एमपी पुलिस गज़ब: कार के अंदर कांस्टेबल ने ली रिश्वत, गेट खोला तो बाहर खड़ी थी लोकायुक्त टीम; दौड़ लगाकर भागा

एमपी पुलिस गज़ब: कार के अंदर कांस्टेबल ने ली रिश्वत, गेट खोला तो बाहर खड़ी थी लोकायुक्त टीम; दौड़ लगाकर भागा

MP Police Incident: Constable accepts bribe inside car, opens gate to find Lokayukta team waiting outside; flees इसमें कार में पैसे लेने के बाद जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसकी कार के दरवाजे खुलवाते हुए स्वयं को लोकायुक्त के अधिकारी होने की बात कही, तो वह एक मिनट रुककर साथ चलने की बात कहते हुए कार से उतरा और लोकायुक्त की टीम को धक्का देते हुए भाग खड़ा हुआ। लोकायुक्त टीम को उसकी जैकेट और कार हाथ लगी है। जो जब्त करते हुए पुलिस थाना देहात में जाकर गुरुवार की रात एक बजे कार्रवाई की। लोकायुक्त टीआई कमल सिंह उइके ने बताया कि कोतवाली टीआइ बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच में ले लिया है और आरक्षक की तलाश की जा रही है। जमानत नोटिस के लिए रिश्वत मांगी गईलोकायुक्त टीआई के अनुसार टीकमगढ़ के रहने वाले अंकित तिवारी के विरुद्ध कोतवाली थाना में एक एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसमें अब अंकित तिवारी को कोतवाली से जमानत नोटिस भरवाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसमें जमानत देने के साथ ही केस में बचाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग हुई। जिसमें 8 हजार रुपये पूर्व में अंकित तिवारी ने दे दिए थे, लेकिन 12 हजार रुपये देना शेष थे। लेनदेन की बात रिकॉर्ड कर लीइसको लेकर अंकित तिवारी ने लोकायुक्त पुलिस सागर कार्यालय जाकर एक शिकायत दर्ज कराई और टेप रिकॉर्डर प्राप्त करते हुए लेनदेन की बात रिकॉर्ड की। इसके चलते 12 हजार रुपये रिश्वत रुपी गुरुवार को देना तय हुआ। अंकित तिवारी ने कलेक्ट्रेट के सामने अपनी कार में बैठे आरक्षक पंकज यादव को दिए। तभी पीछे से लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक पंकज यादव को अपना परिचय देते हुए गेट खोलने के लिए कहा। तब एक मिनट रुकते हुए वह बाहर निकला और जैकेट की चैन खोलकर दौड़ लगा दी। इसलिए टीआई का नाम शामिल किया गयाऐसे में लोकायुक्त की टीम ने पीछा करते हुए उसे दबोचने की कोशिश की। लेकिन उनके हाथ उसकी जैकेट लग सकी और अंधेरे का फायदा उठाकर आरक्षक पंकज यादव मौके से फरार हो गया। रात 1 बजे लोकायुक्त टीम ने आरक्षक की कार क्रमांक एमपी 04 सीजेड 7719 को कब्जे में लेते हुए देहात थाना पहुंचाया और वहीं पूरी कार्रवाई की। अब कोतवाली टीआई बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताया गया कि टीआई की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी लोकायुक्त के पास हैं। इसलिए उनका नाम शामिल किया गया है। यहां बता दें कि पुलिस महकमें टीकमगढ़ में इन दिनों कुछ भी ठीक ठाक नहीं चल रहा है। इसमें लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने सात माह में पुलिस विभाग टीकमगढ़ में तीसरी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली में ही दो लगातार घटनाएं सामने आईं हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। recent visitors 85

गौहरगंज दुष्कर्म: मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान गिरफ्तार, जंगल के रास्ते पहुंचा भोपाल; पुलिस ने दबोचा

गौहरगंज दुष्कर्म: मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान गिरफ्तार, जंगल के रास्ते पहुंचा भोपाल; पुलिस ने दबोचा

Gauharganj rape: Salman, accused of brutalizing an innocent child, arrested; reached Bhopal via the forest; police arrested him. रायसेन ! गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी सलमान को गुरुवार देररात पुलिस ने गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी को रात में ही गौहरगंज पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह जंगल के रास्ते भोपाल पहुंचा और गांधी नगर आया। आरोपी गांधी नगर के वार्ड-11 में किराए का कमरा ढूंढ रहा था, उसी इलाके से पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद हिंदू संगठन के कुछ लोग गांधी नगर थाने भी पहुंचे, लेकिन उससे पहले रायसेन जिले की पुलिस उसे गौहरगंज के लिए लेकर निकल गई। इस बीच औबेदुल्लागंज के पास आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका शार्ट एनकाउंटर किया गया। उसका जेपी अस्पताल में इलाज किया गया। बता दें 21 नवंबर को छह साल की मासूम को 23 साल का सलमान चाकलेट दिलाने के बहाने जंगल में लेकर गया और दुष्कर्म करके फरार हो गया। बच्ची रोते हुए परिजनों को मिली थी। बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची की स्थिति में अभी सुधार है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रायसेन में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। सीएम ने रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे को हटा कर मुख्यालय में अटैच कर दिया था। रायसेन जिले का नया पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को बनाया गया। recent visitors 82

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को पुलिस ने किया नजरबंद, बोले- CM को बताना चाहता था क्षेत्र की समस्याएं

Congress MLA Babu Jandel placed under house arrest by police, says he wanted to tell the CM about the problems of the area श्योपुर । बड़ौदा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन से पहले कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को पुलिस प्रशासन ने गुरुवार सुबह नजरबंद कर दिया। विधायक जंडेल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें समय नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि कांग्रेस विधायक होने के कारण पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली प्रभारी सतीश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विधायक को पाली रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान से डिटेन किया। उसके बाद पुलिस उन्हें उनके निवास लेकर पहुंची और करीब एक घंटे तक नजरबंद रखा। उसके उपरांत पुलिस फोर्स उन्हें देहात थाना लेकर पहुंची, जहां उनकी नजरबंदी जारी है। उधर, मुख्यमंत्री के दोपहर 1 बजे बड़ौदा पहुंचने का कार्यक्रम है। वे किसानों के राज्य स्तरीय मुआवजा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और लगभग दो घंटे रुकने के बाद उनका हेलीकॉप्टर मुरैना के लिए रवाना होगा। विधायक जंडेल के नजरबंद किए जाने की घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। recent visitors 76

सीएम मोहन का पुलिस अधिकारीयों को सख्त निर्देश, पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से जल्द बाहर करें; कहा- इस काम में लापरवाही न हों

CM’s strict instructions to police officers to expel Pakistani citizens from the state as soon as possible; said – there should be no negligence in this work भोपाल, सुशील दामले। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के केंद्र सरकार के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार एक्शन में आ गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पाकिस्तानी वीजाधारक नागरिकों को पहचान कर कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा- लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा और आधिकारिक वीजाधारकों के अतिरिक्त सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करने की कार्रवाई अभियान चलाकर करें। ऐसे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करने में लापरवाही न की जाए। सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम के निर्देश-शिक्षण संस्थाओं पर नजर रखें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में शिक्षण संस्थाओं पर नजर रखी जाए। उन्होंने भोपाल में कुछ युवकों द्वारा स्कूल, कॉलेज की छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपराध से संबंधित खबरों पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण परिसरों या इनके नजदीक कोई भी अवैधानिक गतिविधियां न हों इस पर लगातार नजर रखी जाए। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। दोषियों को बिल्कुल न छोड़ें। जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा दी जाए सीएम ने ये भी कहा कि मध्यप्रदेश में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को पहचान कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो। केंद्र सरकार ने दिए हैं ये निर्देश बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 27 अप्रैल से सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की थी। उन्होंने निर्देश दिया कि 27 अप्रैल की समय सीमा के बाद कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में न रहे। शाह ने निर्देश दिए कि सभी राज्य अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करके उन्हें समय सीमा के भीतर देश छोड़ने को कह दें। यदि कोई तय समय के बाद भी भारत में पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। राज्यों को ये भी कहा गया है कि वे इस प्रक्रिया की निगरानी करें और रिपोर्ट केंद्र को भेजें। recent visitors 90

नवागत सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के निर्देश पर होटल ढाबों पर बड़ी कार्यवाही

Major action taken against hotels and dhabas on the instructions of newly arrived Assistant Excise Commissioner Virendra Dhakad भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट)। आज दिनांक 22/03/2025 को कलेक्टर भोपाल, कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नवागत सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल के नेतृत्व में  पृथक पृथक 2 टीमें बना कर देर रात्रि तक  रायसेन रोड क्षेत्र एवं बैरागढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर दबिश दी गई । दौरान दबिश  आचमन ढाबा,समायरा रेस्टोरेंट,सम्राट रेस्टोरेंट,बनारसी ढाबा,लक्स रेस्टोरेंट,शिवहरे ढाबा,किंग्स ढाबा,श्रीहरि ढाबा,बिग डैडी आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं  इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए । आज की कार्यवाही में कुल  57 प्रकरण पंजीबद किए  आज की कार्यवाही में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा । आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल ने बताया कि ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी । recent visitors 127

एमपी गजब: थाने में डीजे पर पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके: टीआई के बर्थडे पर मनाया जश्न; एसपी ने किया लाइन अटैच

MP Gajab: Policemen danced on DJ in police station: Celebrated TI’s birthday; SP attached them to the line पन्ना । जिले में थाने में टीआई की बर्थडे पार्टी का वीडियो रविवार को सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी बलवीर सिंह का शनिवार को जन्मदिन था। पार्टी के लिए थाने को सजाया गया था। केक भी काटा गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी साईं कृष्ण थोटा ने पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट पर शेयर की है। एसपी ने इस मामले की जांच एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया को सौंपी है। नशे की हालत में ठुमके लगाते नजर आए पुलिसकर्मीवीडियो में पुलिसकर्मी जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कुछ पुलिसकर्मी नशे की हालत में भी दिख रहे हैं। एक महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में हाथ में एक बोतल लेकर जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, महिला ने जो बोतल हाथ में ले रखी है, वह शराब की है या फिर अन्य पेय पदार्थ की है। ये जांच के बाद पता चलेगा। recent visitors 148

अगले तीन महीने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन एक्शन मोड में

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले तीन महीने तक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर चलेगा। गृह विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनवरी से मार्च के बीच प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई तेज की जाएगी और गंभीर मामलों में कलेक्टर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, सभी जिलों के एसपी कलेक्टर को नियमित रूप से अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपेंगे। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। आगामी तीन महीने में गुंडों और बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी। सरकार की इस सख्ती से कानून-व्यवस्था के मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। recent visitors 275