मध्यप्रदेश समृद्ध-साक्षर-स्वस्थ हो और शांति का टापू हमारा प्रदेश, देश में सबसे आगे बढ़े यही है कामना

युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और किसान कल्याण मिशन प्रदेश के स्थापना दिवस से होंगे आरम्भ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अस्पतालों में आरंभ होंगे जन- आरोग्य केन्द्र राज्य सरकार प्रदेश का बजट अगले 5 वर्ष में दोगुना करने के लक्ष्य से कर रही है कार्य प्रशासन जनोन्मुखी हो, नागरिक विकास में भागीदार बनें और गरीब कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी किया जा रहा है तत्परता से कार्य प्रदेश में ई-संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लागू : पूर्णत: डिजीटल प्रक्रिया से होगी रजिस्ट्री भारतीय सभ्यता के संरक्षकों के योगदान को सहेजने के लिए स्थापित होंगे वीर भारत संग्रहालय मध्यप्रदेश समृद्ध-साक्षर-स्वस्थ हो और शांति का टापू हमारा प्रदेश, देश में सबसे आगे बढ़े यही है कामना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने पदक अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किया सम्मानित भोपाल के लाल परेड मैदान से किया प्रदेशवासियों को संबोधित   भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों, राष्ट्रभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों का पुण्य-स्मरण करने का दिन है। प्रशासन जनोन्मुखी हो, नागरिक विकास और सामाजिक सद्भाव में भागीदार बनें, गरीबों के कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ऐसी पुख्ता व्यवस्था करने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने के सफर को तय कर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों की सिद्धि में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ली परेड की सलामी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण के बाद निरीक्षण वाहन से परेड का अवलोकन कर सलामी ली। परेड के सशस्त्र दलों ने तीन चरणों में हर्ष फायर किया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन के साथ अन्य देशभक्ति के गीतों की धूनें प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता के लिए सम्मानित किया। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मिशन मोड में होंगे कार्य : बन रहे है 4 मिशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास में 4 वर्गों यथा युवा, महिला, किसान और गरीब को आधार स्तम्भ के रूप में परिभाषित किया है। मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन बनाकर काम करने जा रही है। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस आगामी एक नवम्बर से यह मिशन अपना काम प्रारंभ करेंगे। युवा शक्ति मिशन में शिक्षा, कौशल विकास, रोज़गार, उद्यमिता, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास की कार्य योजना तैयार कर मिशन मोड में कार्य किया जाएगा। गरीब कल्याण मिशन में स्व-रोज़गार योजनाएँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा आदि की दिशा में कार्य करेगा। नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत बालिका शिक्षा, लाड़ली, लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, लखपति दीदी योजना, महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण आदि कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाएंगे। किसान कल्याण मिशन में सरकार कृषि एवं उद्यानिकी को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में कार्य करेगी। किसानों को राहत प्रदान करने के साथ एवं कृषि की पैदावार बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। पूँजीगत व्यय में हुई 29 प्रतिशत की वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का बजट अगले पांच वर्ष में दो गुना करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूँजीगत व्यय 60 हजार 689 करोड़ रुपये किया गया। वर्ष 2022-23 की तुलना में यह वृद्धि लगभग 29 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूँजीगत व्यय का लक्ष्य 64 हजार 738 करोड़ रुपये रखा गया है। ए.आई., मशीन लर्निंग और कोडिंग जैसी नवीन तकनीकी शिक्षा के लिए कर रहे है विशेष प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को सिर्फ पारंपरिक शिक्षा तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि ए.आई., मशीन लर्निंग और कोडिंग जैसी नवीन तकनीकों की भी शिक्षा प्राप्त करनी है। इसके लिए उच्च शिक्षा में 485 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। प्रदेश के 55 जिलों के एक-एक महाविद्यालयों को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में परिवर्तित किया गया है। कौशल विकास को राज्य शासन ने प्राथमिकता पर रखा है। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना में 8 हजार प्रशिक्षणार्थियों को 6 करोड़ 60 लाख रुपये का स्टायपेंड प्रदान किया गया है। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख विद्यालयों में इन्क्यूवेशन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। राज्य में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 60 से अधिक नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जा रही है। इसमें 17 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने के लिए तेजी से कार्य किया गया है। विगत 8 महीनों में शासकीय नौकरियों में 11 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। संबल योजना का 1 करोड़ 67 लाख से अधिक पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को मिल रहा है लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 67 लाख से अधिक पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए इस वर्ष 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के दूसरे चरण में 30 हजार 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को 670 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया गया। प्रदेश सरकार ने इन्दौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में प्रदेश के 7 लाख 50 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 7 लाख मकानों का निर्माण कर दिया गया है। हर महीने 117 लाख पात्र परिवारों को नि:शुल्क अनाज प्रदान किया जा रहा है। … Read more

प्रधानमंत्री मोदी देश की प्रगति के लिए सक्षम नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश का विभाजन 20वीं शताब्दी की सबसे अधिक दु:खद और अत्यंत त्रासदीपूर्ण दुर्घटना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश को आगे बढ़ना है तो इतिहास के घावों और गलतियों से सबक लेना होगा प्रधानमंत्री मोदी देश की प्रगति के लिए सक्षम नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की विभाजन का दंश झेल चुके परिवारों के सदस्यों का किया सम्मान विभाजन की त्रासदी पर केन्द्रित प्रदर्शनी और लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में देश की विभाजन विभीषिका के संबंध में जो पीड़ा है, वह हम सब अनुभव करते हैं। देश का विभाजन 20वीं शताब्दी की सबसे अधिक दु:खद, दुर्दांत और अत्यंत त्रासदीपूर्ण दुर्घटना है। इसका विवरण करूण और कठिन है। यह वास्तविकता है कि इस त्रासदी से गुजरे कई लोग इस संबंध में बात भी नहीं करना चाहते, लेकिन यदि किसी देश को लंबी यात्रा करना है, उसे आगे बढ़ना है तो इतिहास के घावों और गलतियों से उसे सबक लेना होगा, अन्यथा देश का भविष्य खतरे में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभाजन पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभाजन की विभीषिका पर केन्द्रित लघु फिल्म तथा प्रधानमंत्री मोदी के इस विभीषिका पर सोच को दर्शाती फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी उपस्थित थे। भारतीयों ने छल और चालाकी के कारण हानि उठाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस संबंध में कई उदाहरण प्रासंगिक हैं। इजराइल, इराक और इरान ने अपनी अस्मिता और राष्ट्रीयता के लिए जो संघर्ष किया वह हम सबके लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि हम भारतीयों की यह विशेषता है कि हम अपने उदात्त भाव के परिणामस्वरूप सभी को अपना मानते हैं, परंतु अक्सर लोगों की चालाकियों और छल के कारण हानि उठानी पड़ती है। उन्होंने इस संबंध में पृथ्वीराज चौहान, गुलामवंश के शासकों, मोहम्मद गजनी, मोहम्मद बिन कासिम का उदाहरण देते हुए कहा कि कई युद्ध छल से जीते गए और देश को लंबे समय तक गुलामी का दंश झेलना पड़ा। अन्य चालाकियों और छल प्रपंचों से देश में धर्मांतरण की प्रक्रिया को भी तेज किया गया। व्यापार करने आए अंग्रेजों ने भी 1857 की क्रांति के बाद देश में अपने पैर जमाए रखने के लिए "फूट डालो राज करो" की नीति से हिन्दू-मुसलमानों को विभाजित किया, परिणामस्वरूप 1906 में अंग्रेजों के माध्यम से मुस्लिम लीग का फार्मूला लाया गया। मुस्लिम बहुलता वाले निर्वाचन क्षेत्रों को चुनकर वहां मतदान के अधिकार और चुनाव लड़ने का अधिकार भी केवल मुसलमानों को था। अंग्रेजों का षड़यंत्र नहीं समझ सके राजनैतिक दल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेजों की इस विभाजन करने वाली सोच के बाद भी यह भारतीय समाज की ताकत थी कि 1906 में जब पहली बार मुस्लिम लीग ने अपने प्रत्याशी खड़े किए तो अंग्रेजों के षड़यंत्र को समझते हुए वर्ष 1906, 1911, 1916 और 1923 के चुनाव में देशभक्त जनता ने मुस्लिम लीग के प्रत्याशियों को विजयी नहीं होने दिया, और 1936 तक मुस्लिम लीग के प्रत्याशी लगातार हारते रहे। लेकिन तत्कालीन भारतीय राजनैतिक दल अंग्रेजों का यह षड़यंत्र नहीं समझ सके और उन्होंने तुर्की में हुए खलीफा आंदोलन को धर्म के आधार पर समर्थन प्रदान किया। परिणामस्वरूप देश के बंटवारे की भावनाओं का अंकुरण होना आरंभ हो गया और 1940 के चुनाव में विभाजनकारी ताकतों ने सभी सीटें जीत लीं। हमारी सांस्कृतिक एकता के मापदंड भूलने के कारण देश ने विभाजन की विभीषिका झेली मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे नेता इस षड़यंत्र के विरूद्ध थे। इन्हें नेतृत्व का मौका नहीं मिला। गणेश उत्सव की शुरूआत करने वाले बाल गंगाधर तिलक, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे राष्ट्रभक्त हाशिए पर चले गए। देश का बंटवारा नहीं होने देने के लिए प्रतिबद्ध राजनैतिक दल अपने प्रण पर दृढ़ नहीं रह सका। रातों-रात देश के बंटवारे का सिद्धांत बना, लार्ड माउंटबेटन ने उसे स्वीकृति प्रदान की और हमारे भाई-बहनों को विभाजन की विभीषिका झेलनी पड़ी। देश में राष्ट्रवादी मुसलमानों का सम्मान नहीं किया गया। हमारी सांस्कृतिक एकता के मापदंड को भूलने के परिणामस्वरूप ही देश को विभाजन की विभीषिका झेलनी पड़ी और भीषण नरसंहार भोगना पड़ा। ऐसे कई रेलें थीं जिनके सभी यात्रियों को मार डाला गया, बहन-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पंजाब दो भागों में बटा, सिंध हाथ से चला गया और राष्ट्र गान में सिंध का शब्द शेष रह गया। विभाजन के समय परिवारों ने धर्म और संस्कृति रक्षा के लिए अपना सब कुछ त्यागा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभाजन की विभीषिका को इस स्वरूप में देखा जाना चाहिए कि हमारे द्वारा लिए गए गलत निर्णयों का परिणाम कई पीढ़ियां भुगतती हैं। कई परिवारों को केवल देशभक्ति और सनातन संस्कृति को बचाए रखने के लिए अपना घर, धन-दौलत, जमीन-जायदाद एक रात में छोड़कर आना पड़ा, यह कष्ट कल्पनातीत है। धर्म रक्षा के लिए किया गया यह त्याग केवल भारत में ही संभव है। भारत विश्व में अपनी अच्छाई, सच्चाई और संस्कृति के लिए जाना जाता है। भारत रसखान और रहीम को भूल नहीं सकता, वे हमारे पाठ्यक्रम का भाग हैं। ऐसे मूल्यों के अनुसरण के परिणामस्वरूप ही इंडोनेशिया की करेंसी पर आज भी भगवान गणेश का चित्र अंकित है और उनकी गरूड़ एयरलाइंस विष्णु भगवान के वाहन के नाम से जानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर हुई नागरिकता देने की व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने उस काल के कष्ट और तत्कालीन नेतृत्वकर्ताओं की गलती को समझा है। वे इनसे सबक लेते हुए देश की एकता को बनाए रखने व भविष्य में देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए सक्षम नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 1857 के बाद भारत से अलग … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीप में सवार होकर की तिरंगा यात्रा की अगवानी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे देश को देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना में ओतप्रोत होने का अवसर प्रदान किया है। तिरंगे में विद्यमान चक्र देश की गति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने देश को विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था में शामिल किया है। देश की शक्ति और विशेष कर युवा सामर्थ्य के माध्यम से हम जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होंगे। स्वतंत्रता दिवस का महत्व हमारे सभी प्रमुख त्योहार होली, दिवाली से अधिक है, अत: हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कर्म संस्था द्वारा कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर तिरंगा यात्रा के सहभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जन-गण-मन के राष्ट्र गान के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीप में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा की अगवानी की। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। युवाओं के लिए सृजित किए जा रहे हैं रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी बौद्धिक क्षमता, परिश्रम और दक्षता के आधार पर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। प्रदेश ने खेती-किसानों में लगातार प्रगति की है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से औद्योगिक गतिविधियों और सूचना प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोलार क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से हुआ ओत-प्रोत मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मोटर साइकिलों पर सवार युवा तिरंगा लहराते हुए यात्रा में आगे बढ़ रहे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े स्कूली बच्चे तिरंगा लहराकर वंदे-मातरम तथा भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा का अभिवादन कर रहे थे। कोलार रोड पर जगह-जगह बने सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, समाजसेवियों, महिला संगठनों के मंचों से तिरंगा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कांस्टेबल भी अपनी मोटरसाइकिल पर तिरंगा लहराते हुए दायित्व निर्वहन कर रहे थे। यात्रा के मार्ग पर दुकानों, मकानों के अतिरिक्त वाहनों को भी तिरंगे से सजाया गया था। परिणामस्वरूप तिरंगा यात्रा से क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत था।   recent visitors 77

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बधाई दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कोलार रोड पर तिरंगा यात्रा में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में हमारे पुलिसकर्मियों को अभी तक इतने पदक नहीं मिले थे, जितने इस वर्ष मिले हैं। इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे सभी विभाग अपनी कार्य दक्षता और दायित्व के साथ कर रहे हैं। वीरता, शौर्य और बहादुरी के लिए इतने पदक मिलना पुलिस और सरकार के लिए भी गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर हुई पदकों की घोषणा में मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक तथा वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पदकों का वितरण अगले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह अर्थात 15 अगस्त 2025 को किया जाएगा।   recent visitors 90

हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने मण्डीदीप में भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर कार्यक्रम का शुभारंभ किया  हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित नेटलिंक परिसर में ’भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर’ विषय पर कार्यक्रम का शुभारंभ कर नेटलिंक के सॉफ्टवेयर लूमिनोर 2.O को लांच किया। साथ ही नेट लिंक की जर्नी पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में हमारे देश के युवाओं ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए सदैव सहयोग करती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लूमिनोर की टीम के लिए बनाए गए ऑफिस का भी लोकार्पण किया। आज हमारा देश पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। नेटलिंक द्वारा बनाया लूमिनोर 2.0 एआई बेस्ड एक सॉफ्टवेयर है इसकी सहायता से कोई भी एप कुछ ही मिनटों में बना सकता है। इसमें सूचना और तकनीकी का अद्भुत समन्वय है। पहले जो काम कई दिनों और घण्टों में होते थे, अब वह मिनटों में हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेटलिंक ने सॉफ्टवेयर फील्ड में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। नेटलिंक ने 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। कार्यक्रम में विधायक द्वय सुरेन्द्र पटवा, डॉ. प्रभुराम चौधरी और ऑल इंडस्ट्रीज ऑफ मण्डीदीप एसोसिएशन राजीव अग्रवाल तथा नेटलिंक कम्पनी के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा नेटलिंक के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।   recent visitors 82

कोलार में 30Km लंबी तिरंगा यात्रा शुरू,CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, बैरागढ़ तक जाएगी यात्रा

भोपल सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के कोलार रोड से बैरागढ़ तक तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसी क साथ वे इस यात्रा में शामिल भी हुए। राजधानी में लगभग 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। सीएम ने की अपील इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हम सबकी शान, मान और अभिमान है। उन्होंने इस मौक़े पर अपील की कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी प्रदेशवासी 9 से 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। यह अभियान उन असंख्य अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने मां भारती के सम्मान व स्वाभिमान के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।’ इसी के साथ उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी http://harghartiranga.com  पर जरूर अपलोड करें। हर घर तिरंगा अभियान सीएम मोहन यादव मे कहा कि हम संकल्प लें और इसे साकार भी करें कि मध्यप्रदेश के हर घर पर ​तिरंगा लहराएगा और उन विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगे, जिन्होंने हमारे प्रदेश को अपने तप और त्याग से समृद्ध बनाया। बता दें कि भारत की स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, भारत सरकार ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम “हर घर तिरंगा” है। इसके तहत प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। अभियान का उद्देश्य देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गर्व और सम्मान की भावना से जोड़ना है और अब ये अभियान हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया तिरंगा यात्रा के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है। यह यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से शुरू होकर सेमरी जोड़, गेहूंखेड़ा, बीमाकुंज, मंदाकिनी चौराहा, सर्व-धर्म ब्रिज, चूना भट्‌टी चौराहा, कोलार रेस्ट हाउस, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, अटल पथ, रोशनपुरा चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, वीआईपी रोड, खानूगांव चौराहा, लालघाटी चौराहा, हलालपुर बस स्टैंड, चंचल चौराहा, कालिका चौराहा होते हुए बैरागढ़ से आगे भैंसाखेड़ी कृषि उपज मंडी पहुंचेंगी। पूरे मार्ग को तिरंगे, पोस्टर-बैनरों से सजाया कोलार से संत नगर तक लगभग 30 किलोमीटर मार्ग पर 500 से अधिक स्वागत मंचों के माध्यम से नागरिक तिरंगा यात्रा का स्वागत करेंगे। कोलार से संत नगर तक होर्डिंग बैनर पोस्टरों, तिरंगों से पूरा तिरंगा यात्रा मार्ग को सजाया गया है। बैरागढ़ में वीआईपी मार्ग बनाया है भोपाल के बैरागढ़ में वीआईपी मार्ग बनाया है, क्योंकि यही से तिरंगा यात्रा निकालने वाली है. ऐसे में सीहोर की तरफ से लालघाटी, बैरागढ़ की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगा. इसके लिए खुजरी बायपास और मुबारकपुर से होते हुए आप लालघाटी की तरफ जा सकते हैं. क्योंकि तिरंगा यात्रा की वजह से 15 अगस्त के दिन यह मार्ग परिवर्तित किया गया है. हालांकि शाम तक ट्रैफिक व्यवस्था में फिर बदलाव हो सकता है. बता दें कि भोपाल में 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है. शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है, शहर के सभी मुख्य स्थानों पर तिरंगा यात्रा भी निकाली जानी है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था अगले दो दिन शहर में कड़ी रहेगी.  recent visitors 101

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ध्वजारोहण संबंधी आदेश अनुसार विभिन्न जिलों में उप-मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण 15 अगस्त 2024 को विभिन्न जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में , उप – मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर में , मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर , मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल रीवा , मंत्री करण सिंह वर्मा सिवनी, मंत्री उदय प्रताप सिंह कटनी , मंत्री श्रीमती संपतिया उईके सिंगरौली , मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर , मंत्री रामनिवास रावत दमोह , मंत्री एदल सिंह कंषाना दतिया , मंत्री सुनिर्मला भूरिया मंदसौर , मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गुना , मंत्री विश्वास सारंग हरदा , मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा शाजापुर , मंत्री नागर सिंह चौहान आगर , मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर शिवपुरी , मंत्री राकेश शुक्ला अशोकनगर , मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़ ,मंत्री इंदरसिंह परमार बड़वानी में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर सीहोर , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी खंडवा , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल उज्जैन , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल विदिशा , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पवार रायसेन में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल , राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी डिंडोरी , राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मैहर में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। शेष जिलों देवास , शहडोल , रतलाम, झाबुआ, सतना, धार ,भिंड, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बालाघाट, अलीराजपुर, बुरहानपुर , मंडला , छतरपुर , नीमच , नरसिंहपुर, खरगोन, निवाड़ी, उमरिया, पांढुर्णा, श्योपुर , पन्ना, टीकमगढ़ और मऊगंज में कलेक्टर ध्वजारोहण कर संदेश का वाचन करेंगे। recent visitors 79