अब एमपी पुलिस सीएम-मंत्रियों को नहीं देगी सलामी

Now MP Police will not salute CM-Ministers मध्यप्रदेश में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही परंपरा को खत्म करते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पुलिस विभाग के जरिए दी जाने वाली सलामी परेड को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है। पुलिस विभाग(MP Police) द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की, ‘सलामी अंग्रेजों की याद दिलाती है।’ बता दें कि पुलिस विभाग द्वारा जारी इस आदेश का कड़ाई से पालन करवाने के लिए भी फरमान जारी कर दिया गया है। खत्म हुई पुरानी परंपरा मध्य प्रदेश(MP Police) में लंबे समय से पुलिस प्रदेश के सीएम और मंत्रियों के लिए सलामी परेड(MP Police will not Salute CM) करती आ रही थी। अब इस व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेश सिंह की ओर से कहा गया है कि सलामी खत्म करने को लेकर जारी हुए इस आदेश का पूरी कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। क्योंकि इसके तहत पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी पर खास प्रभाग पड़ता है। उन्होंने कहा कि, सलामी प्रथा से अंग्रेजों की याद आती है। इस तरह सलामी लेना असंवैधानिक है, जो उपनिवेशवाद को दर्शाता है। पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है। इस विभाग में आदेश का उल्लंघन करना गलत प्रभाव डालता है।सिर्फ राज्यपाल को दी जाएगी सलामीबता दें कि जारी आदेश में सलामी परेड की व्यवस्था को सिर्फ सीएम और मंत्रियों के लिए खत्म कर किया गया है। वहीँ प्रदेश के राज्यपाल के लिए यह परंपरा पहले की तरह ही चलती रहेगी। recent visitors 153

डिस्काउंट ना देने पर एएसआई ने दुकानदार को दी धमकी, कहा- “सिंघम नाम है मेरा” दिवाली भीतर मनवाऊं तेरी

ASI threatened the shopkeeper for not giving discount on crackers, said- “My name is Singham” should I make you celebrate Diwali within गुना। गुना पुलिस लाइन में पदस्थ एक एएसआई का पटाखा दुकानदार को धमकी दी। मामला फटाखा पर डिस्काउंट मांगने का है। एएसआई ने दुकानदार से कहा- सिंघम नाम है मेरा। अभी खुद की वर्दी फाड़ कर अंदर करा दूंगा, तेरी बैंड बजा दूंगा। एएसआई की इस धमकी का वीडियो भी सामने आया है। मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरेश भदौरिया ने पटाखा विक्रेता से ज्यादा डिस्काउंट मांगा था। इस पर दुकानदार ने मना कर दिया। इसी दौरान गुस्साए सुरेश ने दुकानदार को धमकी दी।बता दें, शहर के दशहरा मैदान में पटाखा बाजार लगा था। दीपावली के दिन यहां काफी भीड़ थी। शाम होते-होते दुकानदारों ने भी अतिरिक्त डिस्काउंट देना शुरू कर दिया था। इसी दौरान सुरेश भदौरिया पटाखा बाजार में आतिशबाजी लेने पहुंचे। दुकानदार ने सभी ग्राहकों के बराबर डिस्काउंट उन्हें भी दिया, लेकिन सुरेश ने कहा कि वह तो स्टाफ के आदमी हैं, इसलिए ज्यादा डिस्काउंट दो। दुकानदार ने उनसे कहा, सभी को इतना ही डिस्काउंट दे रहे हैं, जितना ज्यादा हो सकता था, उतना कर दिया है। बाकी आप बता दो।दुकानदार ने ज्यादा डिस्काउंट देने से मना किया तो एएसआई ने मैदान में खड़े होकर धमकी दी।धमकी देकर कहा- दिवाली भीतर मनवाऊं तेरी एएसआई सुरेश भड़क गए और दुकानदार को गालियां देना शुरू कर दिया। वीडियो में वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। ASI बोल रहे हैं कि वो दूसरे पुलिस वाले होते होंगे, जो फ्री का खाते हैं। पैसा देकर सामन खरीदता हूं। सुरेश ने पुलिस वालों को गालियां देते और अपशब्द कहते हुए कहा कि वो और पुलिसवाले होंगे जो पैसे फ्री में सामान लेते हैं। सिंघम मेरा नाम है। कोई भी कह सकता इस जिले के अंदर पैसा देकर लेता हूं, लेकिन बात करने की तमीज सीख ले तू। दिवाली है इसलिए ज्यादा नहीं बोल रहा हूं।आगे वह कह रहे हैं कि बस तीन मिनट लगेंगे तीन। सिंघम नाम है मेरा। बोल- अभी भीतर करा दूं, बोल वर्दी फाड़ता हूं अभी हाल, तेरी बैंड बजा दूं। बोल दिवाली भीतर मनवाऊं तेरी। अभी हाल मजा चखाता हूं। इस मामले में ASI का पक्ष जाने के लिए कॉल किया गया, लेकिन फोन नहीं लगा। ASI के वीडियो वाले मामले में SP संजीव कुमार सिंहा ने कहा कि वीडियो आए हैं। जांच करा रहे हैं। वेरिफाई कर रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 200