाणु ठिकानों और उसके तेल कुओं पर भी अटैक कर सकता है। इससे ईरान के साथ ही आसपास के देशों के लिए भी खतरे की स्थिति पैदा हो सकती है। यही नहीं तेल के ठिकानों पर अटैक की वजह से दुनिया भर में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि हम यह देखेंगे कि अब हम अटैक करेंगे तो ईरान क्या करेगा। हम ईरान को ऐसा दर्द देंगे कि वह कभी भुलेगा नहीं। कई इजरायली सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के तेल कुओं पर अटैक हो सकता है। इसके अलावा ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम भी निशाने पर रहेगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इजरायल की ओर से फाइटर जेट्स से हमला किया जा सकता है। इसके अलावा टारगेट अटैक भी हो सकता है, जिसमें ड्रोन जैसी चीजों का इस्तेमाल हो सकता है। इसी तरीके से इजरायल ने तेहरान के अंदर घुसकर इस्माइल हानियेह को मार गिराया था। यह पहला मौका है, जब इजरायल और ईरान इस तरह से आमने-सामने हैं। इसी साल अप्रैल में भी दोनों के बीच मामूली झड़प हुई थी। लेकिन इस बार जंग तेज होती दिख रही है। यहां तक कि अमेरिका ने अतिरिक्त सैनिक भेजने का ऐलान कर दिया है और इजरायल का समर्थन करते हुए कहा है कि उसे ईरान के हमलों से अपनी रक्षा करने का अधिकार है। अब अनुमान है कि इजरायल बड़ा हमला कर सकता है और इससे पूरे मिडल ईस्ट में ही कोहराम की स्थिति पैदा हो सकती है। बता दें कि अब तक ईरान के अलावा किसी भी अन्य मुस्लिम देश ने इजरायल के खिलाफ खुलकर उतरने का ऐलान नहीं किया है। सऊदी अरब, यूएई जैसे देश तो तटस्थ ही हैं। ऐसी स्थिति में इजरायल और ईरान के बीच बड़ा संघर्ष दुनिया को किस तरफ ले जाएगा, यह देखने वाली बात होगी। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू तो वीडियो जारी करके कह चुके हैं कि ईरान को हमले की कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि ईरान यह नहीं समझता कि हमारा अपनी रक्षा को लेकर संकल्प है। यह संकल्प दुश्मनों के खात्मे तक बना रहेगा। recent visitors 83