Monday, July 6, 2026 10:13 pm

जब तक देश में ईवीएम तब तक विपक्षी दलों का इक़बाल बुलंद नहीं होगा

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल। क्रांति जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण करोसिया ने ईवीएम मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भाजपा सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं की आवाज को कुचला जा रहा है। जबकि आज से 20 साल पहले ऐसा नहीं होता था। जब भी कोई दलों के लगभग एक दर्जन लोग सरकार और प्रशासन के अधिकारियों से मिलते थे तो उनकी बात को तवज्जो मिलती थी और मुद्दों पर चर्चा भी होती थी। आज उल्टा हो रहा है। अपनी बात रखने वालों पर सरकार बलपूर्वक हमले करवाती है। एक तरह से भाजपा सरकार की इस देश में तानाशाही चल रही है। इसकी सबसे बड़ी मुख्य वजह है देश में ईवीएम से चुनाव होना। जब तक देश में ईवीएम से चुनाव होते रहेंगे, तब तक विपक्षी दलों का रहने का कोई औचित्य ही नहीं है। करोसिया ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर हमले और अत्याचार बढ़ गए हैं। दलितों के नाम पर सिर्फ यह भाजपा सरकार डोंग करती है। आप देखिए देश के संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर का कितना बड़ा अपमान किया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम हटाने को हमारी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने बेरोजगारों, किसानों की दुर्दशा को लेकर भाजपा सरकार को दोषी बताया है। भाजपा अपने जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर जनता के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह ड्रामा रच रही है। recent visitors 335

क्रांति जनशक्ति पार्टी में का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन गया

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राजधानी स्थित गाँधी भवन में क्रांति जनशक्ति पार्टी की समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ,पूर्व क्रांति जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार सिंह मरकाम को अध्यक्ष पद मुक्त किया गया,वहीं रिक्त पद होने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष करन करोसिया को क्रांति जनशक्ति पार्टी का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया,वही नवयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि,जल्द ही प्रदेश में नई कार्ड प्रणाली का विस्तार किया जाएगा, जिससे पार्टी एक संगठन एवं एकजुट होकर काम कर सके, वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा हार्दिक शुभकामनाओं एवं बधाई दी Read More: सेहत के लिए खतरा! क्या पैकेट बंद खाना वाकई सेहतमंद है? नई रिसर्च ने उठाए सवालhttps://mysecretnews.com/food-why-packaged-food-items-under-question-items-included-in-research/ recent visitors 231