चैंपियंस ट्रॉफी- पाकिस्तान ऑलआउट, भारत को 242 का टारगेट: इकलौती फिफ्टी सऊद की; कुलदीप को 3 और पंड्या को 2 विकेट

Champions Trophy 2025 – Pakistan all out, India’s target is 242: Saud’s only fifty; Kuldeep gets 3 and Pandya gets 2 wickets चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को 242 रन का टारगेट दिया है। सऊद शकील ने टीम की ओर से इकलौती फिफ्टी लगाई। उन्होंने 62 रन बनाए और कप्तान मोहम्मद रिजवान (46 रन ) के साथ 104 रन की साझेदारी की। ओपनर बाबर आजम (23 रन) और इमाम-उल-हक (10 रन) अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। लोअर मिडिल ऑर्डर भी भारतीय स्पिनर्स के आगे फेल हो गया। टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। जबकि हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली। 2 बैटर रनआउट हुए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि टॉस से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, यह पिच बाद में धीमी हो सकती है। recent visitors 138

413 दिनों का सूखा हुआ खत्म, वनडे में जीती टीम इंडिया, 68 गेंद रहते हारी इंग्लैंड

नागपुर टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की भी धमाकेदार शुरू की है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत ने 4 विकेट से अपने नाम किया। विस्फोटक शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सिर्फ 249 रनों पर समेट दिया। जवाब में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए, इसके बाद भी टीम इंडिया ने मुकाबले को 39 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। भारत को वनडे में 413 दिन बाद जीत मिली है। 2024 में टीम एक भी वनडे नहीं जीत पाई थी। साल्ट और डकेट ने की विस्फोटक शुरुआत इंग्लैंड को फिल साल्ट और बेन डकेट ने तेज शुरुआत दिलाई। वनडे में डेब्यू कर रहे राणा के पहले ही ओवर में साल्ट ने दो चौके मारे और फिर छठे ओवर में इस तेज गेंदबाज पर तीन छक्कों और दो चौकों से 26 रन बटोरे। इंग्लैंड की टीम हालांकि जब मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही थी तब दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी के कारण श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो पर विकेटकीपर केएल राहुल ने साल्ट को रन आउट कर दिया। उन्होंने 26 गेंद पर 43 रन बनाए। 10वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने राणा की गेंद पर मिडविकेट से पीछे की ओर 21 मीटर दौड़ते हुए डकेट (32) का शानदार कैच लपका। राणा ने दो गेंद बाद हैरी ब्रूक (0) को भी राहुल के हाथों कैच करा दिया। दो रनों के भीतर ये तीनों विकेट गिरे। 19 रन बनाने वाले जो रूट को आउट कर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका दिया। इसके बाद बटलर ने बेथेल के साथ 59 रन की साझेदारी की। अर्धशतक बनाने के बाद वह अक्षर की गेंद को हवा में खेलकर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 गेंद की अपनी 52 रनों की पारी में चार चौके मारे। 21 साल के बेथेल ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने हालांकि उन्हें पगबाधा करके इंग्लैंड की मजबूत स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। 51 रन बनाने वाले बेथेल ने 64 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा। भारत के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 53 रन जबकि अनुभवी रविंद्र जडेजा 26 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाकर। मेहमान टीम की 47.4 ओवर में सिमट गई। अय्यर, गिल और अक्षर ने ठोकी फिफ्टी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की नई जोड़ी कोई कमाल नहीं कर पाई। 22 गेंद पर 15 रन बनाकर यशस्वी आर्चर का शिकार बने। रोहित का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सिर्फ 2 रन बना सके। साकिब महमूद को उनका विकेट मिला। छठे ओवर में रोहित आउट हुए तो भारत का स्कोर 19 रन था। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मैच का रुख ही बदल दिया। आते ही उन्होंने अटैक किया और पावरप्ले खत्म होने तक भारत का स्कोर 71 रन पहुंच गया था। 30 गेंदों पर अय्यर ने वनडे में अपनी 19वीं फिफ्टी पूरी की। 36 गेंद पर 59 रन बनाकर वह बेथेल का शिकार बने। गिल और अय्यर के बीच 64 गेंदों पर 94 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल को बैटिंग के लिए भेजा। अक्षर ने गिल का साथ निभाया। दोनों ने अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड होने से पहले अक्षर ने 47 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने अंत में वापसी की कोशिश की। केएल राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। गिल शतक से चूक गए औऱ 87 रनों की पारी खेलकर साकिब की गेंद पर आउट हुए। हालांकि इन तीन विकेटों का कोई खास असर नहीं हुआ और 39वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत ने मैच जीत लिया। हार्दिक 9 और जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। recent visitors 66

पुणे में चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

 पुणे  टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक चला. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ही बना सकी. भारत ने यह मुकाबला गेंदबाजों के दम पर जीता. टीम इंडिया ने पुणे में जीत के साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पुणे में खेले गए मैच में हर्षित राणा ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 3 विकेट झटके. रवि बिश्नोई को भी 3 विकेट मिले. उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को 1 विकेट मिला. अक्षर पटेल को भी एक सफलता हाथ लगी. आखिरी ओवर तक पहुंचा मुकाबला – भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवरों में 166 रन बनाकर ऑल आउट हुई. आखिरी ओवर में साकिब महमूद का विकेट गिरा. वहीं इससे पहले 19वें ओवर में जैमी ओवरटन आउट हुए थे. वे 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जोफ्रा आर्चर खाता तक नहीं खोल पाए. वे जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड के लिए ब्रूक का अर्धशतक – इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई थी. ओपनर फिलिप साल्ट और बेन डकेट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. साल्ट 23 रन बनाकर आउट हुए. जबकि डकेट ने 39 रनों का योगदान दिया. इसके बाद कप्तान जोस बटलर 2 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 26 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. लिविंगस्टन और बेथेल कुछ खास नहीं कर सके. कार्स भी जीरो पर आउट हुए. टीम इंडिया के लिए दुबे-पांड्या का दमदार प्रदर्शन – भारत की शुरुआत खराब हुई थी. ओपनर संजू सैमसन महज 1 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया. पांड्या ने 30 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. दुबे ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 29 रनों की पारी खेली. रिंकू सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड को महमदू ने दिलाए 3 विकेट लिए – साकिब महमूद ने इंग्लैंड के लिए बॉलिंग करते हुए 4 ओवरों में 35 रन दिए. उन्होंने 3 विकेट झटके. जैमी ओवरटन को 2 विकेट मिले. वहीं कार्स और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला. टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा – भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने तीसरे मैच में वापसी की और भारत को 26 रनों से हराया. इसके बाद भारत ने पुणे में 15 रनों से जीत दर्ज की. अब सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा. recent visitors 42

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने फिर से बनाई जगह, नए साल पर इंडिया का सफर समाप्त

 सिडनी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 का पांचवां एवं आखिरी आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन (5 जनवरी) के दूसरे सेशन में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद टेस्ट सीरीज जीत हासिल की है. इस सीरीज जीत के साथ ही कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में भी एंट्री ले ली. अब WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल इस साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारतीय टीम लगातार दो फाइनल खेली थी, जहां उसे पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. अब भारतीय टीम का तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम की दूसरी पारी 157 रनों पर सिमट गई. बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. यानी पहली पारी के आधार पर भारत को चार रनों की लीड मिली है. पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. जबकि मेलबर्न टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की हाइलाइट्स, बुमराह के बिना बिखरी दिखी गेंदबाजी टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और उसने 3.4 ओवरों में ही 39 रन बना लिए थे. यहां से प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम की वापसी कराई. प्रसिद्ध ने पहले सैम कोंस्टास (22) को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया. फिर मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) का भी उन्होंने शिकार किया. लाबुशेन और स्मिथ दोनों का ही कैच यशस्वी जायसवाल ने लपका. यहां से उस्मान ख्वाज और ट्रेविस हेड के बीच 5वें विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप हुई. सिराज ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप का अंत किया. यहां से ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने भारतीय टीम को कोई चांस नहीं दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे. ऐसे में भारतीय टीम की गेंदबाजी बिखरी नजर आई. वैसे भी 162 रनों का टारगेट ऑस्ट्रेलिया के लिए उतना बड़ा नहीं था. नए साल 2025 की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए मैच का नतीजा तीसरे ही दिन निकल आया। रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के कारण खुद को कप्तानी और प्लेइंग इलेवन से दूर रखा। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में कप्तानी की, लेकिन वे पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। ऐसे में विराट कोहली ने बाकी मैच में कप्तानी की। इंडिया ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन पर सभी विकेट खोए थे। भारत दूसरी पारी में 157 रन ही बना सका। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने रो-धोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस डब्ल्यूटीसी साइकिल के अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अभी दो मैच बाकी हैं। अगर इंडिया की टीम इस मैच को जीत जाती तो निश्चित तौर पर फाइनल की रेस में होती, लेकिन अब कोई भी समीकरण किसी भी टीम के लिए बाकी नहीं है। इंडिया की जीत से ना सिर्फ इंडिया के, बल्कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी फाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुले रहते, जो अब श्रीलंका और भारत के लिए बंद हो चुके हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। WTC कब और कहां खेला जाएगा? WTC 2025 Final अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने 66.67 प्रतिशत जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 63.73 प्रतिशत जीत के साथ खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई। लगातार तीसरी बार इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। आईसीसी ने इसके लिए इस बार लंदन के लॉर्ड्स को चुना है, जहां 11 जून से फाइनल खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले इस खिताब को जीत चुकी है। साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला खिताब जीतने के लिए उतरेगी। recent visitors 77

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में टीम इंडिया को 184 रनों से हार झेलनी पड़ी, यशस्वी विशेष सूची में शामिल

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आज (30 दिसंबर) खेला गया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 184 रनों से हार झेलनी पड़ी है। मेलबर्न टेस्ट का नतीजा टीम इंडिया के फेवर में नहीं रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने इसमें 184 रन से बाजी मार ली है, इस बड़ी जीत के साथ ही उसने सीरीज में भी बढ़त बना ली है। दरअसल, मुकाबले में भारत को जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 155 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के चलते भारतीय टीम अब सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 84 रनों की पारी खेली, लेकिन तीसरे अंपायर के खराब फैसले ने उनकी इनिंग्स पर विराम लगा दिया। जानकारी के अनुसार अब आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल की जुझारू पारी के बावजूद भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट बचा नहीं सकी। बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत का मेलबर्न में हैट्रिक लगाने का सपना बुरी तरह से टूट गया है। इस बार भारतीय टीम जीत के लिए जरूरी 340 रन नहीं बना पाई और हैट्रिक लगाने से चूक गई। एक बार फिर इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज फेल हो गए। न रोहित शर्मा का बल्ला चला न विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत का। यशस्वी जायसवाल ने जरूर एक छोर संभाले रखते हुए उम्मीद बंधाई लेकिन उनको साथ नहीं मिला। पहले रोहित शर्मा उन्हें अकेला छोड़ गए। पैट कमिंस ने रोहित को नौ के स्कोर पर आउट किया। पांच गेंद खेलने के बाद राहुल भी कमिंस का शिकार हो गए। विराट कोहली सिर्फ पांच रन ही बना सके।  एमसीजी टेस्ट की दोनों पारी में 50+ स्कोर करने वाले पांचवें भारतीय बने यशस्वी  भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा और वह एक विशेष सूची में शामिल हो गए। यशस्वी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और वह दूसरी पारी में भी अपना जलवा बिखेरने में सफल रहे। यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा। पंत के साथ की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने महज 33 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यशस्वी और पंत ने मिलकर पारी को संभाला। हालांकि, भारत को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 104 गेंद में 30 रन बना सके। पंत ने यशस्वी के साथ मिलकर दूसरे सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था, लेकिन तीसरे सत्र में वह एकाग्रता खो बैठे और बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। पंत ने यशस्वी के साथ 88 रन की साझेदारी की। आउट पर हुआ विवाद यशस्वी की शानदार पारी का अंत पैट कमिंस ने किया, लेकिन उनके आउट होने पर विवाद खड़ा हो गया है। कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया जिसके बाद कमिंस ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले में स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद यशस्वी के बल्ले का किनारा लेकर गई है या नहीं। इसके बाद स्निको मीटर से जांचा गया, लेकिन स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और यशस्वी को आउट करार दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सवाल खड़े किए। यशस्वी 84 रन बनाकर आउट हुए। सचिन-कोहली की सूची में शामिल हुए यशस्वी यशस्वी अपनी शानदार पारी के दम पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। यशस्वी उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिसने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाया है। यशस्वी ने एमसीजी टेस्ट की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 84 रन पर आउट हुए। यशस्वी से पहले मंसुर अली खान पटौदी, जीआर विश्वनाथ, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी एमसीजी टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बना चुके हैं। पटौदी ने 1967 में इस मैदान पर 75 और 85 रन बनाए थे, जबकि जीआर विश्वनाथ ने 1977 में 59 और 54 रनों की पारी खेली थी। सचिन ने 1999 में एमसीजी टेस्ट में 116 और 52 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2014 में इसी मैदान पर 169 और 54 रनों की पारी खेली थी।       महत्वपूर्ण बिंदु     मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 474 रन बनाए थे।     वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे।     भारत की ओर से मेलबर्न टेस्ट में सबसे ज्यादा 9 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए।     वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और नाथन लायन ने 6-6 विकेट हासिल किए।   recent visitors 78

गाबा टेस्ट ड्रॉ , WTC Final में कैसे पहुंच सकता है भारत, मेलबर्न और सिडनी में हारना मना है; ये है पूरा समीकरण

गाबा  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 का तीसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो गया. ब्रिस्बेन के गाबा में आज (18 द‍िसंबर) मैच का आख‍िरी और पांचवां द‍िन था. मैच पहले खराब रोशनी और फ‍िर बार‍िश के कारण रोका गया. इसके बाद इस मुकाबले को दोनों कप्तानों की रजामंदी से ड्रॉ करने का फैसला क‍िया गया. जब मैच रुका तो यशस्वी जायसवाल (4) और केएल राहुल (4)  क्रीज पर थे. वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में  8/0 का स्कोर बना ल‍िया था. ट्रेव‍िस हेड को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया, उन्होंने पहली पारी में शानदार 151 रन जड़े थे.    इससे पहले ऑस्ट्रेल‍िया ने अपनी दूसरी पारी 89/7 पर घोष‍ित की. इस तरह भारत के सामने 275 रनों का टारगेट म‍िला, जो उसे 54 ओवर्स (म‍िन‍िमम) में कंपलीट करना था.भारतीय टीम पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे.BGT सीरीज के पर्थ में हुए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 295 रनों से जीत दर्ज की, वहीं एड‍िलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 व‍िकेट से जीत दर्ज की थी. देखा जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन गाबा के मैदान पर इससे पहले सात टेस्ट खेले गए थे. इस दौरान भारतीय टीम को 5 मुकाबलों में हार मिली और एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा. गाबा में भारतीय टीम को इकलौती टेस्ट जीत जनवरी 2021 में मिली थी. तब उसने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था. ऑस्ट्रेल‍िया की दूसरी पारी 89 पर घोष‍ित ऑस्ट्रेल‍िया ने अपनी दूसरी पारी 89 रनों पर घोष‍ित की. तब तक उसके 7 व‍िकेट ग‍िर चुके थे. ऑस्ट्रेल‍िया की शुरुआत दूसरी पारी में भी बेहद खराब रही. पांचवें द‍िन जसप्रीत बुमराह ने बहुत ही जल्दी उस्मान ख्वाजा को 8 रनों पर क्लीन बोल्ड कर द‍िया. इसके कुछ देर बाद ही बुमराह का जादू एक बार फ‍िर चला और उन्होंने मार्नस लाबुशेन (1) को भी विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर आकाश दीप ने अपने पहले ही ओवर में नाथन मैकस्वीनी (4) को पंत के हाथों लपकवाया. कुछ देर बाद ही आकाश ने  म‍िचेल मार्श (2) को भी पंत के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया का स्कोर 28/4 हो गया. इसके बाद स्टीव स्म‍िथ ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे जताए, लेक‍िन वह ठीक अगली ही गेंद पर फ्ल‍िक करने के चक्कर में पंत के हाथों कैच आउट हुए. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया का स्कोर 33/5 हो गया. ट्रेव‍िस हेड रंग में लग रहे थे, लेक‍िन वह भी अपनी पारी ज्यादा लंबी नहीं खींच सके और 17 रन बनाकर मोहम्मद स‍िराज का श‍िकार बने. हेड के बाद आए कप्तान पैट कम‍िंस ने 10 गेंदों पर 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेक‍िन वह बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे. दूसरी पारी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3, वहीं मोहम्मद स‍िराज और आकाश दीप ने 2-2 व‍िकेट झटके. व‍िकेट पतन: 1-11 (उस्मान ख्वाजा, 2.4 ओवर), 2-16 (मार्नस लाबुशेन, 6.1 ओवर), 3-16 (नाथन मैकस्वीनी, 7.3 ओवर), 4-28 (मिचेल मार्श, 9.5 ओवर), 5-33 (स्टीव स्मिथ, 10.6 ओवर), 6-60 (ट्रेविस हेड, 14.4 ओवर), 7-85 (पैट कमिंस, 17.1 ओवर) भारत की पहली पारी: आकाश-बुमराह ने बचाया फॉलोआन भारतीय टीम पहली पारी में महज 260 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को पहली पारी के आधार पर 185 रनों की बढ़त म‍िली है. इस मुकाबले में भी भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप  रहा और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए.  भारत की ओर से केएल राहुल (84) और रवींद्र जडेजा (77) ही बल्ले से हिट रहे. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से कप्तान पैट कम‍िंस ने भारत की पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं म‍िचेल स्टार्क को 3, जोश हेजलवुड, नाथन लायन और ट्रेव‍िस हेड को 1-1 सफलता म‍िली.   यशस्वी जायसवाल (4 रन), शुभमन गिल (1 रन), विराट कोहली ( 3) बेहद सस्ते में आउट हुए. वहीं ऋषभ पंत (9 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके. बार‍िश से बाध‍ित इस मैच में चौथे द‍िन रोहित शर्मा (10 ) से अच्छे खेल की उम्मीद थी लेकिन वो सस्ते में निपट गए. रोहित के आउट होने के बाद केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने मिलकर छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर भारत को संभाला. राहुल ने आउट होने से पहले 8 चौके की मदद से 139 गेंदों पर 84 रन बनाए. इसके बाद नीतीश रेड्डी (16) और रवींद्र जडेजा (77) आउट भारतीय टीम के लिए संघर्ष किया. मोहम्मद सिराज (1) सस्ते में निपट गए. वैसे भारतीय टीम को आकाश दीप (31) और जसप्रीत बुमराह (10) को धन्यवाद कहना चाहिए. दोनों ने मिलकर दसवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े ओर 246 रनों का फॉलोआन का आंकड़ा पार करवाया. वैसे आउट होने वाले अंत‍िम बल्लेबाज आकाश दीप रहे, ज‍िन्हें ट्रेव‍िस हेड ने व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों स्टम्प आउट करवाया.   विकेट पतन: 1-4 (यशस्वी जायसवाल, 0.2 ओवर), 2-6 (शुभमन गिल, 2.1 ओवर), 3-22 (विराट कोहली, 7.2 ओवर), 4-44 (ऋषभ पंत, 13.5 ओवर), 5-74 (रोहित शर्मा, 23.5 ओवर), 6-141 (केएल राहुल, 42.3 ओवर) , 7-194 (नीतीश कुमार रेड्डी, 59.5 ओवर), 8-201 (मोहम्मद सिराज, 62.6 ओवर), 9-213 (रवींद्र जडेजा, 65.6 ओवर),10-260 (आकाश दीप, 78.5 ओवर) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरा टेस्ट मैच के ड्रॉ रहा। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC 2025) के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की भारत की संभावनाओं को झटका लगा। मैच ड्रॉ होने पर भारत को मेलबर्न और सिडनी में जीत दर्ज करनी होगी। ड्रॉ होने से भारत का पीसीटी 57.29 से गिरकर 55.88 हो गया। वह साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है। एडिलेड टेस्ट में भारत को हराकर मौजूदा साइकल में ऑस्ट्रेलिया की नौवीं जीत दर्ज की। इससे उसका पीसीटी 57.69 से बढ़कर 60.71 हो गया। वह केवल साउथ अफ्रीका (63.33) से पीछे है। उसे दो टेस्ट घरेलू सरजमीं पर खेलने हैं। इसलिए ब्रिस्बेन में ड्रॉ या हार ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों के लिए चुनौती कड़ी कर देगी,लेकिन रोहित शर्मा की टीम के लिए यह और भी … Read more

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में क्षेत्ररक्षण की खामियों को दूर करने उतरेगा भारत

नवी मुंबई. श्रृंखला के पहले मैच में 49 रन से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में क्षेत्ररक्षण की अपनी खामियों को दूर करने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया में अपने अंतिम एकदिवसीय मुकाबले और रविवार को यहां हुए पहले टी20 मैच के बीच कम समय के बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और कैरेबियाई टीम के खिलाफ टी20 मुकाबलों में अपनी जीत का सिलसिला नौ मैच तक पहुंचा दिया। क्षेत्ररक्षण हालांकि एक बार फिर टीम का कमजोर पक्ष रहा जब जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना और साइमा ठाकोर ने एक-एक कैच टपकाया। साइमा ने कियाना जोसेफ (49) का कैच उस समय छोड़ा जब वह 34 रन बनाकर खेल रही थी। डिएंड्रा डॉटिन (28 गेंद में 52 रन, चार चौके, तीन छक्के) को जेमिमा और मंधाना ने जीवनदान दिए। कप्तान हरमनप्रीत की जगह क्षेत्ररक्षण के लिए उतरी मीनु मनि ने हालांकि शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने हालांकि यह नहीं बताया कि हरमनप्रीत क्यों वेस्टइंडीज की पारी के दौरान अधिकांश समय क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरीं। भारतीय कप्तान 14 गेंद में नाबाद 13 रन की अपनी पारी के दौरान हालांकि किसी भी तरह से परेशान नहीं दिखीं। भारत की जीत के तुरंत बाद कोचिंग स्टाफ ने युवा प्रिया मिश्रा, राघवी बिष्ट और नंदिनी कश्यप के साथ कैचिंग अभ्यास का एक सत्र शुरू किया लेकिन हवा ने उनके काम को मुश्किल बना दिया था। फिर भी भारत की बल्लेबाजों ने एकजुट प्रयास करके अच्छा उदाहरण पेश किया। शीर्ष पर उमा छेत्री (24) ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले मैच में कवर क्षेत्र में कुछ शानदार ड्राइव खेले और मंधाना ने पर्थ में तीसरे वनडे में 105 रन बनाने के बाद साल का अपना छठा अर्धशतक बनाया। लेकिन वह जेमिमा थी जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाए जो इस प्रारूप में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। वेस्टइंडीज इस दौरे के लिए की गई तैयारियों के साथ न्याय नहीं कर पाने से निराश थी लेकिन जोसेफ, डॉटिन और करिश्मा रामहरम (18 रन पर दो विकेट) ने टीम की क्षमता को दिखाया जिसने इस साल इस प्रारूप में अपने अधिकतर मैच जीते हैं। जोसेफ और डॉटिन दोनों ने उम्दा पारियां खेलीं लेकिन वेस्टइंडीज के लिए विकेट गलत समय पर गिरे जिन्हें निश्चित रूप से गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मेहमान टीम ने पहले मैच में 10 वाइड फेंकी थी। टीम इस प्रकार है: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, नंदिनी कश्यप, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, राघवी बिस्ट, रेणुका ठाकुर, प्रिया मिश्रा, टिटास साधु, साइमा ठाकोर, मीनु मनि और राधा यादव। वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल, आलिया एलेन, शामिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, जाइदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरक और राशदा विलियम्स। समय: मैच शाम सात बजे शुरू होगा। recent visitors 74